लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 (श्री नरेन्द्र कश्यप जी) ने आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल , श्रीमती आनन्दीबेन पटेल से भेंट की तथा उनके द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के विस्तार हेतु विस्तृत चर्चा की गयी और उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट स्थित जगद्गुरू रामभद्राचार्य राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट को राजकीय विश्वविद्यालय बनाये जाने की जानकारी दी गयी और इस विश्वविद्यालय के संचालन हेतु राज्यपाल का मार्ग-दर्शन भी प्राप्त किया गया। लगभग आधा घण्टा चली इस बैठक में दिव्यांगजनों की बीमारियों के उपचार हेतु डी0डी0आर0सी0 केन्द्र बनाने एवं विभागों की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराकर लाभार्थियों को सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश भी प्राप्त किया। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से पिछड़े वर्गों के अपेक्षित लोगों, विशेष कर छात्र/छात्राओं को समय से छात्रवृत्ति वितरित कराने का भी निर्देश प्राप्त हुआ। आने वाले समय में दोनों ही विभागों की प्रासंगिकता को बढ़ाने पर और भी कार्य किया जायेगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता एन .आई.टी.टी.टी.आर. चंडीगढ़ के सहयोग एवं इंटेल के तकनीकी सहयोग से शिक्षकों को ए.आई. तकनीक से सशक्त बनाने की पहल गाजियाबाद ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । शहर विधायक संजीव शर्मा के निरंतर प्रयासों एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिमांचल विद्युत ...
-
मुकेश गुप्ता मालदीव के 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यशोदा मेडिसिटी का दौरा किया और यहां उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा विशेषज्ञ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 28 जुलाई 2026 । सि द्धार्थ विहार व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने आज शहर विधायक माननीय श्री संजीव शर्मा जी से शिष्टा...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा मधुबन बापूधाम आवासीय योजना संख्या के अंतर्गत 350 आवासीय भूखण्डों के आवंटन ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें