गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

सर्वश दानी गुरू गोविन्द सिंह जी का सन्देश "मानस की जात सभै एके पहचानवो" का अनुपालन करता है खालसा पन्थ-जग्गी

 

गाजियाबाद। गुरु गोविन्द सिंह जी के  प्रकाश पर्व पर दशमेश दरबार प्रताप विहार गाजियाबाद में आयोजित कीर्तन दरबार  के उपलक्ष पर उत्तर प्रदेश आतंकवाद  विरोधी   मोर्चा  के प्रदेश अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी ने सभी को गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख संगत हमेशा गुरुओं के आदेशों का अनुपालन करती  गुरू गोविन्द सिंह जी के उपदेश  मानस की जात सभै एके पहचाबो  का अनुपालन करते हुए सिख संगत हमेशा दूसरों की सेवा की। 

करोना काल में जितनी सेवा सिख समाज और सिख संगत ने की है  पूरा विश्व उसकी प्रशंसा करता है हमें गुरुओं के दिखाए हुए मार्गों पर चलने का प्रयास करना चाहिए गुरु पर्व के उपलक्ष में कीर्तन  ज्ञानी अर्षप्रीत सिंह जी ने किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के  महासचिव  स सुखविंदर सिंह ने भी गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी ने सरबत के भले के लिए  व हिन्दू धर्म  की रक्षा के लिए  अपना पूर्ण  वश  न्योछावर कर दिया । इस अवसर पर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह ,सरदार जुझार सिंह, सरदार सुखविंदर सिंह, सरदार जगमोहन सिंह, के दयाल सिंह जग्गी, स दामोदर सिह   , स लख्खा सिंह  स प्रीतपाल सिंह , स रामबीर सिंह , राहुल, देशराज  देसी,गोल्डी, मुख्य रूप  से उपस्थित हुए। कीर्तन उपरांत गुरु का अटूट लंगर का वितरण किया गया ।
#Hargit_singh_jaggi
ghaziabad_news #hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें