रविवार, 29 अक्तूबर 2023

भाजपा के महिला सम्मेलन में पीएम का किया धन्यवाद,नारी हमारे लिए नारी नहीं नारायणी है - दुष्यंत गौतम


                  मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन कार्यक्रम  का आयोजन वसुंधरा स्थित वंदना फार्म हाऊस में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने पर पीएम मोदी का धन्यवाद करने के लिए हॉल में साहिबाबाद विधानसभा की हजारो महिलाएं इकठ्ठा हुई। कार्यक्रम की शुरूवात महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सरकार में स्वतंत्र राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप,महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के कर कमलों द्वारा की गई।  कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर आशा शर्मा ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम ने पीएम मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने मंजूरी दे दी है जिससे यह कानून में बदल गया है। विपक्ष जिन्होंने जब मौका था कुछ नहीं किया। वो अब फिर गुमराह की राजनीति से सत्ता पाने के लिए अपनी विसात बिछाना चाहते हैं मगर जनता उन्हें फिर एक बार आईना दिखाएगी। पीएम मोदी द्वारा देश की नारी को सम्मान देना सर्वोपरि एजेंडा रहा है। मोदी सरकार के लिए नारी, नारी नहीं नारायणी है। पीएम मोदी ने इस नारी वंदन शक्ति अधिनियम द्वारा जो कहा वो कर दिखाया, महिला के सम्मान को एतिहासिक बनाया है। मोदी सरकार आतंक मुक्त सरकार है देश की कल्याणकारी सरकार है। योगी सरकार के राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने अधिनियम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा हम सभी को पीएम मोदी पर गर्व है कि आपके द्वारा भारत में ही नहीं पूरे विश्व में नारी  शक्ति का सम्मान बढ़ाकर एतिहासिक कार्य किया है । 

राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए सभी मातृशक्ति का अभिवादन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने बड़ी-बड़ी पीएम मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर साहिबाबाद विधानसभा की सभी प्रभावशाली शिक्षिकाएं, डाॅक्टर, जनप्रतिनिधि, नृत्यागनांए, समाज सेविकाओं ने मिलकर पीएम मोदी का धन्यवाद किया।साहिबाबाद विधान सभा संयोजिका अंजना त्यागी ने कार्यक्रम को संचालित किया। नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन की महानगर संयोजक रनिता सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने वाले मातृशक्ति का कार्यक्रम में प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान गोपाल अग्रवाल , सुशील गौतम, रीना भाटी, उदिता त्यागी, मीडिया विभाग संयोजक प्रदीप चौधरी, भक्ति सिंह, डाॅ0 ऋचा भदौरिया, अनिता शर्मा,लवली कौर, शिल्पा चौधरी, नीलम भरद्वाज आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें