मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024

वारियर क्रिकेट क्लब को हराकर श्री क्रिकेट क्लब त्रिकोणीय टी 20 श्रृंखला का विजेता बना

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःवारियर क्रिकेट क्लब को हराकर श्री क्रिकेट क्लब त्रिकोणीय टी 20 श्रृंखला का विजेता बन गया। फाइनल में टीम को 69 रन से शानदार जीत मिली। फाइनल दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। वारियर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर श्री क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दियाए जो सही साबित नहीं हुआ। श्री क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन का विशाल स्कोर बना डाला। श्री क्रिकेट क्लब के कोच सचिन सारस्वत ने बताया कि प्रशांत शर्मा ने 41 गेंद पर 11 चौकों व 1 छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली। रविश शर्मा ने महज 27 गेंद में 3 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 54 रन बना डाले। सौरभ एस ने महज 23 गेंद पर 5 चौकों व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन ठौंके। मोनीश कुरैशी ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए। 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वारियर क्रिकेट क्लब 17.1 ओवर में 148 रन पर आउट हो गया। अयान ने 30ए मोनीश कुरैशी ने 27 व आबिद मलिक ने 25 रन का योगदान दिया। रविश शर्मा ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 6 विकेट चटकाए। बल्ले व गेंद से शानदार प्रदर्शन करने पर रविश शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में 15.दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःराम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में आईसीटी  व हनीवेल कंपनी के सहयोग से 15 दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया।  कार्यक्रम के उदघाटलन समारोह में कॉलेज प्राचार्य डॉ, नीतू चावला, आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर डॉण् संगीता सोलंकी, एमएमएच कॉलेज की प्रोफेसर डॉण् सुभाषिनी शर्मा,  व हनीवेल कंपनी  रिलेशनशिप मैनेजर व ट्रेनर सत्येंद्र नारायण और विवेक त्यागी मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर खतरों की पहचान, सुरक्षित नेटवर्क बनाने के तरीके और सुरक्षित डेटा प्रबंधन की बुनियादी बातों के बारे में बताया गया ताकि वे सुरक्षित और स्वतंत्र रूप से इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों का उपयोग करना सीख सकें।

जब हम अनपढ़ थे तो ज़्यादा जागरूक थे----डॉ. अशोक कुमार गदिया

 

                              मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
बचपन में हम आसपास की ग़लत चीज़ों को सहन नहीं करते थे। हम विरोध करते थे। हम बेशक अनपढ़ या कम पढ़े-लिखे थे, मगर जागरूक थे। हमारे विरोध के आगे सरकारी अधिकारी भी डरते थे। अनुशासित रहते थे। उन्हें रातों को नींद नहीं आती थी। नतीजा, जिस ग़लत हो रही बात का हम विरोध करते थे, सरकारी अधिकारी उन्हें डर के मारे रोक देते थे या दुरुस्त कर देते थे। माना कि हम सरकार को टैक्स देते हैं। इसके बदले सरकार की ज़िम्मेदारी बनती है कि नागरिकों को सुविधाएं दे, मगर हम नागरिकों का भी तो कोई फ़र्ज़ बनता है। हमारा कुम्भकरणी नींद से जागना ज़रूरी है। आज जो हम बाज़ार से च़ीज़ें लाकर खा रहे हैं या अपने बच्चों को, परिवार को खिला रहे हैं, उनमें ज़हर है। हमें इसका विरोध करना होगा।
हम घरों में आने वाले प्रदूषित जल के बारे में सम्बंधित सरकारी विभाग को शिकायत करें। ईमेल व व्हाट्सअप रोज़ाना करके लोगों को जगाएं। बताएं कि फलां चीज़ में ज़हर है। मगर हम ऐसा नहीं कर रहे। दुर्भाग्य है कि हम अपने विनाश को स्वयं निमंत्रण देने पर तुले हैं। हम दिखावे के लिए समाज सेवा कर रहे हैं। हम अपना घर तो साफ-सुथरा कर रहे हैं मगर कुल शहर को गंदा करने पर आमादा हैं। हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम अपने घर के आसपास का क्षेत्र भी साफ-सुथरा रखें। ग़ाज़ियाबाद के साथ-साथ अन्य महानगरों के नगर निगमों के पास साफ-सफाई को कई सौ करोड़ रुपये बजट होता है, फिर भी साफ-सफाई चौपट है। सरकारी विभागों के पास आज आधुनिक तकनीक हैं। फिर भी काम में सुधार नहीं। कारण, सरकारी विभागों की नीयतों में खोट है। उन्हें जगाने के लिए हमें पहले जागना होगा। तभी हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को सफलता मिलेगी। आज देश की नदियों का हाल देखो। गंगा और यमुना नदियां मरने की ओर अग्रसर हैं। हिन्डन नदी तो नाला बनती जा रही है। केदारनाथ में पिछले दिनों भयानक आपदा आई। कश्मीर में भी कुदरती कहर बरपा। ये प्राकृतिक आपदाएं हमें अभी से चेता रही हैं। संकेत कर रही हैं कि अगर हम न चेते तो भविष्य में भारी तबाही मचेगी। तब हम कुछ नहीं कर पाएंगे।
पर्यावरण प्रदूषण के मुख्य दो कारण हैं। एक, अंधाधुंध शहरीकरण। दूसरा, अंधाधुंध ग़ैर ज़िम्मेदार रवैया। माना कि हमारा अधिकार बस वोट और टैक्स देना ही रह गया है। बाकी सारा काम तो सरकार के हवाले है। मगर हम अपने आपको कमतर न समझें। अपनी ज़िम्मेदारी समझें। खुद पहल करें और ज़िम्मेदार नागरिक साबित हों। आसपास अगर कुछ ठीक न हो रहा हो तो उसे टोकें। उसका विरोध करें। हम माना कि आज हाई-फाई हो गए हैं मगर ज़िम्मेदारी समझने में हम फिसड्डी हैं। हम नॉलेज टू विजडम को नहीं जान पा रहे। हमें आज अपनी समझ को ठीक करना है। हमने अपने घर तो ठीक कर लिये मगर हमारे मोहल्ले बहुत गंदे हैं। हम 15 अगस्त या 26 जनवरी मनाभर लेना ही देशभक्ति समझते हैं। इस तरह की छोटी-मोटी समाज सेवा या देशभक्ति से देश नहीं चला करते। विश्व में आज हम सबसे गंदे देश के लोग माने और जाने जाते हैं। विदेशी लोग हम पर हंसते हैं। हमपर तंज़ कसते हैं। वे कहते हैं कि हम गंगा को मां मानते हैं। उसे पवित्र बताते हैं। मगर हम कूड़ा-कचरा भी उसी में बहाते हैं। यह विडम्बना नहीं तो और क्या है। हम आज़ादी मिलने से लेकर आज तक एक छोटी-सी समझ पैदा नहीं कर पाये। प्राचीन समय से नदी को प्रदूषित करने की एक परम्परा-सी चल रही है। हम पूजा आदि का मलबा नदियों में बहाकर कुप्रथा के वाहक बने हुए हैं। बड़े नाले, सीवर, कूड़ा-कचरा सब नदियों में मिल रहा है। शहरों में लगे सरकारी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट या तो कम क्षमता वाले हैं या अधिकांशतया खराब पड़े हैं। उन्हें चालू ही नहीं किया जा रहा। बुरा हाल है। हम जैसे नरक में जी रहे हैं। हमें इस ओर सोचने के अलावा जागरूक नागरिक बनना ही होगा। मेरा कानून की पढ़ाई कर रहे नौजवानों और विधि विभाग के शिक्षकों से निवेदन है कि वे इस बारे में जागरूक बनें। सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को जगाने के लिए जमकर आरटीआई डालें। जवाब तलब करें। उन्हें मजबूर कर दें कि वे पर्यावरण के लिए महज काग़ज़ों का सहारा न लें, हक़ीक़त में भी कुछ कर दिखायें।
हम अपने घर को भी ठीक से नहीं रख पा रहे। शहर को क्या ख़ाक ठीक करेंगे। हमारी हाइजनिक कंडीशन भी ठीक नहीं है। देखना ही है तो राजस्थान प्रदेश को देखो। वहां पानी की बेहद कमी है। हम जब छोटे थे, हमें घर में जूते पहनकर घुसना मना था। हमें पानी का सदुपयोग करना सिखाया गया। हम बाहर नहाने कुंए पर जाते थे। नहाने के बाद एक बाल्टी पानी भरकर लाने को कहा जाता था। यह काम हम रोज़ करते थे। इससे घर में पानी की कमी भी पूरी हो जाती थी और जगह-जगह कीचड़ भी नहीं होता था। जब भोजन दिया जाता था, तो कहा जाता था कि थाली में जूठा भोजन बिल्कुल नहीं छोड़ना। थाली को भोजन के बाद हम सूखी मिट्टी और बाद में कपड़े से साफ करते थे। इस वजह से कहीं पानी व्यर्थ भी नहीं जाता था। मोहल्ले में भी कीचड़ या गंदगी दिखाई नहीं देती थी। इसका सुखद परिणाम यह निकलता था कि मक्खी या मच्छर भी नहीं पनपते थे। तब हम अनपढ़ या कम पढ़े-लिखे होते थे। मगर घर व मोहल्ले को पवित्र बनाये रखने को सदैव तत्पर रहते थे। आज हम जैसे-जैसे ज़्यादा पढ़-लिख रहे हैं, पवित्रता से कोसों दूर होने लगे हैं। हम एडवांस होने के नाम पर पिछड़ते जा रहे हैं। हमारा सोच नकारात्मक होने लगा है। हमारे दिमाग़ में गंदगी भरने लगी है। हमारी माइंड सेट होना ज़रूरी है। हमें सबसे पहले अपना मानसिक प्रदूषण दूर करना होगा। इसे बदलना होगा। हमारे मानसिक प्रदूषण को कोई सरकार या उसकी कोई सख़्ती नहीं बदल सकती। इसलिए स्वामी विवेकानंद की बात मानो- ‘उठो, जागो और विश्व जगाओ।’ यही आज हमारा मूलमंत्र होना चाहिए।

लेखक
                        
डॉ. अशोक कुमार गदिया
कुलाधिपति
मेवाड़ विश्वविद्यालय
गंगरार, चित्तौड़गढ़
राजस्थान    

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जीडीए का उपाध्यक्ष पदभार संभाला, बताई भविष्य की योजनाएं

 

                 मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। नवनियुक्त जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने आज सोमवार को जीडीए उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। सोमवार को जीडीए ऑफिस पहुंचकर उन्होंने जीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में चल रही योजनाओं को गति दी जाएगी। साथ ही नई योजनाओं में आने वाली अड़चनों को दूर किया जाएगा। 

नवनियुक्त जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह आज जीडीए के उपाध्यक्ष का चार्ज लेने ऑफिस पहुंचे। जीडीए के नवनियुक्त उपाध्यक्ष को सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह और उपाध्यक्ष इंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। जीडीए उपाध्यक्ष इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में चल रही योजनाओं को गति दी जाएगीं जबकि गाजियाबाद के विकास के लिए नई योजनाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि नोएडा सेक्टर-62 से साहिबाबाद तक चलने वाली मेट्रो ट्रेन के निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाएगा। इसके लिए लगने वाले बजट के अंश को निर्धारित किया जाएगा। मेट्रो निर्माण के बाद गाजियाबाद और नोएडा के बीच यात्रा में लगने वाले समय में कमी आएगी। साथ ही इंदिरापुरम और वैशाली सहित मोहन नगर के लोगों को नोएडा जाने के लिए एक नई कनेक्टिविटी मिलेगी
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर उन्होंने जीडीए उपाध्यक्ष का पद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान अधिकारियों से चर्चा की, जिसमें कहा गया कि जीडीए को लाभकारी संस्था बनाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही जो प्रोजेक्ट अपने निर्माण के अंतिम दौर में है, उन्हें तेजी के साथ पूरा किया जाएगा और नए प्रोजेक्ट में आने वाली अड़चनों को दूर किया जाएगा। 
इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मास्टर प्लान-2031 के अनुसार, गाजियाबाद में विकास कार्य कराए जाएंगे। शासन से मिले निर्देश के अनुसार, योजनाओं को प्रभावी रूप से चलाया जाएगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन विभाग को भी अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिशा में भी तेजी के साथ कार्य होगा। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने पर वह और बढ़ जाता है, जिससे उसे हटाना काफी मुश्किल होता है।

डॉ. बीपी त्यागी ने सांसद वीके सिंह में बयान पर हैरत जताई, कहा:कब मिलेगा गाजियाबाद के लोगों को इलाज

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी व वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. बीपी त्यागी ने केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह के उस बयान पर हैरत जताई है जिसमें उन्होंने कहा है कि गाजियाबाद में एम्स बनेगा। डॉ. त्यागी ने कहा है कि वीके सिंह का यह बयान केवल हवाबाजी है। चूंकि वर्तमान ने गाजियाबाद के अस्पतालों में कैंसर व अन्य बीमारियों के मरीजों के लिए इलाज उपलब्ध नहीं है और उन्हें यहां से रेफरल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।डॉ. त्यागी ने सवाल किया है कि क्या जनप्रतिनिधि  मोदी जी की छवि को ख़राब करना चाहते है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि रेफर का मुद्दा देश का मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा है कि पूर्व में भी वीके सिंह ग़ाज़ियाबाद में 4 हॉस्पिटल बनवाने की घोषणा की थी। जिसमें दुंडाहेरा -१०० बेड,खोड़ा -१०० बेड, भोपुरा -५० बेड तथा  लोनी ~५० बेड थे। साथ ही सरकार भी 

हर ज़िले में मेडिकल कॉलेज की घोषणा कर चुकी थी।  जिसमे ग़ाज़ियाबाद का भी नाम था । 

डॉ. त्यागी ने कहा है कि सरकारी हॉस्पिटल संजयनगर में डीएनबी की डिग्री शुरू होगी जो मनकों के हिसाब से असंभव लगती है । ग़ाज़ियाबाद के जनप्रतिनिधि कब तक माननीय मोदी जी व योगी जी की योजनाओं को धरातल पर उतार पायेंगे यह असंभव सा लगता है । जनप्रतिनिधियों को अपने कार्य क्षेत्र में अपने काम गिनाने के लिए बोला जाता है तो वह सेंटर गवर्नमेंट के काम गिनाते है और ग़ाज़ियाबाद के अपर सवाल पूछने पर अपना चेहरा छुपाते नज़र आते है । ग़ाज़ियाबाद की जनता ये कब तक बर्दाश्त  करेगी।

 उन्होंने  जनता से अपील की है  कि बिना झिझक ग़ाज़ियाबाद के जनप्रतिनिधियों के कार्यों के बारे में माननीय मोदी जी व योगी जी को सोशल मीडिया के ज़रिये जानकारी दे । ग़ाज़ियाबाद के जनप्रतिनिधियों को ज़मीनी स्तर पर कार्य करना ही पड़ेगा । वह ग़ाज़ियाबाद में प्रेस वार्ता में ग़ाज़ियाबाद की बात करे तो अच्छा लगेगा ।

कड़ी मेहनत, दूर दृष्टि, पक्का इरादा और अनुशासन ही सफलता का सूत्र है --राम दुलार यादव

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय नि: शुल्क पुस्तकालय, वाचनालय 5/65 वैशाली के प्रांगण में यूपीएसी सिविल सर्विस और अन्य सरकारी सेवा की तैयारी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव शिक्षाविद ने स्वामी विवेकानंद द्वारा लिखित ज्ञानयोग, भक्तियोग, कर्मयोग, प्रेमयोग, राजयोग, 35 लैंडमार्क सुप्रीम कोर्ट जजमेंट, भारत की राज्य व्यवस्था, सिविल सेवा एवं राज्य सेवा परीक्षाओं के लिए हिन्दी और अँग्रेजी में मनोविज्ञान और कई पुस्तकें राजनीतिक विचारकों की  भेंट कर छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षाविद राम दुलार यादव ने पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, दूर दृष्टि, पक्का इरादा और अनुशासन ही सफलता का सूत्र है, मन में तनाव और निराशा का समूल नाश कर ही लक्ष्य प्राप्त आप सभी कर सकते है, स्वामी विवेकानंद द्वारा उद्धृत वाक्य “उठो, जागो और तब तक न रुको, जब तक मंजिल न मिल जाय” ड़ा0 अब्दुल कलाम ने कहा है कि “सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो सूरज की तरह जलना सीखो”, माना कि आज प्रतिस्पर्धा है, बढ़ती बेरोजगारी, बेकारी बच्चों में कुंठा पैदा कर रही है, सरकार का 2 करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा जुमला बन कर रह गया है, झूठ बोलकर लोगों को भरमाया जा रहा है, सब्जबाग दिखाया जा रहा है, शिक्षा और चिकित्सा की हालत बदतर हो गयी है, लेकिन रास्ता आप सभी को इसी में से निकालना है, आत्मनिर्भरता के लिए संघर्ष करना है। लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट किसी भी विषय की पुस्तक की आपकी की मांग को पूरा करने के लिए प्रतिवद्ध है, नैतिक आचरण, ईमानदारी से आप सभी अध्ययनरत रहे, एक दूसरे की किसी भी समस्या का समाधान आपस में विचार-विमर्श कर दूर करें, एक दूसरे का अध्ययन में सहयोगी बने, आप की सफलता ही मेरा मनोबल बढ़ाएग। पुस्तकालय में चक्रधारी दूबे, नेहा, सोनम, प्रतिभा, सान्या, शानू, प्रभा, रिहान, खुमान, रिचा, अध्ययनरत रहे, हरिकृष्ण, अमर बहादुर अल्पाहार वितरित किया।

 

                                                                                           


                                                                                      

                                                                                     

बैठक रेस्टोरेंट का उद्घाटन पूर्व डिप्टी मेयर एडवोकेट सरदार सिंह भाटी ने रिबन काटकर किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में बैठक रेस्टोरेंट का उद्घाटन पूर्व डिप्टी मेयर एडवोकेट सरदार सिंह भाटी ने रिबन काटकर किया ।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पार्षद रवि भाटी, पार्षद कालीचरण पहलवान रहे। तथा रेस्टोरेंट मालिक भोपाल सिंह,योगेंद्र,अमित, रामचरण प्रधान, सुरेश तिवारी, अवधेश ठाकुर,अवध सिंह तेवतिया,सरदार बग्गी वाले,चौधरी यशपाल सिंह, पिंटू सिंह, सूरज डागर,भीम सिंह, विवेक कुमार,विनोद माथुर आदि!! शालीमार गार्डन वार्ड 37 के गणमान्य लोग उद्घाटन मे उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी का अंग वस्त्र औढा कर तथा राम मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद के अधिकारियों ने  रेड क्रॉस गाजियाबाद के नवागत अध्यक्ष  इंद्र विक्रम सिंह आई ए एस जिलाधिकारी गाजियाबाद का स्वागत किया।

 निश्चित कार्यक्रम अनुसार सभापति डॉ सुभाष गुप्ता के नेतृत्व रेड क्रॉस दल जिसमें सचिव डॉ किरण गर्ग, उपसभापति  डॉ अनिल गर्ग व डॉ पूनम शर्मा सहित अपने नवागत अध्यक्ष जिलाधिकारी गाजियाबाद का उनके कार्यालय में एक अंग वस्त्र औढा कर तथा राम मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट करके स्वागत किया।साथ ही रेड क्रॉस के कार्यक्रमों को नोट करने के लिए रेड क्रॉस गाजियाबाद द्वारा निर्मित एक नोटबुक देते हुए अध्यक्ष  को आश्वस्त किया कि पिछले सालों के अनुकरण के हिसाब से ही आपकी अध्यक्षता में और आपके आदेशानुसार ही हम काम करते रहेंगे। ज्ञातव्य हो पिछले 2 साल में  रेड क्रॉस गाजियाबाद ने सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में एक दो नहीं बहुत सारे सेवा कार्य किए हैं जिनकी चर्चा पूरे जनपद में है। अब रेड क्रॉस गाजियाबाद नई सोच, नई ऊर्जा और नई उमंग के साथ जनपद को स्वच्छ, स्वस्थ और समर्थ बनाने के लिए कर्तव्यबद्ध है।


वीर हकीकत के बलिदान की प्रासांगिकता" पर गोष्ठी संपन्न


 

                  मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

देश धर्म के बलिदानी अमर रहते हैं -आचार्या श्रुति सेतिया

गाजियाबाद।  केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में 'वीर हकीकत के बलिदान की प्रासांगिकता " विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।य़ह कोरोना काल से 615 वां वेबिनार था। वैदिक विदुषी आचार्या श्रुति सेतिया ने कहा कि यूं तो सभी लोग इस नश्वर जगत में पैदा होते हैं,जीते हैं और अंत में मर जाते हैं,पर उन्हीं का जीना और मरना सार्थक होता है जो देश,जाति और धर्म के लिए जीते और मरते हैं।वास्तव में ऐसे ही मनुष्य सच्चे वीर हैं क्योंकि उनका अंत हो जाने पर भी उनकी अमर कीर्ति, उनकी शहादत कभी नहीं भुलाई जा सकती है।वे स्वयं मर कर जाति को अमर कर जाते हैं।ऐसे ही वीरात्मा शहीदो में बालक हकीकत राय का नाम भी स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।इस बालक ने अपनी जान,धर्म के लिए कुर्बान कर दी परंतु इस्लाम धर्म कुबूल नही किया।जब जिस जाति का राज्य होता है,वह जाति अपने धार्मिक सिद्धांतो को सर्वोपरि समझती है।उस समय भारत में मुसलमानों का शासन था। शांति प्रिय हिंदू लोग जबरदस्ती मुसलमान बनाए जाते थे।जो मुसलमान नहीं बनते वे निर्दयता से मार डाले जाते थे।वीर बालक हकीकत राय के समक्ष यही समस्या उपस्थित थी।हकीकत राय को रसूल और कुरान की तौहीन करने की सजा के रूप में मौत के घाट उतार दिया गया।वीर बालक अमरत्व का बीज अपनी आत्मा में धारण किए हुए मृत्यु का प्याला पीने को तैयार हो गया। खुशी खुशी अपने प्राणों की बलि दे दी परंतु इस्लाम धर्म कदापि स्वीकार नहीं किया।बाल हकीकत राय अपने धर्म पर कुर्बान हो गया।इसके बाद लाहौर में हकीकत राय की समाधि बनाई गई।मुसलमानों का शासन अब ना रहा,पर धर्म के लिए बलिदान होने वाले हकीकत राय का नाम आज भी जीवित है और जब तक इस पृथ्वी तल पर हिंदू जाति जीवित है तब तक राम और कृष्ण  के प्यारे भक्त हकीकत राय का नाम अमर रहेगा। मुख्य अतिथि आर्य नेत्री सोनियां आनंद व अध्यक्ष राजश्री यादव ने भी उनके बलिदान की चर्चा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन किया उन्होंने कहा कि जो देश धर्म के लिए जीते हैं वह सदा अमर रहते हैं।राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया। गायिका कुसुम भंडारी,  पिंकी आर्य, प्रवीना ठक्कर,  कमला हंस, नरेंद्र आर्य सुमन, विजय खुल्लर, संतोष धर, कौशल्या अरोड़ा,  जनक अरोड़ा, प्रतिभा कटारिया आदि के मधुर भजन हुए।



रविवार, 4 फ़रवरी 2024

अउआ की नई कमेटी का गठन - 11 को होगी पहली बैठक


                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। अउआ, यानि इलाहाबाद विश्वविद्यालय पुरा छात्रसंघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। नई कार्यकारिणी तीन वर्ष के लिये बनाई गई है। इसकी पहली बैठक आगामी 11 फरवरी को सेक्टर-23 स्थित होटल फार्च्यून में सम्पन्न होगी।

नई कार्यकारिणी में पूर्व आईएएस सीपी पांडे, वरिष्ठ आईपीएस आरके चतुर्वेदी, पूर्व पीसीएस राजकुमार सचान होरी व जितेन्द्र सिंह और एएलटी सेन्टर के पूर्व महाप्रबंधक एमके सेठ संरक्षक बनाए गए हैं। संस्था के अध्यक्ष पूर्व आईएएस एसके सिंह व महासचिव नवीन चन्द्रा ही रहेंगे। जीडीए सचिव आरके सिंह, पुलिस उपायुक्त नगर कुवंर ज्ञानंजय सिंह, अधिवक्ता डीसी श्रीवास्तव नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष और उद्योगपति विकास शर्मा कोषाध्यक्ष बने हैं। अधिवक्ता बृजेश शुक्ल संयुक्त सचिव, आलोक सिन्हा सहसचिव, अमिताभ तिवारी व ममता श्रीवास्तव सांस्कृतिक सचिव का दायित्व संभालेंगी।

संस्था में मीडिया सचिव वरिष्ठ पत्रकार अजय औदीच्य बने हैं, जबकि कारोबारी राहुल सक्सेना संगठन सचिव, गौरव चन्द्रा प्रचार सचिव, जेके साही खेलसचिव और जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह मीडिया को-आॅर्डीनेटर बनाए गए हैं। विनोद तिवारी वेबसाइट को-आॅर्डीनेटर, अमित सिंह नेशनल को-आॅर्डीनेटर और विवेक मिश्रा स्टेट को-आॅर्डीनेटर का दायित्व संभालेंगे। गौरतलब है कि अउआ का विस्तार अंतराष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। फिलहाल मॉरिशस और यूएई में इसकी शाखाएं खुल चुकी हैं।

त्रिदिवसीय विराट आर्य महासम्मेलन धूमधाम से संपन्न,आज भी महर्षि दयानन्द की बातों को आत्मसात करेंगे तो भारत विश्वगुरू बनेगा-डा वीके सिंह


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

वेद रूपी समुन्द्र में जितने गोते लगाओगे उतनी बार मोती मिलेगा-सांसद डा सत्य पाल

मनुष्य की हर परेशानी का हल दयानंद ने दिया-आचार्य योगेन्द्र याज्ञिक

महर्षि दयानन्द ने अपनी विचार धारा का आधार वेद को बनाया-स्वामी आर्यवेश

गाजियाबाद। रविवार को जिला आर्य प्रतिनिधि सभा एवं आर्य केन्द्रीय सभा के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि दयानंद यशोगाथा सम्मेलन का शुभारंभ आर्ष गुरुकुल नोएडा के प्राचार्य डॉ.जयेन्द्र आचार्य के ब्रह्मत्व  महायज्ञ से हुआ।वेदपाठ आर्ष गुरुकुल नोएडा ब्रह्मचारियों एवं आर्ष कन्या गुरुकुल सौरखा की ब्रह्मचार्णियों द्वारा किया गया। सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित कुलदीप आर्य मेरठ के आधुनिक साजबाज पर ऋषि दयानंद सरस्वती यशोगान गीतों गीतों को सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जन.डा वीके सिंह (राज्य मंत्री भारत सरकार) ने आर्य दर्पण पुस्तक का विमोचन किया और आयोजकों को सुन्दर आयोजन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि महर्षि दयानन्द की 200 वीं जयंती पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।स्वामी  दयानन्द की कल्पना थी भारत को बदलने की उनका सपना साकार हो रहा है।सनातन धर्म बहुत पुराना चलता आ रहा है चलता रहेगा,बीच में इसमें कुछ विकार आए थे उनको दूर करने की चेष्टा हुई।जैसे दही को मथने पर मक्खन निकलता है,उस मक्खन रूपी अमृत को ग्रहण कर सुधार कर सकते हैं। महर्षि की इतनी प्रसिद्धि हो गई थी,उस समय के लोग उनकी प्रसिद्धि नहीं चाहते थे,रास्ते से हटाना चाहते थे।अच्छे विचारों को,जिम्मेदारी को लेकर चलना धर्म है।यदि आज भी स्वामी दयानन्द की बातों को आत्मसात करेंगे तो भारत वास्तव में विश्वगुरु बनेगा,आपके अथक प्रयासों से आर्य समाज शक्तिवान,ऊर्जावान और जमानस को दिशानिर्देश देगा।आचार्य योगेन्द्र याज्ञिक (होशंगाबाद) ने सिंहगर्जना करते हुए कहा कि प्रज्ञाचक्षु विरजानन्द के मन की इच्छा को प्रभु की कृपा से स्वामी दयानन्द ने पूर्ण किया।विद्या पूर्ण होने पर दक्षिणा में लोंग के स्थान पर पूरा जीवन जंजीरों में जकड़ी भारत माता को मुक्त कराने हेतु मांगा जिसे दयानन्द ने सहर्ष दिया।उन्होंने कहा मनुष्य की हर परेशानी का हल दयानंद ने दिया।डा सत्यपाल (सांसद बागपत) ने कहा कि महर्षि दयानन्द की 200 वीं जयंती का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं।मेरा यहां तक पहुंचने का श्रेय ऋषि दयानंद की विचाधारा है जो शांति से जीना चाहते हो वह मार्ग वेदों का मार्ग है जो महर्षि दयानंद ने बताया था।उन्होंने बताया स्वराज्य का बिगुल,चक्रवर्ती सम्राट होते थे,विश्वगुरु,स्वदेशी आंदोलन को बताने वाला दयानंद था।वेदरूपी समुंद्र में जितने गोते लगाओगे उतनी बार मोती मिलेगा,इसलिए सत्यार्थ प्रकाश,वेद और ऋषि दयानंद को आत्मसात करें,देश और घर अच्छा बनेगा।डा जयेंद्र आचार्य ने कहा कि जो व्यक्ति एक बार दयानन्द सरस्वती के विचारों का रस चख लेता है उसे कोई अन्य रस अच्छा नहीं लगता।

डा पवित्रा विद्यालंकार ने कहा कि  महर्षि दयानन्द सरस्वती राजाओं के राजा परमात्मा की वेदाज्ञा का पालन करता थे जो कुछ कहते सत्य ही कहते थे।सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि महर्षि दयानन्द ने अपनी विचार धारा का आधार वेद को बनाया, वेद की कसौटी पर जो विचार खरे नहीं उतरते थे वे उन्हें नहीं मानते थे।उन्होंने गूगल पर अश्लीलता परोसने के लिए उसपर पाबंदी की सरकार से मांग की। स्वागताध्यक्ष माया प्रकाश त्यागी ने 100 वर्षीय मुंशी त्रिलोक चन्द के संस्मरण सुनाते हुए कहा परमात्मा द्वारा रचित संसार में पहाड़,वहां से निकली नदियां, वनस्पतियां,सूर्य,चन्द्र,श्रेष्ठ मानव चोला ध्वज के सामान उसका रास्ता बता रहे हैं,इन्हें निहारो ये आपको उस तक ले चलेंगे। अध्यक्षता कर रहे देवेन्द्र पाल वर्मा ने सम्मेलन की सफलता की आयोजकों को बधाई दी।उन्होंने कहा भय और लोभ व्यक्ति को गिरा देता है। आर्य समाज सत्य को सत्य कहता है,हमें भी उनके अनुरूप चलना चाहिए।अपने सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। मंच का कुशल संचालन यशस्वी मंत्री सत्यवीर चौधरी ने करते हुए कहा कि महर्षि दयानंद ने जो सपना देखा था उसको आज की वर्तमान सरकार पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर डा महावीर अग्रवाल (पूर्व कुलपति गुरुकुल कांगड़ी),ठाकुर विक्रम सिंह श्रद्धानंद शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री आई सी अग्रवाल,सुभाष गर्ग,प्रतिभा सिंघल,नरेश त्यागी, मोती लाल गर्ग,ओम प्रकाश आर्य,डा प्रेम पाल शास्त्री, सुरेन्द्र पाल,मोती लाल गर्ग,स्वामी सुर्यवेश,प्रवीण आर्य,डा प्रमोद सक्सेना,सुभाष शर्मा,सुशील भाटिया,डा आरके आर्य,आनंद प्रकाश आर्य,नरेन्द्र आर्य आदि मौजूद रहे।




विकसित भारत का सशक्त बजट :- जनरल वीके सिंह

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  रविवार को गाजियाबाद के  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह ने अंतरिम बजट पर गाजियाबाद में प्रेस वार्ता की। यह प्रेस वार्ता 2/27 राज नगर सांसद आवास पर आयोजित की गई थी।बीते 1 फरवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा पेश किए अंतरिम बजट 2024 को विकसित भारत का सशक्त बजट बताया। यह बजट भारत की आशाओं, आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूर्ण कर नए, आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की कड़ी को मजबूत करता है। हर वर्ग के कल्याण, गरीब के उत्थान और भारत की शान बढ़ाता यह बजट नए भारत के संकल्प को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों, सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है। 

केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल साहब ने कहा कि आज संसद में केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती सीतारमण जी ने कहा कि हम 9 करोड़ महिलाओं के साथ 83 लाख स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के साथ ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदल रहे हैं।हमने 60 स्थानों पर जी20 बैठकों के आयोजन की सफलता ने दुनिया के सामने भारत की विविधता प्रस्तुत की है। हमारी आर्थिक ताकत ने देश को व्यापार और सम्मेलन पर्यटन के लिए एक आकर्षक गंतव्य बना दिया है। भारत में अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को एकीकृत करके, जीएसटी ने व्यापार और उद्योग पर अनुपालन बोझ को कम कर दिया है। उद्योग जगत ने जीएसटी के फायदे को स्वीकार किया है। भाजपा की सरकार में 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं। डीबीटी के जरिए ₹34 लाख करोड़ ट्रांसफर किए गए यह लाभ की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित इससे सरकार को ₹2.7 लाख करोड़ की बचत हुई। कृषि के क्षेत्र में बड़े परिवर्तन हुए हैं। फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में प्राइवेट और पब्लिक निवेश को बढ़ावा मिला है, आत्मनिर्भर तिलहन अभियान  फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में प्राइवेट और पब्लिक निवेश को बढ़ावा, नैनो DAP में सभी कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभिन्न फसलों पर एप्लीकेशन का विस्तार और डेयरी किसानों की सहायता के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू हुआ है। अभी कृषि क्षेत्र में मूल्य संवर्धन और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास तेज किये जायेंगे। पीएम किसान संपदा योजना से 38 लाख किसानों को फायदा हुआ है और 10 लाख रोजगार पैदा हुए हैं। कोविड की चुनौतियों के बावजूद, पीएम आवास योजना ग्रामीण का कार्यान्वयन जारी रहा और हम 3 करोड़ घरों के लक्ष्य को प्राप्त करने के करीब हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ऐसी आर्थिक नीतियां अपनाएगी जो विकास को बढ़ावा दें और बनाए रखें, समावेशी और सतत विकास को सुविधाजनक बनाना, उत्पादकता में सुधार करना, सभी के लिए अवसर पैदा करना, उनकी क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करना और निवेश को बढ़ावा देने और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संसाधनों के उत्पादन में योगदान देना। इस प्रेस वार्ता में गाजियाबाद की मेयर श्रीमती सुनीता दयाल जी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी ,श्री सतपाल प्रधान  ज़िला अध्यक्ष ग़ाज़ियाबाद, श्री नरेश तोमर ज़िला अध्यक्ष हापुड़ , श्री कृष्णवीर सिरोही पूर्व विधायक , श्री रूप चौधरी पूर्व विधायक , श्री बलदेव राज शर्मा , श्री साधना जी और अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024

नगर पालिका खोड़ा में जलापूर्ति के लिए बना रोडमैप, कार्य जल्द होगा शुरू - वीके सिंह

  

                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। शुक्रवार को गाजियाबाद  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह  ने नगर पालिका खोड़ा के लिए स्वीकृत जलापूर्ति प्रोजेक्ट के रोड मैप की स्थिति जानने के लिए सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता की। इसके साथ ही उन्होंने सभी को निर्देशित किया, जल्द से जल्द कार्य शुरू हो ताकि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके।  बीते लंबे समय से नगर पालिका खोड़ा में जुड़ी आपूर्ति जल, पेयजल, और सीवरेज की समस्या को ध्यान में रखते हुए माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमानन राज्य मंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह का अथक प्रयास अब समाधान की ओर बढ़ गया है। बीते 9 साल पहले इस समस्या को  सांसद एवं मंत्री वीके सिंह के समक्ष क्षेत्रवासियों द्वारा लायी गयी थी। इसके बाद तत्काल रूप से  वीके सिंह  ने जल आपूर्ति के लिए सिंचाई विभाग से विशेष वार्ता की और कार्य को स्वीकृति भी प्राप्त हुई जिसके बाद साल 2023 मार्च में आदेश दिया गया कि नोएडा अथॉरिटी के माध्यम से खोड़ा को पानी सप्लाई दी जाएगी। डॉ जनरल वीके सिंह  ने गंगा जल प्रोजेक्ट यूनिट यूपी जल निगम अर्बन गाजियाबाद के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।  मंत्री श्री वीके सिंह  की हमेशा ही कार्य करने की जो विशेष शैली रही है, वह इस तरह से रही है कि किसी भी काम को जब वह अपने हाथ में लेते हैं तो उसको पूरा करके ही दम लेते हैं। यह कार्य की संपन्नता भी उन्हीं की निष्ठा और उन्हीं के प्रयासों की सफलता है। बहुत जल्द खोड़ा में जो पानी की समस्या, सीवरेज की समस्या है, वह दूर हो जाएगी और खोड़ा में शुद्ध एवं पेयजल की आपूर्ति होगी।


समाजवादी PDA यात्रा के प्रथम चरण का हुआ समापन, 2024 लोक सभा चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है--धर्मेंद्र यादव

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। समाजवादी  PDA यात्रा के प्रथम चरण का समापन जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन व महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव जी के नेतृत्व में इंपीरियल फार्म हाउस गोविंदपुरम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद मान्य धर्मेंद्र यादव जी ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे, क्योंकि ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। समाज के सभी वर्गों को समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाना है।
 समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करके भाजपा के एनडीए गठबंधन को हरायेगी। समाजवादी पार्टी का पीडीए में दलित समाज सबसे महत्वपूर्ण है, अनुसूचित मोर्चा के अंतर्गत दलित समाज का समाजवादी पार्टी के प्रति बड़ा रुझान है और आपकी जिम्मेदारी भी बड़ी है।

   विशिष्ट अतिथि के रूप में आए पूर्व एमएलसी संजय लाठर जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अत्याचार के खिलाफ संविधान बचाने की लड़ाई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ही एक नेता हैं जो दलित वर्ग का सम्मान बचा सकते हैं उसका संविधान बचा सकते हैं उसके हक और अधिकार बचा सकते हैं इसलिए आप एकजुट रहे और बाबा साहब अम्बेडकर के द्वारा दिए गए संविधान को बचाने की लड़ाई में समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हो।

    PDA यात्रा का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर राहुल भारती (राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी)  ने कहा कि हर समाजवादी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मतदान से लेकर वोट गिनवाने तक सतर्कता बरतनी है। समय कम बचा है। बूथ स्तर तक जुटना है। इस बार दिन रात एक कर देना है और हर हालत में जीत हासिल करना है। भाजपा उत्तर प्रदेश से 2014 में केन्द्र की सत्ता में आई थी। 2024 में उत्तर प्रदेश से ही भाजपा सत्ता के बाहर जाएगी। भाजपा की पैसे की ताकत जनता के सामने टिक नहीं पाएगी। सभा को संबोधित करते हुए योजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद  ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण आवश्यक है। भाजपा आरक्षण को साजिशन खत्म करना चाहती है। वह संविधान को भी बदलना चाहती है। 2024 के बाद लोकतंत्र पर खतरा है। भाजपा जनता को धोखा दे रही है। हालात अच्छे नहीं है। किसान, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार चरम पर है। समस्याओं का अंबार लगा है। इनके समाधान के लिए भाजपा के पास समय नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। हर तरफ अपराध का बोलबाला है। दौरान पड़ा यात्रा में शामिल सभी समाजवादी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मान्य धर्मेंद्र यादव जी द्वारा प्रशस्ति पत्र कर सम्मानित किया गया । प्रथम चरण की समापन सभा मे मुख्य रूप से जनपद गाजियाबाद के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन , वीरेंद्र यादव महानगर अध्यक्ष रमेश प्रजापति राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी धर्मवीर डबास प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी अभिषेक गर्ग वरिष्ठ सपा नेता राहुल चौधरी पूर्व महानगर अध्यक्ष मधु चौधरी प्रदेश महासचिव महिला सभा उत्तर प्रदेश अमन यादव जिला महासचिव राजन कश्यप महानगर महासचिव बाबू सिंह आर्य प्रदेश सचिव अशोक पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा सरवन  त्यागी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरण कालिया प्रदेश सचिव महिला सभा विपिन चौधरी जिला अध्यक्ष मेरठ देवव्रत धाम विधानसभा अध्यक्ष मोदीनगर अवतार सिंह काला विधानसभा अध्यक्ष साहिबाबाद बबल बैसला विधानसभा अध्यक्ष सदर गाजियाबाद जिला उपाध्यक्ष प्रवेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष प्रवेश  बसोया जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष नौशाद आलम नितिन त्यागी जिला उपाध्यक्ष विशाल वर्मा जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव पूर्व राष्ट्रीय सचिव हारून चौधरी पूर्व प्रदेश सचिव गुलाब यादव महानगर उपाध्यक्ष महबूब आलम लारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी जिला अध्यक्ष महिला सभा ऋतु खन्ना महानगर अध्यक्ष महिला सभा मनोज पंडित महानगर उपाध्यक्ष संतोष यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख राहुल पंडित पूर्व महासचिव युवजन सभा हाजी वाहिद पार्षद प्रत्याशी जिला सचिव फरमान कुरैशी सत्तार मलिक अनुष्का सिंह गुड्डू यादव विक्की ठाकुर अंशु ठाकुर उपेंद्र यादव हारून चौधरी सुरेंद्र यादव अवधेश यादव अत्ताउल्लाह खान आंसू वासी जिला सचिव विवेक यादव किरण चौधरी शशि कश्यप शशि वर्मा आशा सचदेवा कौसर हुसैन मनीराम यादव पूर्व पार्षद गुल मोहम्मद मंसूरी ललित गुर्जर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कमलेश यादव राहुल यादव साहिबाबाद विधानसभा महासचिव पंकज भगत कृष्णा सतीश पर्चा जगमोहन टैंक रविंद्र सिंह पूर्व पार्षद प्रत्याशी श्रीपाल यादव संस्कृति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नरेश बत्रा वरिष्ठ सपा नेता दीपक शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गाजियाबाद रिजवान मेवाती नगर अध्यक्ष डसना असलम कुरैशी मजदूर सभा जिला अध्यक्ष जावेद चौधरी मिसल गाड़ी साजिद सैफी महानगर सचिव ढाकोलिया रिजवान चौधरी भूरे यादव बहादुर सिंह राहुल रावत कार्यालय प्रभारी

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024

नया कर न लगाना व्यापारियों के लिए राहत बड़ा बजट--विकास अग्रवाल

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद/साहिबाबाद। उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा जो अंतरिम बजट 2024  आज पेश हुआ है उसमें किसी भी प्रकार का नया कर ना लगाना एवं पुराने करो को न बढ़ाना भी व्यापारियों के लिए राहत है लेकिन जिस प्रकार से जीएसटी का संग्रह बड़ा है व्यापारियों को उम्मीद थी कि जीएसटी से संबंधित कुछ निर्माण संबंधित सामग्रियां पर जीएसटी कर काम होंगे एवं जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को कुछ राहत मिलेगी जो कि नहीं हुई उम्मीद है कि भविष्य में कुछ राहत मिलेगी कुल मिलाकर बजट सामान्य रूप से सही है और इसमें जो सबसे ज्यादा है कि विकसित भारत की झलक है जिसमें की गरीब ,किसान ,युवा और महिला पर ज्यादा फोकस हुआ है l

विकसित भारत का सशक्त बजट :- जनरल वीके सिंह

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। बहस्पतिवार को गाजियाबाद के  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह  ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण  द्वारा पेश किए अंतरिम बजट 2024 को विकसित भारत का सशक्त बजट बताया। यह बजट भारत की आशाओं, आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूर्ण कर नए, आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की कड़ी को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग के कल्याण, गरीब के उत्थान और भारत की शान बढ़ाता यह बजट नए भारत के संकल्प को भी मजबूत करता है। इस बजट में सभी वर्गों, सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल साहब ने कहा कि आज संसद में केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती सीतारमण जी ने कहा कि हम 9 करोड़ महिलाओं के साथ 83 लाख स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के साथ ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदल रहे हैं।

हमने 60 स्थानों पर जी20 बैठकों के आयोजन की सफलता ने दुनिया के सामने भारत की विविधता प्रस्तुत की है। हमारी आर्थिक ताकत ने देश को व्यापार और सम्मेलन पर्यटन के लिए एक आकर्षक गंतव्य बना दिया है। भारत में अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को एकीकृत करके, जीएसटी ने व्यापार और उद्योग पर अनुपालन बोझ को कम कर दिया है। उद्योग जगत ने जीएसटी के फायदे को स्वीकार किया है। भाजपा की सरकार में 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं। डीबीटी के जरिए ₹34 लाख करोड़ ट्रांसफर किए गए यह लाभ की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित इससे सरकार को ₹2.7 लाख करोड़ की बचत हुई। कृषि के क्षेत्र में बड़े परिवर्तन हुए हैं। फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में प्राइवेट और पब्लिक निवेश को बढ़ावा मिला है, आत्मनिर्भर तिलहन अभियान  फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में प्राइवेट और पब्लिक निवेश को बढ़ावा, नैनो DAP में सभी कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभिन्न फसलों पर एप्लीकेशन का विस्तार और डेयरी किसानों की सहायता के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू हुआ है। अभी कृषि क्षेत्र में मूल्य संवर्धन और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास तेज किये जायेंगे। पीएम किसान संपदा योजना से 38 लाख किसानों को फायदा हुआ है और 10 लाख रोजगार पैदा हुए हैं। कोविड की चुनौतियों के बावजूद, पीएम आवास योजना ग्रामीण का कार्यान्वयन जारी रहा और हम 3 करोड़ घरों के लक्ष्य को प्राप्त करने के करीब हैं। इसके साथ उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री शश्रीमतीहमारी सरकार ऐसी आर्थिक नीतियां अपनाएगी जो विकास को बढ़ावा दें और बनाए रखें, समावेशी और सतत विकास को सुविधाजनक बनाना, उत्पादकता में सुधार करना, सभी के लिए अवसर पैदा करना, उनकी क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करना और निवेश को बढ़ावा देने और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संसाधनों के उत्पादन में योगदान देना।

कुलदीप सिंह चौहान

पटना में होने वाले नेशनल चेस टूर्नामेंट में भाग लेंगे गणक अग्रवाल व गर्वित जैन

 

 गाजियाबादः पटना में 6 फरवरी से स्कूल नैशनल चेस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। टूर्नामेंट में गाजियाबाद के 2 खिलाड़ी भी खेलेंगे। दोनों यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।  कोच साक्षी ने बताया कि ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की ओर से पटना के ज्ञान भवन में 6 फरवरी से 10 फरवरी तक स्कूल नैशनल चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में यूपी की टीम भी भाग लेगी। यूपी की टीम में गाजियाबाद के दो खिलाडी गर्वित जैन व गणक अग्रवाल भी शामिल हैं। गुलमोहर गार्डन राजनगर निवासी गणक अग्रवाल टूर्नामेंट में अंडर 11 व इंदिरापुरम निवासी गर्वित जैन अंडर 9 में अपनी चालों का कमाल दिखाएंगे। गणक अग्रवाल व गर्वित जैन ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के स्टूडेंटस हैं।

बाल भारती पब्लिक स्कूल की क्रिकेट टीम को सम्मानित किया

 

                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

साहिबाबादःविभिन्न किकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने पर बाल भारती पब्लिक स्कूल की क्रिकेट टीम को गुरूवार को स्कूल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों व टीम कोच को स्कूल की प्रधानाचार्य सपना नायर व एचओडी संगीता चौहान ने सम्मानित किया। कोच अनीस मलिक ने बताया कि स्कूल की टीम ने दिसंबर माह में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल नई दिल्ली में 8 वां विंटर कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीता था। वहीं राजनगर एक्सटेंशन में हुए ऑल इंडिया इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में स्कूल फाइनल में हारकर उप विजेता रहा था। इन उपलब्ध्यिों के चलते ही क्रिकेट टीम को गुरूवार को सम्मानित किया गया व आगे भी इसी प्रकार का शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का गौरव बढाने की शुभकामनाएं दी गईं।

अंतरिम बजट विकसित भारत की ओर ठोस कदम - आम जन की सुविधा का ध्यान रखा गया --डॉ.अतुल जैन

 

                     मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज अंतरिम बजट पेश किया गया जो वास्तव में विकसित भारत की ओर एक ठोस कदम के रूप में देखा जा रहा है। यह बात गाजियाबाद लोहा व्यापार मंडल  के अध्यक्ष और शिक्षाविद वह भाजपा नेता डॉ अतुल  जैन ने कही। उन्होंने कहा कि बजट मे  गरीब,महिलाएं, किसान और युवाओं के लिए जो प्रावधान किए गए हैं दो करोड़ मकान बनाने की बात 40000 रेलवे की बोगी को उच्चीकरण करना और इन्फ्रास्ट्रक्चर में इन्वेस्टमेंट से जरूर ही देश में विकास की एक नई लहर आएगी उद्यमियों और व्यापारियों को जीएसटी में कुछ रियायत मिलने की अपेक्षा थी । परंतु विशेषज्ञों की राय के अनुसार और देश की प्रगति के मद्देनजर  देखा जाए तो बजट बहुत अच्छा है टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रावधान बनाए गए हैं इस तरह से कुल मिलाकर बजट अच्छा है ।