सोमवार, 14 अगस्त 2023

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी गठित

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। रविवार को सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ( सुभास पार्टी )की पार्टी कार्यालय पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें बीर सिंह त्यागी के नेतृत्व में गाजियाबाद की जिला एवं श्यामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में महानगर कार्यकारिणी गठित की गई।

बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव द्वारा माल्यार्पण कर की गई बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक श्रीवास्तव ने कहा सुभाष वादी पार्टी दिन प्रतिदिन अपनी पकड़ समाज में मजबूत करती जा रही है और शीघ्र ही एक मजबूत विकल्प के रूप में जनता के सामने आएगी। जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए आज गाजियाबाद की जिला कार्यकारिणी एवं महानगर कार्यकारिणी गठित की जा रही है जिससे कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर सकें। कार्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक सत्येंद्र यादव ने कहा गाजियाबाद जिले एवं महानगर की नई कार्यकारिणी पुराने पदाधिकारियों के साथ मिलकर नई ऊर्जा के साथ पार्टी को नए मुकाम पर पहुंचाने का कार्य करेगी और नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया वीर सिंह त्यागी गाजियाबाद जिला अध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव महानगर अध्यक्ष, मीनाक्षी चौधरी महिला जिला अध्यक्ष, अभिनंदन तिवारी जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, अविनाश अग्रवाल जिला अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक, शिव कुमार रघुवंशी जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ , कमलेश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ , राजकुमारी यादव महानगर महिला अध्यक्ष, प्रभा शंकर सिंह महानगर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष सियाराम यादव, साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भदौरिया, लोनी विधानसभा अध्यक्ष जय प्रकाश दुबे, गाजियाबाद विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप पाठक, आदि के नेतृत्व में जिला एवं महानगर कार्यकारिणी गठित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीएन वर्मा ने कहा की नव कार्यकारिणी प्रत्येक सामंजस्य से परिपूर्ण है जिसका रिजल्ट अवश्य ही अच्छा आएगा नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के सांसद प्रभारी बीएल बत्रा जी ने कहा के सभी कार्यकर्ता सभी पदाधिकारी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ पार्टी को आगे लेकर चलेंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल सिन्हा मनोज कुमार शर्मा विनोद अकेला अनिल मिश्रा सुनिल दत्त..आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें