सोमवार, 26 जून 2023

"लोनी मे सर्वोपरि रहे भाईचारा ये हम सभी की जिम्मेदारी" :- रंजीता धामा

 

                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल की लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने आने वाले पावन माह मे त्योहारों के मद्देनजर लोनी स्थित ईदगाह वह हिन्दु धर्म की आस्था के केंद्र शुरू होने वाली कावड़ यात्रा को लेकर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया तथा लोनी नगर पालिका कार्यालय में अपने अधीनस्थ कर्मचारी के साथ बैठक की जिसमें क्षेत्र में साफ-सफाई रखने वह मुस्लिम समाज के त्यौहार बकरा ईद को लेकर ईदगाह के आसपास साफ-सफाई  रखने व मुस्लिम कॉलोनी में साफ-सफाई रखने को लेकर अपने सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया तथा शुरू हो रही कावड़ यात्रा के मार्ग को साफ रखने व लोनी क्षेत्र में लगाए जाने वाले सभी कावंड शिविरों में भी साफ सफाई रखने तथा पीने के पाने की भरपूर मात्रा रखने के लिए निर्देशित किया ।लोनी नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग को भी एक चिट्ठी लिखी जिससे कि आने वाले सावन के महीने में सभी धर्मों के त्योहारों कावड़ यात्रा, सावन मेला ,बकरा ईद को दृष्टिगत रखते हुए लोनी में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से हो तथा किसी प्रकार की परेशानी लोनी की जनता को न उठानी पड़े इसके लिए मेरठ मंडल के एमडी से दूरभाष के माध्यम से बात की एवं लोनी मे बिजली आपूर्ति निर्बाध तरीके से चलती रहे ।

इस अवसर पर लोनी की जनता से भी रंजीता धामा ने अपील करते हुये कहा कि हमारी लोनी की जनता बेहद ही समझदार है तथा सभी त्यौहार दोनों धर्मौं के लोग मिल-जुलकर मनाते रहे हैं मै हमेशा की तरह इस बार भी सभी लोगों के बीच त्यौहारों पर जनता के बीच रहूंगी तथा हम लोग परस्पर मिल-जुलकर सभी त्यौहार मनायेंगे तथा देशभर मे भाईचारे का संदेश देंगे कि किस प्रकार से हर समाज दूसरे समाज व धर्म का सम्मान करता है ।

इस अवसर पर लोनी नगर पालिका के ईओ, भंडारी बाबू ,मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों में मुफीद आलम, आमिर रंगरेज ,बबलू पंडितजी, जय कुमार फौजी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

रोटरी क्लब ऑफ चिरंजीव विहार गाजियाबाद द्वारा सरकारी स्कूल में टैबलेट वितरित


      सुशील कुमार शर्मा, स्वतंत्र पत्रकार

 गाजियाबाद :  रोटरी क्लब ऑफ चिरंजीव विहार गाजियाबाद द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट के टैबलेट वितरण प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम बालिका इण्टर कॉलेज महरौली गाजियाबाद की छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन क्लब प्रेसिडेंट स्मृति खुराना के सहयोग से किया गया तथा बालिकाओं को टैबलेट प्रदान किए। 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल की प्रिंसिपल एवम टीचर्स ने स्कूल की होनहार छात्राओं के नाम प्रस्तावित किए तथा अन्य छात्राओं को भी मेहनत कर आगे बढने के लिए प्रोत्साहित किया। रोटरी क्लब ऑफ चिरंजीव विहार द्वारा अपने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए तथा टैबलेट्स वितरित करने के लिए क्लब की और से क्लब प्रेसिडेंट स्मृति खुराना एवम् उनके पति अतुल खुराना उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर  सुरेन्द्र अरोड़ा  की देख रेख में सम्पन हुआ।  स्कूल की प्रिंसिपल , टीचर्स एवम बालिकाओं के अभिभावकों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढाई। टैबलेट पा कर छात्राओं के चेहरों पर प्रसन्नता की झलक देखने को मिली।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट

 

                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निर्धन एवं अल्प आय वर्ग के छात्र-छात्राओं तथा महिलाओं के लिए वोकेशनल कोर्स - जैसे सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, इत्यादि का सूर्य एनक्लेव, आदर्श नगर, नंद ग्राम में खोला गया है। सेंटर का उद्घाटन संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती मधु भटनागर के कर कमलों द्वारा नारियल फोड़कर किया गया।

     इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन नीरज भटनागर ने संबोधित करते हुए  गंभीरता से प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया एवं निपुण होने के उपरांत उनके रोजगार की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।  वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक महिला को किसी न किसी कला में अवश्य निपुण होना चाहिए ताकि जीवन में यदि कभी भी जरूरत हो तो आत्मनिर्भर हो सके। संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती भटनागर ने भी आश्वासन दिया कि यदि कोई बच्ची किसी कारण स्कूल छोड़ चुकी है और अपनी शिक्षा आगे बढ़ाना चाहती है तो उसका मार्गदर्शन किया जाएगा। सेंटर का संचालन श्रीमती अनीता के द्वारा किया जाएगा। संस्था के महासचिव अमित श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्रीवा अग्रवाल,पल्लवी शर्मा, शांतनु शर्मा , राजीव सिंघल, पुष्पेंद्र, पूनम शर्मा, संजय खन्ना, जमुना प्रसाद एवं क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

जन्म से बधिर और गूंगे लोगों में श्रवण व बोलने की शक्ति को लौटाया जा सकता है---डा० बी पी त्यागी





                     मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। उपमंडल घुमारवीं के कोठी गांव में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित आशा किरण संस्थान में लगे दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में गाजियाबाद से हर्ष हाॅस्पीटल के ईएनटी स्पेस्लिस्ट की टीम ने यहां पर सैंकड़ों लोगों की समस्या का समाधान किया। टीम हैड तथा हर्ष हाॅस्पीटल के प्रभारी डा.ब्रजपाल सिंह त्यागी से इस दौरान मुलाकात हुई। मेडीकल साइंस में हो रहे नित नए बदलावों का जिक्र करते हुए डा. त्यागी ने बताया कि जन्म से बधिर और गूंगे लोगों में श्रवण व बोलने की शक्ति को लौटाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सैंकड़ों लोगों का सफल इलाज कर इस आत्मग्लानि भरी समस्या से निजात दिलाकर उनकी दुनिया में खुशी लौटाने का काम किया है। डा. त्यागी ने बताया कि इस प्रक्रिया में व्यक्ति का ओटोलाॅग्स प्लाजमा लिया जाता है तथा इंजेक्शन को कानों के पास नस में इंजेक्ट किया जाता है। इस विधि को पीआरपी कहते हैं। उन्होंने बताया कि पहले इंजेक्शन लगने के बाद व्यक्ति आठ डेसीबल तक सुनना शुरू कर देता है। एक सामान्य व्यक्ति यह क्षमता 129 डेसीबल होती है। जब व्यक्ति को सुनना शुरू हो जाता है तो कान में एक मशीन लगा दी जाती है ताकि ब्लड सर्कुलेशन और तेज हो जाए तथा मरीज में सुनने की क्षमता बढ़ना शुरू हो जाए। इसी तरह महीने की अवधि में कुल 15 या 18 इंजेक्शन लगाए जाते हैं। जिसके बाद व्यक्ति पूरी तरह से सुनना शुरू कर देता है। इस सुविधा का लाभा बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उठार हे हैं। 

डा. त्यागी ने बताया कि अभी हाल ही में उन्होंने एक 80 साल के बुजुर्ग की ट्रीटमेंट कर उनकी सुनने की क्षमता को दुरूस्त करने में सफलता हासिल की है। गाजियाबाद के राजनगर में हर्ष हाॅस्पीटल का संचालन कर रहे हैं।डा. ब्रजपाल सिंह त्यागी एक समाज चिंतक और समाजसेवा में तल्लीन रहने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने स्वयं गूगल पर सर्च कर घुमारवीं में आशा किरण संस्थान का पता लगाया और प्रभावित होकर स्वयं यहां पर निशुल्क चिकित्सका शिविर लगाने का आग्रह किया। यहां पर आकर शांत जीवन और भागमभाग से परे ईमानदार लोगों से मिलकर वे बहुत प्रभावित हुए। इस बार उनका यह तीसरा शिविर था। जहां पर उन्होंने यहां पर रहने वाले दिव्यांग बच्चों के साथ सैंकड़ों अन्य लोगों का इलाज निशुल्क किया। यही नहीं उनका चैकअप के साथ साथ टैस्ट व दवाइयां भी अपनी ओर से दीं। डा. ब्रजपाल सिंह त्यागी ने यहां अचानक हुए मौसम परिवर्तन के बारे में भी हैरानी व्यक्त की। वहीं उन्होंने आशा किरण संस्थान की संस्थापक बर्फी देवी व तमाम स्टाफ के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सुनने की समस्या या जन्म से बधिर होने की समस्या से ग्रसित हो तो वह आशा किरण संस्थान का हवाला देकर गाजियाबाद आकर अपना इलाज करवा सकता है। उनका नाॅमिनल चार्जिस पर इलाज किया जाएगा जबकि रहने आदि की सुविधा निशुल्क मिलेगी। वहीं बर्फी देवी ने डा. ब्रजपाल सिंह त्यागी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। डा. त्यागी की टीम में डा. महादेव, डा. अवनेश कुमार मिश्रा, मोहित त्यागी, अमित,धीरज, ललित व सचिन त्यागी ने अहम भूमिका निभाई।

मोदी सरकार में योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद



                        मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

  मौर्य गरीबों, किसानों, नौजवानों व महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही सरकार मोदी जी के नेतृत्व में भारत, दुनिया का सिरमौर बनेगा- केशव प्रसाद मौर्य

गाजियाबाद।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 09 साल पूरे होने के अवसर पर 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 09 वर्ष कार्यक्रम में आज  उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य जी ने गाजियाबाद नेहरुनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम सभागार में जनसभा को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के ये 09 वर्ष विकास, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में 220 करोड़ कोरोना टीका देशवासियों को लगवाया गया और 95 से अधिक देशों को यह टीका भारत ने भेजने का काम किया। अनुच्छेद 370 को हटाया, राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है और समान नागरिक संहिता के लिए भी कार्य शुरू हो चुका है। ऐसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में संभव हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कहते हैं कि राम मंदिर बनेगा लेकिन तारीख नहीं बताएंगे मैं आज तारीख भी बता रहा हूं। उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ मांगते हैं। पीएम की एक आवाज पर दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पाकिस्तान के दुस्साहसों का जवाब सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के माध्यम से देने का काम भारत कर रहा है। उन्होंने  कहा कि आज हमारा शासन मजबूत है, जब हमारे ऊपर हमला हुआ तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कार्य किया।उन्होंने कहा कि पहले की सरकार सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए छूट नहीं देती थी, और आज यह समय आ गया है कि हम गोली का जवाब गोले से देते हैं। भारतीय सेना इसी तरह से जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहती है। इतना ही नहीं ईट का जवाब पत्थर से देना भी हम जानते हैं। इस सबसे भारत और भारतीयों की प्रतिष्ठा दुनिया भर में बढ़ी है।

 मोदी जी देश को दुनिया का अग्रणी बनाने के लिए काम कर रहे हैं और इसके लिए आप सब के आशीर्वाद की जरूरत है। मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि गरीबों की बात तो सभी सरकारें करती रही हैं लेकिन असल में गरीबों की चिंता, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और  मुख्यमंत्री योगी जी ने की है। प्रधानमंत्री जी गरीबों की समस्या को जानते हैं, इसीलिए उनके नेतृत्व में सरकार ने गरीबों की जरूरतों को पूरा करने का काम किया गया है। इसी का परिणाम है कि गरीबों को घर और शौचालय मिला, घर में बिजली का कनेक्शन मिला, पीने के पानी की सुविधा मिली, गरीबों को मुफ्त राशन मिला। वैश्विक मंच पर माननीय प्रधानमंत्री जी की जय-जयकार हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत, दुनिया का सिरमौर बनेगा। मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने गरीबी को बहुत नजदीक से देखा है, इसलिए वह गरीबों का दर्द जानते हैं और प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने देश में गरीबों के कल्याण के लिए अनेकानेक योजनाएं चलाई। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से बिना किसी भेदभाव के जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने की योजना चलाई जा रही है जिसके तहत देशभर में 12 करोड़ लोगों को नल के कनेक्शन दिए जा सके हैं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी के कारण दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने कड़े और बड़े फैसले लेकर साबित कर दिया कि भारत दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत करके कोरोना की वैक्सीन बनाई, जिसे न केवल देश में ही लगाया गया, बल्कि दुनिया के तमाम देशों को वैक्सीन की आपूर्ति भी भारत ने की है। मोदी जी के लिए पूरा देश उनका परिवार है। भ्रष्टाचार पर चोट करके, गरीबों का कल्याण करने के दृढ़ निश्चय के कारण गरीबों का कल्याण हो रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का लक्ष्य है कि 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत विकसित देश बन जाएगा। इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री डा0 जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया ने भी जनसभा को संबोधित किया जबकि मंच पर महापौर सुनीता दयाल, राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कैप्टन विकास गुप्ता, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक सुनील शर्मा, नंदकिशोर गुर्जर, अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, मानसिंह गोस्वामी, मयंक गोयल, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, राजा वर्मा, अशोक नागर, पूर्व महापौर आशा शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी और गौरव दयाल अपर जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद।आदि मौजूद रहे। 

9 जुलाई को कमला नेहरू नगर मैदान में सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का दरबार

 

                  

 गाजियाबाद। 9 जुलाई रविवार को श्री बागेश्वर धाम सरकार परमपूज्य श्रद्धेय श्री धीरेंद्र शास्त्री जी का कार्यक्रम कमला नेहरू नगर के मैदान में होना सुनिश्चित हुआ है संस्कार उपवन के संस्थापक नवनीत प्रिय दास जी एवं संस्कार उपवन के मुख्य संरक्षक संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि परमपूज्य गुरु जी का कार्यक्रम 9 जुलाई को गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर में आयोजित किया जायेगा

रविवार, 25 जून 2023

गायत्री मंत्र /हनुमान चालीसा पठन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

                          मुकेश गुप्तासत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। संजय नगर श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट पंजीकृत द्वारा आयोजित गायत्री मंत्र/ हनुमान चालीसा पठन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथ नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार  एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता  संजीव गुप्ता डायरेक्टर समरकूल कोषाध्यक्ष भाजपा महानगर थे कार्यक्रम के संयोजक वीके अग्रवाल मुख्य ट्रस्टी ने बताया कि देश की हिंदू संस्कृति संस्कारों को पल्लवित रखने के लिए यह आयोजन किया जिससे आने वाली पीढ़ी सनातन धर्म के मूल प्रश्नों को अपने संस्कारों में जीवित रखे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  नरेंद्र कश्यप ने कहा कि श्री हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने ऐसा सुंदर आयोजन कर एक देश व दुनिया को

नया संदेश दिया है ऐसे कार्यक्रम हमारे संस्कारों को जीवित रखने में नई दिशा व दशा मिलेगी जिससे समाज से जा रहा संस्कार वापस लौटेगाआज जिन प्रतियोगिताओं एवं उनके परिवारजनों का भी मैं स्वयं व उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सभी का वंदन अभिनंदन व आभार साधुवाद देता हूं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजीव गुप्ता द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि सनातन धर्म में गायत्री मंत्र हनुमान चालीसा का बड़ा महत्व है जो प्राणी जीवन की यात्रा में किसी भी संकट में फंस जाता है उस समय गायत्री मंत्र/ हनुमान चालीसा 108 बार करने से उस संकट को पार कर जाता है

 हनुमान गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन से समस्त विपत्तियां, दुख, दोष, भय, विकार आदि समाप्त हो जाती हैं ।

श्री हनुमान जी के गायत्री मंत्र के जाप से शरीर में व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार तथा  जीवन से सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।

श्री हनुमान जी के गायत्री मंत्र का जाप करने से शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर होते हैं तथा मानसिक रूप से शांति मिलती एवं मानसिक उन्नति भी होती है।

श्री हनुमान जी के गायत्री मंत्र के जाप से व्यक्ति भौतिक एवं आध्यात्मिक दोनों आयामों में उन्नति करता है तथा खुशहाल जीवन जीता है।

श्री हनुमान जी के गायत्री मंत्र के जाप से सभी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का नाश होता है तथा जीवन में सभी प्रकार से उन्नति के मार्ग खुल जाते हैं।

श्री हनुमान जी तो कष्टों से बाहर निकालने वाले है तो जो भी जातक हनुमान गायत्री मंत्र का जाप करता है तो उसकी हनुमान जी सभी संकटों से रक्षा करते हैं । इस अवसर पर राकेश मित्तल उप संयोजक सुनील शर्मा उप संयोजक मनवीर नागर पूर्व पार्षद उमेश नागर पार्षद उपेंद्र राठी अमित गोस्वामी सहित सैकड़ों परिवार बच्चों के साथ मौजूद थे।

डॉ पी एन अरोड़ा ने जर्मनी में भी रहते हुए हिंदू संस्कारों के अनुसार शादी की सालगिरह मनाई


                        मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  बर्लिन जर्मनी में हो रहे विशेष ओलंपिक के आयोजन में डॉक्टर पीएन अरोड़ा एवं डॉक्टर उपासना अरोड़ा भी भारत से गयी  आयोजक टीम के साथ गए हुए हैं और उन्होंने ओपनिंग सेरेमनी में भी शिरकत की थी।  आज इसी बीच उनकी  शादी की सालगिरह आन पड़ी। डॉ पी एन अरोड़ा ने बर्लिन में भी अपने हिंदू संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार भारत से दूर रहते हुए भी भारतीय रीति रिवाज के अनुसार  अपनी शादी की तीसवीं सालगिरह के बर्लिन स्थित  गणेश मंदिर में विधिवत मनया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उन्हें बंधाई देने के लिए उयस्थित थे जिनमें विशेष ओलंपिक भारत की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा जी, फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी  के भारतीय राजदूत हरीश पर्वथानेनी जी प्रमुख हैं। डॉ पी एन अरोड़ा एवं डॉ उपासना अरोड़ा ने सभी का ह्रदय से धन्यवाद किया और इस आयोजन पर आभार व्यक्त किया।  डॉ पी एन अरोड़ा ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व संस्कृतियों का मूलाधार है। संस्कृति से तात्पर्य प्राचीन काल से चले आ रहे संस्कारों से है और सनातन परंपरा के अनुरूप संस्कार की पद्धति ही संस्कृति है। आज हमें बर्लिन में अपनी संस्कृति के अनुसार इस कार्यक्रम को कर  के गर्व का अनुभव हो रहा है साथ ही साथ ये नई पीढ़ी के लिया अपने संस्कारों एवं संस्कृति की रक्षा के लिए एक संदेश भी है।



--

साया बिल्डर के कॉर्पोरेट ऑफिस पर रेजिडेंटस ने किया प्रर्दशन

 

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  साया के कॉर्पोरेट ऑफिस पर उपरोक्त एड्रेस पर साया गोल्ड एवेन्यू इंदिरापुरम के सैकड़ों नागरिकों द्वारा मेंटेनेंस में चोरी और काम चोरी मेंटेनेंस के लाखों रुपए का घपला और साथ ही AOA ( RWA)बनाने की मांग को लेकर तथा साया गोल्ड एवेन्यू की पार्किंग में निवास कर रहे स्ट्रे डॉग्स को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

रेजिडेंट संजय बगगा ने बताया कि साया बिल्डर्स के मालिक विकास भसीन द्वारा कई बार समय दिया गया लेकिन सहायक मंडल द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता और  विकास भसीन बार-बार किए वादे तोड़ रहे हैं 33% आबादी बस जाने के बाद यह नियम है कि मेंटेनेंस आर ए डब्ल्यू बनाकर सोसाइटी उन्हें सौंप दी जाए। मगर विकास भसीन द्वारा बार-बार इसे टाला जा रहा है उसी को लेकर आज साया बिल्डर्स के कॉर्पोरेट ऑफिस पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया


सपा की जिला व महानगर की 51 सदस्यीय जिला और महानगर कार्यकारिणी घोषित

                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम  की संस्तुति से समाजवादी पार्टी जनपद गाजियाबाद व महानगर गाजियाबाद की 51 सदस्यीय जिला और महानगर कार्यकारिणी अनुमोदित की गयी, तथा उसकी घोषणा भी पत्रकार वार्ता में की गयी, फैसल हुसैन एडवोकेट जिलाध्यक्ष, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट महानगराध्यक्ष की घोषणा जितेन्द्र यादव पूर्व विधान परिषद सदस्य उ0प्र0, असलम चौधरी पूर्व विधायक ने इंपीरियल फार्म हाउस गोविंदपुरम गाजियाबाद में की।सभी जिला महानगर कार्यकारिणी के सदस्य गण महिला कार्यकर्ता, वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता गणों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आभार व्यक्त करते हुए नई समाजवादी पार्टी जनपद गाजियाबाद की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी तथा पूरे जोश के साथ पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों को जन-जन में पहुचाने तथा किसी प्रकार के जनहित के मुद्दे पर संघर्ष में भाग लेने का संकल्प लिया, प्रमुख रूप से शामिल रहे,  जितेन्द्र यादव पूर्व विधान परिषद सदस्य उ0प्र0, असलम चौधरी पूर्व विधायक, धर्मवीर डबास, नाहर सिंह यादव, मधु चौधरी, साजिद हुसैन, राज देवी चौधरी, अभिषेक गर्ग, आनंद चौधरी, रश्मि चौधरी, संतोष यादव, आदिल मलिक, विकास यादव, बाबू सिंह आर्य, रमेश यादव एडवोकेट आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


                                                                                      


                                                                                   

                                                                       

पूर्वांचल भोजपुरी महासभा द्वारा मेघावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया


                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। पूर्वांचल भोजपुरी महासभा द्वारा मेघावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2023 का आयोजन मीनामल धर्मशाला मे किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में  अभिषेक श्रीवास्तव (ए०सी०पी०), अर्पना रूथ (प्रिन्सपल इंग्राहम इन्सटिच्यूट), सतेन्द्र यादव (संयोजक सुभाष युवा मोर्चा), अखिलेश मिश्रा (प्रिन्सपल) शम्भू दयाल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज), उपस्थित हुए। समारोह की अध्यक्षता श्री सचिदानन्द राय (रिटायर्ड) डी०आई०जी० ने किया। आयोजन में 85 विद्याथियों को सम्मानित किया गया। यू०पी० बोर्ड 10 कक्षा में नीतिश कुमार, 12 कक्षा में सुमित, सी०बी०एस०सी० में अभिनित कुमार व असीता सिन्हा एवं सी०बी०एस०सी० 12 कक्षा में कृति रंजन को प्रथम पुस्कार से सम्मानित किया गया। महासभा के प्रमुख पदाधिकारी आयोजन में मौजूद रहे:- श्री केदारनाथ तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, आनन्द मणि त्रिपाठी, विद्याशंकर त्रिपाठी, जे०पी० यादव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सुबोध वर्मा, अनिल सिन्हा, अनिल सिंह, रोहित श्रीवास्तव, अजीत सिंह, बीरेन्द्र कुशवाहा, विजय सिंह, शिव कुमार रघुवंशी, ब्रिजेश तिवारी, संतोष शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, रजनीश दुबे, रमेश श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, ब्रजेश प्रसाद, रंजीत कुशवाहा, अखिलेश मिश्रा, विजय कुमार सिंह, राजाराम, अनिल कुशवाहा, जे०पी० शुक्ला, दुर्गा श्रीवास्तव, जे०पी० द्विवेदी आदि।मंच संचालन - अशोक श्रीवास्तव (अध्यक्ष) एंव कैप्टन गोपाल सिंह ने किया। जागृति पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। सारे कार्यक्रम की व्यवस्था श्री बीरेन्द्र कुशवाहा, कुलदीप भरतरिया, अनिल सिन्हा, एंव कमल बाबु यादव द्वारा किया गया।

श्री अमरनाथ जी की यात्रा के लिए खाद्य सामग्री को शहर विधायक अतुल गर्ग व राजेन्द्र मित्तल मेंदी वालो ने हरी झंडी दिखाकर पिसु टॉप के लिए रवाना किया।


                 मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। श्री अमरनाथ जी की यात्रा के लिए यात्रियों की सेवा हेतु खाद्य सामग्री को शहर विधायक अतुल गर्ग व राजेन्द्र मित्तल मेंदी वालो ने हरी झंडी दिखाकर पिसु टॉप के लिए रवाना किया। इस अवसर पर अतुल गर्ग ने इस सेवा में लगे सभी लोगो का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक गिरीश कुमार पाहवा ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से श्री हर हर भोले बाबा सेवा समिति द्वारा अमरनाथ जी की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए मार्ग में भंडारे का आयोजन और सामग्री वितरण का कार्य करती आ रही है। इस वर्ष भी संस्था द्वारा खाद्य सामग्री भेजी जा रही है सामग्री संकलन का कार्य पदाधिकारियों द्वारा और सामाजिक सहयोग से किया जाता है।  सामाजिक संकलन में संस्था के संरक्षक सतीश सेठी, अध्यक्ष अमित मदान, कोषाध्यक्ष संजय खुराना, सचिव ईश्वर चंद्र शर्मा, ऑडिटर नवीन पहावा, सुनील शर्मा, विवेक कुमार, नरेश मदान, संजीव खेड़ा, संदीप शर्मा, आशुतोष रावत, जगमोहन मलिक, नवीन उपाध्याय, नितिन गोयल, पवन कुमार गोयल, प्रवीण कुमार खत्री, रिंकू गोयल, वाणी पुरी, अमित अरोड़ा, गगन अरोड़ा, हिमांशु पाहवा, रमणीक, रवि प्रकाश अरोड़ा, सुरेंद्र कुमार खन्ना, पवन कुमार गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।

शनिवार, 24 जून 2023

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कमेटी का किया विस्तार


                  मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रभारी ,जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने जिला कमेटी का किया विस्तार जिसमें राजीव गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, पंकज वर्मा जिला सचिव, हर्षित गुप्ता जिला सचिव सभी व्यापारियों को  नियुक्ति पत्र देकर और फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाओं के साथ बधाई दी इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप बंसल,कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग, संयोजक प्रेम प्रकाश चीनी,संयोजक अमन सिसोदिया, उपाध्यक्ष राजीव सोनी उपस्थित थे

केशव सेवा समिति ने दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसः रमेश मंगल


                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। केशव सेवा समिति ने दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय  में  बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक अतुल गर्ग उपस्थित हुए।उन्होंने अपने सम्बोधन मे  योग से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि योग ही एक ऐसा माध्यम है जो कि बिना किसी खर्च के अपनाया जा सकता है एवं इसके निरन्तर अभ्यास से जहां एक ओर आप अपने को पूर्ण रूप ये स्वस्थ रखते हुए बीमारियों को दूर रख सकते हैं वहीं योग आपके चुलबुले मन को एकाग्रता की ओर ले जाता है एवं इसके माध्यम से आप अपनी स्मरण शक्ति कई गुना अधिक तक बढ़ा सकते हैं। मंच का संचालन करते हुए योग मर्मज्ञ रमेश मंगल गुरु जी  ने कहा कि योग एक ऐसी विद्या है जिसके अपनाने से आपके शरीर को कभी कोई नुकसान नहीं हो सकता अपितु प्रत्येक दिन अभ्यास करने से लाभ ही लाभ प्राप्त होता है, कोई भी इस्तेमाल की जाने वाली वस्तु एक दिन समाप्तहो जाती है अथवा खराब हो जाती है परन्तु योग एक ऐसा माध्यम है जिसे प्रत्येक दिन करने से आपके अन्दर की ऊर्जा बढ़ती ही जाती हैं। उन्होंने  योग के लाभ बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा माध्यम है जो कि बाल्यवस्था से लेकर आपके पूर्ण जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है एवं इसे बिना किसी खर्च के अभ्यास के माध्यम से प्रत्येक दिन बढ़ाया जा सकता है।अन्त में शान्ति पाठ,गायत्री मंत्र, प्रार्थना कर योग अमृत शिविर का समापन हुआ, तत्पश्चात सभी को प्रसाद  प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भूदतत शर्मा, राजेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता, पाडेय जी, पार्षद संतराम यादव, संतोष राणा, पूनम सिंह, आदि का सहयोग रहा।

श्री बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम वाले मैदान का संस्कार उपवन की टीम ने किया निरिक्षण

                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद में 9 जुलाई रविवार को संस्कार उपवन के तत्वाधान में संपन्न होने वाले श्री बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम की तैयारी को गति देते हुए शुक्रवार को संस्कार उपवन के संस्थापक  नवनीत प्रियदास जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता और संस्कार उपवन के मुख्य संरक्षक संजीव कुमार गुप्ता तथा कार्यक्रम के प्रशासनिक सहयोगी एवं युग करवट के प्रधान संपादक सलामत मियाँ ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ कमला नगर के मैदान का निरिक्षण किया तथा पुलिस के आला अधिकारियों ने मैदान पर रहकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का खाका तैयार किया तथा पार्किंग की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जल्दी ही मैदान में कार्यक्रम हेतू साफ सफाई का कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

शुक्रवार, 23 जून 2023

श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर मे संत सनातन कुंभ मे आये सैकड़ों साधु संतों महात्माओं ने दी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

 

               मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद स्थित सिद्ध पीठ श्रीदुधेश्वरनाथ मन्दिर मे शुक्रवार को हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी दो दिन से चल रहे संत सनातन कुंभ मे ब्रम्हलीन श्रीमहंत गौरी गिरी जी महाराज एवम समस्त समाधि वाले सिद्ध गुरु मूर्तियों की पुण्य स्मृति में आयोजित संत सनातन कुंभ में आज प्रातः काल श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज श्री (दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा ,वाराणसी एव मंदिर विकास समिति के उपाध्यक्ष अनुज धर्म गर्ग ने सिद्ध समाधी वाले गुरूमुर्तियो का पूजन व  भगवान दूधेश्वर का अभिषेक किया। मन्दिर मे स्थापित समस्त देवी देवताओं का पूजन कर गौ माता को.गुड रोटी खिलाई , विद्यापीठ के आचार्यों  व विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रो से पूजन करवाया साथ ही महाराज श्री ने आचार्यो को तिलक कर के दक्षिण भेट किया उसके बाद श्रद्धांजलि सभा प्रारम्भ हुई जिसमे मुख्य अतिथि प्रेमगिरी जी महाराज अध्यक्ष श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आचार्य नवरत्न सोनी  ने अपने मंच संचालन बखूबी निभाया।इस अवसर पर दुधेश्वर विकास समिति के उपाध्यक्ष   अनुज धर्म गर्ग, अतुल गर्ग विधायक गाजियाबाद, प्ररेणा गर्ग,नन्द किशोर गुर्जर विधायक लोनी, सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद , बालेश्वर त्यागी पुर्व मंत्री उत्तरप्रदेश , महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरि जी महाराज, श्रीमहंत सोम गिरि जी महाराज जोधपुर ,पं. महेश चंद वशिष्ठ जी, प्राचीन देवी मंदिर दिल्ली गेट के महंत गिरिशानंद गिरि जी महाराज,विजय गिरी जी महाराज, कन्हैया गिरि,जगदीश गिरि जी राजस्थान, साध्वी कैलाश गिरी हिंडन नदी, एवं राजस्थान से ठाकुर जेठूसिंह तेलवाडा,मागुसिह तेलवाडा,वीरसिंह पुर्व प्रधान सिवाना, चन्द्रपुरी तेलवाडा,विजय सिहंल,पुथ्वी सिंह रामदेरिया , जितेन्द्र सिंह गोलियां समेत देश भर से महामंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत आदि हजारों साधु-संत ब्रहमलीन श्रीमहंत गौरी गिरि जी महाराज व सिद्ध संतों-महंतों को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। ने अपने मधुर प्रवचनों से उपस्थित सभी भक्तगणो को धर्म व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करवाया। इस संत समागम का समापन कार्यकर्म के अध्यक्ष शनि पीठाधीश्वर श्री दाती महाराज जी के द्वारा हुआ।साथ ही , स्वामी गिरिशानंद ,एस आर सुथार मीडिया प्रभारी, विजय मित्तल अध्यक्ष श्रंगार सेवा समिति ,विजय गिरी, कन्हैया गिरि जी महाराज,विजय सिंहल आचार्य लक्ष्मीकांत पाढी, तोयराज उपाध्याय, नित्यानंद, विकास पांडेय रमेशानन्द गिरी जी महाराज आदि सैकड़ों साधु संत ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्म पाल गर्ग परिवार ने सभी आये हुए साधु संतों महात्माओं का सम्मान कर विदाई दी गई एवं मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज व मंदिर समिति सदस्यों एवं आए हुए साधु संतों महात्माओं द्वारा मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अनुज धर्म गर्ग का माला पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत कर आशीर्वाद दिया इसी के साथ कार्यक्रम सम्मापन किया गया।                 

पार्षद रवि भाटी ने हिन्दू आबादी में खुली मीट चिकन बिरयानी की दुकान बंद कराई

                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। वार्ड 37 शालीमार गार्डन 80 फुट रोड़ विक्रम एंक्लेव में हिंदू आबादी के बीच खुली चिकन बिरयानी की दुकान की शिकायत क्षेत्रवासियो ने स्थानीय पार्षद रवि भाटी से की थी पार्षद ने दुकान मालिक से बात करके उन्हें अच्छे से समझाकर मीट बिरयानी की दुकान को बंद करवायारवि भाटी ने बताया चिकन बिरयानी की दुकान हिन्दू बहुल्य क्षेत्र में खोल दी गई थी जिससे स्थानीय निवासियों में काफी रोश था मैने दुकान मालिक से बात करके उन्हें समझाकर दुकान को बंद करवाया जिससे समाज में शांति बनी रहे क्षेत्र का माहौल खराब ना हो दुकानदार मालिक ने हमारी बातो को स्वीकार किया और बिरयानी की दुकान बन्द कर दी गई है

9 जुलाई को होगा बागेश्वर धाम सरकार पूज्य श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी का गाजियाबाद आगमन---संजीव गुप्ता

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु हिन्दी न्यूज

गाजियाबाद में आगामी 9 जुलाई रविवार को गाजियाबाद में मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित श्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी का आगमन तय हुआ है श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी का यह धार्मिक कार्यक्रम मुरादनगर स्थित संस्कार उपवन के तत्वाधान में कराया जायेगा।संस्कार उपवन की समस्त टीम के साथ साथ संस्थापक श्री नवनीत प्रियदास जी एवं मुख्य संरक्षक संजीव कुमार गुप्ता एवं राजीव गुप्ता कार्यक्रम की तैयारी में पूरी तरह से जुटे हुए है