गाजियाबाद। शनिवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह गाजियाबाद के प्रताप विहार में आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान 2023 के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के माध्यम से आज हिंडन नदी के तट पर नंदनवन की स्थापना की गई।
हिंडन नदी को सुरक्षित रखने और गाजियाबाद में पर्यावरण का ध्यान रखते हुए सिद्धार्थ विहार के आसपास लगभग 12000 पेड़ लगाए गए। जिनका संरक्षण वन विभाग और सीआईएसएफ के द्वारा किया जाएगा। आज गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र के नागरिकों, एनडीआरएफ की टीम और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने मिलकर हिंडन नदी के किनारे वृक्षारोपण किया और संकल्प लिया कि हम गाजियाबाद को सुंदर और शुद्ध वातावरणीय गाजियाबाद बनाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान सांसद वीके सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि "गाजियाबाद के प्रत्येक नागरिक को अपने घर और अपने आसपास वृक्षारोपण करना चाहिए और हमेशा ऐसे पेड़ लगाने चाहिए, जिनसे ऑक्सीजन अधिक प्राप्त हो सके और पेड़ लगाना ही नहीं उन पेड़ों का संरक्षण भी हमारा एक प्रथम दायित्व है ताकि पेड़ों की संख्या को बढ़ाया जा सके और वातावरण को शुद्ध किया जा सके।"
शनिवार, 22 जुलाई 2023
सांसद वी के सिंह ने प्रताप विहार में वृक्षारोपण कर महाअभियान की शुरुआत
मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता _BRICS WBA महिला-नेतृत्व विकास समिट 2026 में डॉ. उपासना अरोड़ा ने अलग-अलग देशों के विशेषज्ञों के साथ चर्चा की कि प्राथमिक स्...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें