रविवार, 27 अगस्त 2023

ना जाति बंधन, ना क्षेत्र का बंधन, सभी को समरस्ता की दृष्टि से देखा हमने----सुभाष गुप्ता


 

                 मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद द्वारा रेड क्रॉस की प्रदेश अध्यक्ष महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन की प्रेरणा से आज गाजियाबाद स्थित मोरटी  गांव में बाढ़ से प्रभावित 20  परिवारों को रेड क्रॉस सभापति डॉ सुभाष गुप्ता, सचिव डॉ किरण गर्ग, डी सी बंसल, नितिन पाल  व अन्य गांव के गण मान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किचन सेट, तिरपाल व  हाइजीन किट वितरित की।

 डॉ सुभाष गुप्ता ने बताया हमारा काम सेवा का है और सेवा ही करते रहेंगे।उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस को ना कोई देश की सीमाएं सेवा करने से रोक सकती है, ना कोई राजनीतिक रुकावट है और ना कोई राजनीतिक प्रतिस्पर्धा हैl जहां किसी को परेशानी होगी वहां रेड क्रॉस अपने आप पहुंच जाता है। रेड क्रॉस द्वारा प्रदत्त आपदा सामग्री को प्राप्त करके सभी लाभार्थियों ने रेड क्रॉस को धन्यवाद किया और रेड क्रॉस द्वारा सभी को आश्वस्त किया  कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर  रेड क्रॉस सदा ही मित्र के रुप में उनके साथ रहेगा। आज विश्व महिला समानता दिवस पर सचिव डॉक्टर किरण गर्ग ने सभी उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए सम्मानित भी किया।

 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें