गाजियाबादः ऋषिकेश, उत्तराखंड में आयोजित स्टेट योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद के बच्चों ने सफलता का परचम लहराया। उन्होंने दो कैटेगरी में पहला व दो में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यूनिवर्सल योगा स्पोर्ट्स फ़ेडरेशन द्वारा 26 व 27 नवंबा को आयोजित स्टेट योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद के कक्षा 9 के छात्र सौम्य गौतम व कक्षा 11 के छात्र काव्य गौतम ने आर्टिस्टिक पेयर केटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में काव्य गौतम ने ट्रेडिशनल योगासन बॉयज केटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ट्रेडिशनल योगासन गर्ल्स केटेगरी में कक्षा 1 की छात्रा योगमाया पाण्डेय ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीनों बच्चों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट व मैडल से सम्मानित किया गया। स्कूल की निदेशक विभा रावत, प्रधानाचार्य रत्ना त्यागी व हेड मिस्ट्रेस उपाली भट्टाचार्या ने तीनों बच्चों को उनके शानदार प्रदर्शन की बधाई दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें