गाजियाबाद। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को “लॉ ऑफ़ लेबर” एडवाईजर्स एसोसिएशन उ प्र के पदाधिकारियों ने मिलकर रविवार को उनको बधाई दी और एसोसिएशन की तरफ़ से उनको पूर्ण समर्थन दिया । प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि अबकी बार 400 पार के नारे के साथ हमारी एसोसिएशन पूरे उ प्र में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए एक वृहद् जनसंपर्क अभियान चला रही है । ग़ाज़ियाबाद में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को अबकी बार रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का संकल्प हमारी एसोसिएशन ने लिया है । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को अबकी बार इतने वोट डलवाने हैं कि अबकी बार का वोट परसेंटेज इतना अधिक होगा जो पूरी दुनिया में एक रिकॉर्ड बनाएगा । हम सभी को इसी लक्ष्य के साथ कार्य करना है । कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाइस चेयरमैन आई एस वर्मा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एस एस उपाध्याय , प्रवीण श्रीवास्तव , कौशल कुमार गोयल , टी के वर्मा , विजय सिंह नेगी इत्यादि तमाम पदाधिकारी मौजूद थे ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें