गाजियाबाद। रविवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह ने गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र की लोनी विधानसभा में बाढ़ आपदा से ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सांसद ने ग्रामवासियों से वार्ता की और उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की। बीते दिनों यमुना में पढ़ते जलस्तर के कारण गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र की लोनी विधानसभा क्षेत्र में बांध टूटने के कारण सीमावर्ती इलाकों में पानी भर गया था, जिसके कारण कई गांव उसकी चपेट में आये थे। 
इसके बाद सांसद बेहद सक्रिय होकर शासन व प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता कर बांध की मरम्मत और क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए अनेकों ठोस कदम उठाए जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाई जाए। स्वयं हेलीकॉप्टर के माध्यम से पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि "किसी भी तरह की समस्या क्षेत्रवासियों को नहीं होनी चाहिए।" उसी दिन से लगातार क्षेत्रीय लोगों संपर्क बनाकर उनसे हालातों की समीक्षा भी कर रहे हैं और हर तरह की मदद के लिए माननीय सांसद जी तैयार हैं। 
आज भी राहत सामग्री पहुंचा कर ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि हर परिस्थिति में मैं आपके साथ खड़ा हूं। किसी भी तरह की आपको कोई समस्या नहीं होने दूंगा और जल्द से जल्द इस समस्या समाधान भी पूरा होगा। पहले की तरह अपने गांव, अपने घर, अपने रास्ते पर चल सकेंगे। माननीय सांसद जी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या होगी तो तत्काल उसका समाधान किया जाए। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह , प्रशासन के अधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
रविवार, 16 जुलाई 2023
केन्द्रीय मंत्री जरनल वी के सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत सामग्री वितरित की
मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता _BRICS WBA महिला-नेतृत्व विकास समिट 2026 में डॉ. उपासना अरोड़ा ने अलग-अलग देशों के विशेषज्ञों के साथ चर्चा की कि प्राथमिक स्...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें