शुक्रवार, 29 मार्च 2024

संजीव गुप्ता ने मुम्बई से गाजियाबाद पहुँच सबसे पहले दी अतुल गर्ग को बधाई और शुभकामनाएँ

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाये जाने पर समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और भाजपा कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा के प्रत्याशी अतुल गर्ग को उनके निवास पर जाकर शुभकामनाएँ भेंट की। संजीव कुमार गुप्ता होली से पूर्व ही व्यापारिक कार्य से मुम्बई में व्यस्त थे और शुक्रवार को प्रातःकाल ही गाजियाबाद लौटे और आज सुबह उन्होंने कविनगर निवास पर जाकर अतुल गर्ग को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं भेंट करते हुए प्रचंड जीत का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर गाजियाबाद के प्रभारी विजय शुक्ला, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, संयोजक अजय शर्मा और पिलखुवा चेयरमैन विभु बंसल भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें