रविवार, 4 दिसंबर 2022

जीवन आशा हॉस्पिटल एवं पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगों द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

 

मुरादनगर। विश्व विकलांग दिवस के शुभ अवसर पर  रविवार को परम पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं प्रेरणा से संचालित जीवन आशा हॉस्पिटल एवं पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगों द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अनेक दिव्यांगों ने अपने प्रतिभाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिताओं में क्रिकेट,बैडमिंटन, रेस रिले रेस, स्पून रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया साथ ही साथ दिव्यांगों द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई।

  क्रिकेट में U. P स्टेट कि जूनियर, सीनियर टीम,राजस्थान टीम,और जीवन आशा कि टीम इन चार टीमों ने भाग लिया जिसमें जीवन आशा की टीम प्रथम स्थान पर रही बैडमिंटन में - मंशापूर्ण क्षेत्र की टीम विजई हुई,रेस में-कपिल देव(प्रथम), अकेंद्र स्पुन रेस-जयकुमार, मोहित पाल रिले रेस-हरिओम, प्रिंसहडल रेस-हरिओम, मोहित, प्रिंस इन प्रतिभागीयों ने विजय प्राप्त कि। विजय टीम एवं खिलाड़ियों को जीवन आशा परिवार के द्वारा पुरस्कृत किया गया

 कार्यक्रम में जीवन आशा परिवार , सौरभ सागर सेवा संस्थान के ट्रस्टी, प्रबंध कार्य कारिणी के सदस्य उपस्थित रहे साथ ही साथ अनेक श्रद्धालु बाहर से पधारे जिन्होने जीवन आशा हॉस्पिटल के इस महान कार्य कि तारीफ कि क्योंकि जीवन आशा हॉस्पिटल एवं पुनर्वास केंद्र दिव्यांगों को सिर्फ कृत्रिम अंग ही प्रदान नहीं करते बल्कि उन्हें जीवन जीने की राह दिखाते हैं एवं रोजगार भी दिलाते हैं। सक्षम 2022 के कार्यक्रम में अनेक दानवीरों ने दिव्यांगों के लिए दान की घोषणा भी की।  कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल स्वामी बतौर मुख्य अतिथि पधारे साथ ही साथ पुनीत मुल्तानी, बबली जी, ज्योति जी आदि पधारी।

 कार्यक्रम में सीए अशोक जैन, जम्बू प्रसाद जैन, संजय जैन, अजय जैन, रिंकू जैन, वी के जैन, प्रदीप जैन,संदीप शास्त्री,धर्मेंद्र जैन, वीरेश जैन, सजल, अमित, सचिन, लकी, वर्धमान जैन, सौरभ, नितीश, संदीप, डॉक्टर सक्सेना जी, निधि शर्मा आदि समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।

रोजबेल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया भारतीय नौसेना दिवस

 

 गाजियाबादः विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में रविवार को भारतीय नौसेना दिवस धूमधाम से मनाया। स्कूल के बच्चों ने कई प्रकार की गतिविधियों में भाग लेकर भारतीय नौ सेना के जवानों की बहादुरी को सलाम किया। स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर व डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने भारतीय नौसेना दिवस का उदघाटन किया। उन्होंने बताया कि 1971 में भारत.पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट के लॉन्च किया गया था। 

भारतीय नौसेना ने इस युद्ध में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले नौसैनिकों को सम्मान देने व  भारतीय नौसेना की सफलता का जश्न मनाने के लिए ही हर वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौ सेना दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हमें यह भी याद दिलाता है कि देश के जवानों की बहादुरी, त्याग व बलिदान के  कारण ही हम सुरक्षित हैं। हमें इन जवानों के जवानों से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज व देश के विकास मंे योगदान देना चाहिए। स्कूल के बच्चों ने कई प्रकार की गतिविधि की व भारतीय नौसेना के शिप, यूनिफार्म व टोपी बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

स्पर्श स्पेशल स्कूल के बच्चों ने विश्व विकलांगता दिवस पर झूलों का आनंद लिया


गाजियाबादः शास्त्रीनगर स्थित स्पर्श स्पेशल स्कूल के बच्चों ने विश्व विकलांगता दिवस ड्रिजलिंग लैंड एम्यूजमेंट पार्क में मनाया। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और कई प्रकार की एक्टिविटीज भी की। बच्चों का ड्रिजलिंग लैंड एम्यूजमेंट पार्क के जनरल मैनेजर वैभव शर्मा ने स्वागत किया और उनके लिए झूलों के साथ कई प्रकार के लजीज व्यंजनों की भी व्यवस्था की। विभिन्न प्रकार के झूलों पर झूलकर बच्चे बहुत प्रसन्न नजर आए। स्पर्श स्पेशल स्कूल की प्रबंधक शैफाली गुप्ता व इंद्रपाल सिंह ने कहा कि स्पेशल बच्चों को सिर्फ प्यार व देखभाल की जरूरत है। उन्हें भी आम बच्चों की तरह प्यार व देखभाल मिले तो वे भी समाज की मुख्य धारा से जुडकर समाज व देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। 

हैप्पी आवर्स स्कूल फॉर गर्ल्स के प्रबंधक प्रद्युमन जैन ने कहा कि स्पेशल बच्चों में योग्यता की कोई कमी नहीं होती है। हम उन्हें प्यार दें तो वे हर काम करके दिखा सकते हैं। सरकार इन स्पेशल बच्चों पर ध्यान दें तो वे देश के विकास की गति को तेज करने में अहम योगदान दे सकते हैं। शैफाली गुप्ता व इंद्रपाल सिंह ने टूर के लिए हैप्पी आवर्स स्कूल फॉर गर्ल्स के प्रबंधक प्रद्युमन जैन व ड्रिजलिंग लैंड एम्यूजमेंट पार्क के जनरल मैनेजर वैभव शर्मा का आभार व्यक्त किया। रजनी गोस्वामी, अर्चना सिंह, दिनेश आदि भी मौजूद रहे।

शनिवार, 3 दिसंबर 2022

विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन के तत्वावधान में रैली निकाली

गाजियाबाद। विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित अद्वैत पब्लिक स्कूल (विशेष बच्चों के लिए) व सौरभ शोभित शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र द्वारा रैली का आयोजन किया गया। आए हुए अतिथि बृजपाल तेवतिया (वरिष्ठ भाजपा नेता), मुकेश गर्ग (पूर्व पार्षद नेहरू नगर), सुशील शर्मा (संस्था के सचिव), वैद्य मुकेशानन्द गिरी (संस्था के अध्यक्ष), निधि देवेश्वर (संस्था की निदेशिका) ने रैली को हरी झंडी दिखाई। 

जिसके पश्चात रैली ने अपने गंतव्य (सिहानी चुंगी) के लिए प्रस्थान किया। रैली में सबसे आगे व्हीलचेयर पर दिव्यांग छात्र सार्थक और ओनिश थे, जिन्होंने हाथों में स्लोगंस की तख्ती लिए सभी दिव्यांगजनों के लिए समान अधिकार की बात रखी। पीछे अद्वैत पब्लिक स्कूल के दिव्यांग छात्र, डी.एड के अभ्यर्थी व संस्था के स्टाफ के सदस्य भी हाथों में स्लोगन लिखे हुए चार्ट लिए नजर आए ।

रैली में डी.एड के छात्र छात्राओं ने "दया नहीं अधिकार चाहिए, हमको जीने का आधार चाहिए" व  "विशेष शिक्षा आई है, नई रोशनी लाई है" जैसे नारे लगाकर सभी को दिव्यांगता के विषय पर जागरूक किया। सभी बच्चों का उत्साह देखकर रोड पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 2 घंटे की यात्रा के पश्चात रैली अपने गंतव्य (सिहानी चुंगी) तक पहुंची व वहां से संस्था की ओर रवाना हुई। रैली में अद्वैत पब्लिक स्कूल के दिव्यांग छात्र, डी.एड के अभ्यर्थी व श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन का समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहा।

समाज की अदम्य शक्ति हैं दिव्यांगजन, मुख्य धारा से जोड़कर दिलायेंगे सम्मान -मंत्री नरेन्द्र कश्यप

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के जीवन को खुशहाल बनाने के अनेक प्रयास किये जा रहे है। दिव्यांगजनों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है। दिव्यांगजनों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में डॉ0 शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश सरकार प्रत्येक दिव्यांगजन को शिक्षित एवं स्वावलम्बी बनाने पर जोर दे रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ पात्र दिव्यांगजनों को ही मिले इसके लिए यूआईडी कार्ड तथा आधार सीडिंग का कार्य किया जा रहा है। सरकारी भवनों एवं संस्थाओं को दिव्यांगजनों के लिए सुगम बनाया जा रहा है। उक्त बातें प्रदेश के दिव्यांगजन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में कही।

दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले कुल 23 व्यक्तियों व संस्थाओं के साथ शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 में हाईस्कूल में 80 एवं इण्टरमीडिएट में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 34 विद्यार्थियों को दिव्यांगता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ0 शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के अटल आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांग पेंशन योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को भरण-पोषण अनुदान 300 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार शीघ्र ही भरण पोषण अनुदान की धनराशि बढ़ाने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की बाधा या मुश्किल को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा निरन्तर दूर किया जा रहा है।

दिव्यागजन मंत्री ने दिव्यांग दिवस पर पुरस्कृत हुए वे दिव्यांग छात्र-छात्राओं एवं व्यक्तियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा का इसी तरह प्रदर्शन करते रहें, जिससे हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर सकें। उन्होंने दिव्यांगजनों द्वारा दिव्यांग दिवस पर बनाये गये उत्पादों के स्टॉलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्टॉल में दिव्यांगजन बच्चों द्वारा अपने उत्पादों एवं कला का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग दिवस का दिन दिव्यांगजनों के लिए कुछ करने एवं उनके जीवन में उजाला लाने का दिन है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के हितों के लिए हमेशा तत्पर तथा दिव्यांगजनों के पुनर्वास हेतु संकल्पबद्ध है। सरकार की योजनाओं को दिव्यांगजनों तक पहुंचाने के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एक सेतु काम कर रहा है।

दिव्यांगजन मंत्री ने कहा कि कुष्ठावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत प्रतिमाह 3000 रूपये दिये जा रहे हैं। दिव्यांजनों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना तथा निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की योजना संचालित है। उ0प्र0 सरकार दिव्यांगजनों से शादी करने पर पुरस्कार राशि भी उपलब्ध कराती है। सरकार दिव्यांगजनों को स्वावलम्बी बनाने के लिए दुकान निर्माण व संचालन योजना के अन्तर्गत अपनी खुद की दुकान चलाने हेतु राशि उपलब्ध कराती है एवं दिव्यांगता निवारण हेतु शल्य चिकित्या योजना के अन्तर्गत श्रवणवाधित बच्चों के कॉक्लियर इम्प्लान्ट हेतु 6 लाख रूपये का अनुदान की व्यवस्था भी है। उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगजनों को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है।

दिव्यांगजन मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन को सहयोग हेतु राज्यनिधि की व्यवस्था की गयी है। दिव्यांगजन हेतु विशेष विद्यालय ममता, स्पर्श, संकेत, प्रयास का संचालन किया जा रहा है तथा बचपन डे केयर सेन्टर व दिव्यांगजनों को सामान्य धारा में लाने हेतु समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना व विश्वस्तरीय डॉ० शकुन्तला मिश्रा, राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ का संचालन किया जा रहा है। उ0प्र0 के लिए यह हर्ष का विषय है कि दिव्यांगजनों को खेल के प्रति बढ़ावा देने हेतु प्रदेश में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का इण्डोर स्टेडियम भी उपलब्ध है।

अपर मुख्य सचिव दिव्यांगजन हेमन्त राव द्वारा कार्यक्रम में आये विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सम्बोधन किया तथा विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन निदेशक सत्य प्रकाश पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ0 राणा कृष्ण पाल सिंह, विशेष सचिव एव राज्य आयुक्त दिव्यांगजन अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारीगण तथा दिव्यांगजन छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

वाद विश्लेषण प्रतियोगिता में टीम 8 और 49 ने बाजी मारी - विधि-विद्यार्थियों की 50 टीमों ने भाग लिया -देश के चर्चित वादों पर बनाये पोस्टरों की प्रदर्शनी आयोजित

 

गाजियाबाद। संविधान दिवस पर शुरू हुई वाद विश्लेषण प्रतियोगिता का समापन हो गया। 50 चर्चित वादों के आकर्षक पोस्टरों के जरिये लॉ तृतीय और पंचम वर्ष के विद्यार्थियों ने इन वादों की विस्तृत जानकारी दी। जिनमें से टीम 8 और 49 ने संयुक्त रूप से बाजी मार ली। जबकि टीम 13 व 48 दूसरे और टीम नंबर 5 व 20 तीसरे स्थान पर रही। प्रगति शर्मा के पोस्टर को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।

 मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया एवं निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने किया। जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रोफेसर उपेन्द्रनाथ, अपेक्षा कुमारी और मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट की श्रेया अग्रवाल जज के रूप में उपस्थित रहे।

पहले नंबर पर रही टीमों में प्रतीक्षा वत्स, अनुष्का राय और आदित्य जैन, दूसरे नंबर पर रही टीमों में अदिति जैन, पुनीत कुमार, अभिषेक यादव एवं अनुषा सूद तथा तीसरे नंबर की टीमों में यामिनी नेगी, अक्षत मोंगा, विनीत कुमार व प्रांजलि एंथनी विद्यार्थी शामिल थे।

काम्पीटीशन कमीशन ऑफ इंडिया बनाम भारती एयरटेल लिमिटेड एवं अन्य, सबरी माला मंदिर बनाम केरल राज्य सरकार, अरुणेश कुमार बनाम बिहार सरकार, इंदिरा नेहरू गांधी बनाम राज नारायण एवं अन्य, विशाखा एवं अन्य बनाम राजस्थान सरकार, मेनका गांधी बनाम भारत सरकार, जोसफ शाइन बनाम भारत सरकार, केशवानंद भारती बनाम केरल सरकार आदि चर्चित विवादों के पोस्टर काफी सराहे गये।

लीलावती पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने दिखाया अपनी कला का हुनर

  

गाजियाबाद। भूर भारत नगर ,स्थित लीलावती पब्लिक स्कूल में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी GENIUS MINDS 2022 का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक के छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मॉडल्स बनाकर अपनी कुशलता का परिचय दिया ,लगभग 200 अभिभावकों ने इस विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लिया और सभी बच्चों के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारी श्रीमती इंदु बाला बग्गा (महासचिव लीलावती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल) श्री संजय बग्गा चेयरमैन लीलावती पब्लिक स्कूल, प्रधानाचार्य श्रीमती नीरू बग्गा, श्रीमती वंदना भार्गव, श्री गौरव सक्सेना ,श्री संतोष कुमार ,श्री गुलजार खान, श्रीमती सुगंध रघुवंशी ,आदि विशिष्ट अतिथि भी शामिल रहे 

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बनाए मॉडल जिसमें विशेषकर मंगलयान ,कार्निवल राइड ,रीयूज प्लास्टिक साइकिल सिस्टम, सोलर एनर्जी सिस्टम. वाटर हार्वेस्टिंग, हम और प्रकृति, आदि अनेक प्रकार के मॉडल्स कार्यक्रम में रखे गए । 
सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए चेयरमैन संजय बग्गा ने अपने संबोधन में बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा के साथ-साथ शुभकामनाएं. प्रेषित की ,एवं सभी अध्यापक अध्यापिकाओं का उनके सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद किया🙏🙏

तिब्बती नागरिकों के साथ मिलकर गीता जयंती पर चीन का झंडा व शीजिनपिंग का पुतला दहन किया


गाजियाबाद। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी विक्रम संवत 2079 को भारत तिब्बत समन्वय संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष संदीप त्यागी रसम द्वारा तिब्बती नागरिकों देश के होनहार बालको युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर श्रीमद भगवत गीता जयंती के अवसर पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया और तिब्बत व कैलाश मानसरोवर को मुक्त करने की मांग की 


भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय बैठक रांची में दिनांक 17 व 18 दिसंबर को होगी।  इस *मंथन 2022* में तिब्बत मानसरोवर मुक्त कराने के विषय पर देश भर से प्रतिनिधि एकत्र होंगे इस कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष संदीप त्यागी रसम पूरी कार्यकारिणी के साथ भाग लेंगे। इस अवसर पर संदीप त्यागी रसम ने बोलते हुए कहा कि भारत तिब्बत समन्वय संघ विश्व भर में सनातन संस्कृति की आस्था के आधार शिव के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराये जाने के लिए जनजागरण अभियान चलाते हुए सभी देशों से चीन पर दबाव डालकर तिब्बत की मुक्ति हेतु सतत रूप से सक्रिय है।  

विश्व भर के सनातनियों को मुक्त रूप से दर्शन करने में कोई अवरोध नहीं होना चाहिए आज चीन कैलाश मानसरोवर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से भारी रकम वसूली करता है जोकि *जजिया कर* के उत्पीड़न को याद दिलाता है जी-20 समूह में चीन का बहिष्कार होना चाहिए जी-20 का जब-जब आयोजन होगा तब तब विभिन्न क्षेत्रों में बीटीएसएस चीन के बहिष्कार का आह्वान करेगा 

कैलाश मानसरोवर की मुक्ति व तिब्बत की आजादी तक चीन का विरोध किया जाएगा

इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापारी नेता पंडित अशोक भारतीय भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष संदीप त्यागी रसम तिब्बत मार्केट के अध्यक्ष शेरिंग नोरके फेमो जोला ताशी तेजेश चतुर्वेदी राष्ट्रीय मंत्री युवा वीरेंद्र कंडेरे सावन कुमार योगेश कुमार श्वेता सोमी प्रीति राजकुमारी त्यागी सहित बड़ी संख्या में तिब्बती नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही लोगों ने चीन हाय हाय भारत तिब्बत मैत्री जिंदाबाद के नारे लगाए गए 


यूपी पुलिस की लेडी सिंघम कहे जाने वाली लक्ष्मी चौहान अब दिखाई देगी फिल्मी पर्दे पर

 

गाजियाबाद। यूपी पुलिस की सिंघम कहे जाने वाली तेजतर्रार महिला अधिकारी  लक्ष्मी चौहान ने शुरुआती दौर में तमाम बड़े बदमाशों को ढेर किया और बड़ी संख्या में बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा।उन पर तमाम तरह के आरोप भी लगे जिसके कारण तेजतर्रार महिला अधिकारी को जेल के पीछे भी रहना पड़ा जेल से आने के बाद वह मिसेज इंडिया भी बनीं और बहाल होने के बाद उनका प्रमोशन हुआ फिलहाल वह सीबीसीआईडी आगरा मेंक्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात है और अब उनकी बायोग्राफी एक फिल्म आ रही है।  जिसकी सरकार ने परमीशन दे दी है फिल्म में  लक्ष्मी चौहान के बचपन सेलेकर अब तक के तमाम सफर के बारे में दिखाया जाएगा।
लक्ष्मी चौहान ने बताया कि उनके पिता एडिशनल एसपी पद से रिटायर हुए हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हैं। इनके अलावा इनकी तीन बहन और एक भाई भी है। पिता को देखते हुए उनकी बचपन से ही पुलिस अधिकारी बनकर जनता की सेवा करने की इच्छा थी। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से m.A. की पढ़ाई करने के बाद 1997 में वह सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हो गई और उनकी पहली पोस्टिंग लखनऊ हुई। उनके अब तक के सफर में तमाम जगह उनकी पोस्टिंग रही इस दौरान तमाम अच्छे बुरे अनुभव भी उन्होंने महसूस किए। लेकिन पूरी निष्ठा के साथ उन्होंने पुलिस की नौकरी को बखूबी ढंग से किया 2006 में वह इंदिरापुरम कि थानाध्यक्ष बनी उस दौरान कई बड़े बदमाशों को मुठभेड़ के बाद मार गिराया और उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिली।

लक्ष्मी चौहान ने बताया कि एक महिला के लिए बड़े बदमाशों के साथ मुठभेड़ करना बहुत कठिन सफर रहा।लेकिन वह पूरे हौंसले के साथ पुलिस की नौकरी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में उनके ऊपर कई आरोप भी लगे।लेकिन वह गलत नहीं थीं। इसलिए वह पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती चली गयीं और हर मुश्किल का सामना भी किया। उन्होंने कहा कि कुछ नया करने की जिज्ञासा उनके अंदर उनके पिता से मिली है और उन्होंने इसे बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि विभाग से स्वीकृति लेने के बाद मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट किया था। जिसमें एक क्वीन ऑफ इंडिया का अवार्ड जीता। उसके बाद 2022 के फैशन शो की भी विनर रही इनके जीवन में कुछ ऐसे लोग भी आए हैं जिन से आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ है।


लक्ष्मी चौहान का कहना है कि अब उन्होंने अपने ऊपर बायोग्राफी मूवी बनाने की सहमति दी है उनका कहना है कि इस मूवी में उनके बचपन से लेकर और अभी तक के सफर के बारे में विस्तार से दिखाया जाएगा यानी जो पर्दे के पीछे के उतार-चढ़ाव वाले अनुभव रहे उन्हें अब पर्दे पर देखा जा सकेगा साथ ही महिलाओं के लिए भी यह फिल्म प्रेरणादायक साबित होगी। इस फिल्म में मुंबई के कलाकारों के साथ साथ उत्तर प्रदेश के कलाकारों की भी भूमिका रहेगी और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी।

शिक्षा सत्र के 7 महीने बीत जाने के बाद भी डीपीएसजी ने नही लिये आरटीई के दाखिले, बाल आयोग को भेजा पत्र



गाजियाबाद। पेरेंट्स एसोसिएशन ने राष्ट्रीय बाल अधिकार सरंक्षण आयोग , नई दिल्ली के चेयरमैन को पत्र लिखकर आरटीई के अंतर्गत चयनित बच्चों के दाखिले 7 महीने बीत जाने के बाद भी दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद , मेरठ रोड द्वारा नही लिये जाने पर तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी एवम संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों पर उदासीन रवैया अपनाने के लिये कार्यवाई की मांग की है गाजियाबाद पैरेंट्स  एसोसिएशन के सचिव अनिल सिंह ने बताया कि  दिनाँक 06-10-2022 को पत्र संख्या जीपीए /1255 के माध्य्म से बाल आयोग को अवगत कराया गया था कि दिनाँक 11-04-2022 को जारी शासनादेश संख्या 4571-75 / 2022-23 एवम 10-05-2022 को जारी शासनादेश संख्या 6701-05/2022-23 के माध्य्म से कुल 29 बच्चों का  चयन दुर्लभ वर्ग एवम अलाभित समूह के अंतर्गत आरटीई में गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद , मेरठ रोड़ में हुआ था। लेकिन स्कूल प्रशासन द्वारा 7 महीने बीत जाने के बाद भी बच्चों को दाखिला नही दिया गया जिस पर बाल आयोग द्वारा गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के पत्र का सज्ञान लेते हुये दिनाँक 07-10-2022  को मिसिल संख्या यूपी-2380 ,10/2022-23/एनसीपीसीआर/आरटीई के माध्य्म से पत्र जारी कर जिलाअधिकारी से 7 दिन के अंदर बच्चों के हित में जांच कर जबाब मांगा था । आयोग द्वारा जिलाधिकारी को पत्र जारी किये हुये लगभग 1 महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन ना तो अभी तक दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद ,मेरठ रोड में आरटीआई के अंतर्गत चयनित बच्चों का दाखिला सुनिश्चित कराया गया है और ना ही गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन को जिलाधिकारी द्वारा भेजी गई जाँच से अवगत कराया गया है । गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने बाल आयोग से निवेदन किया है कि आरटीई के अंतर्गत चयनित बच्चों का दाखिला स्कूल में तत्काल सुनिश्चित करा बच्चों को उनका  शिक्षा का अधिकार दिलाया जाये एवम बच्चों के दाखिला प्रक्रिया में कोताही बरतने वाले शिक्षाधिकारी , स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्यवाई सुनिश्चित की जाये साथ ही जिलाधिकारी द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट से जीपीए को अवगत कराया जाए एवम बाल आयोग द्वारा 7 दिन के अंदर जिलाधिकारी से मांगी गई जांच रिपोर्ट नही देने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाई सुनिश्चित की जा रही है। 

मंत्री प्रतिनिधि सौरभ जायसवाल को इस्कॉन मंदिर ने की गीता भेट

 

गाजियाबाद। गीता जयंती के अवसर पर इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष आदिकर्ता दास एवं मंदिर के प्रबंधक सुरेश्वर दास के द्वारा मंत्री प्रतिनिधि सौरभ जायसवाल को श्रीमद्भागवत गीता भेट की । इस मौके पर मंदिर के अध्यक्ष ने बताया कि गीता जयंती (Gita Jayanti) वैदिक संस्कृति के पवित्र ग्रंथ श्रीमद भगवद-गीता की उत्पत्ति का प्रतीक है। वैदिक शास्त्रों के अनुसार, श्रीमद भगवद-गीता की उत्पत्ति हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को हुई थी। महाभारत के युद्ध के दौरान, भगवान श्रीकृष्ण ने भगवद गीता का वर्णन करके अर्जुन को सही दिशा में निर्देशित किया जो कि अपार ज्ञान का स्रोत है। कुरुक्षेत्र के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्म और धर्म का महत्व समझाया। भगवद गीता में अठारह अध्याय और 700 श्लोक हैं। जो भी भक्त इस दिन व्रत का पालन करते है एवं भगवद गीता का पाठ करते हैं, उन्हें सर्वोच्च भगवान श्रीकृष्ण के चरणों की प्राप्ति होती है।  

श्रीमद भगवद-गीता का आरम्भ महाभारत में कुरुक्षेत्र में युद्ध से पहले होता है। 

भगवद-गीता का शाब्दिक अर्थ है “सर्वोच्च भगवान का गीत”। यह संसार में सबसे व्यापक रूप से ज्ञात वैदिक साहित्य है।

निम्नलिखित श्लोकों से हम श्रीमद भगवद गीता का महत्व जान सकते हैं:

गीता शास्त्रं इदं पुण्यम्, यह पथे प्रयातः पूमण

विश्नोह पदम अवपनोती, भय–शोकदि–वर्जितः।


 जो एक नियमित मन के साथ, भक्ति के साथ इस भगवद-गीता शास्त्र का पाठ करता है, जो सभी गुणों का दाता है, वह वैकुंठ जैसे पवित्र निवास को प्राप्त करेगा, भगवान विष्णु का निवास, जो भय एवं विलाप पर आधारित सांसारिक गुणों से सदैव मुक्त होता है।

गीता माहात्म्य में आगे वर्णित है,

सर्वोपनिषदो गावो, दोग्धा गोपाल–नंदना:

पार्थो वत्स सु–धीर भोक्ता, दुग्धाम गीतामृतं महतो

सभी उपनिषद गाय की तरह हैं, और गाय का दूध देने वाले भगवान श्रीकृष्ण हैं, जो नंद के पुत्र हैं। अर्जुन बछड़ा है, गीता का सुंदर अमृत दूध है, और उत्तम आस्तिक बुद्धि के भाग्यशाली भक्त उस दूध को पीने वाले और भोक्ता हैं।

लेखक आदिकर्ता दास 

मंदिर अध्यक्ष

इस्कॉन गाज़ियाबाद

श्री राम से पहले होती है हनुमान जी की पूजा, बीके शर्मा हनुमान

  

अयोध्या। विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बी के शर्मा हनुमान ने बताया कि सनातन धर्म से संबंध रखने वाले लगभग लोग जानते हैं कि अयोध्या को भगवान राम की नगरी कहा जाता है। इसलिए उनके परम भक्त हनुमान जी भी वहां सदैव वास करते हैं। हनुमान गढ़ी में भगवान श्रीराम  से पहले हनुमान जी की पूजा करना अनिवार्य है।  यहां हनुमान जी की मूर्ती बलिष्ठ और लाल रंग में है। मान्यता है कि भगवान राम जब लंका जीतकर अयोध्या लौटे, तो उन्होंने अपने प्रिय भक्त हनुमान को रहने के लिए यही स्थान दिया था। साथ ही ये अधिकार भी दिया कि जो भी भक्त यहां दर्शन के लिए अयोध्या आएगा, उसे पहले हनुमान का दर्शन-पूजन करना होगा। इसके अलावा इस मंदिर की एक और ख़ास बात है कि। यहां पर हनुमान जी के सबसे छोटे रूप के दर्शन करने के लिए 76 सीढ़ियों का सफर तय करना पड़ता है। ये हनुमान टीला है, जो हनुमानगढ़ी के नाम से प्रसिद्ध है। यहां पवनपुत्र हनुमान की 6 इंच की प्रतिमा है, जो हमेशा फूल-मालाओं से सुशोभित रहती है. हनुमान चालीसा की चौपाइयां मंदिर की दीवारों पर सुशोभित हैं। तो वहीं आपको बता दें कि यहां आज भी छोटी दीपावली के दिन आधी रात को संकटमोचन का जन्म दिवस मनाया जाता है। 

पवित्र नगरी अयोध्या में सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी होती है।मुख्य मंदिर में माता अंजनी की गोद में पवनसुत विराजमान हैं। इस यात्रा में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठनमंत्री देवेंद्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, मदन पाल शर्मा, सुनील शर्मा, आदि थे

शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022

इंडिया इंटरनेशनल स्कूल गोविंदपुरम,गाजियाबाद में वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित

गाजियाबाद। इंडिया इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद में  Annual sports day  " IIS Gambol 2022 समारोह का आयोजन किया गया  । जिसमें अन्य खेलों के साथ-साथ Pre Primary inter school sports event का  भी आयोजन किया गया ।समारोह में skil based games को ध्यान में रखकर के प्रतियोगिता ( icecream in my cone , my health basket, clear the maze , penguin race  etc.)आयोजित कराई गई । गाजियाबाद में पिछली बार की तरह Pre Primary inter school sports event का आयोजन किया गया , जिसमे गाजियाबाद के जाने-माने स्कूलों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी बच्चों को आयु के अनुसार अलग-अलग वर्ग में विभाजित कर प्रतियोगिता कराई गई ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर ऋचा सूद  डायरेक्टर ऑफ रॉयल किड्स सी बी एस सी अवार्ड विजेता  श्रीमान अर्जुन सिंह गोल्ड मेडल जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप (मलेशिया) ,श्रीमान मोहित नागर जी चेयरमैन (पैरामाउंट लिटिल एंजेल स्कूल ),श्रीमान अमित  बास जी पार्षद , अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री श्रीमती अंजू जैन जो भारत सरकार द्वारा सांस्कृतिक राजदूत के प्रतिनिधिमंडल में इंग्लैंड के दस शहरों की यात्रा के दौरान काव्य पाठ करके और लंदन हाई कमिशन में सम्मान प्राप्त हैं एवम श्रीमती नेहा गुप्ता जी गोल्ड मेडलिस्ट दिल्ली विश्वविद्यालय एवं श्रीमान आशीष गुप्ता जी एवं अनुज गुप्ता की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों ने गीत व नृत्य प्रतियोगिता का भी प्रदर्शन किया ।

उपरोक्त अतिथियों द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए तथा अंत में इंडिया इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या  मोनालिसा फ्रांसिस ने अभिभावकों को तथा सभी आगंतुकों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने ऋषिकेश में लहराया जीत का परचम

 

गाजियाबादः ऋषिकेश, उत्तराखंड में आयोजित स्टेट योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद के बच्चों ने सफलता का परचम लहराया। उन्होंने दो कैटेगरी में पहला व दो में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यूनिवर्सल योगा स्पोर्ट्स फ़ेडरेशन द्वारा 26 व 27 नवंबा को आयोजित स्टेट योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद के कक्षा 9 के छात्र सौम्य गौतम व कक्षा 11 के छात्र काव्य गौतम ने आर्टिस्टिक पेयर केटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में काव्य गौतम ने ट्रेडिशनल योगासन बॉयज केटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  वहीं ट्रेडिशनल योगासन गर्ल्स केटेगरी में कक्षा 1 की छात्रा योगमाया पाण्डेय ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीनों बच्चों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट व मैडल से सम्मानित किया गया। स्कूल की निदेशक विभा रावत, प्रधानाचार्य रत्ना त्यागी व हेड मिस्ट्रेस  उपाली भट्टाचार्या ने तीनों बच्चों को उनके शानदार प्रदर्शन की बधाई दी।

सुंदरदीप ग्रुप ऑफ इंस्टिटयूशंस ने कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया,11 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ

 

गाजियाबादःएनएच 9 स्थित सुंदरदीप ग्रुप ऑफ इंस्टिटयूशंस द्वारा शुक्रवार को कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। कैम्पस प्लेसमेंट में इनोबिट सिस्टम व हाइक एजूकेशन जैसी कंपनियों ने भाग लिया और संस्थान के 11 छात्र-छात्राओं का चयन किया। छात्र-छात्राओं का चयन तीन राउंड की प्रक्रिया के बाद हुआ। चयन प्रक्रिया में संस्थान के बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीटेक, एमबीए, एमटेक  एमसीए व फार्मेसी के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए थे। इनमें से 11 का चयन इनोबिट सिस्टम व हाइक एजूकेशन जैसी कंपनियों में हुआ। 

चयनित छात्र-छात्राओं में एक को सात लाख, तीन को छह-छह लाख व सात को चार-चार लाख का पैकेज मिलेगा। संस्थान के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अखिल अग्रवाल, शैक्षणिक अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा व हेड सीआरसी प्रो. अमित भारद्वाज ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रवीण त्यागी ने स्वास्तिक चिकारा को शतक लगाने पर बधाई दी

 

गाजियाबादःबीसीसीआई की ओर से आयोजित मैनस अंडर 25 स्टेट ए ट्रॉफी में स्वास्तिक चिकारा ने गुरूवार को शतक लगाया था। उन्होंने यह शतक यूपी की ओर से खेलते हुए बंगाल के खिलाफ लगाया था। उनके इस शतक पर शहर के क्रिकेट कोच व खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। स्वास्तिक चिकारा वीवीआईपी इंस्टिटयूट ऑफ क्रिकेट की ओर से मैच खेलते हैं। अकैडमी के डायरेक्टर प्रवीण त्यागी ने स्वास्तिक को मैनस अंडर 25 स्टेट ए ट्रॉफी के लिए यूपी की टीम में चयन होने पर दो बैट भेंट किए थे। इनमें से एक बैट से ही उन्होंने गुरूवार को बंगाल के खिलाफ शानदार शतक लगाया। प्रवीण त्यागी ने शतक के लिए स्वास्तिक चिकारा को बधाई दी। प्रवीण त्यागी ने कहा कि स्वास्तिक चिकारा जिस प्रकार का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे वे भारतीय टीम में शामिल होने के हकदार हैं।   एनएसजी क्रिकेट अकैडमी के कोच गोल्डी सहगल ने भी स्वास्तिक को शतक के लिए बधाई दी और कहा कि मैच में स्वास्तिक चिकारा ने 129 गेंद पर 125 रन बनाए। मैच में यूपी की टीम भले ही हार गई मगर स्वास्तिक चिकारा का प्रदर्शन शानदार रहा। स्वास्तिक की इस  पारी ने साबित कर दिया कि उनमें भारतीय टीम में शामिल होने की क्षमता है।

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

क्राइम पर बड़ी कवायद महज सिस्टम में तब्दीली कर देने से क्राइम खत्म नहीं हो सकता। जरूरत है बड़ी इच्छाशक्ति की। व्यवस्था ऐसी हो कि आम लोग पुलिस को अपना हमदर्द समझें।

 

जितेन्द्र बच्चन

बधाई हो, उत्तर प्रदेश के तीन और जिले पुलिस कमिश्नरेट हो गए। आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में अब एसएसपी की जगह कमिश्नर ऑफ पुलिस नियुक्त हैं। ओहदा बढ़ने के साथ ताकत भी दोगुनी कर दी गई है। एसपी, डीएसपी और थानेदार की जगह अब एसीपी, डीसीपी और एसएचओ तैनात किए जाएंगे। थानों की संख्या पहले ही बढ़ा दी थी और कई नई पुलिस चौकियां भी इजाद की जा रही हैं। कोर्ट-कचहरी में न्याय जल्दी मिले, इसलिए वहां भी कई तरह की कवायद जारी है। साइबर क्राइम पर पैनी नजर है। सरकारी खजाने का मुंह खोल दिया गया है। चाहे जितना खर्च हो जाए पर सरकारी सहूलियत आम आदमी तक पहुंचनी चाहिए। उम्मीद करिए, अब जुर्म कम होगा और भ्रष्टाचार पनपने नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डंके की चोट पर कह रहे हैं, “माफिया हर हाल में सलाखों के पीछे होंगे। संगठित अपराध करने वालों की कमर तोड़ दी जाएगी। गुंडे-बदमाशों की खैर नहीं, अपराधी सुधर जाएं वरना कानून किसी कीमत पर उन्हें नहीं छोड़ेगा। हर जुर्म की सजा मिलेगी।” इसमें दो राय नहीं कि प्रदेश में बुल्डोजर चला है। पुलिस मुठभेड़ बढ़ी है। गिरफ्तारियों में भी इजाफा हुआ है। कल तक जो दारोगा मुंह से ठाय-ठाय की आवाज निकालकर काम चलाते थे, आज बदमाशों से दो-दो हाथ करने लगे हैं। ज्यादातर इनामी बदमाश मुठभेड़ में गोली मारकर पकड़े जा रहे हैं। अचूक निशाना है, पैर के अलावा शरीर के किसी अन्य हिस्से में गोली नहीं लगती।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं, “हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। हम भयमुक्त समाज देने के लिए कटिबद्ध हैं।” अच्छा है। एक मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का गार्जियन होता है। उसे इसी तरह का प्रण लेना चाहिए और जनता भी उनसे यही उम्मीद रखती है। हम भी यही चाहते हैं, अपराध पर अंकुश लगे। सब का विकास हो और सभी खुशहाल रहें, लेकिन क्या वाकई अपराध पर अंकुश लगा है? समाज भय और भ्रष्टाचार मुक्त हो रहा है? क्या महिलाएं सुरक्षित हैं? उन्हें अब किसी प्रकार का डर नहीं लगता? चोरी, डकैती, छिनैती खत्म हो गई? स्कूल-कालेज जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ नहीं की जा रही है? बिना रिश्वत के सरकारी काम-काज हो रहे हैं? गरीब, बेसहारा, अपाहिज और विधवा महिलाओं की जमीन पर दबंगों का कब्जा नहीं है? सभी पात्र परिवारों का राशन कार्ड बना है? गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को सरकारी सुविधाएं मुहैया हो रही हैं? वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन मिल रही है? अन्य सुविधाओं से वह वंचित नहीं हैं?

पूर्व सांसद-विधायक जो वरिष्ठ बुजुर्ग हैं, उनको रेलवे में छूट आज भी मिलती है लेकिन आम वरिष्ठ नागरिकों की मिल रही छूट की सुविधा खत्म कर दी गई। आखिर क्यों? पीएम और सीएम योजना के तहत जिन पात्र व्यक्तियों को मकान मिलने चाहिए, उनको उपलब्ध हो रहे हैं? सभी गांवों में घर-घर शौचालय बनवा दिए गए? प्रति यूनिट के हिसाब से जितना राशन सरकार गरीबों को दे रही है, क्या उन तक वाकई पहुंच रहा है? थाने, पुलिस चौकियां बढ़ा देने से अपराध पर अंकुश लगा है? जिन जिलों में पुलिस कमिश्नरी लागू की गई है, वहां क्राइम कम हो गया? पुलिस महकमों में सुधार आ गया? घूसखोरी बंद हो गई? बेगुनाहों का शोषण-उत्पीड़न अब नहीं होता? एक एफआईआर दर्ज कराने के लिए कई-कई रोज चक्कर नहीं काटने पड़ते? ऑन लाइन जो मामले बमुश्किल दर्ज हो पाते हैं, उनमें त्वरित कार्रवाई होती है? खुलेआम मुल्जिम अब नहीं घूमते?

गौतम बुद्धनगर को ही लीजिए, यहां तो पुलिस कमिश्नरेट है। अगर इस नई प्रणाली से यहां अपराध कम हुआ होता तो सीपी (पुलिस आयुक्त) आलोक सिंह की विदाई क्यों होती? उनकी जगह ज्यादा तेज-तर्रार मानी जाने वाली पुलिस अफसर लक्ष्मी सिंह को यहां क्यों लाया जाता? जाहिर सी बात है कि सरकार ने और बेहतरी के लिए यह कार्य किया है। इस तरह के अभिनव प्रयोग नहीं किए जाएंगे तो समस्या का समाधान कैसे होगा। लेकिन बड़ा सवाल अब भी सीना तानकर खड़ा है- अपराध का ग्राफ कैसे कम होगा? पुलिस आम लोगों की दोस्त कब बनेगी? भ्रष्ट पुलिसवालों की शिनाख्त कैसे होगी? अंग्रेजों के जमाने के बनाए गए कानून में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम बन जाने से बदलाव आ सकता है क्या? कभी नहीं। जरूरत है बड़ी इच्छाशक्ति की। व्यवस्था ऐसी हो कि आम लोग पुलिस को अपना हमदर्द समझें, तभी सरकार भी लोकप्रिय होगी और अपराध भी कम होगा। 

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं।)

नगर आयुक्त और क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा ने लोहा मंडी क्षेत्र का भ्रमण करके मुआयना किया--डॉ.अतुल जैन ने क्षेत्र की टूटी सड़कें और गड्ढे दिखाकर विकास कार्यों की मांग की--

 

गाजियाबाद। आज डॉ.नितिन गौड़ आई.ए.एस.नगर आयुक्त,नगर निगम गाजियाबाद और नगर निगम के अधिकारियों की टीम द्वारा गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार जैन के साथ लोहा मंडी क्षेत्र का भ्रमण करके लोहा मंडी क्षेत्र की टूटी हुई सड़कों और गड्ढे इत्यादि का मुआयना किया और धूल के कारण होने वाले प्रदूषण को भी देखा,साथ ही सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ आई हुई टीम के अधिकारियों को मौके पर ही नगर आयुक्त ने दिशा निर्देश दिए आज के इस लोहा मंडी क्षेत्र के दौरे में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार झा उपस्थित रहे और नगर निगम के चीफ इंजीनियर एन.के.चौधरी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार,जूनियर इंजीनियर राजेंद्र कुमार के साथ अन्य नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे। गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन ने लोहा मंडी क्षेत्र के व्यापारियों,निवासियों, मजदूरों और कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में और सड़कों के गड्ढे और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण होने वाले वायु प्रदूषण के साथ-साथ दुर्घटना से बचाव हेतु अति शीघ्र ही विकास, निर्माण और मरम्मत के कार्य हेतु नगर आयुक्त से निवेदन किया ।सफाई व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था हेतु भी अधिकारियों से मांग की गई। नगर आयुक्त नितिन गौड के नेतृत्व में नगर निगम की संपूर्ण टीम ने और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार झा ने पूरी लोहा मंडी की सड़कों और पार्कों को देखा और आवश्यक कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया । लोहा मंडी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की ओर से डॉ.अतुल कुमार जैन के साथ संजय मित्तल और राकेश मित्तल भी उपस्थित रहे।

महिलाओं में अनीमिया से बचाव के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम एवं जन संवाद का आयोजन हुआ


गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन इलाके में बुद्धवार को महिलाओं में अनीमिया से बचाव के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम एवं जन संवाद का आयोजन हुआ।  इस कार्यक्रम का आयोजन कौशाम्बी स्थित रैडिसन ब्लू टावर में किया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ आई ए एस संतोष कुमार यादव, संयुक्त सचिव -स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, भारत सरकार ने दीप जला कर किया।  

इस अवसर पर  इंडियन मेडिकल एसोशिएशन् के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ हृषिकेश डी पाई, गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भावतोष शंखधर,यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी की निदेशिका डॉ उपासना अरोड़ा, डॉ जे बी शर्मा, प्रोफेसर एम्स विशिष्ट अतिथि थे।  फोग्सी के नॉर्थ ज़ोन की वाइस प्रेसिडेंट डॉ यशोधरा प्रदीप एव्ं डॉ अल्का पाण्डेय के साथ साथ डॉ प्रियाँकुर् राय चेयरपर्सन फोग्सी अवेयरनेस कमिटी एवं डॉ आशीष मुखोपाध्याय, कोलकाता ने पैनल डिस्कशन में अध्यक्षता की।   इस कार्यक्रम का आयोजन  फोग्सी ( The Federation of Obstetric and Gynaecological Societies of India) द्वारा संचालित नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन यात्रा अनीमिया नेशनल राइड के बुधवार को ग़ाज़ियाबाद पहुंचने के अवसर पर किया गया।  संतोष कुमार यादव  ने कहा की वह इस यात्रा से प्रेरित हो कर स्कूलों में भी अनीमिया जांच अभियान की शुरुआत करना चाहते हैं और यह एक बहुत ही सराहनीय प्रयास है।  

डॉक्टरों ने पैनल डिस्कशन एवं जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में अनीमिया से बचाव के लिए चर्चा करते हुए बताया कि खाने के साथ दही लेने से शरीर में आयरन का एब्ज़ोर्प्शन कम हो जाता है। भारत में खाने में अनाजों एवं चावल का प्रयोग बहुतायात में होता है और यह भी शरीर में आयरन के कम एब्ज़ोर्प्शन की एक बड़ी वजह है।  आगे चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हरी सब्जियों को ज्यादा भूनने, तलने से भी उनके अंदर मौजूद आयरन ख़त्म हो जाता है। डॉक्टरों ने कहा कि चाय एवं कॉफ़ी के ज्यादा सेवन से आयरन का शरीर में  20 %  तक कम एब्ज़ोर्प्शन होता है और ऐसी बहुत ही सामान्य जानकारी से आयरन के छय को रोका जा सकता है। 

उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि कैल्शियम एवं आयरन कि गोली साथ साथ खिलने से भी आयरन का शरीर में  20 %  तक कम एब्ज़ोर्प्शन होता है।  बच्चों को हम सबसे पौष्टिक आहार समझ दूध खूब पिलाते हैं जिसकी वजह से भी बच्चों में आयरन कम पाया जाता है क्योकि दूध में आयरन मौजूद नहीं होता और ऐसे में बच्चों को एनीमिया का सामना करना पड़ता है।  डॉक्टरों ने महिलाओं को आयरन युक्त पौष्टिक खाना जैसे हरी सब्जियां, मेवे,आयरन फोर्टिफाइड फ़ूड,  लौकी, ब्रोकली, गाजर और चुकंदर जैसी चीजों को खाने पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को अधिक खून की कमी होती है तो उन्हें गोलियों के रूप में आयरन लेने की जरूरत होती है ।कार्यक्रम में डॉ शारदा जैन, खोड़ा मकनपुर ऑब्स एन्ड गायनी सोसाइटी क़ी डॉक्टरों एवं ट्रांस हिंडन गयानी फोरम की स्त्री रोग विशेषज्ञों डॉ  गुंजन गुप्ता, डॉ सोमना गोयल, डॉ दीपा, डॉ शालिनी अग्रवाल, डॉ गरिमा त्यागी, डॉ वंदना जैन को अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

भाजपा संगठन की बैठक में दिया जीत का मूल मंत्र, निकाय चुनाव में पन्ना प्रमुख होगा सेनापति... राजीव गुंबर

 

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव से पहले अपने चुनाव प्रबंधन और संगठन की तैयारियों को लेकर कोई भी कमी कसर नहीं छोड़ना चाहती। देश और प्रदेश में सरकार होने के बावजूद छोटे से छोटे चुनाव को वह एक लक्ष्य के रूप में मानते हुए हर स्तर पर अपने संगठनात्मक ताने-बाने को बुनने में लगी हुई है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गाजियाबाद में निकाय चुनाव से पहले सभी मंडलों में निकाय चुनाव की संगठनात्मक तैयारी की नब्ज टटोलने के लिए चुनाव सह प्रभारी सहारनपुर विधायक राजीव गुंबर ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में सभी मंडल अध्यक्ष एवम् प्रभारी के साथ नेहरू नगर कार्यालय पर बैठक ली। प्रभारी राजीव गुंबर ने कहा बूथ जीता चुनाव जीता ही होगा हमारी जीत का मूल मंत्र। चुनावी रणनीति के लिए चुनावी महासमर में बूथ अध्यक्ष कमांडर के रूप में अपनी टीम को संभाले और सेनापति के रूप में पन्ना प्रमुख अपनी अहम कमान संभाले। अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्ष पार्टी की अपेक्षा के अनुरूप अपने वार्ड एवं बूथ पर पन्ना प्रमुख की रचना को दुरुस्त करते हुए भाजपा की जीत को सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान चुनाव संयोजक संजय कश्यप दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा, पृथ्वी सिंह कसाना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, महामंत्री गोपाल अग्रवाल डॉक्टर विरेश्वर त्यागी,कामेश्वर त्यागी, बॉबी त्यागी, रुचि गर्ग , संजीव चौधरी, डॉक्टर उदिता त्यागी आदि सहित सभी मंडल प्रभारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।