शनिवार, 19 अगस्त 2023

लोकतंत्र सैनानी नन्दकिशोर को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। लोकतंत्र सैनानी रहे 92 वर्षीय नन्दकिशोर गुप्ता का गुरुवार को निधन हो गया। शुक्रवार को उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। हिंडन स्थित मोक्ष स्थली पर बेटे उमेश ने उन्हें मुखाग्नि दी। काफी संख्या में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किये। बता दें कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अपने छोटे पुत्र उमेश गुप्ता के आवास पर गुरुवार शाम साढ़े छह बजे परिवारीजनों से बात करते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 

नंदकिशोर गुप्ता के निधन की सूचना पाकर शुक्रवार सुबह जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राजकीय सम्मान देते हुए अंतिम विदाई दी। भाजपा और संघ से जुड़े कई नेताओं तथा शहर के सामाजिक व्यक्तियों के अतिरिक्त जिला प्रशासन पुलिस विभाग ने भी लोकतंत्र सैनानी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किए। उनके पोते अभिषेक गुप्ता ने बताया कि उनके बाबा का जन्म 10 सितंबर 1931 को हुआ था। 1944 में वह स्वयंसेवक बन जनसंघ के फाउंडर मेम्बर बने। 1975 में आपातकाल के दौरान वह जेल भी गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें