मंगलवार, 31 अक्तूबर 2023

19वां श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का विशाल वार्षिक संकीर्तन महोत्सव 4 नवम्बर को, भूमि पूजन संपन्न इस बार खाटू श्याम के साथ बाबा महाकाल का सजेगा भव्य दरबार---तिवारी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। श्री खाटू श्याम जी मित्र मंडल गाजियाबाद द्वारा सोमवार 30 अक्टूबर को प्रात  मंत्रोचार एवं पूजन विधि से 4 नवंबर को आयोजित होने वाले वार्षिक संकीर्तन महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न हुआ। 
भूमि पूजन पर संस्था के चेयरमैन, ए के तिवारी, अध्यक्ष अशोक गर्ग ,महामंत्री पुलकित  सिंघल  वरिष्ठ कोषाध्यक्ष राम कृपाल शर्मा ,कोषाध्यक्ष अमित अरोड़ा ,महोत्सव संयोजक सौरव गर्ग संरक्षक अजय शर्मा संजय शर्मा मुख्य यजमान प्रेमचंद गुप्ता दुर्गा वाशिंग पाउडर ,संगठन मंत्री मुकेश कंसल, कार्यालय मंत्री अनिल चौधरी विजय गर्ग ,रोहित अरोड़ा , सह कोषाध्यक्ष संतराम यादव, उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल सुखविंदर सिंह , दीपक अग्रवाल मीडिया प्रभारी निशांत गुप्ता ,सौरव जायसवाल के साथ-साथ संरक्षक के के स्वामी नवनीत अग्रवाल, चेतन बंसल ,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, अनिल चौधरी ,गौरव गर्ग, राजा ओबेरॉय रविंद्र कुमार डब्बू, सुबोध गुप्ता गोला, विभोर गोयल , प्रदीप शर्मा उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ,संजय तोमर ,जितेंद्र यादव ,अमित गुप्ता मनोज गुप्ता ,कमल मित्तल, संदीप जिंदल ,नितेश कुमार विशाल मित्तल दीपक नरूला ,संजय सिंघल के साथ सैकड़ो खाटू श्याम भक्त भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर ऐ के तिवारी, अशोक गर्ग,तथा वरिष्ठ समाज सेवी व मुख्य यजमान प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि इस बार श्री खाटू श्याम संकीर्तन एवं वार्षिक महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध प्रसिद्ध भजन गायक नंद गोपाल नंदू जी  तथा लखबीर सिंह लक्खा मुम्बई, सुश्री भावना शर्मा, विकास झा, सोनू सांवरिया शंकर अनुरागी आदि के द्वारा भजनों का गुणगान किया जाएगा तथा सुरेश चंद गुप्ता जी व महत्व नारायण गिरी जी का पावन सानिध्य रहेगा उन्होंने बताया कि इस बार बाबा खाटू श्याम के साथ-साथ भक्त जनों को बाबा महाकाल का दरबार भी सजा मिलेगा जो बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे एके तिवारी ने बताया की प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा द्वारा राम जन्मभूमि पर बना रहे श्री राम मंदिर का उद्घाटन होगा। अब मथुरा की बारी है काशी भी  सजाया, अयोध्या भी सजाया,अब मथुरा भी सजाएंगे यही हमारा मकसद है।

 महोत्सव  के साथ-साथ श्री खाटू श्याम जी मित्र मंडल के सभी पदाधिकारी  ने सभी जनमानस से अपील किया कि हमारा यह श्री खाटू श्याम जी मित्र मंडल द्वारा यह 19वां  विशाल  श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव है  हम सभी  लोग  गाजियाबाद के सभी खाटू श्याम प्रेमियों से अपील करते है कि वह इस संकीर्तन महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा शामिल होकर श्री खाटू श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें