रविवार, 3 मार्च 2024

देश की आजादी में महर्षि दयानंद व आर्य समाज का उल्लेखनीय योगदादेशन- प्रवीण आर्य


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।रविवार को महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200 वीं जयन्ती पर आर्य समाज के अनुयाइयों ने वृंदावन ग्रीन साहिबाबाद सोसाइटी से प्रभात फेरी निकाली जिसका उद्घाटन केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रांतीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने किया।प्रभात फेरी राज बाग,वृन्दावन गार्डन,राम नगर से होती हुई पुनः वृन्दावन ग्रीन सोसाइटी के प्रांगण में संपन्न हुई।प्रभात फेरी का मार्ग में गणमान्य लोगों सर्वश्री विजेन्द्र सैनी,आर डब्ल्यूए के पूर्व प्रधान सुनील चौधरी,विनोद भडाना (मण्डल अध्यक्ष),मदन राय (पार्षद वार्ड 86),रामनिवास बंसल (निगम पार्षद वार्ड 70)विजय आर्य, पंचायत सेवा समिति संस्थान के अध्यक्ष सीके सिंह आदि तथा वरिष्ठ लोगों द्वारा पुष्प वर्षाकर, मालाओं को पहना कर,फल वितरित कर,जूस पिलाकर स्थान  स्थान पर भव्य स्वागत किया गया।भगवा ध्वज लिए आर्य वीरों ने प्रभात फेरी में आर्य समाज अमर रहे,ऋषि दयानंद की जय के गगन भेदी नारों का गुंजार कर ऋषि द्वारा प्रतिपादित वेद मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

योगी प्रवीण आर्य ने ऋषि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयन्ती की सभी को बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में महर्षि दयानंद व आर्य समाज का उल्लेखनीय योगदान है।स्वामी दयानन्द से प्रेरणा लेकर हजारों नौजवान आजादी की लड़ाई में कूद पड़े थे।कांग्रेस के इतिहासकार सीता रमैया ने भी लिखा था कि देश की आज़ादी में 80% आर्य समाज के लोग थे। वृन्दावन ग्रीन सोसाइटी में आचार्य ओम पाल शास्त्री के ब्रह्मत्व में महायज्ञ किया गया।मुख्य यज्ञमान श्रीमती अमिता आर्या एवं श्री देवेन्द्र आर्य तथा कुसुम लता एवं चौधरी सत्यवीर रहे।यज्ञोपरांत आचार्य ओम पाल शास्त्री ने यज्ञमानों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद जीवन की प्रभु से प्रार्थना की ओर कहा कि महर्षि दयानन्द के मानव जाति पर बहुत उपकार हैं,वह समाज सुधारक थे उनकी पहचान वेदों से है,वेद ईश्वरीय वाणी इसलिए है,क्योंकि जैसा वेद में है वैसा संसार में है और जैसा संसार में है वैसा वेद में है।इसलिए वेदों की ओर लौटने पर बल दिया।सर्वश्री के के यादव,मास्टर विजेंद्र आदि गायकों ने गीतों को सुनाकर ऋषि महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री जगवीर सिंह आर्य,राम पाल चौहान,विजेन्द्र आर्य,राज कुमार आर्य,जगदीश सैनी, सत्यवीर सैनी,डा प्रमोद सक्सैना, यज्ञवीर चौहान,श्रीमती कविता राठी आदि उपस्थित रहे। मंच का कुशल संचालन कर रहे जिला मंत्री सुरेश आर्य ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद व्यक्त किया,उन्होंने सत्यार्थ प्रकाश, संस्कार विधि एवं व्यवहार भानु आदि पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया। शांतिपाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें