रविवार, 29 अक्तूबर 2023

गोवर्धन में गिरिराज महाराज की तलहटी में धूमधाम से मना बिप्लब उत्सव, सुंदर गोपाल प्रभु ने उत्सव का शुभारंभ किया

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

15 से अधिक राज्यों के 7 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया  

गोवर्धन। इस्कॉन द्वारा मथुरा मंडल के गोवर्धन में गिरिराज महाराज की तलहटी में बिप्लब उत्सव धूमधाम से मनाया गया गया। बिप्लब उत्सव में 7000 से ज्यादा युवाओं  ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सुंदर गोपाल प्रभु ने समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, इंदौर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, अहमदाबाद, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम उत्तराखंड समेत 15 से अधिक राज्यों के  युवाओं  ने एक सी धोती कुर्ते में हरि नाम कीर्तन किया। साथ ही कई वरिष्ठ सन्यासियों के मुख से भारत का गुणगान एवं भारतीय संस्कृति, गीता के ज्ञान के बारे में जाना। सुंदर गोपाल प्रभु ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य वैदिक संस्कृति को प्रदर्शित करना, युवा पीढ़ी को नशा मुक्त बनाना व भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना था। श्रील प्रभुपाद जी ने 55 वर्ष पहले विदेश में जाकर भारतीय संस्कृति को प्रचार किया था। 

हरे कृष्ण महामंत्र के माध्यम से ऐसे लोग जो नशे के आदी हो चुके थे उन्हें नशे से मुक्त किया। इस उत्सव का 15 वर्ष पहले किया गया था। गोपाल कृष्ण महाराज के परम शिष्य सुंदर गोपाल प्रभु ने इस उत्सव के माध्यम से युवाओं में नई क्रांति लाई और उनके अंदर आध्यात्म का हरे कृष्ण हरे राम महामंत्र का ऐसा प्रकाश फैलाया कि आज यह उत्सव दिल्ली से शुरू होकर पूरे भारतवर्ष में फैल गया है। मथुरा मंडल के गोवर्धन में गिरिराज महाराज की तलहटी में हुए बिप्लब उत्सव में 7000 से ज्यादा युवाओं ने वैदिक संस्कृति का निर्वाह करते हुए धोती कुर्ते में एक साथ भारतीय संस्कृति को सुनते हुए हरे कृष्ण मंत्र महामंत्र का जाप कर कीर्तन नृत्य का आनंद लिया और एक विश्व रिकार्ड कायम किया। अपनी विशेष सेवाओं के लिए उनको पुरस्कृत भी किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें