रविवार, 17 मार्च 2024

पार्षद अमित त्यागी ने सड़क का किया शिलान्यास, सड़क की गुणवत्ता का रहे विशेष ध्यान: पार्षद अमित त्यागी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। शुक्रवार को वार्ड 47 के शास्त्री नगर ई-ब्लॉक में सड़क निर्माण के कार्य का शिलान्यास भाजपा पार्षद दल के सचेतक व क्षेत्रीय पार्षद अमित त्यागी के कर कमलों द्वारा किया गया।  सड़क 28.5 लाख की लागत से बनेगी जिससे हज़ारों लोगों के आवागमन में हो रही समस्या का समाधान होगा, पार्षद अमित त्यागी द्वारा बताया गया कि उपरोक्त सड़क लगभग 15 वर्ष पूर्व में बनी थी जिसको आज बनवाया जा रहा है सड़क की गिटटी भी बाहर आ गई थी। सड़क का शिलान्यास होने पर क्षेत्रवासियों ने पार्षद अमित त्यागी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मनोज नागर, पूर्व किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री साहब सिंह सिरोही, महकार सिंह, बूथ अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, जेपी गौड़, वीसी गर्ग, महेंद्र तोमर, डीसी गर्ग, राधेश्याम त्यागी, यशपाल बंसल, वीके शर्मा, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, कशिश मित्तल एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें