शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024

नगर पालिका खोड़ा में जलापूर्ति के लिए बना रोडमैप, कार्य जल्द होगा शुरू - वीके सिंह

  

                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। शुक्रवार को गाजियाबाद  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह  ने नगर पालिका खोड़ा के लिए स्वीकृत जलापूर्ति प्रोजेक्ट के रोड मैप की स्थिति जानने के लिए सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता की। इसके साथ ही उन्होंने सभी को निर्देशित किया, जल्द से जल्द कार्य शुरू हो ताकि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके।  बीते लंबे समय से नगर पालिका खोड़ा में जुड़ी आपूर्ति जल, पेयजल, और सीवरेज की समस्या को ध्यान में रखते हुए माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमानन राज्य मंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह का अथक प्रयास अब समाधान की ओर बढ़ गया है। बीते 9 साल पहले इस समस्या को  सांसद एवं मंत्री वीके सिंह के समक्ष क्षेत्रवासियों द्वारा लायी गयी थी। इसके बाद तत्काल रूप से  वीके सिंह  ने जल आपूर्ति के लिए सिंचाई विभाग से विशेष वार्ता की और कार्य को स्वीकृति भी प्राप्त हुई जिसके बाद साल 2023 मार्च में आदेश दिया गया कि नोएडा अथॉरिटी के माध्यम से खोड़ा को पानी सप्लाई दी जाएगी। डॉ जनरल वीके सिंह  ने गंगा जल प्रोजेक्ट यूनिट यूपी जल निगम अर्बन गाजियाबाद के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।  मंत्री श्री वीके सिंह  की हमेशा ही कार्य करने की जो विशेष शैली रही है, वह इस तरह से रही है कि किसी भी काम को जब वह अपने हाथ में लेते हैं तो उसको पूरा करके ही दम लेते हैं। यह कार्य की संपन्नता भी उन्हीं की निष्ठा और उन्हीं के प्रयासों की सफलता है। बहुत जल्द खोड़ा में जो पानी की समस्या, सीवरेज की समस्या है, वह दूर हो जाएगी और खोड़ा में शुद्ध एवं पेयजल की आपूर्ति होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें