गाजियाबादःसन वैली इंटरनेशनल वैशाली जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा संस्कार द को-एजूकेशनल स्कूल में आयोजित एसजीएल मैमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बन गया। सन वैली इंटरनेशनल वैशाली ने फाइनल में परिवर्तन स्कूल को 2-1 से हराया। फाइनल में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और आक्रामक खेल दिखाते हुए एक-दूसरे पर कई हमले किए। अंत में सन वैली इंटरनेशनल वैशाली ने 2-1 की जीत के साथ ही टूर्नामेंट भी जीत लिया। विद्यालय की मुख्य संरक्षक रमा गुप्ता, उप प्रबधंक अमित गुप्ता व प्रधानाचार्य छाया अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सेमीफाइनल में पहुंचने पर संस्कार द को-एजूकेशनल स्कूल व विद्या भारती पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। जिला फुटबॉल असोसिएशन के सचिव विपिन नागर ने सभी का स्वागत किया और बताया कि जनपद के बच्चों व युवाओं में फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन लगातार किया जाएगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता अविभाजित पंजाब के मुल्तान से चली आ रही परंपरा की धूम हरिद्वार से गाजियाबाद तक श्रावण ज्योत महोत्सव पर गजियाबाद में मुल्तानी समा...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा गाजियाबाद के 28 वें ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मलेन के मुख्य पंजीकरण कार्यालय ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 20 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश शासन के मार्गदर्शन में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना सं...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 15 अगस्त 2026। लोनी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा के द्वारा लोनी नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनी ...
-
संवाददाता नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रभक्ति, त्याग और संकल्प* “🌺*तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का आह्वान...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें