गुरुवार, 6 जुलाई 2023

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी  की जयंती पर आज उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।  6 जुलाई 1901 में कलकत्ता में उनका जन्म हुआ था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी बैरिस्टर और शिक्षाविद थे। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया। हालांकि, नेहरू-लियाकत समझौते के विरोध में मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की 1980 में यही भारतीय जनता पार्टी बन गई। आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी  की भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष  दिनेश शर्मा , एवम भाषा आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष  राजनारायण शुक्ला  के साथ शिष्टाचार भेंट हुई  दिनेश शर्मा  व् राजनरायण शुक्ला  का स्नेह आशीर्वाद एवम मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें