शनिवार, 7 अक्टूबर 2023

पूर्व महापौर डी सी गर्ग के श्राद्ध पर भंडारे का किया गया आयोजन

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

सैकड़ो क्षेत्रवासियों ने पूर्व महापौर डी सी गर्ग को दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। पूर्व व प्रथम महापौर डी सी गर्ग के श्राद्ध पर बहरामपुर में भंडारे का आयोजन किया गया जिस में सैकड़ो की संख्या में स्थानीय निवासियों से पूर्व महापौर जी को श्रद्धांजलि दी  साथ ही प्रसाद ग्रहण किया। डी सी गर्ग के पुत्र विधायक अतुल गर्ग ने प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर राजेन्द्र मित्तल मेंदी वालो ने बताया कि डी सी गर्ग प्रथम महापौर के साथ साथ शहर के प्रथम सी ए भी रहे हैं। उन की प्रथम विशेषता सब को साथ लेकर चलना व सभी के सुख दुख में साथ रहना थी। पूर्व महापौर जी ने अपने कार्यकाल में हमेशा गरीबो के लिए योजनाएं लेकर आये, उन्होंने गरीबो को रहने के लिए घर देने का भी काम किया था।इस अवसर पर प्रमुख रूप से दीपांशु शर्मा, पार्षद नीरज गोयल, अनुज मित्तल, संजय कुशवाह, अमित कौशिक, पवन शर्मा, देवेंद्र पाल, दुर्गेश कुमार, थान सिंह कश्यप, पार्षद विनोद कुमार, पार्षद प्रत्याशी घनश्याम कोरी, नीरज पांचाल, राकेश पंडित, कन्हैया लाल, पार्षद भागवत गुप्ता, वंदना जोशी, जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र, संजय कुशवाहा, निशंक शर्मा, सुनील कुमार आदि ने श्रद्धांजलि दी

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023

इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को लोहा व्यापारियों ने दी बधाई

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद।इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया के हाल ही में हुए चुनाव में लोहा मंडी क्षेत्र से इंद्र मोहन कुमार ,राजीव गुप्ता और राजकुमार कक्कड़ को विजयी घोषित किए जाने पर शपथ ग्रहण समारोह के दौरान गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की ओर से अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन, संयुक्त महामंत्री अमरीश जैन ,वरिष्ठ मंत्री कपिल जैन , सदस्य ,कुलभूषण कक्कड़ ,वंश कुमार इत्यादि ने पुष्प कुछ भेंट करके बधाई और शुभकामनाएं दी

पटाखे के लाइसेंस के लिए फुटकर व्यापारी एसीपी से मिले और सोपा ज्ञापन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  दीपावली नजदीक आते ही पटाखा व्यापारियों ने पटाखे लाइसेंस बनवाने के लिए डी सी पी ऑफिस गाजियाबाद  निपुण अग्रवाल  से एवं ए सी पी निमेष पाटिल  से मुलाकात की  पटाखा व्यापारियों को आ रही दिक्कतें के बारे में विस्तार से अवगत कराया कि गत वर्षो में यह प्रक्रिया जिला अधिकारी के माध्यम से हुआ करती थी लेकिन अब  कमीशनरी  लागू हो जाने के बाद गाजियाबाद कमिश्नर के द्वारा लाइसेंस की प्रक्रिया हुआ करेगी।  फुटकर पटाखा व्यापारी अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने बताया की मान्य सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार ग्रीन पटाखों पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है खरीद बिकी और  भंडारण  चलने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है और वह जो पटाखे प्रतिबंध की श्रेणी में आते हैं उन पर   प्रतिबंध रहेगा नहीं  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोई प्रतिबंध पटाखों पर चलने पर नहीं लगाया गाया है। 

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद मेंआबादी क्षेत्रफल के अनुसार 25 लाख से अधिक हो चुकी है . त्यौहार में शादियों का सीजन दीपावली  नजदीक है दीपावली का उसे टाइम पर काफी भीड़ हो सकती है इस लिए गाजियाबाद कमिश्नर द्वारा .जल्द से जल्द .लाइसेंस की प्रक्रिया को चालू किया जाए आम जनता को .किसी प्रकार की .कोई दिक्कत ना हो  व्यापारियों का .उत्पीड़न भी नहीं होगा गत वर्षो में कोरोना कल में व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बहुत बुरा दौर से गुजर रही है इसे आर्थिक व सामाजिक नजर से देखने के पश्चात जनहित एवं व्यापारिक हित में आदेश जारी करनी चाहिए .गाजियाबाद सभी समुदाय के लोग हर्षोल्लाह के साथ मानते हैंऔर बहुत से राष्ट्रीय पब शादी पार्टी शादी सालगिरह बर्थडे पार्टी क्रिकेट मैच राजनीतिक जीत  इलेक्शन न्यू ईयर छठ पूजा दीपावली पर्व 25 दिसंबरआदि इन सभी समय ऊपर लोग पटाखों का प्रयोग करते हैं फुटकर पटाखा व्यापारी गत दो वर्षों में कोरोना कल की वजह से व्यापार नहीं कर पाए अब पारिवारिक व आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है उनका जीवन यापन का पटाखों  व्यापार20 /25 सालों से चला आ रहा हे   सभी व्यापारियों को जो फुटकर पटाखों का व्यापार करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं उन्हें स्थाई  अस्थाई लाइसेंस मान्य सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार दिए जाने चाहिए पूर्व  के पटाखा व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए गाजियाबाद में लगभग 10 होल सेल लाइसेंस दिए गए हैंजो आज भी शहर मेंव्यापार कर रहे हैं लेकिन फुटकर व्यापार करने वाले व्यापारियों को .स्थाई या अस्थाई एक भी लाइसेंस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा नहीं दिया गया  उपस्थित रहे आशुतोष गुप्ता संजीव कुमार गुप्ता पवन गर्ग अनिल गुप्ता श्री चंद दीपकगर्ग सचिन गर्गअमित तायल गर्ग तरुण अग्रवाल मनोज गुप्ता आशुतोष गुप्ता मुस्ताक सचिन गर्ग इरशाद आदि बहुत से पटाखा व्यापारी उपस्थित रहे।

बुधवार, 4 अक्टूबर 2023

नवरात्रि महोत्सव की शुरू हुई तैयारी, नगर आयुक्त ने धार्मिक स्थलों पर आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त करने के दिये निर्देश

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के द्वारा गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में जनसुनवाई की गई जिसमें प्राप्त समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया, इसी क्रम में प्राचीन देवी मंदिर के महंत श्री विजय गिरी  जी,महंत गिरिशनन्द जी, वार्ड संख्या 9 की पार्षद शीतल चौधरी, वार्ड संख्या 88 के पार्षद नीरज गोयल व अन्य शहर के गनमाननीय द्वारा नवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा की। उपस्थित जनों ने गाजियाबाद नगर निगम के कार्यों की सराहना करते हुए नवरात्रि के दौरान धार्मिक स्थलों पर विशेष कार्य करने के लिए नगर आयुक्त महोदय को पत्र सोपा, जिस पर नगर आयुक्त महोदय द्वारा शहर के प्राचीन धार्मिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान, उचित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था तथा मार्गो को दुरुस्त करने की व्यवस्था करने की आदेश ज़ारी किये। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शहर की मौलिक सुविधाओं की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, नगर निगम विशेष अनुष्ठानों पर भी अपनी विशेष भूमिका निभाता है जिसकी सरहाना गाजियाबाद की जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही है।

मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान का कार्यालय पर स्वागत किया



मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। मंगलवार को  भाजपा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता के कवि नगर स्थित ऑफिस के जी 35 कवि नगर गाजियाबाद पर व्यापार मंडल द्वारा अभिनंदन किया गया फूल मालाओं से लादकर पटका डालकर शॉल पहनाकर सतपाल प्रधान का कार्यालय पर स्वागत किया गया तथा उनसे व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस बनवाने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के बनने में आ रही रुकावट का शीघ्र समाधान करके गाजियाबाद का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का निवेदन किया जिससे गाजियाबाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से पहुंचे।राष्ट्रीय मंडल पदाधिकारीगण ने  अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनने से रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय जगत पर गाजियाबाद के साथ भी पहुचेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, संदीप त्यागी रसम, पंडित राकेश शर्मा, प्रदीप चौधरी, संजय गोयल, सौरभ यादव, लवी गर्ग संजीव गर्ग ,रितेश शर्मा अजय सिंघल, रुद्र प्रताप त्यागी ,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा पार्षद राजकुमार नागर पार्षद शिवम शर्मा चौधरी मंगल सिंह, विजय पवार, वीरेन्द्र कंडेरे, परवीन त्यागी, पूर्व प्रधान भनेडा, अनिल मेहरा ,रमेश मंगल , अनिल मेहरा,  हरिओम गुप्ता, चिंटू भाई ,नीतू चौधरी, सोनू बंसल ,आकाश गौतम जयवीर बंसल ,संजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने कमेटी के समक्ष रखे साक्ष्य,डीएम द्वारा गठित कमेटी करेगी जिला विद्यालय निरीक्षक पर लगे संगीन आरोपो की जांच


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की शिकायत का सज्ञान लेकर गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर राजकीय बालिका इंटर कालिज के कर्मचारी द्वारा  लगाए गए संगीन आरोपो की जांच के लिये कमेटी का गठन किया है इस कमेटी में जांच के लिये तीन अधिकारियों जिला विकास अधिकारी , जिला कार्यक्रम अधिकारी , जिला उद्यान अधिकारी को शामिल किया है हालांकि जो चिट्ठी कर्मचारी द्वारा गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के कार्यलय पर भेजी उसमें उसने नाम उजागर होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नोकरी से निकले जाने के डर से अपना नाम नही लिखा  लेकिन जैसे ही यह खबर समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित हुई जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ  स्कूलो के स्टाफ , प्रधाचार्य सहित अभिभावको की कई शिकायत गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के पास पहुँच गई कुछ शिक्षकों और पेरेंट्स ने भी मोखिक रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक की बढ़ती मनमानियों की शिकायत जीपीए से की जिनको गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने विकास भवन पहुँचकर जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव के सामने साक्ष्य के रूप में रखा । 

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने जिला विद्यालय निरीक्षक की संपत्ति एवम खातों की जाँच , शिक्षा विभाग में उच्च पद पर रहे दिनेश चंद कनोजिया के साथ रिश्तेदारी की विभाग में निजी हितों के लिए प्रभाव की जांच , एक ही मंडल में लगातार बने रहने की जांच सहित मुख्य बिंदुओं पर जांच कर कार्यवाई करने के लिए कमेटी से निवेदन किया । डीएम द्वारा गठित कमेटी ने आश्वश्त किया है कि जाँच पूरी तरीके से निष्पक्ष और प्रभाव रहित होगी । जांच के आधार पर ही जिला विद्यालय निरीक्षक पर कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी । इस मौके पर अनिल सिंह , साधना सिंह , नवीन राठौर , पारस चौधरी , सुमित त्यागी, जसवीर रावत , नरेश कुमार , कौशलेंद्र सिंह , राजू सैफ़ी , हरिओम गौतम , कौशल ठाकुर , विवेक त्यागी आदि मौजूद रहे।



बसपा ने रेवड़ी रेवड़ा गांव में किया केडर कैम्प का आयोजन

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को चलों गांव की और चलो बूथ की और कार्यक्रम के अंतर्गत आज विरेन्द्र जाटव एडवोकेट जिलाध्यक्ष  के नेतृत्व में मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के रेवड़ी रेवडा सेक्टर के अंतर्गत केडर कैंप का आयोजन हुआ। कैम्प मे मुख्य अतिथि  मनोज जाटव प्रभारी मेरठ मंडल रहे तथा विशिष्ट अतिथि

 विरेन्द्र जाटव एडवोकेट जिलाध्यक्ष, गुलाब सिंह गौतम वरिष्ठ बसपा नेता रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ओमवीर गौतम  ने की कार्यक्रम का संचालन रहीस अहमद विधानसभा सचिव ने किया, जय पाल प्रधान  मीटिंग का आयोजन सेक्टर अध्यक्ष ने किया। सेक्टर और बूथ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे भारी संख्या में ग्रामीण  केडर सुनने के लिए पहुंचे।

शहर विधायक अतुल गर्ग ने बिहारी पुरा, नवयुग मार्केट में इंटरलॉक व नाली के कार्यो का उद्धाटन किया

       

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। शहर विधायक अतुल गर्ग ने बिहारी पुरा, नवयुग मार्केट में इंटरलॉक व नाली के कार्यो का उद्धाटन किया। बिहारी पुरा में डेन्स रोड़ का निर्माण नगर निगम ने कर दिया लेकिन इस रोड़ के दोनों तरफ इंटरलॉक व नाली का निर्माण बाकी था जिस को लेकर पवन गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय निवासी अतुल गर्ग से मिले जहाँ अतुल गर्ग ने स्थिति और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तुरंत निर्माण के निर्देश दिए। मंगलवार को अतुल गर्ग ने नारियल फोड़ कर विधिवत निर्माण कार्यो का शुभारम्भ करवाया। इन अवसर पर उन्होंने बताया कि इस कार्य मे विधायक निधि से लगभग 23 लाख रुपये की लागत लगेगी। इस निर्माण कार्य से जहाँ डेन्स रोड़ की लाइफ बढ़ेगी वही स्थानीय निवासियों को सड़क के किनारे जल भराव व नाली में पानी निकासी का लाभ मिलेगा।

  इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले, व्यापारी नेता संजीव मित्तल, यशवर्धन गुप्ता सिल्वी, पार्षद नीरज गोयल, जय किशन, पूर्व पार्षद राकेश त्यागी, राकेश शर्मा, सुधीर गर्ग, अनिल गुप्ता, अलका मित्तल आदि स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

लोहा मंडी क्षेत्र की टूटी हुई सड़कों के निर्माण हेतु उपसीडा के अधिकारियों ने निरीक्षण किया और पदाधिकारियों के साथ की बैठक

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

आशा है क्षेत्र का विकास शीघ्र होगा --डॉ .अतुल जैन--

गाजियाबाद।  गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयासों के फल स्वरुप लोहा मंडी क्षेत्र की टूटी हुई सड़कों के निर्माण हेतु प्रदेश शासन,जिला प्रशासन ,उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण और नगर निगम द्वारा कार्यवाहियां प्रारंभ कर दी गई है।

जनपद गाजियाबाद के लगभग समस्त औद्योगिक क्षेत्रों की टूटी सड़कों और अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उद्यमियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इसीलिए विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र के संगठनों और गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल ने मुख्यमंत्री को,प्रभारी मंत्री असीम अरुण को और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर और उद्योग बंधु की बैठकों में विषय को लगातार उठाया जा रहा है।

उल्लेखनीय हैं कि पिछले कुछ दिनों पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से उपमुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा आई.ए.एस.के नेतृत्व में एक टीम ने भ्रमण किया था और क्षेत्र की टूटी हुई सड़कों के कारण होने वाले वायु प्रदूषण, दुर्घटनाओं,पानी भर जाना और गहरे गहरे गड्ढे जो सड़कों में हो गए थे उनका स्वयं अवलोकन किया था । उन्होंने भी उद्यमियों और लोहा व्यापारियों को आश्वासन दिया था। उसके उपरांत परसों लोहा मंडी क्षेत्र की और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी आई.ए.एस.द्वारा जारी किए गए आदेशों के क्रम में सड़कों की नापतोल का कार्य प्रारंभ किया गया था । कल उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी और महाप्रबंधक अशोक कुमार अरोड़ा  , डिप्टी जनरल मैनेजर आर.एस.यादव के साथ अन्य अधिकारियों ने लोहा मंडी क्षेत्र का दौरा किया,टूटी हुई सड़कों, धूल के द्वारा वायु प्रदूषण और गहरे- गहरे गड्ढों, का स्वयं अवलोकन किया ।उसके बाद गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के पदाधिकारियों के साथ संस्था के कार्यालय के सभागार में एक बैठक की ।

 बैठक के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों को प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दिशा निर्देश दिए की जल्दी से जल्दी क्षेत्र की संपूर्ण सड़कों का एस्टीमेट बनाकर प्रस्तुत किया जाए, और उद्यमियों और व्यापारियों  की संतुष्टि के अनुसार कार्य किया जाए ।

संस्था के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन और अन्य पदाधिकारियों ने कानपुर से पधारे हुए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों का स्वागत किया ।

गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन ने सभी लोहा व्यापारियों की ओर से उपस्थित उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से निवेदन किया कि अब चार सड़कों के अतिरिक्त जो बची हुई सड़के हैं उनका एक साथ निर्माण कार्य कराया जाना चाहिए जिससे कि गाजियाबाद की लोहा मंडी संपूर्ण भारतवर्ष में एक आदर्श लोहा मंडी के रूप में विकसित हो सके, साथ ही प्लाट संख्या के साइन बोर्ड भी लगाए जाने चाहिए । इस पर प्रधान महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया की लोहा मंडी और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का बेहतर विकास किया जाएगा। उद्यमियों और गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के पदाधिकारीगण व लोहा व्यापारियों को आशा है कि शीघ्र ही लोहा मंडी और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का कायाकल्प किया जाएगा ।इस बैठक में गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की ओर से अतुल कुमार जैन, बृजनंदन गुप्ता, राजीव मंगल,दीपक सिंघल,इंद्र मोहन कुमार, सतीश बंसल,अमरीश जैन,गौरव मिगलानी,मोहनलाल अग्रवाल, प्रदीप बंसल,मुकेश कुमार,राजीव गुप्ता,कपिल जैन,विनीत अग्रवाल, सतीश चंद्र बंसलके अतिरिक्त अन्य लोहा व्यापारी उपस्थित रहे

सोमवार, 2 अक्टूबर 2023

लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई



   गाजियाबाद। 2 अक्टूब को ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरूप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर सैकड़ों साथियों ने उनके  चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्मरण किया, समारोह की अध्यक्षता पूर्व डिप्टी डायरेक्टर श्रवण कुमार यादव ने किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ड़ा0 विशन लाल गौड़ पूर्व प्राचार्य रहे, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया, लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष मुख्य वक्ता कार्यक्रम में शामिल रहे, कार्यक्रम में शामिल सभी साथियों ने विचार व्यक्त किया तथा सादगी, ईमानदारी, नैतिकता पर चलने का संकल्प लिया, प्रो0 राजेन्द्र यादव, ड़ा0 सभापति शास्त्री, ड़ा0 सुरजन प्रसाद, ड़ी0पी0 मौर्य, अर्जुन सिंह यादव, एस0एस0 प्रसाद, अवधेश कुमार मिश्र, चौधरी कालीचरण, कैलाश चंद्रा ने भी समारोह को संबोधित किया। 

गोष्ठी में संविधान बचाओ, नफरत मिटाओ, देश बचाओ विचार पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। जन्म दिन समारोह को संबोधित करते हुए लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव ने कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी, भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी, सरलता, ईमानदारी, मितव्यता की प्रतिमूर्ति, विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे। महात्मा गांधी ने कहा है कि “मेरा जीवन ही मेरा संदेश है” वह जितना मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाते थे, उससे अधिक राजनीतिक जीवन और  सार्वजनिक जीवन में स्वच्छता के पक्षधर रहे, जहां “भारत छोड़ो आंदोलन” में “करो या मरो” का उद्घोष किया, वही लाल बहादुर शास्त्री जी ने कहा कि “मरो नहीं मारो” अंग्रेजी  सरकार की चूलें हिला दी।आज सार्वजनिक जीवन में झूठ, नफरत, असहिष्णुता, पाखंड, सामंतवाद, शोषण ने पैर पसार लिया है, हमारे संविधान पर प्रहार, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है, जातिवाद, मानसिक गुलामी, धार्मिक पाखंड ने समाज में विभाजन पैदा कर दिया है, बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है, देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है, देश और देशवासियों में समता, समानता, न्याय, बंधुता, सद्भाव, भाईचारा, प्रेम और सहयोग की अति आवश्यकता है, तभी देश सुदृढ़ होगा, महात्मा गांधी ने कहा कि “मै ऐसे भारत के लिए कोशिश करूंगा जिसमे गरीब से गरीब लोग भी यह महसूस करेंगे कि यह उनका देश है, जिसके निर्माण में भी उनकी आवाज का महत्व है, हमे देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के घर में प्रकाश की किरण बिखेरनी है, जब हमारा देश गुलामी से आजाद हो जाएगा, मै ऐसे भारत की कल्पना कर रहा हूँ, लेकिन आज हम महात्मा गांधी के सपनों का भारत 75 वर्ष आजादी के हो जाने के बाद भी नहीं बना पाये| आज भी शिक्षा, दवाई से भारत की अधिकांश जनता वंचित, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने पर मजबूर है, हमे यह व्यवस्था बदलनी होगा।

         समारोह में प्रमुख रूप से शामिल रहे, शिक्षाविद राम दुलार यादव, ड़ा0 विशन लाल गौड़, श्रवण कुमार यादव, ड़ा0 सभापति शास्त्री, सुरजन प्रसाद, कैलाश चंद्रा, डी0पी0 मौर्य, अर्जुन सिंह यादव, अवधेश कुमार मिश्र, एस0एस0 प्रसाद, कालीचरण, प्रो0 राजेन्द्र यादव, ड़ा0 देवकर्ण चौहान, एस0एन0 जायसवाल, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, ब्रह्म प्रकाश, चन्द्र बली मौर्य, विनोद त्रिपाठी, ओम प्रकाश अरोड़ा, कृष्ण कुमार दीक्षित, भानु प्रताप यादव, एस0एन0 अवस्थी, अमृतलाल चौरसिया, चक्रधारी दूबे, हाजी मोहम्मद सलाम, फ़ौजुद्दीन, विश्वनाथ यादव, धर्मेन्द्र, देवमन यादव, अंशु ठाकुर, राम प्यारे यादव, सम्राट सिंह, के0के0 सिंह, सोनम, फराह, प्रतिमा, रिचा, नेहा, मुनीव यादव, अमर बहादुर, सुभाष, भक्ति यादव, शिव शंकर, चिंतामणि यादव, सरदार अवतार सिंह काले, किशन पाल यादव, अमित, गुल मोहम्मद, उपेंद्र गुप्ता, सुरेन्द्र यादव, अवधेश मौर्य, महेंद्र यादव, सदाब, कृष्णा नन्द यादव, साजिद, महेश कुमार, शिवानंद चौबे, नागेन्द्र मौर्य आदि सैकड़ों लोगों ने स्मरण किया।


                                                                                                                             


                                                                                                                                 

                                                                                                                         

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन राष्ट्रीय लोक दल ने धूमधाम से मनाया

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

   गाजियाबाद। आज 2 अक्टूबर सोमवार को गाजियाबाद में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया।

 समाज उन्हें को याद करता है जिन्होंने समाज के लिए कुछ किया होता है समाज के अंदर ऐसे लोग बहुत कम होते हैं जो अपना सर्वस्व बलिदान कर देते हैं जिनका जीवन त्याग की मूर्ति होता है ऐसे लोगों को समाज हमेशा याद रखना है आज ऐसे ही दो विभूतियों का जन्मदिन है जिन्हें पूरी दुनिया याद करती है वह है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री यह सब बातें राष्ट्रीय लोकदल की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने पार्टी कार्यालय पर कही। कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमित त्यागी ने कहा हमारी विचारधारा गांधीवाद की विचारधारा है 

  हम महात्मा गांधी के सिद्धांतों को मानने वाले हैं पार्टी के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भी महात्मा गांधी से प्रेरित थे और उन्होंने महात्मा गांधी के विचारधारा को पोषित किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने कहा आज पूरा भारत महात्मा गांधी के विचारों पर चलता है लेकिन बहुत ही दुख की बात है कुछ लोग महात्मा गांधी के विचारों को लेकर एक भ्रम फैला रहे हैं मैं उसकी निंदा करता हूं ऐसा नहीं होना चाहिए। वरिष्ठ नेता तोमर ने कहा चौधरी चरण सिंह ने गांधी के दर्शन को मांना है। महात्मा गांधी ने ग्रामीण भारत की स्थापना की और उनके इस महान कार्य को चौधरी चरण सिंह ने आगे बढ़ाया।

     सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा हमारे महापुरुष महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री हमें विरासत में एक बहुत अच्छा देश देकर गए हैं। हम उसे संभाल ले। तो यह बहुत बड़ी बात होगी हमने हमेशा गांधी जी के तीन बंदरों को देखा है जो उनके सिद्धांत गांधी जी के तीन बंदरों में ही जीवन का पूरा कर है यदि हम उसे समझ ले और अपने जीवन में अपना ले तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन आज लोगों की सोच बदल गई है आज लोग सोचते हैं भगत सिंह तो पैदा हो लेकिन पड़ोसी के घर में हो। प्रदेश सचिव ऑडी त्यागी ने कहा पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की पहचान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की वजह से है आज कोई भी व्यक्ति यदि दुनिया के किसी कोने में जाता है तो वह कहता है कि मैं महात्मा गांधी के देश से आया हूं। लेकिन भाजपा महात्मा गांधी को लेकर दुष्प्रचार कर रही है यह गलत है।

           सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम भरोसे लाल मौर्य ने कहा गांधी जी ने शोषण जनों को हरिजन नाम दिया। उन्होंने शोषित दलित को सम्मान दिलवाया आज शोषित और दलित समाज सम्मान के साथ समाज में रह रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर अयूब अली ने कहा भारत की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का योगदान किसी से भी छिपा हुआ नहीं है उन्होंने किस तरह से अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए संघर्ष किया वह साधारण जीवन जीते थे एक धोती और डंडे के सहारे आजादी के संघर्ष को लोगों को जागरुक किया। आज देश का कोई भी नागरिक यदि विदेश में जाता है तो वह वहां जाकर यही कहता है कि हम महात्मा गांधी के देश से है यदि कोई राजनीतिक व्यक्ति भी जाता है तो वह वहां जाकर गांधी को सम्मान देते हैं लेकिन जब यही लोग अपने देश में आते हैं तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करते हैं यह दोहरा चरित्र है ऐसे राजनीतिक लोगों का।

जी 20 सम्मेलन में भी महात्मा गांधी को बहुत ही सम्मान के साथ दुनिया के सामने उनका नाम लिया गया किसी ने भी यह नहीं कहा कि हम महात्मा गांधी के हत्यारे को मानने वाले लोग हैं।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का व्यक्तित्व बहुत बड़ा है वह युग दृष्टा थे।

कार्यक्रम के अंत में महात्मा गांधी को याद करते हुए धन्यवाद संबोधन जिलाध्यक्ष अमित त्यागी ने दिया।

राष्ट्रीय लोकदल के सभी कार्यकर्ताओं ने आपस में एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया सभी कार्यकर्ताओं ने प्रतिज्ञा की वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों पर चलेंगे। इस अवसर पर

जिला अध्यक्ष अमित त्यागी महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इंद्रजीत सिंह टीटू प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर अयूब अली प्रदेश महासचिव कपिल चौधरी प्रदेश सचिव ऑडी त्यागी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम भरोसे मौर्य पूर्व महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान जिला महामंत्री प्रदीप त्यागी सतेंद्र तोमर,जितेंद्र त्यागी,प्रदीप त्यागी,इंद्रपाल कसाना,जीवन वाल्मिकी,रामचंद्र सैन,सतपाल,सुरेंद्र,राजेंद्र,मुन्ना खां,विपिन तोमर,आदि उपस्थित रहे।

पुलिस की योजना ‘सवेरा’ लाखों बजुर्गों के जीवन में उजाला भरने का कार्य कर रही है-----डा० पी एन अरोड़ा

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस 1 अक्टूबर के अवसर पर गाजियाबाद जिले में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सवेरा परियोजना के अंतर्गत आज एक अभिनन्दन कार्यक्रम में यशोदा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी के सी एम डी डॉ पी एन अरोड़ा को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  असीम अरुण, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन रहे।इस अवसर पर डॉ पी एन अरोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर आई पी एस  अजय मिश्रा जी को गाजियाबाद जनपद में सवेरा योजना के क्रियान्वयन हेतु उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम रविवार सायं ABES इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार, NH-9 क्रासिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद में आयोजित हुआ।बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस की योजना ‘सवेरा’ लाखों बजुर्गों के जीवन में उजाला भरने का कार्य कर रही है । ‘सवेरा’ का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने 26 अक्तूबर 2019 में किया था । 

डॉ अरोड़ा ने बताया कि सवेरा योजना से क्या  लाभ है?

डॉ अरोड़ा ने कहा सवेरा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और बचाव के लिए है और उनकी सुरक्षा को आश्वस्त करने के लिए पुलिस 24 घंटे उनके लिए मौजूद है।योजना के तहत कोई भी बुजुर्ग 112-यूपी पर कॉल कर के अपना पंजीकरण करवा सकते हैं । पंजीकरण के बाद यदि किसी बुजुर्ग को सुरक्षा सम्बन्धी मदद की जरुरत होती है तो सम्बंधित थाने की पुलिस या 112 की पीआरवी मौके पर पहुँच कर सहायता पहुँचाने का कार्य करती है ।

श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज पहुंचे गोरक्ष पीठाधीश्वर गोरखपुर धाम

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाडा ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री महन्त योगी आदित्यनाथ  महाराज गोरक्ष पीठाधीश्वर गोरखपुर के गुरजनो के पुण्यतिथि पर आयोजित 7 दिवसीय कार्यक्रम मे उपस्थित होकर सन्तो से भेट किया।बाबा गोरखनाथ के दर्शन.किये ब्रह्मलीन महन्त गम्भीरनाथ जी महाराज ,ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजय नाथ जी महाराज ,ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधिस्थ मन्दिर मे जाकर दर्शन किया श्रद्धांजलि पुष्षांजलि अर्पित किया एवं मन्दिर परिसर दर्शन किया ,27 सितम्बर से कार्यक्रम प्रारम्भ होकर 3.अक्टूबर को 7 दिवसीय श्रद्धांजलि सभा ,सन्त.समागम ,श्रीमद् भागवत कथा श्री कृष्णचन्द ठाकुर.जी श्रीधाम वृन्दावन के द्वारा चल.रही है.।


     

दिल्ली स्टोरीज़ व्हाइट वॉल and words rhythm image के सहयोग से 'लघु फिल्म टूर' की देहरादून मे प्रस्तुति


गौरव गुप्ता

 देहरादून। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पहला 'शॉर्ट फिल्म टूर' देहरादून सोशल पर आ रहा है

 1 अक्टूबर, शाम 6 बजे से।  मनोरम सिनेमाई अनुभव दर्शकों को लुभाने का वादा करता है

 विविध भावनाओं और कहानियों के माध्यम से एक अविस्मरणीय यात्रा पर।

 "लघु फिल्म यात्रा" का उद्देश्य कहानी कहने की कला को उसके शुद्धतम रूप में मनाना है, जिसमें एक विशेषता शामिल है

 विचारोत्तेजक और दृश्यात्मक रूप से आश्चर्यजनक लघु फिल्मों का सावधानीपूर्वक चयनित चयन से प्यार और दोस्ती की दिल छू लेने वाली कहानियों से लेकर मनोरंजक कहानियाँ जो गहराई का पता लगाती हैं।

 मानवीय जटिलता, यह दौरा लघु फिल्म निर्माण की दुनिया में रचनात्मकता और नवीनता का जश्न मनाता है।

 यात्रा की मुख्य बातें:

 ● विविध संग्रह: दर्शकों को लघु संग्रह का विविध संग्रह देखने को मिलेगा

 ऐसी फ़िल्में जो नाटक, कॉमेडी, रोमांस और सहित विभिन्न शैलियों में फैली हुई हैं

 कौतुहल।

 ● प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता: यह दौरा असाधारण घरेलू प्रतिभाओं को प्रदर्शित करता है

 उभरते और स्थापित फिल्म निर्माता, प्रत्येक अपना अनूठा योगदान दे रहे हैं। कहानी कहने की दुनिया के प्रति दृष्टिकोण।

 ● इंटरएक्टिव सत्र: दौरे में फिल्म निर्माताओं के साथ इंटरैक्टिव सत्र शामिल होंगे

 और कलाकार सदस्य, दर्शकों को रचनात्मक प्रक्रिया में अंतर्दृष्टि प्राप्त करने की अनुमति देते हैं

 प्रत्येक फिल्म के पीछे.  विचार यह है कि निर्माताओं से यह सीखा जाए कि इसके पीछे क्या हुआ

 फिल्में बना रहे हैं।

 ● सिनेमाई उत्कृष्टता: उच्च गुणवत्ता से मंत्रमुग्ध होने के लिए तैयार रहें

 छायांकन, मनमोहक कथाएँ, और शक्तिशाली प्रदर्शन जो छोड़ देते हैं

 स्थायी प्रभाव।

 फ़िल्म लाइन अप:

 1. आठ आना, प्रज्ञान चतुवेर्दी द्वारा

 2. अरुण फुलारा द्वारा शेरा

 3. आरती कदव द्वारा अंतरिक्ष यात्री और उसका तोता

 4. अजय गोविंद द्वारा जंप कट्स

 दिल्ली स्टोरीज़ के संस्थापक अरुण बैस ने कहा, 'डेल्ही स्टोरीज़ वन-स्टॉप बन गई है।

 कहानियों के विभिन्न रंगों की खोज के लिए मंच।  हमें इसका आयोजन करते हुए खुशी हो रही है

 कई शहरों में 'लघु फिल्म यात्रा' और हमारे लाइनअप में देहरादून भी शामिल है!

डब्ल्यूडब्ल्यूएस के संस्थापक प्रतीक कोठारी ने साझा किया, 'व्हाइट वॉल स्क्रीनिंग ने अधिक स्क्रीनिंग की है

 हमारी स्थापना के बाद से 500 से अधिक लघु फिल्में, और हम NCPA जैसे स्थानों के साथ मिलकर काम करते हैं,

 हैबिटेट कैफे आदि के माध्यम से हम देहरादून में विस्तार करने के लिए बेहद उत्साहित हैं

 'लघु फिल्म यात्रा'.

 फिल्म निर्माता और वर्ड्स के संस्थापक।  लय.  तस्वीरें, अजय गोविंद ने कहा, 'लघु फिल्म

 एक माध्यम के रूप में इसका दोहरा लाभ है - इसने फिल्म निर्माण प्रक्रिया को लोकतांत्रिक बना दिया है और

 दर्शकों को ताज़ा स्वतंत्र आवाज़ों से परिचित कराया।  'लघु फ़िल्म टूर' अनुमति देता है

 दर्शकों को समुदाय-दर्शन की भावना का अनुभव करना, जिसकी सिनेमा को आवश्यकता होती है, और

 लोगों को न केवल फिल्मों के साथ बल्कि इसके निर्माताओं के साथ भी जुड़ने की अनुमति देता है।'

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

 ● अजय गोविंद 9891642104 पर।

 ● अरुण बैस 9971446789 पर

 ● प्रतीक कोठारी 9769871371 

Faizi Aleem 9760927400

गाजियाबाद रेड क्रॉस इकाई के सभापति डॉ सुभाष गुप्ता के सानिध्य में नंदग्राम की मलिन बस्ती में जनमानस को सफाई का संदेश दिया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के आह्वान पर सेवा पखवाड़ा के अंतिम पड़ाव पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह IAS जिलाधिकारी की प्रेरणा से गाजियाबाद रेड क्रॉस इकाई के सभापति डॉ सुभाष गुप्ता के सानिध्य में नंदग्राम की मलिन बस्ती में जनमानस को सफाई का संदेश देते हुए नुक्कड़ सभा की तथा वहां के सफाई नायक   बृजपाल  व  मनोज शालीन  को स्थानीय पार्षद   वीरेंद्र त्यागी , पूर्व पार्षद श्रीमती कृष्ण त्यागी, अनिल बहरानी, कुलवंत सिंह, प्रमोद ठेकेदार आदि की गरिमामयी उपस्थिति में पटका पहना कर व रेड क्रॉस का एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियाl एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम के अंत में सभी सफाई कर्मचारी व उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ ली।साथ ही सभी महिला सफाई कर्मचारियों को सेनेटरी नैपकिन पैड भी वितरित किए।

 आज के दिन सेवा के दूसरे चरण में जिला एमएमजी अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रेडक्रॉस सभापति डॉ सुभाष गुप्ता, उपसभापति  डॉ अनिल गर्ग, सचिव डॉ किरण गर्ग तथा जिला रक्त कोष में उपस्थित चिकित्सकों व सहयोगियों ने  सभी रक्तदान वीरों का हौसला बढ़ाते हुए रेड क्रॉस रक्तदाता का प्रमाण पत्र वह एक-एक स्मृति चिन्ह देकर अलंकृत किया।मानव का रक्त किसी मशीन में नहीं बनता। व्यक्ति का रक्त एक ऐसा मानव का अंश है जो चार व्यक्तियों की जान बचा सकता है सभी निसंकोच आगे आए और इस पुण्य कार्य में हाथ बढ़ाकर देश को स्वस्थ और समर्थ बनाने में सहयोग करेंl

 


सेना दे कुर्बानी और हम खिलाए बिरयानी हाथ में लेकर बैट बॉल देते हमको मौत अकाल

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। पंडित अशोक भारतीय सह संयोजक वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ भाजपा महानगर गाजियाबाद भारत में होने वाले विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का और उसका क्रिकेट मैच खेलने का पुरजोर विरोध करता हूं कठोर शब्दों में निन्दा करता हूं। क्योंकि अभी अभी कश्मीर में अनंतनाग में हमारे तीन जवान आतंक के शिकार हुए हैं।सेना दे कुर्बानी और हम खिलाए बिरयानी हाथ में बैट बॉल देते हमको मौत अकाल जो सेना बॉर्डर पर आतंकवादियों से लड़े और आतंकवादियों को नापाक पाकिस्तान की सेना सहयोग करें।वहीं हमारी सेना पाकिस्तानी क्रिकेटर को सुरक्षा प्रदान करने का काम करे यह अनुचित है । मैं पंडित अशोक भारतीय सेना को विपरीत परिस्थिति के इस काम पर सौंपने की भी निंदा करता हूं जब तक पाकिस्तान आतंक को बढ़ावा देना बंद ना करें पीओके भारत को न सोंपे तब तक आपसी  क्रिकेट गैर वाजिब है एक तरफ शौएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट खिलाड़ी हमारे सितारे सचिन तेंदुलकर की खुलेआम जान लेने की कोशिश करें और उन पाक खिलाड़ियों के साथ हम क्रिकेट खेले यह निहायत ही निंदनीय है नहीं है ।एक तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया ज का अशरफ भारत को दुश्मन मुल्क बताते हैंइसके बावजूद पाकिस्तान के खिलाडियों का हम स्वागत करें यह स्वागत हमारे देश के लिए शर्म की बात है हमारे देश के लिए असहनीय है।पाक की आएसआई कनाडा के साथ मिलकर खालिस्तानियों को भड़काए कनाडा सरकार द्वारा हम पर झूठे आरोप प्रत्यारोप लगाये ओर हम दोस्ताना क्रिकेट  क्रिकेट खेले यह कार्य में और मेरा भारत देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा

 पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत से तत्काल वापस भेजने की मैं पंडित अशोक भारतीय मांग करता हूं भविष्य में पाकिस्तान जब तक अपनी गलती को ना माने उसे किसी भी दोस्ताना व्यवहार न रखने की प्रार्थना करता हूं।

रविवार, 1 अक्टूबर 2023

गुरुकुल द स्कूल ने हिंदी पर कार्यशाला का आयोजन किया

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःगुरुकुल द स्कूल द्वारा फुल मार्क्स के तत्वाधान में  नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।।कार्यशाला का विषय कला समाहित हिंदी भाषा शिक्षणः एक अवलोकन रहा। इस कार्यशाला में सीबीएसई के 55 विद्यालयों के  180 से भी अधिक हिंदी  शिक्षकों ने भाग लिया।विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद व पूर्व क्षेत्रीय निदेशक, केन्द्रीय हिंदी संस्थानए मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय भारत सरकार डॉ. रवि प्रकाश गुप्त को आमंत्रित किया गया था। 







विद्यालय की सनियर मेंटॉर अंजलि मलिक ने मुख्य वक्ता एवं सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया और कहा कि हिंदी भाषा द्वारा विद्यार्थियों की रचनात्मकता को निखारा जा सकता है। मुख्य वक्ता डॉ रवि प्रकाश गुप्ता ने नई शिक्षा नीति में प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा और हिंदी भाषा के महत्व को समायोजित करने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकासए समावेशी शिक्षण और कला समेकित शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

राष्ट्रीय ड्रॉप रोबाल प्रतियोगिता में सांसद अनिल अग्रवाल ने किया खिलाड़ियों को प्रोत्साहित

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। रविवार को हाइटेक इंस्टीट्यूट में चल रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय ड्रॉप रोबल प्रतियोगिता के दूसरे दिन राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर प्रतियोगिता के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश ड्रॉप रोबॉल एशोसिएशन के संरक्षक संजीव कुमार गुप्ता व हाइटेक इंस्टीट्यूट के चेयरमैन आनंद प्रकाश, अशोक यादव तथा वी के अग्रवाल ने पटका पहनकर एवं पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए मैदान में जाकर उनसे मुलाकात भी की। 

 खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि अब खेलकूद को भी बहुत ही सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है ।  तथा आप खेलकूद में भी अपना सफल कैरियर बना सकते हैं। तथा उन्होंने कहा कि वह सरकार से भी राष्ट्रीय ड्रॉप रोबल खेल को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता के साथ साथ इसे प्रोत्साहित करने के लिए बात करेंगे। इस अवसर पर प्रतियोगिता के अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेशक इस प्रतियोगिता में कुछ टीमें ही विजई होकर जाएगी, परंतु आप सभी यहां से अपना जो अनुभव और ऊर्जा प्राप्त करके जाएंगे वह आपके जीवन को सफल बनाने में काफी मददगार साबित होगा। तथा संजीव कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से यहां उनके रहन-सहन में किसी भी परेशानी के विषय में बात करते हुए कहा कि इस पूरे आयोजन में किसी भी खिलाड़ी को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जायेगी इस प्रतियोगिता में अभी पुरुष और महिला वर्गों के अलग अलग लीग मैच प्रारंभ हैं। तथा सोमवार को विजेता टीमों में प्रथम, दूतिय, और तीसरे स्थान के लिए फाईनल मैच कराये जायेंगे

राष्ट्रीय ड्रॉप रोबाल प्रतियोगिता का डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने गाजियाबाद में किया शुभारंभ

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। शनिवार को हापुड़ रोड स्थित हाईटेक इंस्टिट्यूट में, राष्ट्रीय ड्रॉप रोबाल प्रतियोगिता का डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने शुभारंभ किय। ड्रॉप रोबाल का खेल, मैदान में बॉल को हाथ से मारकर खेला जाता है। और धीरे-धीरे यह खेल हरियाणा राज्य से आगे निकलकर पूरे देश में व्यापक स्तर पर खेला जा रहा है। गाजियाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के लगभग 25 राज्यों से सैकड़ो खिलाड़ी शुक्रवार को ही गाजियाबाद पहुंच चुके थे। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों की टीमों को लीग मैच खिलाते हुए चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

 प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, आई. पी. एस अधिकारी डी. सी. पी. निपुण अग्रवाल का प्रतियोगिता के अध्यक्ष और समरकूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता एवं उपाध्यक्ष अशोक यादव, सलामत मियाँ व राहुल देव गौतम तथा सुरेश्वर प्रभु, आनंद प्रकाश, ने पुष्प गुच्छ देकर तथा पटका पहनकर स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित व ध्वजारोहण करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस शुभारंभ पर नगरपालिका बालिका स्कूल की क्षात्राओ ने अपने ग्रुप बैंड की मनमोहक ध्वनि से समा बाधां तथा सनातन धर्म इंटर कालेज के स्काऊट गाईड ने अपने बैंड से सबको मंत्रमुग्ध किया तथा प्रतियोगिता का पहला मैच हरियाणा और छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच कराया गया। इस अवसर पर ड्रॉप रोबल संगठन उत्तर प्रदेश के संरक्षक और प्रतियोगिता अध्यक्ष, संजीव कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष सुरेश्वर प्रभु, सचिव राहुल देव गौतम, युग करवट के प्रधान संपादक सलामत मियां, एड. राजकुमार यादव, ईश्वर सिंह, गोविन्द सिंह, दत्ता गिरि गौस्वामि, कर्नल संदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।