शनिवार, 1 जुलाई 2023

धूमधाम से मनाया गया विधायक अजीत पाल का जन्मदिन

 

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।विधायक अजीत पाल त्यागी का जन्मदिन धूमधाम से उनके आरडीसी राजनगर कार्यालय पर मनाया गया विधायक जी समर्थको ने केक काटाऔर भंडारे का भी आयोजन किया गया।इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा वयापारी समाजसेवी व राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल पूर्व विधायक प्रंशात चौधरी, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महा सभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि अजीत पाल त्यागी एक भारतीय राजनीतिज्ञ , वकील , व्यवसायी और भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं । वह उत्तर प्रदेश की 18वीं विधान सभा के सदस्य हैं , जो उत्तर प्रदेश के मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं ऊर्जावान, विनम्र व कर्मठ नेता एवं माननीय अजीत पाल त्यागी जी आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। भगवान श्रीपरशुराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

मुरादनगर विधानसभा के विधायक अजीत पाल त्यागी को जन्मदिन की बधाई देते हुए भाजपा महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता अशोक भारतीय , सीपी सिंह विजेंद्र कंडेरा संदीप त्यागी आदि

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें