गाजियाबादअम्बिका हरि सिंह क्रिकेट अकैडमी द्वारा रविवार 17 मार्च से पहले गंगाराम मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन शास़्त्रीनगर स्थित हॉकी स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट संयोजक जोगेंद्र तोमर ने बताया कि टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी। इनमें अम्बिका क्रिकेट क्लब, जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र, वीवीआईपी, वनस्थली, डीएस क्रिकेट अकैडमी, गौर एरीसन, ट्राइडेंट व बैलर क्रिकेट अकैडमी शामिल हैं। टूर्नामेंट के सभी मैच 40 ओवर के होंगे और लाल गेंद से खेले जाएंगे। वहीं फाइनल में सफेद गेंद का प्रयोग होगा और टीमों की ड्रेस कलरफुल होगी। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता व व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बेटसमैन आदि पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें