बुधवार, 27 मार्च 2024

यूपी में अपराध नहीं विकास की लहर दौड़ रही हैं--योगी आदित्यनाथ



 

             

                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भाजपा  महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में नेहरू नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उनके के सभागार में प्रवेश करते ही मोदी योगी जिंदाबाद और अबकी बार चार सौ पार के नारे लगे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण और वंदे मातरम के साथ हुआ। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरूआत में बाबा दूधेश्वर नाथ की धरती को नमन कर किया। उन्होंने दूधेश्वर नाथ के महंत को भी नमन किया। इसके बाद अपना संबोधन की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विदेश में अगर कुछ होता है तो भारत की ओर मदद की दृष्टि से लोग देखते हैं। देश की सीमाएं आज सुरक्षित हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज यूपी में अपराध नहीं विकास की लहर दौड़ रही हैं चारों तरफ सड़कें, हाईवे, मेट्रो रेल चल रही हैं लोगों को आने जाने मे कोई परेशानी नहीं हो रही है।

चुनावी समर में सभी व्यवस्था में लगे अपने वोट की अहमियत समझे : सतेंद्र सिसोदिया

मुख्यमंत्री के साथ पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया भी थे। सतेंद्र सिसोदिया ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गाजियाबाद से इस बार इतनी बड़ी जीत भाजपा दर्ज कराएगी जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के 25 करोड़ के जनमानस के नायक सीएम योगी का गाजियाबाद में स्वागत करते हैं। लोकसभा चुनाव सर पर है। पहले चरण और दूसरे चरण के चुनाव की शुरूआत पश्चिम यूपी से हो रही है। चुनावी समर में सभी व्यवस्था में लगे हुए हैं। सभी इसका हिस्सा हैं। हमको इस बार अपने वोट की अहमियत को समझना होगा। सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि हम सिर्फ खुद ही अपना वोट ना डाले बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। 

मेरी समझ में नहीं आ रहा मैं क्या बोलू: अतुल गर्ग 

गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अतुल गर्ग ने जब बोलना शुरू किया तो उन्हें समझ नहीं आया कि वो क्या बोलें। अतुल गर्ग ने कहा, मेरी समझ में नहीं आ रहा मैं क्या बोलू आज तो मुख्यमंत्री योगी जी को ही बोलने दिया जाए। मैं बाद में बोलूगा। भाजपा प्रत्याशी और शहर विधायक अतुल गर्ग ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद को गोली मारी गई। भगत सिंह को फांसी पर चढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के लोगों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां पर जाति के नाम पर नहीं बल्कि विकास के लिए वो​ट किया है। यूपी आज सबसे नंबर वन है। अपराध के मामले में यूपी आज सबसे ​पीछे है। 

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मंचासीन क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंदर सिसोदिया सांसद प्रत्याशी अतुल गर्ग प्रभारी मंत्री अशिम अरुण कैबिनेट मंत्री विधायक सुनील शर्मा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल विधायक नंदकिशोर गुर्जर विधायक अजीत पाल त्यागी विधायक धर्मेश तोमर एमएलसी दिनेश गोयल महापौर सुनीता दयाल लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला दूधेश्वर पीठ महंत नारायण गिरी जिला लोकसभा चुनाव संयोजक अजय शर्म,अध्यक्ष हापुड़ नरेंद्र तोमर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी सहकारी बैंक अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल,उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, लेखराज माहौरआदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें