गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस 1 अक्टूबर के अवसर पर गाजियाबाद जिले में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सवेरा परियोजना के अंतर्गत आज एक अभिनन्दन कार्यक्रम में यशोदा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी के सी एम डी डॉ पी एन अरोड़ा को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असीम अरुण, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन रहे।इस अवसर पर डॉ पी एन अरोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर आई पी एस अजय मिश्रा जी को गाजियाबाद जनपद में सवेरा योजना के क्रियान्वयन हेतु उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम रविवार सायं ABES इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार, NH-9 क्रासिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद में आयोजित हुआ।बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस की योजना ‘सवेरा’ लाखों बजुर्गों के जीवन में उजाला भरने का कार्य कर रही है । ‘सवेरा’ का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने 26 अक्तूबर 2019 में किया था ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । आज जन्मदिन के शुभ अवसर पर पिलखुवा नगर पालिका चैयरमैन विभु बंसल के पिलखुवा व कविनगर ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । RKG ग्लोबल स्कूल में अध्ययनरत 6-8 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र पृथ्वी डेढ़ा ने स्केटिंग चैंपियनशिप में गोल्...
-
. मुकेश गुप्ता गाजियाबाद ।पूर्व राज्य सभा सांसद डा अनिल अग्रवाल के जन्मदिन पर उनके कविनगर आवास पर साथियों एवं शु...
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों को दी जानकारी सीएम योगी ने वाराणसी-दिल्ली बुलेट ट्रेन की कार्ययोजना की मंजूरी के ल...
-
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत आवंटन, 138 आवेदक प्रतीक्षा सूची में भी शामिल मुकेश ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें