रविवार, 25 फ़रवरी 2024

गाजियाबाद लोक सभा चुनाव कार्यालय का हवन के साथ हुआ शुभारंभ, चुनाव जीतना नहीं जीत का मार्जिन बढ़ाना है--सतेंद्र शिशोदिया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर लोकसभा संयोजक अजय शर्मा ने भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई के अध्यक्ष संजीव शर्मा , जिला ईकाई अध्यक्ष सत्यपाल प्रधान के साझा संगठनात्मक नेतृत्व में पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रबंधन कार्यालय  राजनगर 1/8 में तैयार कराया। जिसका का उद्घाटन पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया एवं प्रदेश महामंत्री पश्चिम प्रभारी सुभाष यदुवंश ने किया। 

इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला, लोकसभा संयोजक अजय शर्मा केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह , महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान,राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर भारती सिंह कैप्टन विकास गुप्ता पूर्व मंत्रियों विधायक अतुल गर्ग विधायक सुनील शर्मा पूर्व महापौर आशु वर्मा पूर्व महापौर आशा शर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल मानसिंह गोस्वामी, पूर्व विधायक रूप चौधरी पूर्व अध्यक्ष अरविंद भारती पृथ्वी सिंह कसाना अनिल स्वामी सरदार एसपी सिंह जगदीश साधना अमरदत्त शर्मा कृष्ण वीर सिरोही कृष्णवीर चौधरी आदि वरिष्ठजन एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यालय उदघाटन के अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंदर सिसोदिया ने कहा कि, आज गाजियाबाद लोकसभा कार्यालय पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री को लोकसभा की सभी 14 सीटों पर विजय का आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। गाजियाबाद लोकसभा सीट का चुनाव जीतने के लिए नहीं जीत का मार्जिन बढ़ाने के लिए होना है। मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में पूरे देश में जहां अन्य पार्टी टिकट की उठापटक और दल गत सहयोग को साधने में लगी पड़ी है वहीं भाजपा ने लोकसभा चुनाव से ही पहले अपने लोकसभा कार्यालय का शुभारंभ कर दिया है यह पार्टी और कार्यकर्ताओं के उच्चतम मनोबल को दर्शाता है।

लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला ने कहा अबकी बार 400 पार, फिर एक बार भाजपा सरकार" तीसरी बार मोदी सरकार। हमें इन नारों को पूरा करना है। केंद्र सरकार और प्रदेश की सरकार के विकासशील कार्यों के फल स्वरुप जनता अपना मन बने बैठी है केवल कार्यकर्ताओं को एक योजना बाद तरीके से घर-घर दस्तक देनी है और पूछता तक पहुंचते हुए मतदाताओं से संपर्क बनाए रखना है। चुनाव हमारे लिए पर्व नहीं नित्य कर्म है जिसे हम सेवा भाव से ही करने के लिए पहचाने जाते हैं।

पश्चिम के प्रभारी और उत्तर प्रदेश के महामंत्री सुभाष यदुवंशी ने अपने संबोधन में कहा इस बार 80 पार के लक्ष्य को साधते हुए लोकसभा के चुनाव में विजय हासिल करनी है। भाजपा का चुनाव कांग्रेस समाजवादी पार्टी के अलावा देश को अलग तरह करने वाली ऊंटकों के साथ भी है जो अन्य पार्टियों के पीछे सपोर्ट में खड़े रहकर राष्ट्रभक्त मोदी सरकार की टांग खींचने में अहम भूमिका निभाते रहते हैं। ऐसे कम्युनिस्टों को बेनकाब करते हुए देश की सबसे विकासशील सरकार मोदी सरकार को देश में लाने के लिए अपने सभी लोकसभा के प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताना है।


जनरल वीके सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा लोकसभा का चुनाव कार्यालय आज हम सब ने हवन पूजन के साथ शुभारंभ किया है इस कार्यालय से लोकसभा का प्रत्याशी कमल चुनाव लड़ेगा और यह कार्यालय केवल विजय के लिए ही खुला है। पूर्ण महापुरुष वर्मा ने लोकसभा क्षेत्र में किए गए सभी विकसित कार्यों की चर्चा घर-घर पहुंचने का संदेश सभी कार्यकर्ताओं को दिया।

लोकसभा संयोजक अजय शर्मा ने कहा की लोकसभा का चुनाव कार्यालय कार्यकर्ताओं और चुनाव संचालन टीम के बीच का कार्यक्रम में हमेशा बनाए रखना में प्रयास रत रहेगा। गाजियाबाद लोकसभा की पांचो विधानसभाओं का शक्ति केंद्र बनकर यह लोकसभा कार्यालय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन में तत्पर होकर मदद करने के लिए संकल्पबद्ध रहेगा। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कार्यालय उद्घाटन के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया एवं प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश का आभार प्रकट किया तथा लोकसभा संयोजक अजय शर्मा को कार्यालय की सुंदर व्यवस्था के लिए साधुवाद भी दिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश त्यागी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें