मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। उत्तर की सबसे बड़ी विधानसभा साहिबाबाद विधानसभा से विधायक सुनील कुमार शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल विस्तार करके सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाते हुए अहम जिम्मेदारी दी हैं।
प्रदेश सरकार में नियुक्त कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा के अपने गृह जनपद गाजियाबाद में उनके प्रथम बार आगमन पर गाजियाबाद महानगर में उनका 100 से भी अधिक जगहों पर स्वागत किया गया । जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम के लिए जोशीले कार्यकर्ता डटे हुए थे। स्वागत में कार्यकर्ताओं ने शहरभर में स्वागत होर्डिंग लगाए । उनका स्वागत कार्यक्रम तीन घंटे तक चला। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया पार्टी का जमीनी कार्यकर्ता का सम्मान होने से पार्टी संगठन के कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं।
संगठन के द्वारा 50 स्थान आवंटित किए जाने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ता उनके आगमन पर 100 स्थान से भी अधिक स्थानों पर उनके भव्य स्वागत की तैयारियों में जुट गए। कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा का स्वागत शुभारम्भ दोपहर 2:00 बजे यूपी बॉर्डर आगमन पर स्वयं समस्त महानगर पदाधिकारीयों के साथ किया । 
भाजपा कार्यालय पर स्वागत की कड़ी में पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक अतुल गर्ग योगी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही पूर्व महापौर आशु वर्मा पूर्व महापौर आशा शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अशोक गोयल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी बलदेव राज शर्मा पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, चेयरमैन रीना भाटी, महामंत्री पप्पू पहलवान ,गोपाल अग्रवाल सुशील गौतम कामेश्वर त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पार्षद सचिन डागर, अमित, आशिष,अनिल ऋचा भदौरिया प्रीति चंद्रा, पूनम सिंह रेनू चंदेला कौशल शर्मा कविता चौहान लवली कौर,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें