रविवार, 2 जुलाई 2023

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किया शुभारंभ

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप एवं डीएम के नेतृत्व में जुलाई माह में चलाया जाएगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किया शुभारंभ वेक्टर जनित रोगों के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना। उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की मंशा के अनुरूप आम जनमानस को वेक्टर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप एवं जिला अधिकारी के द्वारा संयुक्त चिकित्सालय संजय नगर सेक्टर 23 से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया तथा आम जनमानस को वेक्टर जनित बीमारियों के संबंध में जागरूक बनाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया। जागरूकता रैली संयुक्त चिकित्सालय संजय नगर सेक्टर 23 से होते हुए अंबेडकर रोड के रास्ते जिला अस्पताल एमएसजी पर समाप्त की गई।  राज्य मंत्री ने कहा कि  मुख्यमंत्री जी के विशेष प्राथमिकता द्वारा चलाया गया संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आशाओं द्वारा घर-घर जाकर वेक्टर जनित रोगों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवतोष शंखधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ विभाग के समस्त  अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। एनसीसी के बच्चों एवं एनडीआरएफ टीम साथ ही सुरक्षा बल के सहयोग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ को सफल बनाया गया। इस अभियान में बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग समेत कई विभागों को इस अभियान में शामिल किया गया है। यह जानकारी सहायक मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा के द्वारा दी गई है। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें