मंगलवार, 15 अगस्त 2023

जातिवाद, धार्मिक पाखंड, अहंकार, नफरत को जड़ से मिटा देश में सद्भाव, भाईचारा, प्रेम और अनेकता में एकता के लिए काम करें----वीरेंद्र यादव


 गाजियाबाद।  लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव पार्क जी0टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया, समारोह के मुख्य अतिथि वीरेन्द्र यादव एडवोकेट महानगराध्यक्ष समाजवादी पार्टी जनपद गाजियाबाद रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य विशन लाल गौड़ ने की, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने झण्डा फहराया, कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, तथा शहीदों, स्वतन्त्रता सेनानियों, वीर सपूतों को स्मरण किया, जिन्होने भारत माँ को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने में अपने प्राण न्योछावर कर दिये, अपार कष्ट झेला, उनकी याद में गगन-भेदी नारे लगाये गये, कार्यक्रम को शिक्षाविद कैलाश चंद, उदयांचल यदुवंश कल्याण समिति के संरक्षक एस0 एस0 प्रसाद, भानू प्रताप, परमानंद, सरदार अवतार सिंह काले, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि भाई पटेल, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, मालती चौहान उपाध्यक्ष महिला सभा समाजवादी पार्टी ने भी संबोधित किया, विनोद त्रिपाठी ने राष्ट्रगीत गाकर लोगों का उत्साह वर्धन किया| लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष शिक्षाविद राम दुलार यादव कार्यक्रम में शामिल सभी साथियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने कहा कि लंबे संघर्ष और लाखों शहीदों और स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदान से हमे आजादी मिली, उन्हे हम नमन करते हुए कहना चाहते है कि हम जातिवाद, धार्मिक पाखंड, अहंकार, नफरत को जड़ से मिटा देश में सद्भाव, भाईचारा, प्रेम और अनेकता में एकता के लिए काम करें, आजादी के 76  वर्ष हो गये, हम उन महापुरुषों के विचार का भारत अभी भी नहीं बना पाये, आज देश में चारों ओर नफरत, अन्याय, अत्याचार, अनाचार, शोषण, महिलाओं के साथ दिल दहला देने वाली घटनाएँ, जिससे शर्म से सिर झुक जाता हो, हो रही है, हम राजनैतिक आजादी तो हासिल किए, लेकिन सामाजिक, आर्थिक गैर बराबरी आज चरम पर है, देश के संसाधनों पर कुछ गिनती के लोगों का कब्जा हो गया है, आज लोकतन्त्र को कमजोर किया जा रहा है, संविधान, संवैधानिक संस्थाएं भी सत्ताधारी पार्टी से प्रभावित हो रही है, मीडिया पर पूँजीपतियों का कब्जा हो जाना, देश और देश की जनता के लिए शुभ संकेत नहीं है, हमे वीर सपूतों की कुर्बानी को याद करते हुए जनता के मौलिक अधिकारों और लोकतन्त्र की रक्षा के लिए संकल्प लेना है तथा देश में प्रेम का वातावरण बनाना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ड़ा0 विशन लाल गौड़ ने कहा कि लच्छेदार भाषण देने से समस्याएँ हल नहीं होती, जब तक ईमानदारी से नीयत साफ रख जन-कल्याण का कार्य न किया जाय, आज गरीब के बेटे को न अच्छी  शिक्षा मिल रही है, न उसकी चिकित्सा का ठीक इंतजाम हो पाया है, अमीर और अमीर होता जा रहा है, गरीब-गरीब, असमानता बढ़ती जा रही है, जनता का दर्द बढ़ता जा रहा है, आज शहीदों की कुर्बानी को याद करने का दिन है, उन्होने शोषण, अन्याय, अत्याचार, अनाचार मुक्त भारत का सपना देखा था, आज स्थिति भयावह है, हमे इस पर विचार कर समाधान करने की आवश्यकता है। महिला सभा समाजवादी पार्टी उपाध्यक्ष मालती चौहान ने कहा कि देश में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ा है, मणिपुर की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि महिला की इज्जत आज सुरक्षित नहीं है, महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाना, परिवार समेत उनकी हत्या कर देना बर्बर युग की याद दिलाता है, हमे सभी महिलाओं को संकल्प लेना है जहां भी हमारी बहनों के खिलाफ अत्याचार, अनाचार हो, हमें मिलकर उसका प्रतिकार करना चाहिए, उन्हे न्याय दिलाना चाहिए।

   कार्यक्रम में सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लिया प्रमुख रहे, ड़ा0 देवकर्ण चौहान, ब्रह्म प्रकाश, फूलमती यादव, एस0 एन0 जायसवाल, संजू शर्मा, अनीता सिंह, धर्मवती, देवमन यादव, महेन्द्र यादव, विश्वनाथ, धर्मेन्द्र यादव, विक्की ठाकुर, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, अंशु ठाकुर, अवधेश यादव, सुरेन्द्र यादव, शिवानंद चौबे, राजेश यादव, राजपाल यादव, ओमप्रकाश अरोड़ा, अलाउद्दीन आदि।


                                                                                                                                       


                                                                                                                                 

                                                                                                                    



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें