सोमवार, 3 जुलाई 2023

प्राचीन परंपराओं के अनुसार दूधेश्वर नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद । भारतीय संस्कृति और गुरु शिष्य परंपरा का प्रतीक गुरु पूर्णिमा पर्व श्री दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में प्राचीन परंपराओं के अनुसार मनाया गया । इसमें साधु-संतों के साथ -साथ भक्तों ने पीठाधीश्वर श्री महंत नारायणगिरी महाराज का पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।मंहत नारायणगिरि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर  सुबह श्रीमहंत महाराज द्वारा प्रातःकाल 5 बजे से ही वेदपीठ के आचार्यों एवं छात्राओं द्वारा मन्त्रोच्चारण के साथ बह्मलीन कैलाशवासी संतो को पुष्प द्वारा समाधि पुजन व गुरु दत्तात्रेय भगवान के चरण पादुका पुजन साथ श्री भगवान दुधेश्वर का अभिषेक किया गया एवं गौमाता पुजन किया गया। इस मौके पर शिष्यों ने श्रीमहन्त नारायणगिरि महाराज को गुरू रूप मे पूजन कर गुरू कि वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं गुरू शिष्य परम्परा को आगे बढाया, जिसके के लिए सवेरे ही भक्तों का सैलाब उमड पड़ा ।

गुरु पूर्णिमा की सुबह से ही मन्दिर परिसर मे भक्तों कि चहल पहल शुरू हो गई। मन्दिर परिसर को पुरे रगं बिरंगी लाईटे एवं गुब्बारे, फूल मालाओ द्धारा सजाया गया। इस अवसर पर महन्तजी गुरु कि महता को बताते हुए कहा ने के पर्व पर सभी को सलाह दी कि  गुरू ही भक्तों को सच्चा मार्ग दिखाने मे सक्षम है गुरू का स्थान भगवान से भी बड़ा होता है। जैसे कि बिना बादल बाइस षडरिश नही होती है वैसे ही बिना गुरू प्रभु से मिलना सम्भव नही है । गुरू के स्थान की व्यास के रूप में माना जाता है हिन्दू धर्म मे पुथ्वी पर वेद व्यास से बडा कोई नही है लेकिन इन कलयुग मे सच्चा गूरू मिलना मुश्किल है लेकिन के बिना ज्ञान की प्राप्ति नही हो सकती है । इस अवसर पर एस आर सुथार ने बताया कि एक विशालभण्डारे का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया गया इस मौके पर धर्मपाल गर्ग अध्यक्ष मन्दिर विकास ने भी टेलीविजन पर गुरु पूर्णिमा कि बधाई दी एवं देवी मंदिर के महंत गिरीशान्दगिरि महाराज, महंत साध्वी कैलाश गिरी महाराज हर नंदेश्वर मंदिर, महंत विजयगिरि महाराज, विजय मित्तल अध्यक्ष श्रुंगार सेवा समिति, आचार्य लक्ष्मीकांत, आचार्य  विकास पांडे नित्यानंद, मिश्रीमल दिल्ली,पुर्व पार्षद जाकिर सैफीदेवी सिंह बालावत सिवाना, शंकर गारमेंट्स परिवार, राजकुमार राणा प्रधान संपादक दैनिक एकता ज्योति, सत्ता बन्धु के सम्पादक मुकेश गुप्ता, दैनिक अथाह के समाचार सम्पादक सोबरन सिंह, चोपड़ा आदि सैकड़ों लोगों ने गुरू पूजन मे भाग लिया। इसी तरह देवी मंदिर महंत गिरिशा नन्द जी महाराज के यहां भी गुरु पुजन करने के लिए भक्तों कि भीड़ लगी रही।एवं शिव मंदिर पटेल नगर में महंत विजय गिरि जी महाराज ने भी सर्वप्रथम अपने गुरु देव नारायण गिरिजी महाराज कि पुजा अर्चना कर वहीं मंदिर में भक्तों द्वारा मंत्र्त्रेउच्चारण के साथ सभी भक्तों ने माला पगड़ी पटका पहनाकर धुमधाम से मनाई गुरु पूर्णिम।




समाजवादी विचारक राम दुलार यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस” के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

                          मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

   गाजियाबाद।  ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरूप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में समाजवादी विचारक शिक्षाविद राम दुलार यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के जन्म दिन 1 जुलाई 2023 “लोक कल्याण दिवस” के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, समारोह में सैकड़ों महिलाओं और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयांचल यदुवंश कल्याण समिति के संरक्षक एस0 एस0 प्रसाद ने किया, मुख्य अतिथि ड़ा0 विशन लाल गौड़ रहे, सम्मानित अतिथि ड़ा0 सभापति शास्त्री रहे, एस0पी0 छिब्बर, दलजीत सिंह, चंद्रबली मौर्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।संचालन अनिल मिश्र ने आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया, कार्यक्रम में श्री अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की गयी, तथा मुख्यमंत्रित्व काल में किए गए विकास के अनुकरणीय कार्यों को जनहित में करने के लिए उन्हे धन्यवाद किया गया, समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों को जन-जन में प्रचारित व प्रसारित करने का संकल्प लिया गया, कार्यक्रम में समाजवादी विचार ड़ा0 लोहिया के “कपड़ा, रोटी सस्ती होगी, दवा, पढ़ाई मुफ़्ती होगी” । रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा वितरित की गयी, बच्चों, महिलाओं, गणमान्य नागरिकों ने केक काटकर श्री अखिलेश यादव को जन्म दिन की बधाई दी।

जन्म दिन समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी चिंतक राम दुलार यादव ने कहा कि श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास किए, लखनऊ, गाजियाबाद मेट्रो, एशिया का सबसे बड़ा जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ आगरा एक्स्प्रेस वे, छात्र-छात्राओं में लैपटाप वितरण, 108 नि: शुल्क एंबुलेंस सेवा, 1090 महिला हेल्पलाइन, गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड, सिटी फॉरेस्ट, हिंडन पर अनेकों पुल, मेरठ रोड से एनएच 9 को जोड़ा दूरी 7 किमी कम हो गयी, विकास की कहानी बयां कर रहे है,  अखिलेश यादव समता, संपन्नता, न्याय और बंधुता, अनेकता में एकता के लिए संघर्षरत है, किसान, मजदूर, छात्र, नवजवान, व्यापारी, कर्मचारी सभी के कल्याण के लिए प्रयत्नशील है, अहंकार, नफरत, असहिष्णुता फैलाने वाली विभाजनकारी सांप्रदायिक शक्तियों को हतोत्साहित कर धर्मनिरपेक्ष समतामूलक समाज बनाने के लिए लगे हुए है, जिससे लोक कल्याण हो सके, लोकतन्त्र और संविधान की रक्षा हो सके। मंहगाई, बेरोजगारी की विभीषिका से समाजवादी पार्टी ही छुटकारा दिला सकती है| ड़ा0 विशन लाल गौड़ ने  अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के विकास के लिए अखिलेश यादव लगे रहे, जिससे वह लोक कल्याण कर सके, उन्होने 108 एंबुलेंस सेवा नि: शुल्क शुरू किया, विकसित देश शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किए है, हमारे देश में अभी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। तभी किसान, नवजवान विकाश की मुख्य धारा में आयेगे।ड़ा0 सभापति शास्त्री ने कहा कि प्रपंच, झूठ और लूट, पाखंड को समूल नाश के लिए लोगों को संकल्प लेना चाहिए तभी राजनीति की दिशा बदलेगी, उन्होने अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप ने पहले भी उ0 प्र0 में विकास की गंगा बहाकर लोक कल्याण किया, अब सभी समान विचार धारा वाली ताकतों को एकजुट कर संवैधानिक संस्थाओं और लोकतन्त्र को कमजोर करने वाली ताकतों को सत्ता से हटाने का काम करें, तभी राष्ट्र का कल्याण होगा, देश-कल्याण में लोक कल्याण निहित है आपको राजनीतिक ताकत मिले, यही आशीर्वाद है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे, सभापति शास्त्री, संजीव कुमार राय एडवोकेट, कृष्ण कुमार दीक्षित, देवकर्ण चौहान, एस0एस0 प्रसाद, एस0एन0 अवस्थी, धर्मवती, एस0एन0 जायसवाल, ब्रह्म प्रकाश, नागेन्द्र मौर्य, उधम सिंह, सी0बी0 मौर्य, सूरज पाल सिंह, दलजीत सिंह, शेष राम यादव, श्री निवास यादव, आर0एन0 यादव, के0एन0 तलवार, राम प्रताप यादव, फूलचंद वर्मा, मुनीव यादव, परमानंद, आनंद यादव, अरविंद यादव, जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, समरथ सिंह, ओम प्रकाश अरोड़ा, जे0पी0 यादव, ड़ा0 जमीर आलम, पारुल, चंचल, पुष्पा, ज्ञानवती, महेंद्र यादव, अनिल मिश्र आदि।

                      


                                                                                                                                          




                                                                                                                                  

                                                                                                                             

पार्षद कुसुम गोयल ने संचारी रोग की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। वैशाली स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में सोमवार को संचारी रोग की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान की शुरुआत पार्षद कुसुम गोयल द्वारा की गई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां तेजी से फैलती हैं, जिनकी रोकथाम के लिए हर साल यह अभियान चलाया जाता है। इस अवसर पर वहां की प्रबंधक डॉ रितु वर्मा, पवित्रा, सर्वेश यादव, कृतिका गोयल, मोहित, महावीर, प्रेमलता सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।

मोहनराम धाम बागपत में धूमधाम के साथ मनाया गया गुरू-पूर्णिमा पर्व

      - गुरूपूर्णिमा पर बाबा मोहनराम के परमभक्तों में शुमार संकटमोचन डाक्टर नरेन्द्र गुरूजी को माला पहनाकर, पुष्प व वस्त्र आदि भेंट कर श्रद्धालुगणों द्वारा किया गया सम्मानित

- चमत्कारी मोहनराम धाम बागपत में दीपावली, होली, रक्षाबन्धन व गुरूपूर्णिमा पर उमड़ती है भक्तों की भारी भीड़, हर महीने का पहला शनिवार दर्शनों के लिए माना जाता है मंगलकारी

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत नगर में सिसाना रोड़ पर स्थित चमत्कारी मोहनराम धाम में गुरू पूर्णिमा का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरू पूर्णिमा के पर्व पर कई राज्यों के विभिन्न जनपदों से आये सैकडों श्रद्धालुओं ने बाबा मोहनराम दरबार के दर्शन किये और बाबा मोहनराम के परम भक्त, बाबा मोहनराम दरबार बागपत के मुख्य व्यवस्थापक संकटमोचन डाक्टर नरेन्द्र गुरूजी को माला पहनाकर, पुष्प व वस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित किया और उनकी पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संकटमोचन डाक्टर नरेन्द्र गुरूजी ने आये भक्तों को बाबा मोहनराम की भक्ति और गुरू की महिमा से अवगत कराया। श्रद्धालुओं को पूजा करने की विधि समझाई और उनके संकटों को सुनकर उनके निवारण के उपाय बताये। भक्तों ने संकटों के निवारण के लिए बाबा मोहनराम और उनके परम भक्त संकटमोचन डाक्टर नरेन्द्र गुरूजी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनेकों श्रद्धालुओ ने संकटमोचन डाक्टर नरेन्द्र गुरूजी के माध्यम से और बाबा मोहनराम के आर्शीवाद से अपने साथ हुए चमत्कारों को एक-दूसरे के साथ साझा किया और बताया कि संकट निवारण के लिए जब वे सभी जगह से थक हार चुके थे, उस समय कोई चमत्कारी शक्ति हमें मोहनराम धाम बागपत में खींच लायी और यहां पर संकटमोचन डाक्टर नरेन्द्र गुरूजी के आर्शीवाद से हमारे संकटों का निवारण हुआ। एक भक्त ने बताया कि चमत्कारी मोहनराम धाम बागपत में दीपावली, होली, रक्षाबन्धन व गुरू पूर्णिमा चार बड़े पर्व मनाये जाते है। इसके अलावा हर महिने का पहला शनिवार बाबा मोहनराम बागपत के दर्शनों के लिए मंगलकारी माना जाता है। इस अवसर पर अजय जैन बड़ौत, चौधरी उपेन्द्र तेवतिया मेरठ, आवेश कुमार दिल्ली, डाक्टर मनीष, विपुल जैन, यशवीर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

राम नाम का डंका बाजे रंग महल में

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। आज तो बधाई बाजे रंग महल में, राम नाम का डंका बाजे रंग महल में। आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर कुछ ऐसा ही दृश्य रहा राजनगर सेक्टर 14 स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में, जहां रामभक्त हनुमान जी को गुरु मान कर श्रद्धा और भक्ति के साथ उनके आगे समर्पण किया गया।

 इस मौके पर मुख्य संयोजक श्रीमती विजय लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि श्री हनुमान जी महाराज तो सभी गुरुओं के भी गुरु हैं। कलियुग में भी वह साक्षात और अजर अमर हैं। जो भी व्यक्ति पूरी निष्ठा, श्रद्धा और भक्ति से उनके आगे समर्पण करता है उसके सारे कष्ट स्वतः दूर हो जाते हैं।  समर्पित भक्त को उनकी कृपा अवश्य मिलती है। पं.मुकेश शास्त्री के निर्देशन में इस मौके पर सुंदर काण्ड का पाठ किया गया। उसके पश्चात भजन, कीर्तन एवं भण्डारा भी किया गया। इस अवसर पर राजनगर की सैंकड़ों महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

   इस मौके पर बी.डी. शर्मा, सुरेश पंडित, रेखा शर्मा, उष्मा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, कृष्णा शर्मा, मधु मित्तल, साधना, सुषमा, प्रतिभा शर्मा, दीपक शर्मा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब गाजियाबाद के प्रेसिडेंट नवीन गर्ग को डिस्ट्रिक्ट थैंक्सगिविंग में कोहिनूर अवार्ड से नवाजा गया

 

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। रोटरी क्लब गाजियाबाद के प्रेसिडेंट नवीन गर्ग को डिस्ट्रिक्ट थैंक्सगिविंग में कोहिनूर अवार्ड से नवाजा गया एवं सेक्रेटरी एवं क्लब को भी कोहिनूर अवार्ड दिया गया।

रोटरी क्लब गाजियाबाद में पिछले वर्ष समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य किए जगह-जगह टॉयलेट ब्लॉक बनाए गए पूरे साल बच्चों की फीस जमा करा कराई गई एवं क्लब में भी कल्चर प्रोग्राम कराते रहे एवं इस वर्ष प्रेसिडेंट नवीन गर्ग ने रोटरी फाउंडेशन में 8 लाख का डोनेशन दिया और मेजर डोनर बने।इस अवसर विपिन
सचिव के साथ साथ क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रविवार, 2 जुलाई 2023

रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सफायर को रत्न क्लब का सम्मान मिला

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

क्लब की अध्यक्ष रीना गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ महिला अध्यक्ष के सम्मान से सम्मानित किया गया

गाजियाबादःरोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के धन्यवाद समारोह में रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सफायर का वर्चस्व रहा। क्लब को जहां रत्न क्लब से सम्मानित किया गया है, वहीं क्लब की अध्यक्ष रीना गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ महिला अध्यक्ष का सम्मान मिला। सर्वश्रेष्ठ महिला सचिव का सम्मान क्लब की सचिव किरण गोयल व सर्वश्रेष्ठ महिला कोषाध्यक्ष का सम्मान क्लब की कोषाध्यक्ष पूर्ति बंसल को दिया गया। क्लब व क्लब की पदाधिकारियों को सम्मान क्लब द्वारा समाज सेवा व शिक्षा-चिकित्सा आदि क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यो के लिए दिया गया। क्लब की ओर से सरकारी विद्यालयों में सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रहे हैं। साथ ही उनमें  बायोलॉजी एवं कंप्यूटर लैब की स्थापना भी कराई जा रही है।  क्लब के बायोलॉजी एवं कंप्यूटर लैब प्रोजेक्ट की समारोह में सराहना भी की गई। अध्यक्ष रीना गुप्ता ने बताया कि क्लब के कार्यो से प्रभावित होकर बंगलुरू के रविशंकर ने क्लब को 8 करोड़ रुपये दिए। क्लब ने 8 करोड़ रुपये का चेक रोटरी फाउंडेशन को दान में दे दिया।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किया शुभारंभ

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप एवं डीएम के नेतृत्व में जुलाई माह में चलाया जाएगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किया शुभारंभ वेक्टर जनित रोगों के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना। उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की मंशा के अनुरूप आम जनमानस को वेक्टर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप एवं जिला अधिकारी के द्वारा संयुक्त चिकित्सालय संजय नगर सेक्टर 23 से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया तथा आम जनमानस को वेक्टर जनित बीमारियों के संबंध में जागरूक बनाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया। जागरूकता रैली संयुक्त चिकित्सालय संजय नगर सेक्टर 23 से होते हुए अंबेडकर रोड के रास्ते जिला अस्पताल एमएसजी पर समाप्त की गई।  राज्य मंत्री ने कहा कि  मुख्यमंत्री जी के विशेष प्राथमिकता द्वारा चलाया गया संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आशाओं द्वारा घर-घर जाकर वेक्टर जनित रोगों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवतोष शंखधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ विभाग के समस्त  अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। एनसीसी के बच्चों एवं एनडीआरएफ टीम साथ ही सुरक्षा बल के सहयोग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ को सफल बनाया गया। इस अभियान में बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग समेत कई विभागों को इस अभियान में शामिल किया गया है। यह जानकारी सहायक मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा के द्वारा दी गई है। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद।

इनरव्हील क्लब के द्वारा किया डॉक्टरों को सम्मानित


गाजियाबाद। इनरव्हील गोल्फ लिंक क्लब के द्वारा उन डॉक्टरों का  जोकी समाज की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते हैं सम्मान किया गया और डॉक्टर डे के उपलक्ष में उनको एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में इनरव्हील क्लब गोल्फ लिंक अध्यक्षा श्रीमती सतविंदर कौर व क्लब  की सम्मानित  सदस्यों द्वारा डॉ अनिल राठी, डॉक्टर बबीता राठी, डॉ अनिल जैन और डॉक्टर अल्पना कंसल  व डॉक्टर  अंजू जैन को सम्मानित किया गया इस अवसर पर क्लब की कोषाध्यक्ष प्रमिला  अग्रवाल व अडीटर दीपेंद्र कोर मुख्य रूप से उपस्थित थी।

रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा असहाय एवं जरूरतमंद को मुफ्त भोजन वितरण


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। वर्ष 2023-24 के अध्यक्ष रो0अभिषेक जिंदल ने "रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत" द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन वितरित करके की। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत ने अपना पहला प्रोजेक्ट महाराजा अग्रसेन रसोई में करीब 1500 जरूरतमंदों को भोजन वितरित करके की, जिसमें मुख्य अतिथि रो.प्रियतोष गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) ने कार्यक्रम की शुरुआत भोजन वितरित करके की और कहा कि अभिषेक जिंदल प्रेसिडेंट रोटरी गाजियाबाद अनंत ने वर्ष की शुरुआत इतने सुंदर आयोजन से की हैं,मुझे आशा ही नही वरन पूर्ण विश्वास है कि अध्यक्ष अभिषेक अपने कार्यकाल में समाज सेवा,स्वास्थ्य सेवा,शिक्षा क्षेत्र,पर्यावरण व ब्लड डोनेशन आदि में हमेशा की तरह योगदान प्रदान कर क्लब को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे,ऐसी आशाओं के साथ आभार व्यक्त किया और शुभकामनाये प्रेषित की। इस प्रोजेक्ट मे पूर्व मंडलाधयक्ष रो.सुभाष जैन,रो.अशोक अग्रवाल ने भी आकर अपनी शुभकामनाये प्रदान की।साथ ही बडी संख्या में विभिन्न क्लबो से पधारे रो.रवि बाली,रो.धीरज भार्गव,प्रतीक भार्गव,रो.अखिलेंद्र गर्ग,विशाल खंडेलवाल,प्रशांत सिंघल,अक्षय गोयल,मुदित माथुर,अजय गर्ग,अमित गुप्ता,स्वाति गुप्ता,अंकुर अग्रवाल,सोमेश गर्ग,मंनिदर बत्रा,मनोज अग्रवाल,सुनील गौतम व हमारे ही क्लब के डी डी जैड आशुतोष गुप्ता ने आकर कार्यक्रम की शोभा बढाई व उत्साहवर्धन किया। प्रेसिडेंट अभिषेक जिंदल ने कहा *चल जिं

दगी नई शुरुआत करते हैं जो उम्मीद औरों से की थी वह खुद करते हैं!* रोटरी वर्ष 2023-24 की नई सुबह में सूरज की प्रथम किरण से चहचाहते पक्षी, हरे भरे पेड़ पौधे, मुस्कुराते फूल, पानी की ठंडी ठंडी फुहारौ का आगमन है।रोटरी के नए वर्ष में प्रवेश पर आप सभी रोटरी साथियों के साथ मिलकर डिस्ट्रिक्ट में ही नहीं वरन विश्व में अपने क्लब को एक उच्च आयाम तक पहुंचाना है।कार्यक्रम में स्वाति जिंदल, प्रोजेक्ट चेयरमैन संदीप सिंघल गुंजन सिंघल, सेक्रेटरी अंशुल गर्ग चित्रा गर्ग, कोषाध्यक्ष अनुज अग्रवाल चंचल अग्रवाल, पूर्व प्रेजिडेंट सचिन कोहली राकेश मोहन गुप्ता,दिनेश मित्तल,लोकेश गोयल,दीपक गुप्ता अमित गुप्ता,सतीश मित्तल,अजय जैन,विनीत जैन,अंकुर अग्रवाल,विभु बंसल,सौरभ कंसल,राहुल गर्ग,सुरेश गुप्ता,संदीप गोयल,मनोज सिंघल एवं महिला रोटेरियंस में अर्चना मित्तल,रेखा गुप्ता,आशिमा जैन, पूनम मित्तल, प्रीति गोयल,रचना जैन सीमा सिंघल,क्लब के नये सदस्य रो.मधुर मित्तल,उमंग बिंदल ने भी सपत्नी कार्यक्रम की शोभा बढाई।

इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी गण मौजूद रहे,और अपना अतुलनीय योगदान प्रदान कर प्रोजेक्ट को सफल बनाया।

गुरु पूर्णिमा पर विशेष* गुरूजी के नाम से विख्यात हैं पंडित हरिदत्त शर्मा, जिनके शिष्य देश ही नहीं विदेशों में भी हैं-ज्योति शर्मा

 


*(सुशील कुमार शर्मा, स्वतंत्र पत्रकार)*

गाजियाबाद : जन्म के दाता मात पिता हैं, आप कर्म के दाता हैं। आप मिलाते हैं ईश्वर से, आप ही भाग्य विधाता हैं। हे गुरू ब्रह्मा, हे गुरू विष्णु, हे शंकर भगवान आपके चरणों में। हे गुरूदेव प्रणाम आपके चरणों में। हमारे शास्त्रों में गुरू को ईश्वर का ही प्रतिरूप माना गया है। अज्ञान रूपी अंधकार को नष्ट करके जीवन मार्ग को ज्ञानरुपी प्रकाश से जो प्रशस्त करे, असफलताओं के कारण निराश हो जाने पर उत्साह वर्धन करके पुनः संघर्ष हेतु जो प्रेरित करे, वही गुरू है। गोस्वामी तुलसीदास जी के शब्दों में - गुरू बिन भवनिधि तरहिं न कोई। जो बिरंच संकर सम होई।

अर्थात् स्वयं देवता भी गुरू कृपा के अभाव में भवसागर पार नहीं कर सकते। आज की इस व्यस्ततम जीवन शैली के चलते, हम सब अपने अपने स्वार्थ सिद्ध करने में प्रयासरत हैं, कि कैसे औरों से आगे निकल सकें। किसी की सहायता करना तो दूर, किसी का सुख दुख जानने का भी हमारे पास समय नहीं है। किंतु मैं एक ऐसे व्यक्ति को जानती हूं, जो न केवल अपनों की बल्कि किसी की भी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया, की प्रवृत्ति को तन मन धन से आचरण करने वाले ऐसे व्यक्ति हैं श्रद्धेय पंडित हरिदत्त शर्मा  जिन्हें पूरा गाज़ियाबाद गुरूजी के नाम से जानता है। स्वभाव से सर्वदा सरल, निष्काम, विनम्र और प्रेममय गुरूजी पिछले पांच दशकों से संगीत व समाज की सेवा में निरंतर कार्यरत हैं। उनके हजारों शिष्य न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में अपने गुरूजी के नाम की पताका फहरा रहे हैं। संगीत शिक्षिका ज्योति शर्मा ने बताया कि वर्ष 1978 में आपने वी. एन. भातखंडे संगीत महाविद्यालय गाजियाबाद की स्थापना करके असंख्य बालक बालिकाओं को संगीत सीखने का अवसर तो दिया ही, साथ ही शिक्षा के उपरांत उन्हें रोजगार भी उपलब्ध करवाया। आज भी महानगर के प्रत्येक स्कूल कॉलेजों में आपके ही शिष्य संगीत शिक्षक व शिक्षिका के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। कहते हैं कि गुरू अपने शिष्यों को उनके लक्ष्य की ओर बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं, परंतु मैं कहूंगी कि हमारे गुरूजी केवल मार्ग नहीं दिखाते बल्कि अपने शिष्यों का हाथ पकड़कर उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचा कर ही चैन से बैठते हैं। यही कारण है कि पूरे शहर के लोग उनका नाम बड़ी श्रद्धा और आदर से लेते हैं। गुरूजी को अनेक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हैं, किंतु जो काम गुरूजी कर रहे हैं, मैं कहूंगी कि उन कामों के लिए भारत रत्न भी बहुत कम होगा। मैं स्वयं को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे ऐसे महान गुरू का शिष्यत्व व परम सानिध्य मिला। गुरूजी के गुणों का बखान करना मुझ जैसी अल्पज्ञानी के लिए संभव नहीं है। आज गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर मैं उनके सभी शिष्यों की ओर से कोटि -कोटि प्रणाम करते हुए ईश्वर से कामना करती हूं कि आदरणीय गुरूजी सदा स्वस्थ, प्रसन्न तथा दीर्घायु हों और हम शिष्यों को उनका प्रेम व शुभाशीष सदा मिलता रहे। अंत में ये पंक्तियां पूज्य गुरुदेव के श्री चरणों में समर्पित करती हूं-

जब -जब जन्म लिया शंका ने, तब -तब ही समाधान मिला है।

सुर लय ताल के साथ में मुझको, जीवन का हर ज्ञान मिला है।

कोई कहे कि गुरुवर मिले हैं, तो कोई कहे विद्वान मिला है।मैं तो कहूंगी कि एक भोली भाली सी सूरत में भगवान मिला है।जय गुरूदेव।

लायन्स क्लब प्रतिष्ठा,गाजियाबाद ने रामानुज अस्पताल में मनाया डाक्टरर्स डे

                      मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। लायन्स क्लब प्रतिष्ठा,गाजियाबाद ने रामानुज अस्पताल में मनाया डाक्टरर्स डे। इस मौके परडाक्टर`स डे के अवसर पर रामानुज अस्पताल ,राजनगर एक्स्टेंशन के प्रांगण में ऑल इंडिया गोल्डन लायन्स क्लब ,डिस्ट्रिक्ट सी -1 ने चिकित्सकों  एवं स्वास्थ्य सेवा में लगे नर्सों आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  सम्मान प्राप्त करने वालों में चिकित्सा क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान एवं समर्पित सेवा के लिए जाने माने फिजिशियन डा० राजीव त्यागी ,दंत रोग विशेषज्ञ डाक्टर निधि त्यागी ,रामानुज अस्पताल की डायरेक्टर एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर प्रगति त्यागी ,रामानुज अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं संस्थापक डाक्टर राजीव त्यागी ,स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर गीता शर्मा को चयनित किया गया वहीं नर्सिंग सेवा एवं स्वास्थ्य सेवा के विभिन्न आयामों में उत्कृष्ट योगदान के लिए काजल, खुशबु त्यागी ,आयुष्मान मित्र मधुसुदन शर्मा को चुना गया।गोल्डन लायन्स क्लब की प्रसीडेंट लायन्स नीतू जैन ने अपने क्लब के उद्देश्य “सेवा समर्पण और स्ट्रांग वूमेन,स्ट्रांग नेशन” की दिशा में बढ़ते कदम एवं समाज के प्रति अपनी जबावदेही की बात की।उन्होंने समाज को सही दिशा में ले जाने हेतु प्रबुद्ध वर्गों के द्वारा सकारात्मक योगदान करने की जरूरत का संदेश दिया। लायन्स क्लब की प्रसीडेंट लायन्स नीतू जैन ,सचिव साक्षी अग्रवाल, ट्रेजरर रूबी गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

डाक्टर`स डे के अवसर पर के एल एम एजुकेशनल एंड चैरिटेवल ट्रस्ट के संरक्षक जाने माने वकील श्री करतार सिंह त्यागी जी ने  केक काटकर  कार्यक्रम को अपना आशिर्वाद दिया। बच्चों की प्रस्तुति ने इस कार्यक्रम को उत्सव का रूप दिया ।  रामानुज अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर सह गाजियाबाद नर्सिंग होम एसोशियसन के सचिव डाक्टर राजीव त्यागी ने सभी को बधाईयाँ दी एवं सबों के प्रति अपना सम्मान  दर्शाया। शहर के जाने माने फिजिशियन एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर राजीव त्यागी ने डॉक्टर डे के अवसर पर अपने विचार रखे और चिकित्सा को सेवा भाव से जोड़ने की बात कही। पूर्व मेयर पद-प्रत्याशी, के एल एम एजुकेशनल एंड चैरिटेवल ट्रस्ट की चेयरमैन एवं स्त्री-रोग विशेषज्ञ डाक्टर प्रगति त्यागी ने अपने अनुभव समेटते हुए चिकित्सा को जन हित में जोड़ने और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसा करना एक सुखद अनुभूति एवं संतोष का अहसास देता है साथ ही अपने चिकित्सक–धर्म के प्रति ईमानदारी का बोध कराता है। रामानुज अस्पताल आज भी इस सेवा भाव से अपने आपको जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ज्ञात हो कि रामानुज अस्पताल ,राजनगर एक्स्टेंशन,गाजियाबाद के जाने-माने अस्पतालों में से एक है जो राजनगर एक्स्टेंशन के पचास से उपर सम्भ्रान्त एवं सुशिक्षित निवासियों की सोसायटी के साथ आसपास के बीसों गाँवों तक अपनी सेवा देता है  यह अस्पताल 2010 से एपेक्स मल्टी स्पेसलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के नाम से शुरू हुआ था । आज 50 बेड का यह अस्पताल रामानुज अस्पताल के नाम से जाना जाता है जहाँ चौबीस घंटे डाक्टर की सेवा ली जाती है और हर तरह की बिमारियों का ओ पी डी एवं भर्ती के द्वारा इलाज किया जाता है साथ ही हर तरह के ऑपरेशन भी किया जाता है।जाने माने चिकित्सकों के द्वारा कम खर्च में उत्तम इलाज का परिणाम ही है कि यहाँ मृत्यु-दर न के बराबर है।अल्ट्रा साउंड, इ सी जी, डिजिटल एक्स-रे ,आई सी यू ,वेंडीलेटर  आदि के साथ इसका अपना पैथलैब है।आयुष्मान भारत,सी  जी एच एस ,अनेकों जाने माने टी पी ए के पैनल से जुड़ते हुए एक अच्छी व्यवस्था के साथ चलने वाले रामानुज अस्पताल पर गर्व किया जा सकता है।इसका एक ब्रांच शास्त्रीनगर में एपेक्स हेल्थ केयर के नाम से भी है जिसमें के एल एम एजुकेशनल एंड चैरिटेवल ट्रस्ट के सहयोग से बहुत ही रियायती दरों पर इलाज किया जाता है। रामानुज अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट कैप्टन गोपाल सिंह ने अस्पताल के द्वारा किए जाने वाली सेवाओं एवं अन्य सुविधाओं के प्रति अस्पताल के सामाजिक दायित्व एवं इसके जन हित के सरोकार की जानकारी देते हुए “सर्विंग टू सोसायटी” के लक्ष्य की बात की एवं पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।कार्यक्रम की शुरुआत पृथा सिंह राणा के गणपति वंदना से हुआ । डॉक्टर प्रगति त्यागी के द्वारा स्वागत के शब्दों के साथ अतिथियों को गुलाब की कली भेंट की गई। अतिथियों ने पूरे अस्पताल का भ्रमण किया एवं प्रसन्नता व्यक्त की।

पार्षद रवि भाटी के घर पहुंचकर नरेन्द्र कश्यप ने गिनाई मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। शालीमार गार्डन वार्ड 37 के पार्षद रवि भाटी के घर पहुंचकर  मंत्री नरेंद्र कश्यप  ने सम्पर्क कर मोदी जी एवम योगी जी की योजनाओं से पार्षद को अवगत करवाया एवम  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी को समर्थन देने के लिए क्षेत्र की जनता से 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाने के लिए पार्षद से निवेदन किया।

साथ में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी , पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी , सौरभ जायसवाल   मंत्री प्रतिनिधि रहे । नरेन्द्र कश्यप (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगगज सशक्तिकरण विभाग )ने बताया सेवा, सुशाशन और गरीब कल्याण से भरी इस 9 साल की यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्त्ता मोदी जी की लाभकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में जुट गए है. माननीय मंत्री जी ने सरकार द्वारा दिए जा रहें उनके हक़ के बारे में अवगत कराया. इस बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नारी तू नारायणी महिला सशक्तिकरण,हर घर जल योजना और जन -धन खातो के बारे में भी एवम अन्य योजनाओं की जानकारी दी.  ओर पार्षद से कहा की जनता को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास ज्यादा से ज्यादा करे। इस मौके पर कालीचरण पहलवान पार्षद, कैप्टन राजेंद्र गौर,कैलाश यादव, अशोक भाटी, राकेश जैन, अजयचंद् प्रधान, मुकेश यादव,भोपाल यादव, सोनू चौधरी,सोमनाथ चौहान,हरीश, कैलाश भट्ट, दीपक मिश्रा, अरूण चौधरी, ईशांत, नाजिर चौहान , आकाश आदि लोग मौजूद रहे l

महाकवि डॉ. कुंअर बेचैन जयंती पर वाचन प्रतियोगिता आयोजित



                    


डॉ. कुंअर बेचैन की कविताओं का श्रेष्ठ

वाचन करने वाले पांच विद्यार्थी पुरस्कृत

गाजियाबाद। देवप्रभा प्रकाशन और स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल वसुंधरा की ओर से महाकवि डॉ. कुंअर बेचैन की कविताओं की दूसरी वाचन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ वाचन करने वाले पांच विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वाचन प्रतियोगिता डॉ. कुंअर बेचैन के 82वें जन्मदिवस पर आयोजित की गई। विजेता बच्चों को गोल्ड मेडल प्रमाण पत्र, पुस्तकें और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुस्तकें दी गईं।विजेता बच्चों में इम्तियाज आलम प्रथम, पूर्विका पांडेय द्वितीय एवं विनय भारद्वाज को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार वंशिका चौधरी एवं सोहिनी राजपूत को प्रदान किया गया। प्रतिभागी विद्यार्थियों के नाम निखिल कुमार, प्रिंस सिंह, ओमप्रकाश कुमार, इम्तियाज आलम, वंशिका कुमारी, विनी सिंह, पूर्विका पांडेय, वंशिका चौधरी, तनु कश्यप, मीनाक्षी कुमार, आमनी, विनय शर्मा, कृतिका शर्मा, नंदिनी कुमारी, संध्या, अमिषा भारती, दिव्यांशी भारद्वाज, आयुषी मिश्रा, साहिनी राजपूत एवं पूजा कन्नौजिया हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवि डॉ. चेतन आनंद और सुप्रसिद्ध कवयित्री शोभा सचान ने इस अवसर पर अपने गुरु महाकवि डॉ. कुंअर बेचैन के अनेक संस्मरण और कविताएं सुनाईं। इस बीच में कई बार वे भावुक भी हुए। शिक्षाविद् आईएम पांडेय एवं शोभा सचान निर्णायक की भूमिका में रहे। सफल संचालन स्प्रिंग डेल्स स्कूल के निदेशक उदय रस्तोगी ने किया। प्रबंधक प्रदीप शर्मा एवं निधि रस्तोगी ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है: डॉ पी एन अरोड़ा

 

भारत में अमेरिका के नये राजदूत के स्वागत में आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए डॉ पी एन अरोड़ा एवं डॉ उपासना अरोड़ा

गाजियाबाद। भारत गणराज्य में नवनियुक्त संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत महामहिम श्री एरिक गार्सेटी के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज के दौरान यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी के सी.एम.डी. डॉ.पी.एन.अरोड़ा एवं प्रबंध निदेशिका (एमडी) डॉ उपासना अरोड़ा शामिल हुए और उन्होंने बताया कि हमें उनसे एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उपयोगी बातचीत में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यह रात्रिभोज 30 जून को नई दिल्ली के द ललित होटल में इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित किया गया । डॉ अरोड़ा ने बताया कि इस बातचीत के दौरान हमारा प्राथमिक उद्देश्य उन संभावित रास्तों की खोज करना था जो भारत और अमेरिका के बीच संबंधों की आधारशिला को और मजबूत कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्तर से अमेरिका के लिए भारत बहुत मायने रखता है. इसमें इनके बीच व्यापार की भूमिका बहुत बड़ी है. यही वजह है कि दो साल में आपसी व्यापार में 48 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है.

2022-23 में अमेरिका हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है. इस दौरान भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 128.55 अरब डॉलर तक पहुंच गया. ये आंकड़े बताने के लिए काफी है कि दोनों देशों में आर्थिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं.


डॉ उपासना अरोड़ा ने कहा कि पूरी शाम के दौरान, हमारी चर्चाएं व्यापक विषयों पर आधारित रहीं, क्योंकि हमने अपने देशों के बीच  व्यापार   को मजबूत करने में सक्षम ठोस उपायों की पहचान करने की कोशिश की। साझा दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, हमने न केवल भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया, बल्कि  स्वास्थ्य के छेत्र में भी परस्पर सहयोग को गहरा करने और चिकित्सा अनुसंधान, तकनीकी एवं प्रशिक्षण को आगे बढ़ाने के लिए नवीन रास्ते तलाशने का भी प्रयास किया। भारत के लिए अमेरिका से व्यापारिक संबंध बढ़ना सामरिक नजरिए से भी काफी आवश्यक है. जैसा कि विदित है कि सीमा विवाद की वजह से चीन के साथ हमारे रिश्ते पिछले तीन-चार साल से लगातार खराब होते गए हैं। डॉ अरोड़ा ने कहा कि अमेरिका के लिए भारत एक बड़ा बाजार है और अमेरिका शोध एवं विकास अनुसंधानों में भारत की मदद करने की क्षमता रखता है द्विपक्षीय व्यापार के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहलू है। भारत का अमेरिका में एक मजबूत प्रवासी बेस है जो अमेरिका को हर छेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं, उनके द्वारा बनाये गए विभिन्न संगठन दोनों देशों के बीच परस्परिक रिश्तों को मजबूत करने की बातचीत कर रहे हैं।ऐसे में उन्हें भी साथ लेकर कैसे चला जाए इसपर भी बातचीत हुई।

शनिवार, 1 जुलाई 2023

धूमधाम से मनाया गया विधायक अजीत पाल का जन्मदिन

 

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।विधायक अजीत पाल त्यागी का जन्मदिन धूमधाम से उनके आरडीसी राजनगर कार्यालय पर मनाया गया विधायक जी समर्थको ने केक काटाऔर भंडारे का भी आयोजन किया गया।इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा वयापारी समाजसेवी व राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल पूर्व विधायक प्रंशात चौधरी, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महा सभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि अजीत पाल त्यागी एक भारतीय राजनीतिज्ञ , वकील , व्यवसायी और भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं । वह उत्तर प्रदेश की 18वीं विधान सभा के सदस्य हैं , जो उत्तर प्रदेश के मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं ऊर्जावान, विनम्र व कर्मठ नेता एवं माननीय अजीत पाल त्यागी जी आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। भगवान श्रीपरशुराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

मुरादनगर विधानसभा के विधायक अजीत पाल त्यागी को जन्मदिन की बधाई देते हुए भाजपा महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता अशोक भारतीय , सीपी सिंह विजेंद्र कंडेरा संदीप त्यागी आदि

 


शहर की सफाई व्यवस्था को करे सुदृढ़, अन्यथा लिए जाएंगे ठोस निर्णय- नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। वर्चुअल बैठक के माध्यम से नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ मिथिलेश सहित समस्त स्वास्थ्य  विभाग की टीम को सफाई व्यवस्था बेहतर करने के कड़े निर्देश दिए हैं, वर्चुअल बैठक के समय संबंधित कंपनियों के रिप्रेजेंटेटिव भी जुड़े जिनको कार्य की रफ्तार बढ़ाने, तथा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चेतावनी दी गई है।शहर की सफाई व्यवस्था को ओर अधिक बेहतर करने तथा समय से कूड़े का उठान करने, डोर टू डोर गाड़ियों को व्यवस्थित करने, कचरा निस्तारण हेतु कार्यवाही करने के लिए वर्चुअल बैठक की जिसमें कार्य में लापरवाही होने पर संबंधित कंपनियों के विरुद्ध नियम अनुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं, नगर आयुक्त  द्वारा समस्त एसएफआई, सुपरवाइजर, सफाई नायकों को वार्ड की  आंतरिक गलियों में भी  बेहतर सफाई व्यवस्था समय से कराने के लिए निर्देश जारी किए हैं

महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ लगातार शहर हित में बेहतर प्रयास कर रहे हैं शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यवाही तेजी से चल रही है जिसमें क्षेत्रीय पार्षदों का भी विशेष योगदान निगम को मिल रहा है समस्त अधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं समय से कूड़े के उठान को लेकर बल दिया जा रहा है डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर भी कार्यवाही तेजी से चल रही है, नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता का कार्य सर्वोपरि है, यदि किसी के द्वारा जानबूझकर कार्य में देरी की जा रही हो या कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैंl

प्रदूषण को दूर करने के लिए सभी को करना होगा पौधरोपणः प्रवीण चौधरी

 

                    .मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःवार्ड 84 राजनगर के सेक्टर 9 स्थित राम पार्क में शनिवार को पौधरोपण किया गया। राजनगर के निवासियों ने पौधरोपण करने के बाद पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया। पौधरोपण कार्यक्रम का उदघाटन वार्ड 84 के पार्षद प्रवीण चौधरी ने किया। पार्षद प्रवीण चौधरी ने कहा कि प्रदूषण की समस्या लगातार बढती जा रही और आज पूरा विश्व ही प्रदूषण की समस्या से चिंतित है। प्रदषूषण समस्या का एकमात्र समाधान वृक्ष ही हैं। जब तक वृक्ष हैं, तब तक ही हमारा जीवन भी है। अतः प्रदूषण की समस्या को दूर करने के लिए सभी को आगे आना होगा और इसके लिए ना सिर्फ पौधरोपण करना होगा, बल्कि पौधों की देखभाल भी करनी चाहिए। राजनगर रेजिडेंटस वेलफेयर असोसिएशन के सचिव प्रभाकर त्यागी, बॉबी, ओम प्रकाश भोला, राजू साईं, जितेंद्र रंधावा आदि ने भी पौधरोपण किया।

सीए आदित्य गुप्ता को महानगर टैक्स बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबादःमहानगर टैक्स बार एसोसिएशन के वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हुआ। सीए आदित्य गुप्ता को अध्यक्ष के रूप में चुना गया। महानगर टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुमित बंसल द्वारा आदित्य गुप्ता को चल वैजयंती के रूप में ट्रॉफी देकर पदभार सौंपा।  चुनाव समिति के अध्यक्ष  प्रमोद गोयल ने बताया कि 11 सदस्यों द्वारा नामांकन पत्र भरा गया था और सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।  निर्वाचित सदस्यों द्वारा आदित्य गुप्ता को अध्यक्ष के रूप में चुना गया। बार की कार्यकारिणी के चुने गए सदस्यों सीए नवेंदु गर्ग, सीए मितांशु सिंघल, एडवोकेट सुनील गोयल, एडवोकेट राजेश दीवान, एडवोकेट मनीष कुमार, सीए मोहित अग्रवाल, एडवोकेट सरल सिंघल, एडवोकेट राहुल अरोड़ा, एडवोकेट अजय मित्तल, एडवोकेट अनुराग अग्रवाल, सीए ललित कुमार, एडवोकेट विवेक अग्रवाल, एडवोकेट संदीप अग्रवाल शामिल हैं।

जीवन से प्यार करना और शरीर को सेहतमंद बनाए रखना एक चिकित्सक ही सिखा सकता है.--- बी के शर्मा हनुमान

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर डॉ आशीष शर्मा एमबीबीएस एमडी शास्त्री नगर  को रुद्राक्ष की माला अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह पुष्प हार भेट कर उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है, तो वो चिकित्सक के पास ही जाता है, क्योंकि चिकित्सक ही लोगों को छोटी ही नहीं कई गंभीर और खतरनाक बीमारियों से भी बचाते हैं। चिकित्सक को यूं ही भगवान के समान दर्जा नहीं दिया जाता है, उसके पीछे उनकी मेहनत साफ नजर आती है। एक व्यक्ति जब किसी भी बीमारी का शिकार होता है, उसके साथ कोई दुर्घटना होती है या फिर किसी गंभीर बीमारी की चपेट में लोग आते हैं आदि। ऐसे मुश्किल भरे वक्त में चिकित्सक ही उन्हें ठीक करते हैं और एक नई जिंदगी देने का काम करते हैं। वहीं, इस बार कोरोना काल में तो  चिकित्सक की महत्वता को हर किसी ने पहचाना। दुनिया ने देखा कि कैसे चिकित्सकों ने दिन-रात काम करके मरीजों की जान बचाई। चिकित्सकों के सम्मान में ही हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने यह भी बताया  कि  दरअसल, भारत में प्राचीन काल से ही वैद्य परंपरा रही है। जैसे- चरक, धनवन्तरि, जीवक, सुश्रुत आदि। वहीं हर साल भारत में  चिकित्सक बिधान चंद्र राय के जन्मदिन के रूप में 1 जुलाई को चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यहां आपको बताते चलें कि बिधान चंद्र राय एक महान चिकित्सक के अलावा पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। साल 1991 में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने की शुरुआत की थी। चिकित्सक बिधान चंद्र राय का जन्मदिन और पुण्यतिथि दोनों ही 1 जुलाई को होती है। इसलिए इस दिन उनके सम्मान में ये दिन मनाया जाता है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने के पीछे के महत्व की बात करें, तो इस दिन चिकित्सकों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। साथ ही हमारे जीवन में चिकित्सक का क्या योगदान है इस बात को सराहा जाता है किसी भी व्यक्ति के हर दिन एक से नहीं रहते। अगर वे आज स्वस्थ है, तो कल को बीमार भी हो सकता है। ऐसे में उसे चिकित्सक के पास जाना पड़ता है। चिकित्सक के पास कई ऐसे मरीज भी आते हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि इनकी जान बचाना अब नामुमकिन है, लेकिन चिकित्सक अपने ज्ञान और दवाओं के जरिए उस मरीज को एक नई जिंदगी देते हैं। कोरोना काल जैसे भयानक काल में भी अपनी जान की परवाह किए बगैर अपनी जिम्मेदारी से ऊपर उठकर लाखों-करोड़ों लोगों के जीवन को बचाने का कार्य कोई कैसे भूल सकता है लोगों की जान बचाते बचाते न जाने कितने ही चिकित्सक खुद भी कोरोना संक्रमित हो गए और अपनी जान गवा बैठे थे भगवान के रूप में चिकित्सक का कोरोना काल यह अभूतपूर्व कार्य महज एक उदाहरण भर है इस सफेद कोट ने न जाने ऐसे कितने ही उदाहरण स्थापित किए हैं इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक डॉ एके जैन, राष्ट्रीय महासचिव डॉ सुभाष शर्मा,  राकेश कुमार प्रजापति चेयरमैन डॉ लाल पैथ लैब शास्त्री नगर, दीपा चौधरी, तनु वत्स, मृगेंद्र मोनू सेंगर, पूजा रानी तरुण बैसला  विनोद कुमार  आदि मौजूद थे