शनिवार, 31 दिसंबर 2022

काशीराम सेना भारत जोड़ो यात्रा का भव्य रूप से करेंगी स्वागत,बोबी अन्ना

 

गाजियाबाद। काशीराम सेना ने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को लोनी पहुंचेगी। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में कांग्रेस के समर्थन में काशीराम सेना  संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है।यात्रा का सेना निस्वार्थ भाव से भव्य स्वागत करेगी। यह जानकारी आज एक प्रेस वार्ता में काशीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबी अन्ना व एडवोकेट रामेश्वर दत्त ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यकतार्ओं से उन्होंने कहा कि पूरी ताकत के साथ भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी में जुटे। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा गाजियाबाद जनपद में ऐतिहासिक होगी। तैयारियों को  लेकर इस बात का अनुमान अभी से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता इसमें कोई कसर नहीं छोड़ रहा है काशीराम सेना के सदस्य विनोद कर्दम ने बताया कि ने कहा कि काशीराम सेना   की पूरी टीम भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में दिन रात एक किए हुए है। 3 जनवरी को लाखों कार्यकतार्ओं का काफिला राहुल गांधी के साथ लोनी में दिखाई देगा। इस अवसर पर बोबी अन्ना, एडवोकेट रामेश्वर दत्त, सुनील भारती, विनोद कर्दम


आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें