गुरुवार, 20 जुलाई 2023

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद के उपसभापति डॉ अनिल गर्ग को मिला राष्ट्रपति सम्मान

                                      

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद के अध्यक्ष  राकेश कुमार सिंह IAS जिलाधिकारी गाजियाबाद की प्रेरणा से निरंतर सेवा के क्षेत्र में गतिमान गाजियाबाद रेड क्रॉस की सेवाओं को मिला राष्ट्रपति सम्मान  ज्ञातव्य हो उपरोक्त सम्मान डॉ अनिल गर्ग को रेडक्रॉस द्वारा करोना काल की विषम परिस्थितियों में निरंतर सामाजिक कार्य करने के लिए दिया गया है। रेड क्रॉस गाजियाबाद के उपसभापति को  44 वर्ष तक अविरल रेड क्रॉस के माध्यम से मानव सेवा में समर्पण के लिए मिले इस उत्कृष्ट सम्मान पत्र के लिए रेड क्रॉस गाजियाबाद की इकाई के   प्रत्येक सदस्य के हृदय में और सेवा करने की भावना जागृत हुई है। सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने बताया इस सम्मान पत्र को पाकर डॉ अनिल गर्ग ने सभी को प्रोत्साहित किया है सभी  मिलजुल कर रेड क्रॉस की सेवा भावना को जन जागरण की तरह हर घर पर पहुंचा दें हमारा मकसद स्वस्थ जनपद


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें