मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024

मोदी युग में नारी धरातलीय से लेकर नभकीय शक्ति प्रदर्शन में हुई स्थापित - अतुल गर्ग

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में शक्ति वंदन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन स्वयं सहायता समूह, एनजीओ की महिलाओं को पुरुस्कृत करने के उद्वेश्य से पटेल नगर स्थित एक सभागार में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंम्भ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे पुर्व मंत्री व शहर विधानसभा विधायक अतुल गर्ग व मुरादनगर विधानसभा विधायक अजीत पाल त्यागी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम महानगर संयोजक गोपाल अग्रवाल ने की। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री एवं शहर विधानसभा विधायक अतुल गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा नारी सशक्तिकरण स्थापित होने पर अब नारी अपनी शक्ति को पूरी तरह से पहचान गयी है। धरातलीय शक्ति से लेकर नभकीय शक्ति प्रदर्शन में मोदी युग की भारतीय नारी ने स्वयं को स्थापित किया है।मुरादनगर विधानसभा के विधायक अजीत पाल त्यागी ने अपने संबोधन में कहा मोदी सरकार ने सभी क्षेत्रों में नारी सशक्तिकरण को स्थापित किया है।साधारण रूप से अपने परिवार में जीवन बसर करने वाली भारतीय नारी को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर करना नारी उत्थान का सबसे सबल उदाहरण है।शक्ति सम्मान समारोह के दौरान स्वयं सहायता समूह के विभिन्न क्षेत्र से आई महिलाओं को सम्मानित करने का काम किया गया। जिनमें स्वयं सहायता समूह चलाने वाली आकांक्षा,आंचल,पायल खत्री, नीरू, रजनी त्यागी, आशा,सरिता, फरजाना, शिल्पी, मधु कुसुम, भगवती शर्मा आदि सहित सैकड़ों महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम जिला संयोजक मोनिका पंडिता, महानगर सह संयोजक रनीता सिंह ,चमन चौहान मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, प्रीति चंद्रा, मुरादनगर विधानसभा संयोजक कविता सिरोही, शहर विधानसभा संयोजक संजय कांत शर्मा, सुषमा सिंह, प्रमिला सिंह,पूनम सिंह, कौशल शर्मा, नेहा जैन, मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता,भक्ति सिंह, वर्षा हजेला, कविता चौहान, हेमलता चौधरी सहित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें