रविवार, 3 मार्च 2024

संजीव तेवतिया बने भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के मेरठ मंडल अध्यक्ष


                      मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के पदाधिकारियों ने रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सरयू शर्मा के आह्वान एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश भाटी के आदेश अनुसार संगठन का विस्तार करते हुए संजीव तेवतिया को मेरठ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरयू शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र कसाना, राष्ट्रीय सलाहकार राकेश शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री यामीन सैफी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विपिन कौशिक, सोशल मीडिया प्रभारी अंजली शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश भाटी, पवन यादव, एमएस भाटी, नितिन शर्मा, अक्षित शर्मा, शाहरुख मलिक, रामवीर शर्मा एवं गौरव चौधरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मेरठ मंडल अध्यक्ष संजीव तेवतिया को फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर संजीव तेवतिया को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजीव तेवतिया ने बताया कि भारत के ज्यादातर किसानों के पास कृषि में निवेश के लिये पूँजी का अभाव/ कमी है। आज भी देश के ज्यादातर किसानों को व्यावहारिक रूप में संस्थागत ऋण सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता। कई बार किसानों के पास इतनी भी पूँजी नहीं होती कि वे बीज, खाद, सिंचाई जैसी बुनियादी चीजों का भी प्रबंध कर सकें। इसका परिणाम यह होता है कि किसान समय से फसलों का उत्पादन नहीं कर पाते अथवा अपर्याप्त पोषक तत्वों के कारण फसलें पर्याप्त गुणवत्ता की नहीं हो पाती हैं। इसके साथ ही पूंजी के अभाव में किसान को निजी व्यक्तियों से ऊँची ब्याज दर पर ऋण लेना पड़ता है जिससे उसकी समस्याएँ कम होने की जगह बढ़ जाती हैं। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिये काफी मददगार साबित हो रही है। इससे किसानों की कृषि संबंधी बुनियादी जरूरतों की पूर्ति करने में काफी हद तक सहायता मिल जाती है। उन्होंने कहा कि चूंकि देश की अधिकांश आबादी कृषि पर ही निर्भर है अत: देश में गरीबी उन्मूलन, रोजगार में वृद्धि, भुखमरी उन्मूलन इत्यादि तभी संभव है जब कृषि और किसानों की हालत में सुधार किया जाए।  उन्होंने कहा कि यदि किसान के हितों के लिए योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए तो निश्चित तौर पर कृषि की दशा में सुधार आ सकता है। इससे इस क्षेत्र में व्याप्त निराशा में कमी आएगी, किसानों की आत्महत्या रुकेगी, और खेती छोड़ चुके लोग फिर से इस क्षेत्र में रुचि लेने लगेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों राकेश शर्मा (सदरपुर), सचिन त्यागी, नवीन त्यागी, संजय त्यागी, हितेश राजवंशी ने भी भारतीय किसान यूनियन की नई जिम्मेदारी मिलने पर संजीव तेवतिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें