गाजियाबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग अपना नामांकन 2 अप्रैल को करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि घंटाघर रामलीला मैदान मैं लोकसभा क्षेत्र के 31 मंडलों के आधार पर 31 हवन कुंड बनाकर मंडल अध्यक्षों के द्वारा लोकसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत के लिए तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की कमान सौंपने के उद्वेश्य से सुबह 8:00 बजे हवन पूजन किया जायेगा। हवन पूजन में समस्त भाजपा परिवार के साथ लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग सपरिवार हवन पूजन में शामिल होंगे। हवन के उपरांत वहां से पूर्व से तय संख्या के कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी अतुल गर्ग अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। आगे के लिए नवयुग मार्केट स्थित कार्यालय से लोकसभा चुनाव संचालन की सभी गतिविधियों को सुचारु करने की भी जानकारी दी गई।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में “कन्या भ्रूण हत्या क्यों” विषय पर व...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में आयोजित भव्य श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें