गुरुवार, 26 जनवरी 2023

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कुमार कश्यप नेबुलन्दशहर पुलिस लाइन में परेड में सलामी प्राप्त की

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार   नरेंद्र कुमार कश्यप ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज देश अपना 74 वा गणतंत्र दिवस बना रहा है मैं सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं की।  इसके बाद वे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीय नरेंद्र कुमार कश्यप ने बुलन्दशहर पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि रहने के अवसर पर परेड में सलामी प्राप्त की एवं बुलंदशहर पुलिस एवं प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया ।संदेश में मंत्री  ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। वर्तमान में देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह विशिष्ट कालखण्ड हमें आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर प्रदान करता है।मंत्री ने कहा कि राष्ट्र धर्म के प्रति समर्पण से ही देश महान बनता है। हमारे संविधान में हमारे मूल कर्तव्य और मौलिक अधिकारों का उल्लेख है। ‘नेशन फर्स्ट’ को ध्यान में रखते हुए हमें अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज देश माननीय मोदी जी के नेतृत्व में 5 ट्रिलियन की इकोनामी के पार पहुंच रहा है अगले महीने फरवरी में 20 देशों का इन्वेस्टर सम्मिट भी उत्तर प्रदेश की धरती पर होने जा रहा है जिसमें 17 लाख करोड़ के इन्वेस्टमेंट इस उत्तर प्रदेश की धरती पर होने जा रहे हैं जिससे व्यवसायिक एवं नौकरी के भी युवाओं के लिए अवसर प्राप्त होंगे आगे उन्होंने  आज बुलंदशहर लॉ एंड ऑर्डर में मेंटेन करने में बहुत ही अच्छा स्थान प्राप्त किया है इसके लिए मैं बुलंदशहर प्रशासन का भी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं कि आगे भी पुलिस अपना कर्तव्य पूर्व की तरह निभाती रहेगी
# उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
नरेंद्र कश्यप 
# एस एस पी बुलन्दशहर
# शौरम जायसवाल

#ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu


74वें गणतंत्रदिवस पर पुलिस लाइन्स गाजियाबाद में पुलिस द्वारा हुआ भव्य परेड का आयोजन


 गाजियाबाद। भारत के गौरव एवं अस्मिता के प्रतीक राष्ट्रीय पर्व  74वें गणतंत्रदिवस के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन्स में कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि जनरल (डा0)  विजय कुमार सिंह,  राज्य मन्त्री भारत सरकार द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई ।

 मुख्य अतिथि व पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट अजय कुमार मिश्रा गाजियाबाद द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया व परेड द्वारा मंच से गुजर कर व हर्ष फायरिंग कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी । सलामी के दौरान फायर सर्विस द्वारा फायर टेंडर की मदद से तिरंगा बनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनरल (डा0)  विजय कुमार सिंह, राज्य मन्त्री भारत सरकार द्वारा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद  अजय कुमार मिश्र को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह(रजत) प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं शुभकामनाएं दी गयी।
एवं  निपुण अग्रवाल डीसीपी नगर जोन को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर),प्रथम परेड कमांडर  निमिष पाटिल व अन्य पुलिस अधि0/कर्म0 को प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर शुभकामनाएं दी गयी।

 इस अवसर पर डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार, डीसीपी हिन्डनपार दीक्षा शर्मा, डीसीपी क्राइम, एसीपी, आलोक दूबे, पूनम मिश्रा, अंशु जैन, स्वतंत्र देव, राजेश कुमार, तथा तमाम कोतवाल, आर आई पीआर ओ मनीष शर्मा आदि पुलिस कर्मी व वयापार, समाजसेवी,  अतुल जैन, भाजपा नेता मंगल गोयल मीडिया बंधु उपस्थित हुए



# पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा गाजियाबाद
# डीसीपी ग्रामीण गाजियाबाद
# डीसीपी हिन्डनपार दीक्षा शर्मा गाजियाबाद
# डीसीपी नगर  निपुण अग्रवाल गाजियाबाद
# पीआरओ पुलिस आयुक्त गाजियाबाद

# ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu


बुधवार, 25 जनवरी 2023

अल्फा क्रिकेट ने एवरग्रीन क्रिके क्लब को 37 रन से हराया

 

गाजियाबादःअल्फा फ्रैंडसशिप क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में मेजबान अल्फा क्रिकेट क्लब ने आसान जीत दर्ज प्राप्त की। टीम ने एवरग्रीन क्रिकेट क्लब को 37 रन से हराया। मैच गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ जिसमें टॉस अल्फा क्रिकेट क्लब ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने  20 ओवर में 9 विकेट पर 166 रन बनाए। शशांक दुबे ने नाबाद 27 रन, सुशांत जैन ने 25 रन व संजय शर्मा ने 20 रन का योगदान दिया। नवनीत वर्मा को  3 व विकास त्यागी को 2 विकेट मिले। 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एवरग्रीन क्रिकेट क्लब 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही बना सका। अंकुर त्यागी ने 33 रन व रविश वर्मा ने 31 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच निखिल वर्मा ने 3 विकेट लिए।  फिरोज चौधरी को 2 विकेट मिले।
अल्फा फ्रैंडसशिप क्रिकेट लीग
# एवरग्रीन क्रिकेट क्लब 

# ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu




किसी भी राजनितिक उद्देश्य के लिए धर्म का उपयोग नहीं होना चाहिए ।” - रामचरितमानस मुद्दे पर बोले प्रो. पवन सिन्हा ‘गुरूजी’

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद।कुछ दिन पूर्व रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री ने कुछ चौपाइयों पर सवाल उठाते हुए विवादित बयान दिया था। इसके बाद से रामचरितमानस को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस के दोहे और चौपाई पर नाराजगी जताई और कहा, 'इन दोहों में धर्म की आड़ में दलितों और पिछड़ी जाति की महिलाओं का अपमान किया गया है । इसे बैन करना चाहिए । 

इस विषय पर दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर एवं प्रसिद्द राष्ट्रवादी आध्यात्मिक संत प्रो. पवन सिन्हा ‘गुरूजी’ ने कहा कि जो चंद्रशेखर जी जैसे लोग हैं इन्हें एक भी दिन कैबिनेट में नहीं होना चाहिए । प्रोटोकॉल के तहत राज्य के मुख्यमंत्री मंत्री जी को हटा सकते हैं, अतः उन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए । स्वामी प्रसाद मौर्य हों या चंद्रशेखर जी, जिन्हें धर्म और धर्मशास्त्र की समझ नहीं है, जिन्होंने धर्मशास्त्र पढ़े ही नहीं हैं वो ऐसे अतार्किक व असभ्य बयान दे रहे हैं । 

रामचरितमानस सनातनियों का धार्मिक ग्रन्थ है, इसमें श्री राम जी का दर्शन है उसमें जो बातें हैं वो मनुष्य कल्याण के लिए ही हैं उसमें कहीं भी जाति व्यवस्था, वर्ण व्यवस्था की बात ही नहीं है। भगवान श्री राम ने सभी वर्ग को एक साथ लेकर चलने की बात कही है और अपने आचरण से भी यही सन्देश दिया है। आप युद्ध काण्ड और किष्किन्धा काण्ड पढ़कर देख लीजिये, आपको स्वयं ज्ञात हो जायेगा। भगवान राम कभी जन्म के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं करते। ये अवधी भाषा का ग्रन्थ हैं । वहां जो शुद्र शब्द का अर्थ है वो आज के दलित शब्द से भिन्न है ये एक मानसिक स्थिति है, ये एक अध्यययन की स्थिति है, ये वो शब्द है जिसके लिए यास्क मुनि कहते हैं कि जन्म से तो सभी शुद्र हैं तो यहाँ पर कहीं बैर है ही नहीं किसी भी वर्ग अथवा जाति में, दूसरी बात 1575 के लगभग ये रामचरितमानस लिखनी शुरू होती है और उस समय की स्थिति का अवलोकन किया गया है जैसे कोई व्यक्ति जब अपने समय का कोई साहित्य लिखता है चाहे वो राजनीति शास्त्र का साहित्य हो, हिंदी का हो या अंग्रेजी का हो, तो वेह एक भूमिका बांधता है और उस समय के समाज की स्थिति की व्याख्या देता है । गोस्वामी तुलसीदास जी भी वो बात कर रहे हैं ।

आज जब संविधान के तहत सब लोग सुरक्षित हैं तो इस प्रकार की अनर्गल चर्चा करना बहुत ग़लत संकेत हैं । ऐसे संवेदनहीन और अवैज्ञानिक ब्यान की मैं घोर निंदा करता हूँ । मन में राजनीति हो तो कुछ गलतियाँ जानबूझकर भी की जाति हैं । राजनीति ध्रुवीकरण से ही चलती है, भारत जैसे बहुजातीय समाज में राजनीति के लिए कुछ लोग एक विशेष योजना बनाते हैं और इस समय भाजपा के पास जो वृहद् वोट बैंक है ये उसे तोड़ने की एक कवायद है । राजनीति के आधार पर समाज को तोडने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, धर्म ग्रन्थों को टारगेट नहीं बनाना चाहिए। ये धर्मग्रन्थ बहुत पूर्व लिखे गये हैं अतः उसको इतिहास के आधार पर ही समझना चाहिए । आज के परिपेक्ष में कुछ भी उठाकर बोलना और कहना कि बैन कर दो, वो कर दो। तो फिर यह प्रश्न भी उठेगा - क्या सनातन अस्मिता कुछ भी नहीं है । हिन्दू अस्मिता कुछ भी नहीं है । सभी ग्रन्थ पूजनीय हैं, उन पर किसी भी प्रकार की ग़लत टिप्पणी असहनीय है । ये अच्छी बात नहीं है । बाकि धर्म महत्वपूर्ण हैं तो सारे ही धर्म महत्वपूर्ण हैं । किसी भी राजनितिक उद्देश्य के लिए धर्म का उपयोग नहीं होना चाहिए ।


 # पवन गुरु पावन चिंतन धारा आश्रम 

# रोहित केसरी कार्यक्रम संयोजक, पावन चिंतन धारा आश्रम 

#ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu



मंगलवार, 24 जनवरी 2023

सीएसएचपी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

 

गाजियाबाद। प्रताप विहार वक़ील कालोनी स्थित सीएसएचपी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। क्षा नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के बच्चों द्वारा नन्हा मुन्ना राही हूँ देश का सिपाही हूँ गाने पर मनमोहक डांस प्रस्तुत किया कक्षा तीसरी, चौथी व पाँचवी के बच्चों द्वारा आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की ने सबका मन मोह लिया इन झांकियों में सुभाष चंद्र बोस शहीद भगत सिंह चंद्रशेखर आज़ाद स्वामी विवेकानंद झाँसी की रानी की की वीर गाथाओं की प्रस्तुति डांस के द्वारा दर्शाई गई अंत में स्कूल के बच्चों द्वारा पॉवर योगा की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसमें अनेक तरह के आसन और परमिड बनाए गए।कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि स्कूल की  निदेशिका श्रीमती सविता गुप्ता  एवं स्कूल के मैनेजर  तुषार गुप्ता  ने की इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि भारत के संविधान के बारे में बच्चों को बताया और किन बलिदानों व कुर्बानियां द्वारा देश को आज़ादी मिली इसके बारे में बच्चों को बताया अति विशिष्ट अतिथि  तुषार गुप्ता जी ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी इस अवसर पर सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

# निदेशिका श्रीमती सविता गुप्ता सीएस एचपी स्कूल प्रताप विहार गाजियाबाद

# तुषार गुप्ता सीएस एचपी स्कूल प्रताप विहार गाजियाबाद

#abhibhvk_sangh

#  ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu


जीपीए ने बिना फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर कार्यवाई के लिये डीएम को सौपा ज्ञापन ।




गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने जिले के छात्र -छत्राओ की सुरक्षा को ध्यान में  रखते हुये बिना फिटनेस और तय मापदंडों के सड़क पर दौड़ रहे स्कूली वाहनों की जांच कर ऐसे स्कूल संचालको की एनओसी रद्द करने के लिये जिलाधिकारी जो कि स्कूली वाहन सुरक्षा समिति के अध्य्क्ष है को ज्ञापन सौपा गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी एवम प्रवक्ता विनय कक्कड़ ने बताया कि  उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्कूली वाहनों के संबंध में समिति गठन व निर्धारित अंतराल पर समीक्षा का प्रावधान किया गया है उसके बाद भी जिला गाजियाबाद में लंबे समय से बैठक एवं समीक्षा नहीं की गई है जो कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति उदासीनता प्रतीत होती है, दुर्घटनाओं के पश्चात यह देखने में आया है कि स्कूली वाहनों द्वारा तय मापदंडों का अनुपालन नही किया जाता है जैसे■ बस के आगे व पीछे स्कूल आन ड्यूटी हो लिखा।

■ सभी खिड़कियों के बाहर लोहे की ग्रिल लगी हो ।

■ बस में आग बुझाने के हों पर्याप्त इंतजाम हो।

■स्कूल बस पर स्कूल का नाम व उसका फोन नंबर जरूर लिखा होना चाहिए ।

■ बस में स्कूल का एक सहायक भी होना चाहिए।

■ बस के दरवाजे में मजबूत लाक लगा होना चाहिये।

■ स्कूली वाहन में जरूर हो फर्स्ट एड बाक्स।

-■ बस 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार में न चले इसके स्पीड गवर्नर लगा होना चाहिये 

■ वाहन चालक का अनुभव कम से कम पांच वर्ष भारी वाहन चलाने का होना चाहिए। मापदंडों का पालन नही करने के कारण ही अभी कुछ माह पहले मोदीनगर के एक स्कूल बस की दुखद दुर्घटना हुई, जिसमे एक 11 वर्षीय होनहार को छात्र अपनी जान से हाथ धोना पड़ा इसके साथ ही 28 नवंबर को , गाजियाबाद संभाग में आने वाले पड़ोसी जिले हापुड़ में मापदंडों के विरुद्ध संचालित स्कूल बस का संतुलन बिगडने से बाबूगढ़ क्षेत्र में खेत में जा पलटी थी जिसमे 10 बच्चे घायल हुये थे । नियमानुसार स्कूल वाहनों के संबंध में जिला प्रशासन को निर्धारित अंतराल पर संबंधित समिति की बैठक एवं समीक्षा करनी होती है स्कूली वाहनों को अनफिट पाए जाने पर सड़क पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया जाता है परिवहन विभाग द्वारा मोदीनगर और बाबूगढ़ क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं के बाद सज्ञान लेते हुये स्कूली वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया था जिसमें बड़े बड़े स्कूलो के वाहनों के फिटनेस जांच में मापदंडों के विरुद्ध पाये गये थे । ( स्कूली वाहन स्टाफ नियम, स्पीड गवर्नर ,सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र आदि) 

  गाज़ियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि स्कूली वाहनों की सुरक्षा हेतु मापदंड सीधे  बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी है इसलिए गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से  निवेदन किया है कि जिले के स्कूली वाहनों की सुरक्षा संबंधी मापदंडों की समीक्षा जांच गंभीरता से सुनिश्चित कराये और आदेश का पालन नही करने वाले स्कूलो की एनओसी रद्द करने के लिए निर्देशित करे इस मौके पर विनय कक्कड़ , नरेश कुमार , धर्मेंद्र यादव , पवन शर्मा , राजू सैफी ,  जसवीर रावत , कौशलेंद्र सिंह , पुष्कर नेगी आदि शामिल रहे 

 # गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन

# ABVP_Allindia

#abhibhvk_sangh

#aajtak

#DM_Ghaziabad

#  ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu



सोमवार, 23 जनवरी 2023

चौधरी तेजपाल सिंह को मुरादाबाद मंडल का प्रभारी बनाया

 


गाजियाबाद। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चौधरी जयंत सिंह द्वारा चौधरी तेजपाल सिंह को मुरादाबाद मंडल का प्रभारी मनोनीत करने पर आज गाजियाबाद के सभी नेतागण चौधरी तेजपाल सिंह के आवास पर स्वागत करने पहुंचे फूलों का गुलदस्ता एवं माला पहनाकर चौधरी तेजपाल सिंह का स्वागत किया गया चौधरी तेजपाल सिंह ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसको मैं पूरी इमानदारी और मेहनत के साथ निर्वाह करूंगा और कल ही जनपद अमरोहा और जनपद मुरादाबाद जाकर किसान संदेश अभियान को मजबूती से चलाने के लिए कार्यकर्ताओं एवं प्रभारी और जिला अध्यक्षों की बैठक की जाएगी आज स्वागत समारोह में मुख्य रूप से गौतम बुध नगर प्रभारी रविंद्र चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार भुल्लन, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र डबास, पूर्व क्षेत्र महासचिव ऑडी त्यागी, युवा नेता लोकेश चौधरी, वरिष्ठ युवा नेता विशाल सिरोही, युवा नेता उमेद चौधरी  जिला महासचिव शेर सिंह मौर्य, सत्येंद्र तेवतिया डंपी शर्मा गौरव आदि उपस्थित रहे। 

#राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल

# राष्ट्रीय लोकदल महामंत्री

# राष्ट्रीय लोकदल प्रवक्ता

# चौधरी तेजपाल सिंह

# मनोज धामा पूर्व चैयरमेन लोनी

# रंजीता धामा चैयरमेन लोनी

# शोभित मलिक

#ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu



शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में पालकी मैं गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान कराकर नगर कीर्तन निकाला

 

गाजियाबाद। शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में पालकी मैं गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान कराकर नगर कीर्तन निकाला गया पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप विराजमान था यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा गांधीनगर गुरुद्वारे से आरंभ हुआ फिर हरि मंदिर उससे आगे यशोदा के सामने से निकलता हुआ गुरु नानक फर्नीचर के सामने से होते हुए नेहरू नगर कम्युनिटी सेंटर से आगे चलकर नेहरू नगर स्टेडियम पहुंचा। उससे आगे चलते हुए वापसी में गुरुद्वारा गांधीनगर में समापन हुआ। रास्ते में अलग-अलग श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर गुरु साहब का स्वागत किया फूलों की वर्षा करके अपने अलग-अलग तरीके से जिस तरीके से भी गुरु साहब का सम्मान करते रहे और अपनी दुकानों के आगे प्रसाद की व्यवस्था कर रखी थी पैदल चल रहे थे श्रद्धालुओं के लिए पालकी साहब की अगुवाई में 5 प्यारे चल रहे थे पूरा रूट करने के बाद समापन के समय गुरुद्वारा गांधीनगर में विशेष प्रबंध किया गया है श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन गुरुद्वारा गांधीनगर कमेटी के द्वारा किया गया बाकी अलग-अलग गुरुद्वारों से सभी कमेटियों के मेंबर आन भी आए हुए थे इस नगर कीर्तन में पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान कराकर भगत लोग पालकी को उठाकर लेकर पैदल चलें। यह आयोजन गुरुद्वारा गांधीनगर के प्रधान सरदार जगमोहन सिंह जी और उनकी पूरी कमेटी के सहयोग से किया गया विशेष तौर से पप्पू वीर जी सेठी साहब हरविंदर जी खरबंदा साहब दलजीत सिंह हैप्पी जी हरविंदर सिंह काला वीर जी हैप्पी वीर जी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की तरफ से इंदरजीत सिंह टीटू जगमोहन कपूर आदि थे
#गुरुद्वारा गांधीनगर के प्रधान सरदार जगमोहन सिंह 
# सरदार इन्द्रजीत सिंह टीटू 
# ghaziabad_news 
# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu

कैप्टन विकास गुप्ता ने किया चौधरी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर का उदघाटन

 

गाजियाबाद। राज्यमंत्री एवं कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता ने आज डासना में चौधरी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर का फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस हास्पिटल से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह हास्पिटल मरीजों का सही उपचार कर पायेगा। साथ ही ट्रामा सेंटर से एक्सीडेंट में घायल होने वाले लोगों को जल्दी उपचार मिल सकेगा जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ साथ जान भी बचाई जा सकेगी।इस अवसर पर उस्मान चौधरी, पंकज ठाकुर, संदीप प्रधान, विपुल अग्रवाल व अरविन्द गुप्ता के साथ साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। 
# कैप्टन विकास गुप्ता राज्यमंत्री एवं कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार
# ghaziabad_news 
# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) का प्रदेश सम्मेलन संपन्न, विजय जुआठा बने प्रदेश अध्यक्ष

 

गाजियाबाद। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्मदिवस (23 जनवरी 1897) के शुभ अवसर पर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) का आज प्रदेश सम्मेलन गाजियाबाद में संपन्न हुआ। जिसमें देवरिया निवासी जल पुरुष सामाजिक कार्यकर्ता विजय जुआठा जी को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।  

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) प्रदेश सम्मेलन एफ-10, जगदीश नगर, पटेल नगर, गाजियाबाद में  प्रारंभ हुआ जो साय तक चला। सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के चित्र पर माल्र्यापण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सुभाषवादी पार्टी भारतीय संस्कृति त्याग, बलिदान, स्वाभिमान की विचारधारा वाली पार्टी है, पार्टी भारत माता के वीर सपूतों के शहीदों के क्रांतिकारियों के स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों को लेकर चलती है, और भारत की सैकड़ों राजनैतिक पार्टियों में अपनी एक विशिष्ठ पहचान रखती है और आने वाले समय में प्रदेश में ही नहीं सम्पूर्ण भारत में राजनैतिक नेतृत्व करेगी, पार्टी के प्रति भारत वासियों का जो प्रेम उमड़ा है उससे सिद्ध होता है, आने वाले समय सुभाषवादी पार्टी का होगा। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी भारतीय राजनीति की मुख्यधारा होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि प्रदेश के आने वाले चुनावों में पार्टी पूरे जोर-शोर से चुनाव लड़ेगी और प्रत्येक कार्यकर्ता उसे अपने व्यक्तिगत प्रतिष्ठा  से जोड़कर चुनावों में सफलता दिलायें। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के प्रदेश सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में  राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक सत्येंद्र यादव ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्मदिवस के अवसर पर नेताजी को नमन् करते हुए कहा सुभाष बाबु ने भारत माता को आजाद कराने के लिए जो प्रयास किया उसकी कोई व्यक्ति कल्पना नहीं कर सकता कि किस प्रकार नेताजी ने कांग्रेस में रहकर भारत माता को आजाद कराने का कार्य किया और किस प्रकार अंग्रेजों की आँखों में धूल झोकतें हुए अफगानिस्थान के रास्ते जर्मनी पहुँचकर हिटलर से मुलाकात कर अंग्रेजों को पराजित कर भारत माता को आजाद कराने की रणनीति बनायी और विश्व युद्ध के दौरान अपनी जान की परवाह किये बिना पंडुबी से समुन्द्र के रास्ते सिंगापुर जाकर आजाद हिन्द फौज का नेतृत्व किया और नारा दिया दिल्ली चलो। नेताजी की सेना के पराक्रम से अंग्रेज घबरा गये आजाद हिन्द फौज के बलिदान से प्रेरणा लेकर अंग्रेजों के लिए लड़ रहे।भरतीय सैनिकों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर दिया जिस कारण अंग्रेज समझ गये अब भारत पर राज करना उनके बस में नहीं है और उन्हें भारत को छोड़कर जाना पड़ा। नेताजी के पास देश आजाद कराने के बाद भारत को विश्व गुरु बनाने की पूर्ण योजना थी। कुछ लोग जबरदस्ती नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी और महात्मा गाँधी के मध्य भेदभाव की बातें फैलाते रहते हैं जबकि महाँत्मा गाँधी जी को सर्वप्रथम राष्ट्रपिता की उपाधि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी ने ही दी और आजाद हिन्द फौज की प्रथम ब्रिगेड का नाम महात्मा गाँधी ब्रिगेड रखा था नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गाँधी जी की देशभक्ति विचारधारा से प्रभावित होकर भारत माता की सेवा में आये।    प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुने गये विजय जुआठा ने पार्टी के कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए कहा सुभाषवादी पार्टी हर हाल में प्रदेश में सफल होगी, यह मुझे विश्वास है आप लोग एक राजनैतिक दल के लिए नहीं बल्कि भारत माता की सेवा करने के लिए अपने आप को तैयार कर लें बिना किसी लोभ लालच के शहीदों, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत को हमें बनाना है और निश्चित ही हम यह कार्य कर पायेंगे। जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था तब इस दुनिया में नहीं थे और भारत माता की सेवा नहीं कर पायें लेकिन भारत को पूरे विश्व में हर क्षेत्र में सर्वशक्तिमान बनाकर भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को बचाकर आज भारत माता की सेवा कर सकते है। इस अवसर पर पदेश अध्यक्ष विजय जुआठा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें गौतम बुद्धनगर नगर के अनिल गुप्ता, प्रयागराज के संजय कुमार द्ववेदी, बलिया के राजेश श्रीवास्तव, गाजियाबाद के मनोज राय, गाजियाबाद के विवेक त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रयागराज के सत्यप्रकाश गुप्ता, फैजाबाद के आर0पी0 शुक्ला, गाजियाबाद के दीपक शर्मा, गाजियाबाद के योगी राजेश चैहान को प्रदेश सचिव सोनभद्र के सुशील श्रीवास्तव महासचिव संगठन, मनदीप श्रीवास्तव प्रदेश सचिव संगठन, लखनऊ के आर0 के0 वर्मा, उ0-प्र0 काॅडिनेटर, पी0 के0 सिंह बलिया पूर्वी उ0-प्र0 प्रवक्ता, सीतामणि के विनोद कुमार अकेला मध्य उ0-प्र0 के प्रवक्ता, प्रयागराज के विनोद जसवाल प्रदेश सलाहकार अधिवक्ता प्रकोष्ठ, गाजियाबाद के बी0एल0 बत्रा प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, गाजियाबाद के प्रमोद श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ, गाजियाबाद के जे0पी0 द्विवेदी कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष, गाजियाबाद के उमा शंकर मिश्रा प्रदेश प्रभारी कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, गाजियाबाद की श्रीमती शैलजा सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, गाजियाबाद की सुसमिता दत्ता सचिव आई0टी0 प्रकोष्ठ, गाजियाबाद के रंजीत कुश्वाह प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, गाजियाबाद के पवन सक्सैना पश्चिमी उ0-प्र0 युवा प्रकोष्ठ, बिजनौर के गौतम कुमार प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ, रायबरेली के ज्ञानेन्द्र कु0 श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष म0 उ0प्र0, उन्नाव के उमेश चन्द उपाध्यक्ष मध्य उ0-प्र0 लखनऊ के पवन कुमार श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी उ0-प्र0, प्रयागराज के विश्वप्रताप सिंह उपाध्यक्ष पूर्वी उ0प्र0, प्रयागराज के डा0 प्रदीप श्रीवास्तव, अध्यक्ष पूर्वी उ0-प्र0 चिकित्सा प्रकोष्ठ, देवरिया के सुचेन्द्र श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी पूर्वी उ0-प्र0, मणी शंकर सिन्हा मीडिया प्रभारी म0 उ0-प्र0, गाजियाबाद की रोमी माथुर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, गाजियाबाद की श्रीमती ऊषा गोबिल प्रदेश महासचिव, कानपुर की आभा निगम प्रदेश उपाध्यक्ष महिला, देवरिया की नीलम श्रीवास्तव उपाध्यक्ष महिला, बिजनौर की नाजिया प्रवीन प्रदेश अध्यक्ष महिला, बिजनौर की अर्चना चैधरी प्रदेश उपाध्यक्ष, बिनौर की श्रीमती प्रीति प्रदेश महामंत्री, लखनऊ की नीतु जोसेफ प्रदेश सचिव, वाराणसी की कैलाश प्रसाद पाडे प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण समाज, सोनभद्र के मनीष त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री ब्राह्मण समाज, इलाहाबाद के अरुण कुमार पाण्डेय प्रदेश मंत्री ब्राह्मण समाज उ0-प्र0, कमलेश कुमार व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष, गौरव यादव प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ। कार्यकताओं को सम्बोधित करे हुए प्रदेश उपाध्यक्ष महिला श्रीमती अर्चना चैधरी ने कहा हमें प्रत्येक घर-घर में जाना है और खासतौर से महिला, नौजवानों व बच्चों को अपने शहीदों, क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का बोध करना है जिससे की हमारी नव पीढ़ी पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़कर देशभक्ति और ईमानदारी के साथ भारत के विकास में अपना योगदान दे सके। प्रदेश सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव ने सभी कार्यकताओं का आभार प्रकट किया और कहा यह हमारा सौभाग्य है कि आज हम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी का जन्मदिन भी मना रहे और हमारा प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन भी संपन्न हो रहा है। जिलाध्यक्ष बीरसिंह त्यागी ने हर प्रकार के सहयोग देने का आश्वासन दिया।  प्रदेश सम्मेलन में उत्तर-प्रदेश में पार्टी की भूमिका के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई वह अंत में निम्न प्रस्ताव तैयार किया गया, यह कि पार्टी अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए समान विचार धारा वाले संगठनों, पार्टियों के साथ मिलकर कार्य करेंगी। पार्टी आने वाले उत्तर प्रदेश के नगर निगम / नगर निकाय चुनावों में पूरी शक्ति के साथ भाग लेगी। पार्टी उत्तर-प्रदेश में प्रत्येक जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन करेगी तथा जिला कार्यकारिणी का गठन करेगी। पार्टी प्रत्येक भारतीय के दिल में राष्ट्रीयता,देशभक्ति की भावना जागृत करने का कार्य करेगी। यह सभी प्रस्ताव ध्वनि मत से पास हुए। कार्यकता सम्मेलन को राष्ट्रीय सचिव हरवीर सिंह, राष्ट्रीय कृष्ण मोहन गर्ग गाजियाबाद के मेयर प्रत्याशी बी0एल0 बत्रा  विनोद अकेला, पूर्व विधायक प्रत्याशी सुजीत तिवारी, प्रदीप पाठक, मनोज कुमार शर्मा ‘होदिया’ राघवेन्द्र श्रीवास्तव,  जे0 पी0 द्वबे, अनिल सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष, विवेक श्रीवास्तव आदि ने भी सम्बोधित किया।  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्मदिवस के इस शुभ अवसर पर कार्यकताओं ने देशभक्ति गीत व कविताओं का पाठ कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के प्रति अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश सम्मेलन का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।  इस अवसर पर मुख्य रुप से रामअवतार यादव, सुरेश यादव, राजीव गौतम, पवन सक्सेना, सुभास पाण्डेय, मंटू सिंह, संजय श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, नागेन्द्र मोर्या, रजनीश दुबे, अवधेश कुमार, प्रभाशंकर सिंह, कृष्ण मोहन झा, दीनानाथ मिश्रा, अनिल मिश्रा, अरविन्द कुमार, विनोद अकेला, कमल यादव, राम गणेश सिंह, संजय पासवान, पन्ना लाल, राजेश यादव, राजेन्द्र यादव, अनिल सिंह, पी0 के0 सिंह, अनिल दुबे, पिन्टू यादव, रंजीत शर्मा, गणेश शर्मा, अमित त्यागी, अंकित त्यागी, अवनीश अग्रवाल, रिंकू, विवेक राणा, दीपक वर्मा समैत हजारों लोग उपस्थित रहें।

# सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी 
# ghaziabad_news 
# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu

महाशिवरात्रि पर गाजियाबाद से हरिद्वार तक प्रत्येक कस्बे एवं गांव में अपना मेडिकल कैंप और भंडारे का आयोजन करेगी दूधेश्वर सेना---यतेन्द् नागर

 


गाजियाबाद। दूधेश्वर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष  यतेन्द्र नागर के नेतृत्व में श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य विषय दूधेश्वर सेना के द्वारा  किसी भी परिस्थित में महाशिवरात्रि पर गाजियाबाद से हरिद्वार तक प्रत्येक कस्बे एवं गांव मैं अपना मेडिकल कैंप और भंडारे का आयोजन किया जाएगा और  सदैव तत्पर रहेंगे। दूसरा विषय हिंदू नव वर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाए इसके लिए दूधेश्वर सेना ने आज से तैयारी शुरू कर दी है। तीसरा विषय वैलेंटाइन डे को लेकर है उसका विरोध किया जाएगा। दूधेशवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेन्दर नागर ने कहा कि हमारी सेना इन सभी बिंदुओं को लेकर लगातार प्रयास सरत रहती है। बैठक का संचालन रूद्र सेना के महानगर अध्यक्ष डॉ० डी पी नागर ने किया इस मौके पर मुख्य रूप से मुकेश यादव, आशु गुर्जर, अंकुर भाटी, विपिन कुमार, आशीष आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 
दूधेश्वर सेना 
# यतेन्द् नागर राष्ट्रीय अध्यक्ष दूधेश्वर सेना 
#ghaziabad_news 
# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu

पूर्व पार्षद पंचम चौधरी ने कोरोना वैक्सीन कैंप लगवाया

 

गाजियाबाद। ब्रज बिहार मंडल वार्ड 40 साहिबाबाद गांव के पूर्व पार्षद पंचम चौधरी ने अपने आवास पर कोरोना वैक्सीन का फर्स्ट, सेकंड, थर्ड डोज का कैंप लगवाया। इस अवसर पर एनम वंदना राय, संघ प्रिया गीता शर्मा, सरोज रानी, एवं मनोज नगर मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी समाजसेवी टीटू भाई एससी मोर्चा मंत्री आदि उपस्थित रहे
# भाजपा महानगर गाजियाबाद
# ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu











 

डीपीएसजी अल्मुनाई ने डीपीएसजी को 8 विकेट से हराया

 

गाजियाबादः डीपीएसजी मेरठ रोड में डीपीएसजी की टीम व डीपीएसजी अल्मुनाई डीपीएसजी अल्मुनाई के बीच  मैच खेला गया। मैच में स्कूल के पूर्व छात्र विजयी रहे। डीपीएसजी अल्मुनाई ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। स्कूल के ग्राउंड पर हुए मैच में डीपीएसजी मेरठ रोड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन बनाए। डीपीएसजी अल्मुनाई के लिए यह लक्ष्य बेहद आसान साबित हुआ और उनसे 13.1 ओवर में ही दो विकेट पर 150 रन बनाए व 8 विकेट से मैच जीत लिया।  1999 सत्र के छात्र आशीष घई को मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने 38 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली। विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता मुखर्जी रॉय ने पुरस्कार वितरित किए व सभी पूर्व छात्रों का स्वागत किया।

# डीपीएसजी मेरठ रोड गाजियाबाद

# डीपीएसजी अल्मुनाई 

#ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu







डीपीएसजी को हराकर सनवैली इंटरनेशनल स्कूल ने गल्र्स फुटबाॅल चैंपियनशिप जीती

 

गाजियाबादः ब्लूम वल्र्ड स्कूल मथुरापुर द्वारा गल्र्स डिस्ट्रिक्ट फुटबाॅल चैंपियनशिप अंडर 19 का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में गाजियाबाद के विभिन्न स्कूलों की फुटबाॅल टीमों ने भाग लिया। चैंपियनशिप का विजेता सनवैली इंटरनेशनल स्कूल वैशाली रहा जिसने फाइनल में डीपीएसजी मेरठ रोड को 1-0 से मात दी।सनवैली इंटरनेशनल स्कूल ने सेमीफाइनल में केआर मंगलम स्कूल को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं डीपीएस मेरठ रोड ने सेमीफाइनल में डीएवी स्कूल को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में सनवैली इटरनेशनल स्कूल व डीपीएसजी मेरठ रोड के बीच कडा मुकाबला हुआ मगर 1-0 की जीत के साथ सनवैली इटरनेशनल स्कूल विजेता बना। तीसरे स्थान के लिए खेल गए मैच में केआर मंगलम स्कूल ने  डीएवी को 1-0 से हराया। विजेता टीमों के खिलाडियों को स्कूल की प्रधानाचार्य ललिता नागर, चेयरमैन विपिन नागर व प्रबंधक सुशील नागर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
ब्लूम वल्र्ड स्कूल मथुरापुर 
#सनवैली इंटरनेशनल स्कूल 
#डीपीएसजी मेरठ रोड गाजियाबाद

#ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu




रविवार, 22 जनवरी 2023

स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत जी20 मैराथन रन फार का एडीएम ने किया शुभारंभ

गाजियाबाद । स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अन्तर्गत स्वच्छ विरासत अभियान में नगर पालिका परिषद मोदीनगर सीमान्तर्गत स्थित विरासत कैम्पेन साइट महामाया सीकरी माता मन्दिर मोदीनगर पर मैराथन रन फॉर जी20 का किया गया। आयोजन एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मोदीनगर अशोक माहेश्वरी द्वारा मैराथन दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर यात्रा का किया।  शुभारम्भ 06 कि0मी0 मैराथन में एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास द्वारा प्रतिभाग कर सम्पूर्ण 06 कि0मी0 की दौडकर की गई। 

पूर्णस्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अन्तर्गत स्वच्छ विरासत अभियान में नगर पालिका परिषद मोदीनगर सीमान्तर्गत स्थित विरासत कैम्पेन साइट महामाया सीकरी माता मन्दिर, मोदीनगर पर मैराथन रन फॉर जी20 का आयोजन किया गया। 
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी (प्र0) ऋतु सुहास एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मोदीनगर अशोक माहेश्वरी द्वारा मैराथन दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर यात्रा का शुभारम्भ किया गया। उक्त मैराथन दौड़ लगभग 06 कि0मी0 की थी, जिसमें प्रथम स्थान पर ग्राम बहादुरपुर के अंकित, द्वितीय स्थान पर सागर ग्राम बहादुरपुर एवं तृतीय स्थान पर सौरभ डा0 के0एन0मोदी0 इन्टर कालेज रहे। इस 06 कि0मी0 मैराथन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु सुहास द्वारा भी प्रतिभाग किया गया व सम्पूर्ण 06 कि0मी0 की दौडकर पूर्ण की गयी, जिसकी उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया, साथ ही अशोक माहेश्वरी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मोदीनगर द्वारा नकद पुरुस्कार देकर भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नरेन्द्र मोहन मिश्र, श्रीमती पूनम बिश्नोई जिला कीडा अधिकारी, गाजियाबाद, परवीन कुमार जेनर एनसीसी कैडेट प्रभारी, निष्काम सेवक जत्था से जसमीत सिंह, उमेश चन्द आनन्द कर अधीक्षक, मुरारी लाल सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अंकित कुमार राजस्व निरीक्षक, अंकित गोयल स्टोर कीपर आदि उपस्थित रहे। 
# एडीएम प्रशासन श्रुतसुहास
# अशोक माहेश्वरी अधयक्ष नगर पालिका परिषद मोदीनगर
# पूनम बिश्नोई जिला क्रीड़ा अधिकारी गाजियाबाद

#ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu




शनिवार, 21 जनवरी 2023

किसानो को मिले उनका हक":- रंजीता धामा

 

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जयंत चौधरी  के द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के अनुसार लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने अपने कैंप कार्यालय बेहटा हाजीपुर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया ।कार्यक्रम के माध्यम से किसान संदेश अभियान के अंतर्गत लोनी के सम्मानित किसान भाइयों द्वारा जो पत्र प्रदेश सरकार के नाम लिखे गए थे उनको बलराम नगर डाकघर पर जाकर पोस्ट किये गये पत्र के माध्यम से सरकार को एक जगाने का कार्य किया गया है कि जल्द से जल्द प्रदेश में मिल मालिकों पर चल रहे बकाया राशि वह गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने के लिए पत्र किसानों द्वारा लिखे गए हैं। इस अवसर पर लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से सरकार अपनी मनमानी पर उतारू है तथा किसान भाइयों का ना तो बकाया पेमेंट मिल कर रहा है और ना ही उनकी गन्ने की फसल का लाभकारी मूल्य घोषित किया जा रहा है इसलिए हम सब आज राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता यहां पर उपस्थित हुए हैं सरकार को पत्रों के माध्यम से जगाने का काम कर रहे हैं जिससे कि सरकार जल्द से जल्द गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करें तथा किसान भाइयों को उनकी फसल का मूल्य जल्द मिले ।

इस अवसर पर लोनी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा ने भी अपने विचार रखें तथा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह सरकार किसानों की फसल का लाभकारी मूल्य घोषित नहीं कर रही है जिससे कि किसान भाइयों को आजीविका का साधन नहीं मिल पा रहा है तथा किसान परेशान है निराश हताश है तथा इस सरकार में आवारा छुट्टा पशुओं के द्वारा खड़ी फसलों का नुकसान किया जा रहा है लेकिन सरकार इस बहुत बड़ी समस्या का समाधान नहीं करवा पा रही है तथा किसान परेशान हैं अतः हम पत्र के माध्यम से सरकार को बता देना चाहते हैं कि यह लड़ाई अभी तो पत्रों के माध्यम से चल रही है यदि जरूरत महसूस हुई तो राष्ट्रीय लोक दल का एक-एक कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट तहसील सरकारी दफ्तर को घेरने का भी काम करेगा ।  इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सरताज खान ,सभासद सतपाल शर्मा ,मुकेश पाल ,अमित तोमर ,जयवीर बालियान ,ओमपाल राणा ,बबलू खलीफा, डॉ मिथिलेश, विपिन तोमर ,अमित बालियान ,संदीप ,सुंदर, शकील, पप्पू चौधरी, तहसीलदार, मुन्ना बैंड वाले ,कुल्लू पहलवान, सलीम पहलवान, आकिल नेताजी ,मन्नू पंडित , बिल्लू शर्मा, दर्शन लाल सेठ, दीपक धामा , प्रवीण ढाका , मोहसिन खान ,अजहर खान, प्रवेज, सलाउद्दीन नेताजी, सोनू बघेल, जफरू फौजी ,इमरान खान, गगन चौधरी ,इरफान ,मुनव्वर ,राजू पंडित रोहतास मलिक सहित सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

# राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल

# राष्ट्रीय लोकदल महामंत्री

# राष्ट्रीय लोकदल प्रवक्ता

# मनोज धामा पूर्व चैयरमेन लोनी

# रंजीता धामा चैयरमेन लोनी

# शोभित मलिक

#ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu



गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने 15%फीस वापसी के आदेश को लागू कराने के लिए डीएम को सौपा ज्ञापन।



गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने इलाहाबाद हाइकोर्ट द्वारा प्रदेश के निजी स्कूलों को कोरोना काल की 15 % फीस वापसी के आदेश को जिले के सभी बोर्ड के  स्कूलो में लागू कराने के लिये जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा और बताया कि अभिभावकों द्वारा डाली गई जन हित याचिका का सज्ञान लेते हुये दिनाँक 6-01-2023 को इलाहाबाद हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल एवम जस्टिस जे. जे मुनीर की डिवीजन बेंच द्वारा प्रदेश के स्कूलो को कोरोना काल में शिक्षा सत्र 2020-21 की 15 % फीस वापसी का आदेश पारित किया है । 

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुखिया माननीय आदित्यनाथ योगी जी सहित जिले के जिलाधिकारी से निवदेन किया  है कि अभिभावको के हित मे माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये 15 %फीस वापसी के इस अहम निर्णय का स्वतः सज्ञान लेते हुये प्रदेश एवम जिले के निजी स्कूलों में सख्ती से लागू कराते हुये प्रदेश एवम जिले के निजी स्कूलों में शिक्षा ले रहे अभिभावको के बच्चों की 15 % फीस प्रभावी रूप से वापस कराना सुनिश्चित किया जाए  ।जिससे कि प्रदेश के अभिभावको को कुछ आर्थिक राहत मिल सके गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने उमीद जताई है कि प्रदेश के  मुख्यमंत्री जी और जिलों के जिलाधिकारी  माननीय न्यायालय के फीस वापसी के आदेश का सज्ञान लेकर इसे अतिशीघ्र जिले के सभी बोर्ड में लागू कराते हुये प्रदेश के समस्त स्कूलो को 15% फीस वापसी के लिए निर्देशित करेगे साथ ही आदेश नही मानने वाले स्कूलो पर सख्त कार्यवाई सुनिश्चित करने का आदेश जारी करेंगे इस मौके पर विजय चौबे , पवन शर्मा , जसवीर रावत , नरेश कुमार , धर्मेंद्र यादव , अनिल सिंह , कौशलेंद्र सिंह , पारस चौधरी ,राजू सैफी , संदीप शर्मा , नवीन राठौर  आदि सदस्य शामिल रहे ।

                                

# गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन

#ABVP_Allindia

#abhibhvk_sangh

#aajtak

#DM_Ghaziabad

#  ghaziabad_news 

# hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu



उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में होनी चाहिए जाति जनगणना---सिकंदर यादव

 

गाजियाबाद। बिहार में जाति जनगणना शुरू हो चुकी, जिसको लेकर सत्ता पक्ष व विपक्ष में खेमे बंदी शुरू हो चुकी है, पिछड़े व दलित जाति के नेता चाहते हैं ये गणना पूरे देश में होनी चाहिए, परंतु कुछ लोग इसे जातिवाद बढ़ाने वाला कदम बता रहे हैं, अंग्रेजों के समय अंतिम जाति जनगणना 1931 में आखिरी बार हुई थी, अंग्रेज सरकार प्रति 10 वर्ष में ये गणना कराती थी, तब से लेकर आज तक सभी सरकारों ने इससे बचने की कोशिश की, 2011 की जनगणना के समय पिछड़ी व दलित जातियों के नेताओं ने सरकार पर दबाव बनाकर जनगणना में जाति भी जोड़ने पर सरकार को बाध्य किया और तत्कालीन सरकार इस पर राजी भी हुई ,परंतु वो आंकड़े आज तक सार्वजनिक नहीं हुए, सत्ता में बैठे लोगों को लगता है कि यदि जातिवार गणना हुई तो उनका ये भेद खुल जाएगा कि आज 70 वर्ष बाद में सभी महत्वपूर्ण पदों पर दो तीन जातियों का ही प्रभाव है, चाहे वो कार्यपालिका हो, न्यायपालिका हो या विधायिका, सभी जगह पर वर्ग विशेष का अधिकार है। जबकि देश के 90 फ़ीसदी लोगों का प्रतिनिधित्व आज भी बहुत कम है, यही जाति गणना हो गयी तो ये 90 फ़ीसदी लोग अपने अधिकार की मांग करेंगे, देखा जाए तो बाबा साहब के बनाए संविधान की विशेषता है कि वो सभी लोगों को समान अवसर देकर मजबूत राष्ट्र बनाने की कोशिश करता है, इसी आधार पर दलितों को आरक्षण दिया गया तथा पिछड़ों को भी इसी आधार पर 52 फ़ीसदी संख्या में से 27 फीसदी दिया गया, हजारों साल से जाति भारत की मुख्य समस्या रही है, रामायण में शंबूक ऋषि महाभारत में कर्ण व एकलव्य इसका उदाहरण रहे हैं, वर्तमान की बात करें तो आज भी ऐसे गांव हैं जहां दलित लड़कों को घोड़ी पर बरात निकालने के लिए पुलिस सुरक्षा लेनी पड़ती है, आधुनिक इतिहासकार मानते हैं कि भारत की पराधीनता में एक मुख्य कारण जाति रहा, क्योंकि लड़ने व पढ़ने का अधिकार जाति से ही तय किया जाता रहा, जिसके कारण देश की बड़ी आबादी लड़ने से वंचित रही,आज भी शादी विवाह से लेकर चुनाव में टिकट जाति देखकर व क्षेत्र में उनकी संख्या के आधार पर ही तय होते हैं, स्वम प्रधानमंत्री अपने को पिछड़े वर्ग का सार्वजनिक रूप से प्रकट करते हैं, कुछ लोग जाति को समस्या मानते हैं तो, उस समस्या को नापने पर उन्हें एतराज क्यों ? जब देश में बाघों की गिनती हो सकती है, मगरमच्छों की गिनती हो सकती है, तो मनुष्य की जाति की गिनती से क्या आपत्ति है, जाति गणना सिर्फ ओबीसी कि थोड़ी ही, सभी लोगों के लिए है  गणना सामने आ जाएगी तो सरकारों के सामने स्पष्ट तस्वीर आएगी कि किस योजना का, कितना लाभ, किस जाति को हो रहा है साथ ही न्यायालयों के पास भी एक प्रामाणिक आधार होगा, आरक्षण पर हाल ही में माननीय उच्च न्यायालय उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव बिना ओबीसी के कराने का आदेश दिया था, ट्रिपल टेस्ट न कराने के कारण यदि जाति गणना हो चुकी होती तो सरकारों के सामने यह दुविधा नहीं आती, और उसे आयोग न बनाना पड़ता, जबकि संसद में बिना किसी आयोग व गणना के केंद्र सरकार ने ईडब्ल्यूएस कोटा 10 फीसदी लागू कर दिया, जिससे इस देश की बड़ी आबादी को अपने अधिकारों में कटौती महसूस हुई, केंद्र सरकार भी यदि वर्ण या जाति आधारित योजना से बनती है तो उसे लागू करने हेतु उसके पास जाति गणना के प्रमाणिक आंकड़े होने चाहिए।

# सिंकदर यादव बसपा नेता गाजियाबाद

# डा० राजवीर सिंह

#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार

# मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ उत्तर प्रदेश

# ghaziabad_news #hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu





हर जन तक विकास पहुँचे यही भाजपा सरकार का संकल्प है!

 

लखनऊ। शनिवार को गाजियाबाद के माननीय सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह जी मेरठ मंडल के सांसदों व विधायकों की बैठक के लिए लखनऊ में उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास में उपस्थित हुए। इस बैठक के माध्यम से गाजियाबाद व सम्पूर्ण मंडल क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। केंद्र में  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व के भाजपा सरकार विकास, वीजन के माध्यम से सम्पूर्ण क्षेत्र को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज के समय में कई ऐसी योजनाएं हैं जो पंक्ति में खड़े हर अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए सरकार कार्य कर रही है। आज तरक्की को जो गति मिल रही है वह सब एक सार्थक प्रयास का ही फल है। आज लखनऊ में चल रही सभी विकासात्मक योजनाओं को समय से पहले पूर्ण और आगामी विकास कार्यो की रूप रेखा को तैयार किया गया।  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  का संकल्प है उत्तर प्रदेश का समुचित विकास, जनकल्याण और बेहतर कानून व्यवस्था। जिसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामंजस्य से बेहतर और विकसित उत्तर का संकल्प पूरा करना ही भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इस बैठक में गाजियाबाद के विधायक अतुल गर्ग, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, मुरादनगर विधायक अजितपाल त्यागी, मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच,धोलाना विधायक धर्मेश तोमर, नोएडा विधायक पंकज सिंह,आदि उपस्थित हुए


#महानगर अध्यक्ष भाजपा गाजियाबाद                                                               

#महामंत्री महानगर भाजपा गाजियाबाद


# मीडिया प्रभारी भाजपा महानगर गाजियाबाद

# सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री जरनल वी के सिंह
#  स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप उत्तर प्रदेश सरकार
# समस्त विधायक गाजियाबाद
# विधायक नोएडा
# पूर्व सासंद डा० रमेश चन्द्र तोमर

# प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार

# मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ उत्तर प्रदेश

# ghaziabad_news #hindi_news_paper_ghaziabad #satta_bandhu






एक देश एक टेक्स के बावजूद मंडी समिति का टैक्स वसूले जाने का राष्ट्रीय व्यापार मंडल विरोध करता है--बालकिशन गुप्ता

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद की एक आवश्यक बैठक राज पब्लिक स्कूल मेरठ रोड गाजियाबाद बालकिशन गुप्ता जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता तथा संदीप त्यागी रसम के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों को सचल दल द्वारा किए जा रहे उत्पीडन को रोकने की मांग की गई।एक देश एक टेक्स के बावजूद मंडी समिति का टैक्स वसूले जाने का राष्ट्रीय व्यापार मंडल विरोध करता है। जीएसटी के छापे के नाम पर अधिकारियों द्वारा जो उत्पीड़न किया जा रहा है उस उस पर रोक लगे अनैतिक लोगों के कार्य पुजारियों को कानून के नाम पर कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने इस बात का पुरजोर विरोध किया। आगामी दिनों में सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट में व्यापारियों को राहत देने की मांग की गई बैठक में घरेलू वस्तुओं से जीएसटी दर कम करने की मांग की गई बैठक में मुख्य रूप से बालकिशन गुप्ता संदीप त्यागी रसम पंडित अशोक भारतीय वीरेंद्र कंडेरे ज्ञानेंद्र मलिक डॉ गौरव सैनी डॉ ओपी अग्रवाल अनिल मेहरा राकेश गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

 # राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद

# समस्त व्यापार मंडल गाजियाबाद

# बालकिशन गुप्ता 

# अशोक भारतीय

# ghaziabad_news #hindi_news_paper_ghaziabad


# हिन्दी समाचार