बुधवार, 21 दिसंबर 2022

इंदिरापुरम निवासी नृत्य शिरोमणि संगीता चटर्जी ने गाजियाबाद का नाम किया रोशन

गाजियाबाद। इंदिरापुरम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की निवासी नृत्य शिरोमणि श्रीमती संगीता चटर्जी एक सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। वे इंदिरापुरम गाजियाबाद में अवस्थित  नृत्य संस्थान कला उद्भव केंद्र की डायरेक्टर भी है। संगीता चटर्जी जी भारत तथा विदेशों में अपनी कई प्रस्तुतियां देकर नाम कमा चुकी हैं। अभी कुछ समय पहले उन्होंने 17 दिसंबर 2022 को गाजियाबाद,उत्तर प्रदेश से 10 वर्ल्ड  रिकार्डों का महनीय खिताब हासिल किया है। अपनी इस उपलब्धि से इन्होंने गाजियाबाद के साथ साथ उत्तर प्रदेश का भी नाम  रोशन किया है। इस खिताबी कार्यक्रम में विश्व भर से अनेक नृत्य कलाकारों ने हिस्सा लिया था, जिसमें यूएसए, कनाडा, लंदन, ऑस्ट्रेलिया, जापान तथा भारत में कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई आदि से नृत्य कलाकारों ने अपनी सहभागिता दी थी। उत्तर प्रदेश से संगीता चटर्जी ने प्रतिनिधित्व किया। 

श्रीमती संगीता चटर्जी के 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए गर्व है। हम इन्हें इनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। इस कार्यक्रम का अयोजन आईसीएमडीए तथा आईएसओ सर्टिफाइड ऑर्गेनाइजेशन तथा गवर्नमेंट ऑफ आंध्र प्रदेश तथा डिपार्टमेंट ऑफ लैंग्वेज एंड कल्चर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इसे विश्व भर में लाइव टेलीकास्ट किया गया । इस 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड का विवरण निम्नानुसार है। 

 1.लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 

2.गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 

3.चैंपियंस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 

4.नोबेल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 

5.इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 

6.द ब्रिटिश बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 

7.मार्बल्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 

8.फैंटास्टिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 

9.ए आर सी आई सी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 

10.एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

संगीता चटर्जी इस तरह का 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड भरतनाट्यम नृत्य के क्षेत्र में बनाकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया इसीलिए उत्तर प्रदेश के नागरिकों एवं निवासियों की ओर से इनकी अपार सफलता के लिए ढेर सारी बधाइयां।

#dance

#worldrecord

#governmentofandhrapradesh 

#noblebookofworldrecord

#asiabookofworldrecord

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें