मुरादनगरःश्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाईन मकरेडा में आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन मां की तीसरी महाविद्या छिन्नमस्ता की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने सप्तशती का पाठ किया व हवन में आहुति दी। मंदिर के महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य ने बताया कि श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज के पावन सानिध्य में लोक कल्याण की कामना से गुप्त नवरात्रि में विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है, जिसके तहत सोमवार को मां छिन्नमस्ता की पूजा-अर्चना के लिए कई शहरों से श्रद्धालु पधारे। उन्होंने कहा कि दू धर्म में मां काली का स्वरूप माने जाने वाली मां छिन्नमस्ता की पूजा का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है। जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा और लगन से माता के इस स्वरूप की आराधना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं बहुत जल्द पूरी हो जाती है। सोमवार की पूजा के यजमान सोनम अग्रवाल मुरादनगर व सुशीला चौधरीए रहे। सभी भक्तों ने महंत मुकेशानंद गिरी महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। पंडित आशीष शर्मा व पंडित अमित शर्मा ने हवन व पाठ कराया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें