मंगलवार, 12 मार्च 2024

श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन जया किशोरी के श्री मुख से कृष्ण जन्मोत्सव की कथा मे हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के भजन पर जमकर झूमे श्रद्धालु

 



               मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। श्री श्याम परिवार समिति (रजि०)  द्वारा आयोजित घंटाघर रामलीला मैदान श्रीमद्भभागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को सांय  से ही श्रध्दालुों का आगमन शुरू हो गया । प्रोग्राम शुरू होने के एक घंटा पहले से ही पण्डाल भरने लग गया। पूज्या जया किशोरी  के श्री मुख से कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनने को सभी उतावले हो रहे हैं । जैसे ही वो शाम साढे सात बजे पहुचीं तो पडाल जय श्री कृष्ण, राधे राधे राधे नाम से गूंज उठा।

आज पूज्या जया किशोरी  ने भगवान भजन के साथ कथा का शुभारम्भ समुद्र मंथन की कथा से किया , भगवान के मोहनी अवतार और वामन अवतार की कथा के साथ पूरा पण्डाल जयश्री राम के जय कारों से गूंज गया , जब पूज्या जया किशोरी जी ने दशरथ नन्दन राम जन्मोत्सव की कथा शुरू की ।मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के अवतार की ख़ुशियों के बाद बारी थी श्रीमद् भागवत के नायक भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की , जिसके लिये आज पण्डाल को  ग़ुब्बारो से सजाया गया था , जन्म की ख़ुशी में बच्चोंखिलौने -टाँफियां बाँटी गयी । हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की  के भजनों पर जमकर झूम उठे श्रद्बालू ।  पूज्या जया किशोरी ने आज के यजमानों अनिल अग्रवाल साँवरिया, अनिल गर्ग, रामअवतार जिन्दल, गौरव गर्ग,अरुण जी , प्रमोद जी,दिनेश बंसल, वी. के. गुप्ता, विवेक गर्ग, विभु बंसल, दिनेश अग्रवाल, दीपक सिंघल योगेश गोयल वालो के साथ पूजन किया । कार्यक्रम में  डा० पवन सिन्हा अध्यात्मिक गुरू एवं ज़िलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद इन्न्द्र विक्रम सिंह,डीसीपी नगर कुवर धनजंय सिंह के पधारने पर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल साँवरिया ने उनका स्वागत किया । कार्यक्रम में विशेष रूप से अनिल अग्रवाल साँवरिया, अनिल गर्ग, रामअवतार जिन्दल , आशु बिन्दल, गौरव गर्ग, सौरभ गुप्ता, मुकेश बाबा, आलोक गर्ग , सौरभ किराना मंडी , योगेश गोयल, सुनील त्रिवेणी, वी. के गुप्ता, तनु गम्भीर, संजय गुप्ता फ़्रूट वाले , सुनील वार्ष्णेय,अशोक अग्रवाल, विभू बंसल अध्यक्ष नगरपालिका पिलुखआ,अरुण सिंघल,सौरभ जयसवाल, भानु सिसोदिया, मंयक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल व संजय अग्रवाल ,सीमा गोयल, दिप्ती अरोड़ा , ममता गर्ग, रितू गुप्ता आदि ने कथा में योगदान किया ।

श्री श्याम परिवार समिति (रजि०) ग़ाज़ियाबाद के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल साँवरिया ने बताया कि आज गाजियाबाद के इतिहास में प्रथम बार घंटाघर रामलीला मैदान में विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य जय किशोरी जी के मुखारविंद से आज कृष्ण जन्म की लीला का वर्णन किया गया जिसमें गाजियाबाद के ग्राउंड में 30000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया।


  




सोमवार, 11 मार्च 2024

जीएसटी और फूड के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा---संदीप बंसल

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की एक क्रांतिकारी बैठक लायंस क्लब कवि नगर गाज़ियाबाद में हुई जिसमें सैकड़ो की तादाद में व्यापारी इकट्ठा हुए जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी एवं प्रदेश के पदाधिकारी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से आए हुए जिला अध्यक्ष शामिल हुए इस बैठक का आयोजन मेरठ मंडल प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष संदीप बंसल गाजियाबाद द्वारा किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आयोजन करता संदीप बंसल गाजियाबाद एवं उनकी सभी पदाधिकारीयों को एक सफल कार्यक्रम आयोजन करने की बधाई दी राष्ट्रीय अध्यक्ष बंसल  ने अपने क्रांतिकारी संबोधन में कहा कि जीएसटी और फूड के अधिकारियों द्वारा जो व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसकी शिकायत  वित्त मंत्री भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।

उन्होंने कहा जितने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता है व्यापारी है पदाधिकारी हैं सभी इस बात को ध्यान रखें कि अगर कोई भी अधिकारी किसी का उत्पीड़न करता है तो उसका नाम लिखकर और उसका डिपार्टमेंट लिखकर हमको भेजा जाए क्योंकि व्यापारी उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार की रीढ़ की हड्डी है क्योंकि यह छोटा या बड़ा व्यापार करते हैं परंतु भ्रष्टाचार नहीं करते और सरकार को व्यापार करने का टैक्स भी देते हैं जिससे आज भारत सरकार की जीडीपी भी बढ़ गई है

मेरठ मंडल प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष गाजियाबाद के संदीप बंसल ने कहा की व्यापारियों के हित के लिए मैं सदैव दिन-रात खड़ा हूं छोटा व्यापारी हो या बड़ा व्यापारी हो किसी को भी कोई परेशानी होती है और वह मेरे नजर में आती है तो मैं उसके लिए अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों से हमेशा बात करता रहूंगा और उसका समाधान भी निकलना मेरा कर्तव्य है कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूलों की माला पहनाकर स्वागत और स्मृति चिन्ह देखकर उनको सम्मानित किया गया। इस पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी एवं प्रत्येक जिला अध्यक्ष का भी फूलों की माला पहनाकर और स्मृति  चिन्ह देकर  सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप बंसल, महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल, सुबोध गुप्ता राजेश बंसल, दीपक गर्ग , प्रेम प्रकाश चीनी, तरुण शर्मा,  रुपेश गर्ग अनिल गर्ग अमन सिसोदिया चेतन शर्मा मोहित गुप्ता अरुण मित्तल संजय गुप्ता हेमंत सिंगल राजेंद्र राजू श्रीपाल यादव दुष्यंत गुप्ता प्रवीण शर्मा नरेश स्वामी विकास शर्मा नरेंद्र बिल्लू महेंद्र कुमार निकुंज गोयल अनिल गुप्ता विनोद अग्रवाल सोनू सैनी कपिल सिंगल अनवर कुरैशी रेहान खान नितिन मित्तल कैलाश सिसोदिया मुकेश प्रजापति दिनेश जैन सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित थे

कैबिनेट मंत्री बनने पर सुनील शर्मा का विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा ने किया अभिनंदन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान अपने साथियों सहित  मंत्री के निवास स्थान राज नगर पर जाकर पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र मालाओं भगवान श्री राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन इस अवसर पर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने अपनी चर्चाओं को आगे बढ़ते हुए कहा कि अब तो भगवान परशुराम जी का भवन गाजियाबाद में होना चाहिए ताकि ब्राह्मण समाज के लोग अनेका नेक संस्कृति कार्यक्रम अपने भवन में कर सकें विश्व ब्रह्म ऋषि ब्राह्मण महासभा ने उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी माननीय आदित्यनाथ  योगी जी का भी आभार प्रकट किया इस अवसर  पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय कौशिक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कपिल पंडित भी मौजूद थे

रविवार, 10 मार्च 2024

राष्ट्रवादी जनसत्ता दल की समीक्षा बैठक सम्पन्न,19 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी--डॉ बीपी त्यागी

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। राष्ट्रवादी जनसत्ता दल की बैठक शनिवार को होटल कृष्णा सागर राजनगर में संपन्न हो गई ।इस में राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी  व उत्तर प्रदेश महासचिव डॉ बीपी त्यागी रहे । नरेंद्र त्यागी संस्थापक सदस्य , सभी जिलो के अध्यक्ष उपस्थित रहे ,उसके साथ साथ सभी ज़िलों अध्यक्ष अपने कार्य कर्ताओं व सभी विंग के अध्यक्षों के साथ उपस्थित हुए सबने अपने अपने कार्यक्षेत्र में ज़मीनी लेवल पर हो रहे कार्य के बारे में बताया ।कार्यकर्ता बंधुओं में जोश भर कर जीत का मंत्र दिया गया।पत्रकार बंधुओं को पश्चिम यूपी की 19 सीटों पर अपने प्रतिनिधि उतारने का निर्णय को बताया गया कि आने वाले चुनाओ के लिये गाँव -गाँव में रास्ट्रवादी जनसत्ता दल की चौपाल  व फर्स्ट ऐड हेल्थ सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया ।

817 गाँव में प्रभारी व सहप्रभारी बनाये गये जो गाँव स्तर पर कार्य में लग गये है । एक ज़िले में 13 प्रकोष्ठ बनाये गये जो ज़िला अध्यक्ष ,व निम्न प्रकोष्ठ के अधयक्ष रहे महिला मोर्चा,किसान मोर्चा,अधिवक्ता मोर्चा,छात्र मोर्चा , युवा मोर्चा,चिकित्सा प्रकोष्ठ ,मज़दूर मोर्चा ,सांस्कृतिक मोर्चा ,एससी/एसटी ,अल्पसंख्यक मोर्चा व व्यापार संघ ख़ास है । पश्चिमी यूपी में 19 जिलो की कार्यक़ारिणी , विधान सभा कार्य क़ारिणी ,ब्लॉक कार्यकारिणी ,बूथ कार्यकारिणी ,गाँव प्रभारी व सह प्रभारी , सभी की समीक्षा अगले चुनाओ को ध्यान में रखकर की गई । उससे अलग त्यागी भूमिहार समाज की 3670 शाखाओ को भी चुनाओ की तैयारी के लिये जोड़ा गया । राजपाल सिंह गौतम क्षेत्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी जनसत्ता दल एससीएसटी मोर्चा नियुक्ति की गई  इस्लामुद्दीन (दादरी ) को अल्प संख्यक समाज का छेत्रीय अध्यक्ष रास्ट्र वादी जनसत्ता दल बनाया गया ।वीरेंद्र सिंह गौतम को ख़रख़ोदा विधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया ।एडवोकेट विवेक त्यागी को अधिवक्ता प्रकोष्ठ रास्ट्र वादी जनसत्ता दल ग़ाज़ियाबाद का अध्यक्ष बनाया गया ।विवेक त्यागी कौशाम्भी को साहिबाबाद विधान सभा का अध्यक्ष  बनाया गया ।सभी नियुक्तियाँ सेंट्रल कमेटी व प्रदेश कमेटी के समक्ष की गई ।

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की आखिरी अड़चन हुई खत्म जनरल वीके सिंह ने किया शिलान्यास

 

मुकेश गुप्ता 

गाजियाबाद। रविवार को गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण में आने वाली सारी अड़चनें दूर हो गई हैं, अब यह स्टेडियम जल्द बनकर तैयार होगा। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने के लिए पिछले 9 वर्षों से संघर्ष चल रहा था। स्टेडियम के लिए भूमि भी चिन्हित की जा चुकी थी। लेकिन कई कारणों से स्टेडियम का कार्य रुका हुआ था। अब गाजियाबाद के  सांसद एवं केंद्र सरकार में मंत्री जनरल वीके सिंह  ने गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर देश की राजधानी दिल्ली सीमा से लगे गाजियाबाद में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण में आने वाली अड़चन दूर कर दी है। बकायदा क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास आज दिन रविवार को कर दिया गया है।  गाजियाबाद में बनने वाले स्टेडियम के निर्माण में हाईटेंशन लाइन और एफएआर से अड़चन आ रही थी। अब वीके सिंह जी के प्रयासों से यह दोनों अड़चन दूर हो गई हैं। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एवं माननीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह जी की उपस्थिति में आज इसका शिलान्यास किया गया है। इस स्टेडियम में 55 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। प्रथम चरण के दौरान चार सौ करोड़ तथा द्वितीय चरण के दौरान 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। चारदीवारी निर्माण आदि के लिए साइट पर टेंडर अपलोड कर दिया गया है। अगले दो वर्ष 2026 तक स्टेडियम के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। जरूरत और आधुनिकता को देखते हुए स्टेडियम निर्माण का बजट बढ़ गया है। बीते नौ सालों के दौरान क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की लागत में लगभग 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। अर्थात शुरुआत में जहां निर्माण लागत साढ़े तीन सौ करोड़ आ रही थी, अब वह बढ़कर साढ़े चार सौ करोड़ पहुंच गई है। इस दौरान जनरल वीके सिंह जी ने कहा कि स्टेडियम के आरंभ होने से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बल्कि गाजियाबाद में आईपीएल मैच का आयोजन भी होगा। इस कार्य की रास्ता साफ होने के बाद क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने  सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह  का सहयोग को लेकर आभार जताया। इस कार्यक्रम में BCCI के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  राजीव शुक्ला , पूर्व विधायक  सुरेंद्र कुमार ,  रियासत अली ,  राकेश मिश्रा , उमेश चौपड़ा ,  मनोज माकड़ ,  धीरेंद्र चौधरी , अजय शर्मा ,  अंकित रंजन,  निशांत सिसोदिया ,  अजीत तोमर, क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े लोग, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।


कराटे बेल्ट एग्जाम हुआ

 

मुकेश गुप्ता

ग़ाज़ियाबाद। आज गोविंदपुरम स्तिथि कनक फार्म हाउस में कराटे वेलफेयर सोसायटी द्वारा कराटे बैल्ट एग्जाम का आयोजन किया गया। जिसमें अलग अलग स्कूलों के 135 खिलाड़ियों (महिला एवं पुरुष) ने भाग लिया। संस्था के महासचिव एवं आयोजनकर्ता राजीव मुंडेलवाल ने बताया कि खिलाड़ियों ने येलो बैल्ट, ऑरेंज बैल्ट, ग्रीन बैल्ट एवं ब्लू बैल्ट के लिए एग्जाम दिया। एग्जाम लेने के लिए गौतमबुद्धनगर के शितोरियो कराटे एसोसिएशन के कराटे मास्टर की टीम आयी हुई थी। जिनमे सीनियर मास्टर क्योशी बृज मोहन खन्ना, शिहान कन्हैया कुमार, शिहान विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं सेंसेई सिमरन खन्ना थे। उन्होंने खिलाड़ियों से अब तक जो सीखा है उसकी जानकारी ली और आत्मरक्षा की कई तकनीक उन्हें सिखाई। संस्था के अध्यक्ष विजय कौशिक ने बताया कि इस एग्जाम में 10 साल से 18 साल के बालक एवं बालिकाओ ने भाग लिया। सभी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। मुख्य अतिथि के रूप में एन डी आर एफ के सेनानायक पी के तिवारी जी मौजूद रहे इस मौके पर उन्होंने कहा कि कराटे वाकई में आत्मरक्षा के लिए बेहतरीन साधन है। हम जब ट्रेनिंग में थे तो कराटे का भी अभ्यास करते थे। आज विभिन्न सेनाओं में कराटे की टीम है जिनमे से कई खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप और कमन्वेल्थ खेले है। उन्होंने कहा कि इसी मार्शल आर्ट्स की वजह से कई बार सैनिक युद्ध मे अपनी जान बचा पाते है। हर किसी को कराटे सीखना चाहिए। अतिथियों के रूप में कराटे वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक बी एल बत्रा, उपाध्यक्ष हरीश चावला, , राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव  एवं अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र चौहान, विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी के शर्मा हनुमान, दिनेश शर्मा थे। मंच का संचालन महा गुरु शिदोशी अनिल कौशिक ने किया। इस मौके पर सह आयोजन कर्ता सेंसेई तुषार ठाकुर, आशीष चौधरी, आकाश ठाकुर, सनी, आदि थे

हमारी प्राथमिकता किसानों का हित व भाईचारा : अजय वीर सिंह

 

                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। ग़ाज़ियाबाद के मुस्लिम बाहुल्य मसूरी गाँव में दीवान फार्म हाउस पर रालोद के नव नियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह एडवोकेट का फूल मालाओं से स्वागत समारोह किया गया जिसमें आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र एनडीए गठबंधन को मज़बूती देते हुए अपने अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह करने के लिए प्रोत्साहित किया गया । इस अवसर पर बोलते हुए अजय वीर सिंह ने कहा कि एनडीए में रहते हुए हम किसानों के मुद्दों को और मज़बूती से उठाते रहेगें । लोकदल का निर्माण स्व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों, मज़दूर, युवाओं, महिलाओं, मज़लूमों की मदद करने के लिए बनाया था और आज भी रालोद इनके हर मुद्दे को मज़बूती से उठा रहा है । अब सरकार में शामिल होने से रालोद की ज़िम्मेदारी इन वर्गों के लिए ज़्यादा बढ़ गई है । अब रालोद इन वर्गों की समस्यायें जो सरकार के ध्यान से छुट जाती है उन पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करा कर सरकार से उनका निवारण करायेगा । रालोद का हमेशा से मानना रहा है कि देश और प्रदेश में भाईचारा क़ायम रहेगा तो देश व प्रदेश में ना केवल अमन रहेगा बल्कि देश तरक़्क़ी के रास्ते पर तेज़ी से आगे बढ़ेगा ।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनीस चौधरी, नरेश चौधरी, नीरज चौधरी, सुनील मित्तल, नौशाद चौधरी, इसरार चौधरी, मतीन चौधरी, हाफिज रिजवान नहाल, फरमान चौधरी, मलवा चौधरी, ज़ाकिर चौधरी, शकील चौधरी, सबील चौधरी, फोजी एवं अनेकों भाजपा रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धूमधाम से मनाया गया पत्रकार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह, कवियों ने अपने काव्य पाठ से होली महोत्सव को किया हास्य और श्रंगार के रंग से सराबोर

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी पत्रकार एसोसिएशन ग़ाज़ियाबाद द्वारा होली मिलन समारोह श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मीडिया बन्धु उपस्थित हुए। सभी ने होली महोत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर पत्रकार एसोसिएशन द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों का संचालन दीपाली जैन ने किया।

 दीपाली जैन, राहुल जैन, मुस्कान शर्मा, चेतन आनंद, संदीप सोनी ने हास्य व्यंग्य श्रंगार ओझ कविता पाठ किया। वरिष्ठ कवि चेतन आनंद ने अपने काव्य पाठ में कहा कि खुशबू के वास्ते कोई चंदन न काटिये। चेहरों के वास्ते कोई दरपन न काटिये। ये जिन्दगी अखबार के जैसी हैं दोस्तो, इसमें से आप प्यार की कतरन न काटिये। जिनका उपस्थित सभी पत्रकारबंधुओं ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर अपर ज़िलाधिकारी नगर गम्भीर सिंह ने कहा कि यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है। इसकी मैं दिल से बहुत तारीफ करता हूँ। इसी तरह से एसोसिएशन द्वारा एक पत्रकार प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाना चाहिए जिसमें उन्हें आज के परिवेश में किस तरह से पत्रकारिता करनी चाहिए और क्या क्या परेशानियां आती है उनका किस तरह से सामना किया जाए। इस बात पर चर्चा होनी चाहिए तथा अच्छे वक्ताओं को बुलाकर के इसका समाधान होना चाहिए।

इस अवसर पर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन ने कहा कि पत्रकार हमेशा दूसरों के सुख दुख एवं महोत्सवों में शामिल होते हैं लेकिन वो अपना त्यौहार नहीं मना पाते हैं। इसलिए पत्रकार एसोसिएशन होली मिलन का कार्यक्रम सिर्फ़ पत्रकारों के लिए करती है जिसमें सिर्फ़ पत्रकार बंधु ही शामिल होते हैं। इस कार्यक्रम में सभी पत्रकारों का भारी सहयोग रहता है जिसके कारण यह कार्यक्रम दिन दूना रात चौगुना आगे बढ़ रहा है और चारों तरफ इसकी प्रशंसा भी होती है। इस अवसर पर अपर ज़िलाधिकारी प्रशासन रण विजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार, उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष पी के जैन,संजीव वर्मा, सैय्यद अली  मेहंदी, डॉक्टर महकार सिंह, संजय श्रीवास्तव, योगेश कौशिक, तोषीक कर्दम आदि ने अपने विचार रखे। इसके उपरांत कवि सम्मेलन की बागडोर दीपाली जैन के हाथों में सौंपी गई। उन्होंने बहुत अच्छा संचालन करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। सर्वप्रथम राहुल जैन ने अपने वीर रस शृंगार रस के गीतों से सभी को भाव विभोर कर दिया सभी ने तालियां बजाकर के उनके गीतों का आनंद लिया। उसके उपरांत हास्य कवि संजीव सोनी ने अपने हास्य व्यंग्यों के द्वारा मीठे मीठे कटाक्ष करते हुए सभी श्रोताओं की तालियां बटोरी। उसके बाद संचालन कर रही दीपाली जैन जिया ने वीर व श्रंगार रस के साथ साथ हास्य व्यंग्यों द्वारा सभी का मन मोह लिया। कवियित्री मुस्कान शर्मा ने श्रंगार रस, होली व व्यंग्य से सभी को गुदगुदाया। अंत में कवि चेतन आनंद ने अपनी कविता के द्वारा खूब वाहवाही लूटी। पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन, अरविन्द सिंह,संजय श्रीवास्तव, सलामत मियां,अशोक कौशिक, योगेश कौशिक, तोषीक कर्दम,हिमांशु शर्मा,सुशील शर्मा राकेश पाराशर आदि ने कवियों को प्रतीक चिह्न, माला पटका पहनाकर एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन, योगेश कौशिक, संजीव वर्मा, सुदामा पाल, तौषीक कर्दम, सलामत मियां प्रधान सम्पादक दैनिक युग करवट, महमूद अली, रश्मि ओझा, डा. राजीव सिंह, डा. सुरिधि सैनी, सौरव कौशिक, पप्पन ठाकुर, ओसामा चौधरी, श्रीराम, अब्दुल वाहिद, रेखा अग्रवाल, उमेश कुमार, राहुल सिंघल, वंदना, निहा, प्रीति मिश्रा, दीपक सिरोही, अशोक शर्मा, सत्यम पंचोली, अखण्ड प्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव, सुभाषचंद, सुनील त्रिपाठी, मीनाक्षी शर्मा, मानसी झा, चेतन कुमार, इशान भारद्वाज, राहुल शर्मा, चंद्रांशु त्यागी, रामसिंह, अनिल कुमार गौड़, सुमित शर्मा, हिमांशु शर्मा, संजय शर्मा, नेता सिंह, रविंद्र सिंह, हसमत चौधरी, संजय गौड़, ओम प्रकाश, कविल नेहना, नरेश कुमार बबली, राजवीर सिंह सम्पादक भावी सत्ता, राकेश शर्मा, तेजेश चौहान, संतोष कुमार शर्मा, रवि कुमार, रमेश कुमार, सुरज कुमार, आकाश तोमर, अशोक अग्रवाल, अनुज गर्ग, उस्मान सैफी, इमरान, नौमान खान, डा. महकार सिंह, अक्षय, अशोक कुमार, शिव पंवार, अमित राणा, सत्येन्द्र राघव, प्रदीप चौहान, अक्षय अग्रवाल, आशुतोष यादव, धीरज डिल्लो, शोभा भारती, प्रदीप वर्मा, रितुराज, आशित त्यागी, नवीन कुमार, नरेश कुमार, सी.पी. सिंह, मुकेश गुप्ता, सोबरन सिंह, राहुल शर्मा, विक्की बागडी, पंकज शर्मा, एस.के. रस्तौगी, राहुल सिंह, अमित तिवारी, रिंकू सिंह, के.पी. सिंह यादव, दिनेश कुमार गौड़, राकेश पारासर, राजकुमार, डा. पवन सिंह, किशन स्वरूप, विरेन्द्र कुमार, मनीष गुप्ता, नरेश वर्मा, सुशील कुमार शर्मा, अर्चना शर्मा, सुब्रत भट्टाचार्य, राकेश राजपूत, शिवम गौतम, सन्नी गोतम, सतीश राजपूत, आकाश गर्ग, सुमित प्रताप सिंह, विशाल रावत, शिवम गिरी, मुकेश कर्दम, सोहेब सलमानी, अपूर्वा चौधरी, ललित चौधरी, संजीव  आदि सैकड़ों की संख्या में पत्रकारबन्धु मौजूद रहे।

विवाह योग्य वैश्य युवक युवती हेतु 70वां मासिक परिचय सम्मेलन आयोजित, 11 रिश्ते तय

 


रिपोर्ट :- मुकेश गुप्ता

गाज़ियाबाद :- वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा रविवार को दुर्गा वाशिंग पाउडर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक, गाजियाबाद पर विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों हेतु 70वां मासिक परिचय सम्मेलन प्रेमचंद गुप्ता (चेयरमैन दुर्गा वाशिंग पाउडर) के सौजन्य से आयोजित किया गया जिसमें समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावको, उपस्थित समाजसेवियों एवं पत्रकार बंधुओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होने बताया कि इस सम्मेलन में प्रत्याशियों को एक बार ही पंजीकरण मात्र रू. 250/- में कराना होता है तथा उन्हे हर माह होने वाले परिचय सम्मेलन में आमन्त्रित किया जाता है। 

दिसम्बर-2023 से समिति द्वारा विवाह योग्य वैश्य युवक युवती हेतु परिचय सम्मेलन के साथ-साथ अन्य वर्ग के विवाह योग्य युवक एवं युवती हेतु भी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। संयोजक अजय कुमार गोयल ने बताया कि सभी प्रत्याशियों का मंच के माध्यम से परिचय कराया जाता है एवं युवती प्रत्याशियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित भी किया जाता है। इस माह परिचय सम्मेलन में 45 नये प्रत्याशियों के पंजीकरण हुए एवं पत्रिका में पूर्व पंजीकृत प्रत्याशियों से सम्पर्क करने पर 11 प्रत्याशियों के वैवाहिक सम्बन्ध तय होने की जानकारी प्राप्त हुई है जो कि समिति के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है, उन्होने कहा कि यह कार्य प्रेमचंद गुप्ता जी के मार्गदर्शन व सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों के सहयोग से सम्भव हो पाता है। पत्रिका के संपादन का कार्य अनुराग अग्रवाल के माध्यम से बहुत ही कम समय में पूर्ण कर पत्रिका को तैयार किया जाता है जिसके लिए समिति उनका भी आभार प्रकट करती है। सम्मेलन में डॉ. सौरभ जायसवाल (मंत्री प्रतिनिधि व मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा भाजपा उ.प्र.) एवं  शरद गर्ग (प्रख्यात समाजसेवी व प्रबंधक कन्या वैदिक विद्यालय इण्टर कॉलेज) का भी अभिनंदन किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, अजय कुमार गोयल, अनुराग अग्रवाल, विजेन्द्र गर्ग, बुद्धगोपाल गोयल, राकेश मित्तल, नीरू अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, बी एन अग्रवाल, भारती गर्ग, अशोक गोयल, अजय मित्तल और महेंद्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण सिंघल, राजेश्वरदयाल जिन्दल, राधारमण अग्रवाल आदि पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा ।

शनिवार, 9 मार्च 2024

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद सुनील कुमार शर्मा का पूरे महानगर में व भाजपा कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। उत्तर की सबसे बड़ी विधानसभा साहिबाबाद विधानसभा से विधायक सुनील कुमार शर्मा को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंत्रिमंडल विस्तार करके सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाते हुए अहम जिम्मेदारी दी हैं।

प्रदेश सरकार में नियुक्त कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा के अपने गृह जनपद गाजियाबाद में उनके प्रथम बार आगमन पर गाजियाबाद महानगर में उनका 100 से भी अधिक जगहों पर स्वागत किया गया । जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम के लिए जोशीले कार्यकर्ता डटे हुए थे। स्वागत में कार्यकर्ताओं ने शहरभर में स्वागत होर्डिंग लगाए । उनका स्वागत कार्यक्रम तीन घंटे तक चला। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया पार्टी का जमीनी कार्यकर्ता का सम्मान होने से पार्टी संगठन के कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं।संगठन के द्वारा 50 स्थान आवंटित किए जाने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ता उनके आगमन पर 100 स्थान से भी अधिक स्थानों पर उनके भव्य स्वागत की तैयारियों में जुट गए।  कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा का स्वागत शुभारम्भ दोपहर 2:00 बजे यूपी बॉर्डर आगमन पर स्वयं समस्त महानगर पदाधिकारीयों के साथ किया । 

उसके उपरांत मुख्य तौर पर कौशांबी थाना, डाबर, वैशाली मेट्रो, कंट्री इन होटल, साहिबाबाद मंडी, साहिबाबाद गांव, मोहन नगर, रोडवेज बस अड्डा, मोहन नगर मंदिर, अर्थला पीर, चौधरी चरण सिंह मूर्ति, मेरठ रोड, नंदग्राम मोड, पटेल नगर कट, सेवा नगर, 
आर्य नगर चौराहा, लोहिया नगर, हिंदी भवन, बसंत चौक, नरेंद्र मोहन पॉली क्लिनिक , नेहरू नगर, होली चाइल्ड चौराहा आदि स्थानों पर कराते हुए नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचें। जहां पहले से ही मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि सहित समस्त भाजपा परिवार ने योगी मोदी जिंदाबाद और सुनील शर्मा जिंदाबाद के नारे के साथ नियुक्त योगी सरकार के मंत्री का स्वागत अभिनंदन किया।
भाजपा कार्यालय पर स्वागत की कड़ी में पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक अतुल गर्ग योगी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही पूर्व महापौर आशु वर्मा पूर्व महापौर आशा शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अशोक गोयल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी बलदेव राज शर्मा पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, चेयरमैन रीना भाटी, महामंत्री पप्पू पहलवान ,गोपाल अग्रवाल सुशील गौतम कामेश्वर त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पार्षद सचिन डागर, अमित, आशिष,अनिल ऋचा भदौरिया प्रीति चंद्रा, पूनम सिंह रेनू चंदेला कौशल शर्मा कविता चौहान लवली कौर,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 8 मार्च 2024

लाखों शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि महापर्व पर जलाभिषेक हर हर महादेव बम बम भोले से गुंजा मंदिर

  

               मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश मे महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दो.दिवसीय 7/8 मार्च  भव्य  आयोजन किया गया जिसमे सायंकाल 7 मार्च को भगवान दूधेश्वर का भव्य श्रृंगार एवं 551 किलो फलो से.श्रृंगार विभिन्न प्रकार के व्यंजनो का भोग प्रसाद अर्पित किया श्रृंगार श्री दूधेश्वर महादेव मठ मन्दिर के पीठाधीश्वर पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ति श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली सन्त महामण्डल के सान्निध्य मे  स्वयंसेवक मुकेश ,प्रतीक , अक्षय एवं समस्त स्वयंसेवको ने भव्य श्रृंगार किया ,

रात्री काल 9 बजे (दूधेश्वर चौक)जस्सीपुरा से शिव बारात निकलेगी जोकि ढोल नगाडे के साथ नृत्य करते हुये भजन गाते हुये भव्य शिव बारात निकलेगी जो कि 12 बजे श्री दूधेश्वर भगवान के गृभ गृह मे पहुच कर पूज्य गुरुदेव के शिव बारत के साथ प्रथम जलाभिषेक करेंगे।

तत्पश्चात सभी भक्तो के लिये जलाभिषेक प्रारम्भ होगा जो कि पूरी रात्री चलेगा 8 मार्च को  प्रातःकाल 3:30 बजे भगवान दूधेश्वर का भव्य श्रृंगार व भगवान को भोग प्रसाद लगाया तत्पश्चात भगवान द़ूधेश्वर की है धूप आरती दीप आरती होगी उसके उपरांत पुनः जलाभिषेक प्रारम्भ किया प्रातःकाल काल 9 बजे मन्दिर के शिखर पर धर्म ध्वाजा बदली एवं सायंकाल आरती से पूर्व सायंकाल 5 बजे अभिषेक पात्र कलश की स्थापना होगी जो कि श्रावण शिवरात्रि तक रहेगा जिससे भगवान दूधेश्वर का निरन्तर जल धारा चलती रहेगी उसके उपरान्त पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज एवं दुधेश्वरनाथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग ने भगवान दूधेश्वर का पंचोपचार षोडशोपचार पौचामृत पंचगव्य जल दूध गन्ने का रस एवं विभिन्न फलो के रस से महाभिषेक करेंगे 

श्री दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल जी एवं समस्त सदस्यो द्वारा भगवान दूधेश्वर का भव्य श्रृंगार किया जिसमें 56 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग प्रसाद श्री धर्मपाल गर्ग ,अनुज गर्ग एवं धर्म परिवार फांऊडेशन की ओर से प्रथम भोग प्रसाद होगा भगवान दूधेश्वर की महाआरती कि गई ,साथ ही आज रात्री 12 बजे से कल रात्री 12 बजे तक भगवान दूधेश्वर का अष्टप्रहर रूद्राभिषेक होगा ,महापर्व के अवसर पर  दूधेश्वर मन्दिर को बहुत दिव्य सजाया गया है जिसमे  विभिन्न प्रकार के पुष्पों से श्रृगार रंग बिरंगी लाइटो से जगमगा रहा है महाशिवरात्रि महापर्व की तरह मनाया जा रहा है मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कार्यक्रम पूज्य गुरुदेव के सानिध्य अध्यक्षता मे धर्म परिवार फांऊडेशन के पूर्ण सहयोग से महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है  भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक लाखो शिव भक्तों ने किया उन सबकी व्यवस्था मे श्री दूधेश्वर मन्दिर के समस्त कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन नगर निगम जिला प्रसासन एवं स्वयंसेवक सेवा लगे हुये है बिजली विभाग आदि जिला प्रशासन ने व्यवस्था पुर्ण कि गई जिसमें लाखों श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया इस मौके पर गाजियाबाद सांसद केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह परिवार सहित दर्शन किया उत्तर प्रदेश का के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ,पुर्व महापौर आशु वर्मा,पुर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर,देवी मंदिर के महंत गिरिशानन्द गिरि जी महाराज, स्वामी रमेशागिरिजी महाराज महामंडलेश्वर यति नरसिंगान्द गिरि जी महाराज, गाजियाबाद नगर निगम महापौर विक्रमादित्य सिंह,पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार पी , डीसीपी ज्ञान्जय सिंह,भाजपा विजय मोहन , सौरभ जायसवाल, यतेन्द्र नागर भाजपा ,विजय मित्तल अध्यक्ष श्रुंगार सेवा समिति,साहिब सिंह, विजय सिंघल, पुनीत पावा, आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी, आचार्य तोयराज उपाध्याय, विकास पांडे, नित्यानंद आचार्य,अनिल पंडित आदि सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुलिस कि कड़ी निगरानी में गणमान्य नागरिक एवं भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।                    

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जस्सीपुरा व्यापार मंडल इकाई किया गठन


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने जिला की जस्सीपुरा व्यापार मंडल इकाई में अध्यक्ष हाजी अनवर कुरैशी,कोषाध्यक्ष शाकिर सैफी,चेयरमैन मुकेश शर्मा, महामंत्री रेहान खान, उपाध्यक्ष अकरम खान, उपाध्यक्ष हाजी शाहीद, उपाध्यक्ष इरशाद सैफी, उपाध्यक्ष कल्लू कुरैशी, सचिव मुस्तफा कुरैशी, सदस्य मोहम्मद शाह आलम, सदस्य वसीम कुरेशी को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश बंसल, दीपक गर्ग,प्रेम प्रकाश चीनी, अनिल गर्ग, राजीव सोनी, नरेन्द्र कुमार बिल्लू,अमन सिसोदिया, चेतन शर्मा आदि व्यापारी उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव के लिए सुभाषवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की,गाजियाबाद से धीरेंद्र भदोरिया, गौतम बुध नगर से एन.डी.दीक्षित


 

                     मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभाष पार्टी) के राष्ट्रीय कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसके बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सुभाषवादी पार्टी के 24 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की गई। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ( सुभाष पार्टी ) प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा सुभाषवादी पार्टी अपने पूरे दमखम के साथ लोकसभा चुनाव लड़ रही है और जिस प्रकार हमारी नीतियों को जनता का समर्थन मिल रहा है उससे साफ दिखाई दे रहा है इन लोकसभा चुनाव में पार्टी को अच्छी सफलता प्राप्त होगी। इस अवसर पर सुभाषवादी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सत्येंद्र यादव ने कहा वर्तमान समय में भारत में एक निराशा का भाव है सुभाषवादी पार्टी इस निराशावादी वातावरण को दूर करेगी और जनता व देश विरोधी नीतियां अपनाने के कारण सत्ताधारी सरकार को बेदखल कर एक राष्ट्रवादी देशभक्त सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। 

इस अवसर पर समाजवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के लोकसभा चुनाव की पहली प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमें गाजियाबाद से धीरेंद्र भदोरिया, गौतम बुध नगर से एन.डी.दीक्षित, वाराणसी से रविकेश मिश्रा, प्रतापगढ़ से सुशील तिवारी, फूलपुर से सूर्य नारायण पांडे, प्रयागराज से संगीता यादव, बिजनौर से अर्चना चैधरी, एटा से अनुज यादव, देवरिया से विजय जुआठा, कुशीनगर से भगवंत यादव, कौशांबी से शिव प्रकाश मिश्रा, जहानाबाद से विक्रम सिंह, सलेमपुर से राम इकबाल यादव, बलिया से राजीव सिंह, मिर्जापुर से आदित्य पांडे, पाटलिपुत्र (बिहार) से उमेश प्रसाद, गोपालगंज(बिहार) से योगेंद्र राम, खादुर साहब (पंजाब) से परविंदर सिंह लखनऊ से निशांत श्रीवास्तव, उन्नाव से वीरेंद्र श्रीवास्तव, उषा वर्मा खिरी , राजेश मिश्रा धौरहरा, गोविन्द नारायण मिश्रा सीतापुर सभी उत्तर प्रदेश, पूर्वी दिल्ली(दिल्ली) से पीके सिंह, प्रत्याशी घोषित किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृष्ण गर्ग, मनोज शर्मा ‘‘होदिया’’ पी0 के0 सिंह, जसविन्द्र सिंह, उमेश गिरि, अनुपम अग्रवाल, विवेक राणा, जगदीश राय गोयल, रिंकू, हरीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

डीएस किक्रेट एकेडमी ने वीनस किक्रेट एकेडमी को हराया

 

                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद ट्राइडेंट स्पोर्ट्स क्लब में खेली  जा रहे पहले  आर एस मैमोरियल किक्रेट टूर्नामेंट  का चौथा मैच वीनस किक्रेट एकेडमी व डी एस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मैच में डी एस किक्रेट  एकेडमी को आसान जीत मिली। आयोजक शुभम शर्मा ने बताया कि वीनस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर बोलिंग करने का फैसला किया । डी एस  किक्रेट एकेडमी ने 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 271 रन बनाए। ओम सेनी ने 62 , युगदीप सेनी ने 60 रन और भास्कर भारद्वाज 54 ने का योगदान दिया ।वीनस क्रिकेट एकेडमी की और से एकांश और हर्ष पांडेय ने 3-3 विकेट लिये । रन का पीछे करने उतरी वीनस क्रिकेट एकेडमी 8 ओवर में   30 रन पर ही आउट हो गई। हर्षित राठी ने 9 रन बनाये ।  डी एस किक्रेट एकेेेेडमी के देवांश चौहान और शशांक सिंह 4 - 4 विकेट  और उद्धव शर्मा ने 2 विकेट लिये । देवांश चौहान को मन ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया ।

भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमैटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन का स्वागत समारोह 10 मार्च को



मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।।भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमैटी जैन समाज की सर्वोच्च संस्था है जो कि हजारों वर्षों से स्थापित जैन तीर्थों के संरक्षण एवं संर्वधन का कार्य करती आ रही है।  जम्बूप्रसाद  जैन उक्त कमैटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से र्र्नििवरोध निर्वाचित हुए है। जिसकी विधिवत् घोषणा 27 जनवरी 2024 को णमोकार तीर्थ चान्दवाड़ (नासिक) महाराष्ट्र में चुनाव अधिकारी  सुमेरचन्द काले ने भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ कमैटी की साधारण सभा के मध्य की। जम्बू प्रसाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर 10मार्च रविवार को समस्त जैन द्वारा उनका हिन्दी भवन में स्वागत किया जाएगा। रह जानकारी एक प्रेस वार्ता में जम्बू प्रसाद जैन, संजय जैन, अजय जैन आदि दी।उन्होंने बताया कि भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमैटी भारतवर्ष के समस्त दिगम्बर जैन समाज की एकमात्र प्रतिनिधि संस्था है जो कि सम्पूर्ण देश के तीर्थ क्षेत्रों का संरक्षण, संर्वधन एवं विकास करती है।नवनिर्वाचित अध्यक्ष जम्बूप्रसाद ने बताया कि मेरे जीवन के अंतिम समय में मैं तीर्थ क्षेत्रों की सेवा करने के भाव से इस पद पर आया हूँ, मुझे पद का कोई लालच नहीं है, समस्त भारतवर्ष से मेरे को अध्यक्ष पद के निर्वाचन में जो सहयोग मिला है, उस सब के लिए मैं समस्त जैन समाज का आभारी हूँ। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं सब लोगों को साथ लेकर पूर्ववत्ती पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करने का प्रयास करूँगा। मेरा समस्त समाज से यह भी निवेदन है कि भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमैटी के सगंठन को मजबूत करते हुए मुझे सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमैटी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के अध्यक्ष  जवाहरलाल जैन, सिकन्द्राबाद ने बताया कि ये संस्था 122 वर्ष से निरन्तर कार्य करती आ रही है, और इसका अध्यक्ष होना बहुत ही गौरव की बात है। पूर्व में टाइम्स आॅफ इण्डिया के चेयरमैन भी लगभग बीस वर्षों तक इस संस्था के अध्यक्ष रहे है। अध्यक्ष का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है तथा कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारतवर्ष है। जैन समाज के प्रवक्ता श्री अजय जैन ने बताया कि इसके अध्यक्ष का चुनाव लोकतान्त्रिक तरीके से होता है, यह उत्तर प्रदेश के लिए और विशेषतः गाजियाबाद के लिए यह बहुत ही गौरव के क्षण है कि 122 वर्ष के इतिहास में उत्तर प्रदेश से प्रथम बार श्री जम्बूप्रसाद जी जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है। जम्बू प्रसाद जैन बहु आयामी व्यक्ति है जो कि गत 25-30 वर्षों से जैन समाज एवं जैनेत्तर समाज में सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करते आ रहे है। देश के समस्त साधूओं का आपको आशीर्वाद प्राप्त है। आपको उत्तर भारत के जैन समाज में अनेकों बार भामाशाह की उपाधि से अंलकृत किया गया है। इस अवसर पर जम्बूप्रसाद जैन के सुपुत्र संजय जैन एवम् पंकज जैन ने बात करते हुए बताया कि हमारे पिता जी बहुत ही दृढ़ इच्छा शक्ति वाले है। हम सब परिवारीजन उनके साथ है और हमारा भी प्रयास रहेगा कि वो इस संस्था के माध्यम से तीर्थों के संरक्षण एवं संर्वधन के लिए जो भी कार्य करेगें उसमें हमारी सहभागिता रहेगी।

लोनीवासियों की समस्या का हुआ समाधान, सांसद वी के सिंह ने NH 709B के लिए दिए 4 करोड़ 91 लाख रुपये

                 मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  बृहस्पतिवार को  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह  ने लोनी विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाली पुराने NH- 709B दिल्ली सहारनपुर की मरम्मत और रखरखाव के लिए NHAI के माध्यम से PWD को 04 करोड़ 91 लाख रुपये दिए हैं। बड़े लंबे समय से गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र की लोनी विधानसभा में यह समस्या आ रही थी कि सड़क की जर्जर हालत से क्षेत्रीय लोग परेशान थे, जिसकी सूचना समय समय पर जनरल साहब को क्षेत्रवासियों ने पहुँचायी। सांसद सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर इसका समाधान निकाला और आज NHAI PD गाजियाबाद अरविंद कुमार के माध्यम से PWD Ghaziabad AE राजेंद्र सिंह को यह चेक दिया गया। इस राशि से पुराने NH-709B के क्षतिग्रस्त क्षेत्र की मरम्मत कर उसे शानदार बनाया जाएगा। जनरल साहब क्षेत्र की जनता की खुशहाली और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं। यही कारण है कि जनरल साहब ने इस समस्या का समाधान कर लोनी वासियों के लिए खुशी की लहर पैदा कर दी है।





बुधवार, 6 मार्च 2024

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद कल अपने गृह जनपद आएंगे सुनील कुमार शर्मा, महानगर कार्यालय पर किया जाएगा जोरदार स्‍वागत--संजीव शर्मा




                  मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। साहिबाबाद विधानसभा से विधायक सुनील कुमार शर्मा को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंत्रिमंडल विस्तार करके सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाते हुए अहम जिम्मेदारी दी हैं। प्रदेश सरकार में नियुक्त कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा 7 मार्च को अपने गृह जनपद गाजियाबाद में आ रहे हैं। उनके प्रथम बार आगमन पर गाजियाबाद महानगर में उनके स्वागत की जबदरस्त तैयारी की गई है। जगह-जगह स्वागत के लिए कार्यक्रम बनाया गया हैं। शहरभर में होर्डिंग लगाए गए हैं। उनका स्वागत कार्यक्रम कई घंटे तक चलेगा। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के अनुसार, 7 मार्च को गाजियाबाद शहर के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा का गाजियाबाद में लगभग 50 स्थान पर भव्य स्वागत होगा। साहिबाबाद विधानसभा सीट से विधायक सुनील कुमार शर्मा के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार गाजियाबाद आगमन पर उनके समर्थक और पार्टी संगठन के कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं।सह मीडिया प्रभारी जय कमल अग्रवाल ने बताया कि गाजियाबाद महानगर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के अनुसार, कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा दोपहर 2:00 बजे यूपी बॉर्डर आगमन पर स्वयं समस्त महानगर पदाधिकारी के साथ स्वागत करेंगे, उसके उपरांत कौशांबी थाना, डाबर, वैशाली मेट्रो, कंट्री इन होटल, साहिबाबाद मंडी, साहिबाबाद गांव, मोहन नगर, रोडवेज बस अड्डा, मोहन नगर मंदिर, अर्थला पीर, चौधरी चरण सिंह मूर्ति, मेरठ रोड, नंदग्राम मोड, पटेल नगर कट, सेवा नगर, आर्य नगर चौराहा, लोहिया नगर, हिंदी भवन, बसंत चौक, नरेंद्र मोहन पॉलीक्लिनिक, नेहरू नगर, होली चाइल्ड चौराहा आदि स्थान से होते हुए नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया 17 किमी लंबे आरआरटीएस सेक्शन का वर्चुवल उद्घाटन,- नमो भारत ट्रेन जल्द ही मेरठ तक देगी सेवाऐं: केन्द्रीय मंत्री डॉ.जरनल (से.नि.) विजय कुमार सिंह



मोदी सरकार के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर लगातार बढ़ता जा रहा है: केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी

                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ के बीच के 17 किमी लंबे आरआरटीएस सेक्शन का  केन्द्रीय मंत्री  हर​दीप पुरी,  केन्द्रीय मंत्री डॉ.जनरल (से.नि.) विजय कुमार सिंह, माननीय सांसद मेरठ  राजेन्द्र अग्रवाल,  सांसद बागपत  सत्यपाल सिंह,  सांसद राज्यसभा  लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधायक मुरादनगर अ​जीतपाल त्यागी, विधायक मोदीनगर डॉ.मंजू सिवाच, मण्डलायुक्त  मेरठ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे., जिलाधिकारी  गाजियाबाद  इन्द्र विक्रम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में वर्चुवल उद्घाटन किया।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर प्रायोरिटी सेक्शन से आगे दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक का 17 किमी लंबा अतिरिक्त सेक्शन नमो भारत ट्रेनों का परिचालन के लिए तैयार हुआ है और इस सेक्शन में मुरादनगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ तीन स्टेशन शामिल हैं। इस सेक्शन के उद्घाटन से नमो भारत सेवाएं दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर 34 किमी के सेक्शन पर निर्बाध रूप से उपलब्ध हो गयी हैं, जिसमें साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक कुल आठ स्टेशन हो गये हैं।

दिल्ली को मेरठ से जोड़ने वाले भारत के प्रथम आरआरटीएस कॉरिडोर की आधारशिला मार्च 2019 में प्रधान मंत्री द्वारा रखी गई थी। इसके 17 किमी लंबे प्रायोरिटी सेक्शन को 20 अक्टूबर 2023 में  प्रधान मंत्री द्वारा यात्री परिचालन के लिए हरी झंडी दिखाई गई थी, उसके कुछ ही महीनों बाद आज 06 मार्च 2024 को द्वितीय सेक्शन में नमो भारत ट्रेन को हरी झण्ड़ी दिखाते हुए रवाना किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम केन्द्रीय मंत्री डॉ.जनरल (से.नि.) विजय कुमार सिंह गार्ड आॅफ आॅनर देते हुए सलामी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान आरआरटीएस के प्रबंधक श्री विनय कुमार सिंह द्वारा सभी मुख्य​ अतिथियों, वशिष्ठ अतिथियों, अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित करते हुए पौधा भेंट किया गया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  केन्द्रीय मंत्री डॉ.जनरल (से.नि.) विजय कुमार सिंह ने कहा कि नमो भारत ट्रेन जल्द ही मेरठ तक शुरू हो जायेगी। अभी साहिबाबाद से मोदीनगर तक कि यात्रा सुखद, आरामदाय​क और समयापयोगी हो गयी है और जल्द ही यह सेवा दिल्ली से मेरठ तक शुरू हो जायेगी। 

 केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने सम्बो​धन में कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं में गति से प्रगति का जीता जागता उदाहरण है आरआरटीएस की यह सेवाएं। 2014 से मोदी सरकार के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर लगातार आगे बढ़ता जा रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। इस मौके पर एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ—साथ आरआरटीएस के पदाधिकारी व कर्मचारियों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

क्रिक्षेत्र क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मैच में नानक क्रिकेट अकैडमी को हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःट्राइडेंट स्पोटर्स क्लब पर खेले जा रहे पहले आरएस मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में  क्रिक्षेत्र क्रिकेट क्लब का विजयी अभियान जारी है। टीम ने रोमांचक मैच में नानक क्रिकेट अकैडमी को 9 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। आयोजक शुभम शर्मा ने बताया कि मैच में नानक क्रिकेट अकैडमी नेे टॉस जीता और क्रिक्षेत्र क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। क्रिक्षेत्र क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 259 बनाए। ईशान गोयल ने शानदार 100 रन की पारी खेली। वैभव चौधरी ने भी नाबाद 72 रन का योगदान दिया। अविनाश डेविड को 2 विकेट मिले। 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नानक क्रिकेट अकैडमी 40 ओवर में 250 पर आउट हो गई। गर्वित ने सबसे अधिक 66 रन बनाए। यश राणा ने 56 व लक्ष्य अग्रवाल ने 45 रन का योगदान दिया। आदित्य व अलिप्त को 3.3 व आदित्य भारद्वाज को 2 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ईशान गोयल को सिकंदर द्वारा दिया गया।

निकुंज गोयल बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष

गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने जिला के व्यापार मंडल में जिला उपाध्यक्ष के पद पर निकुंज गोयल को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेम प्रकाश चीनी, अनिल गर्ग, अमन सिसोदिया,चेतन शर्मा, दीपक गर्ग,धनेश मित्तल, सोनू जैन, आदि व्यापारी उपस्थित थे।