गाजियाबाद। कचरा निस्तारण की कार्यवाही हेतु नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ लगातार प्रयासरत है, जिसके लिए शाहपुर तथा पाइपलाइन का समय-समय पर निरीक्षण भी कर रहे हैं, प्रातः भ्रमण के दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जिस के क्रम में शाहपुर तथा पाइपलाइन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डंपिंग ग्राउंड की कनेक्टिंग रोड पूर्ण रूप से खराब है नगर आयुक्त द्वारा पाइपलाइन तथा शाहपुर की कनेक्टिंग रोड की मरम्मत हेतु निर्माण विभाग को मौके पर निर्देश दिए गए, गाड़ियों के आवागमन को सरल बनाने हेतु मार्गों को दूरस्थ करने के लिए कहा कचरे का उठान तथा एकत्रीकरण स्थलों पर कार्य की रफ्तार को बढ़ाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश को निर्देश दिए।
महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु लगातार योजना बना रहे हैं जिन के निर्देश अनुसार संबंधित टीम कार्य में लगी हुई है नगर आयुक्त महोदय द्वारा लगातार निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग को कार्य करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, जिस के क्रम में शहर से बारी-बारी कूड़ा उठ रहा है कांवड़ यात्रा के उपरांत कूड़ा उठान की प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु टीम को मोटिवेट किया गया, क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा भी गाजियाबाद नगर निगम का विशेष सहयोग किया जा रहा है।
सोमवार, 17 जुलाई 2023
नगर आयुक्त ने शाहपुर तथा पाइपलाइन का लिया जायजा
मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
चार्ज संभालने के तुरंत बाद नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने डस्ट मैनेजमेंट और वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर साझा की आगामी योजनाएं विक्रमादित्य सिंह ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । सिद्धार्थ विहार में पूर्वांचल विकास समिति द्वारा आयोजित ब्रहमपुत्र एनकलेव सेक्टर 10 मे छठ पूजा कार्यक्रम धूमधाम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । गाजियाबाद के पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आशु वर्मा ने अपना जन्मदिन पूरे उत्साह, उल्लास और पारिवारिक आत्मीय...
-
मुकेश गुप्ता महापौर नगर आयुक्त ने छठ पर्व पर शहर वासियों को दी शुभकामनाएं *महापौर नगर आयुक्त ने दीप प्रज्वलन कर श्रद्धालुओं के साथ सूर्य द...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT), गाजियाबाद में 19 एवं 20 नवंबर 2026 को डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें