शनिवार, 30 मार्च 2024

अतुल गर्ग को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिलेगाः संदीप बंसल

 

                  मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भारतीय वैश्य चेतन महासभा के मेरठ मंडल प्रभारी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रभारी संदीप बंसल ने भाजपा द्वारा अतुल गर्ग को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के लिए भाजपा का आभार जताया। संदीप बंसल ने कहा कि अतुल गर्ग स्थानीय निवासी हैं और यहां की सभी समस्याओं से अवगत हैं। वे दो बार से शहर विधायक हैं और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। वे लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं और उनसे कभी कोई भी व्यक्ति मिल सकता है। ऐसे अतुल गर्ग को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने का फायदा गाजियाबाद समस्त जनता को मिलेगा। वैश्य समाज समेत समाज का हर वर्ग उनका समर्थन करते हुए उन्हें भारी वोटों से विजयी बनाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें