शनिवार, 16 मार्च 2024

सपा ने डा० महेंद्र नागर को नोएडा से लोक सभा प्रत्याशी घोषित किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज गठबंधन के रूप में लोकसभा चुनाव की लिस्ट जारी करते हुए गौतम बुद्ध नगर नोएडा से डॉक्टर महेंद्र नगर को लोकसभाचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, सुल्तानपुर से भीम निषाद,  इटावा से जितेंद्र दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार, 

आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया है डॉक्टर महेंद्र नगर गाजियाबाद में नगर हॉस्पिटल के नाम से अस्पताल चलते हैं और कई वर्षों तक कांग्रेस में रहे हैं 2022 में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे तब से सपा में ही अपनी सेवा दे रहे हैं उनके प्रत्याशी घोषित होते ही सपा के नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। यह जानकारी सपा महानगर अध्यक्ष  आश्रय गुप्ता ने दी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें