गाजियाबादःबीसीसीआई की ओर से आयोजित मैनस अंडर 25 स्टेट ए ट्रॉफी में स्वास्तिक चिकारा ने गुरूवार को शतक लगाया था। उन्होंने यह शतक यूपी की ओर से खेलते हुए बंगाल के खिलाफ लगाया था। उनके इस शतक पर शहर के क्रिकेट कोच व खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। स्वास्तिक चिकारा वीवीआईपी इंस्टिटयूट ऑफ क्रिकेट की ओर से मैच खेलते हैं। अकैडमी के डायरेक्टर प्रवीण त्यागी ने स्वास्तिक को मैनस अंडर 25 स्टेट ए ट्रॉफी के लिए यूपी की टीम में चयन होने पर दो बैट भेंट किए थे। इनमें से एक बैट से ही उन्होंने गुरूवार को बंगाल के खिलाफ शानदार शतक लगाया। प्रवीण त्यागी ने शतक के लिए स्वास्तिक चिकारा को बधाई दी। प्रवीण त्यागी ने कहा कि स्वास्तिक चिकारा जिस प्रकार का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे वे भारतीय टीम में शामिल होने के हकदार हैं। एनएसजी क्रिकेट अकैडमी के कोच गोल्डी सहगल ने भी स्वास्तिक को शतक के लिए बधाई दी और कहा कि मैच में स्वास्तिक चिकारा ने 129 गेंद पर 125 रन बनाए। मैच में यूपी की टीम भले ही हार गई मगर स्वास्तिक चिकारा का प्रदर्शन शानदार रहा। स्वास्तिक की इस पारी ने साबित कर दिया कि उनमें भारतीय टीम में शामिल होने की क्षमता है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें