बुधवार, 23 अगस्त 2023

चंद्रयान-3 की सफल ऐतिहासिक लैंडिंग की खुशी में संकल्प जन सेवा ट्रस्ट ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी

 

                 मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल ऐतिहासिक लैंडिंग की खुशी में संकल्प जन सेवा ट्रस्ट से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अशोक नगर में भारत माता की जयकारों के साथ आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।इस अवसर पर संकल्प जन सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन सामाजिक एवं भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र कुमार ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि आज भारत ने दुनिया में अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। आज का दिन सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने भारत के तिरंगे का मान दुनिया में और ऊंचा कर दिया। आज दुनिया भारत के इस गौरवान्वित क्षण का न सिर्फ गवाह बनी है बल्कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए अचंभित भी है। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि के पीछे ताकत बनकर खड़े देश के दृढ़ इच्छा शक्ति के धनी यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की अहम भूमिका की सराहना की है। खुशी जाहिर करने वालों में ट्रस्ट की सचिव अंजली अग्रवाल, दिनेश कुमार ,उषा गुप्ता ,राजेश मंगल, शीतल गुप्ता, अंजली गुप्ता, कार्तिक गर्ग, समर्थ गर्ग,शालिनी ,दिव्यांश ,अनय व निष्ठा आदि प्रमुख है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें