गुरुवार, 17 मार्च 2022

पुरुषार्थ सेवा समिति गाजियाबाद के द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह -------------


 


पुरूषार्थ सेवा समिति गाजियाबाद के द्वारा आर्यसमाज पार्क नवयुग मार्केट गाजियाबाद में होली मिलन समारोह बडी धूम धाम से चन्दन एंव गुलाब के फूलो के द्वारा मनाया गया,महिलाओ ने भजन सुनाकर इस उत्सव में चार चांद लगाने का काम किया,छोटे भाई वीरेन्द्र (वीरू)जी ने मधुर भजन प्रस्तुत किया,अध्यक्ष सुभाष गुप्ता जी ने सभी आगन्तुको का पटका पहनाकर एंव चन्दन तिलक लगाकर स्वागत किया,

भजन,स्वागत,के बाद सभी ने चटपटी चाट का लुफ्त


उठाया,इस अवसर पर भाई नरेन्द्र गुप्ता नन्दी जी ने आपसी सदभाव पर अपने विचार प्रस्तुत किये,संदीप गुप्ता अध्यक्ष सेक्टर 23 संजय नगर ने इस अवसर पर आयोजक मण्डल को धन्यवाद देते हुये आयोजन की सराहना की कहा कि इस तरह से प्रोग्राम से आपसी सदभाव बढता है,महामन्त्री वैश्य सभा सैक्टर 23 श्री सुन्दर लाल गर्ग के द्वारा प्रस्तुत मधुर भजन पर सभी झूम उठे,धर्मयात्रा महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी के सभी को संबोधित किया,पुरूषार्थ सेवा समिति की महिला अध्यक्ष श्रीमति प्रेमलता जी सभी महिलाओ सहित सभी को चन्दन लगाकर होली के महत्व को जाग्रत किया,अध्यक्ष सुभाष गुप्ता जी ने बताया कि पिछले दो साल से कोरोना वायरस के कारण आपसी दूरी बनी रहने से मिलना जुलना नही हो सका,कुछ साथी हमें छोडकर प्रभु चरणों में चले गये उन्हे भी याद किया गया,समारोह में मुख्य रूप से संदीप गुप्ता अध्यक्ष वैश्य सभा सैक्टर 23,महामन्त्री सुन्दर लाल गर्ग,कोषाध्यक्ष जे के तायल,संगठन मन्त्री प्रकाश गुप्ता,भाजपा वरिष्ठ नेता नरेन्द्र गुप्ता नन्दी,व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता (वीरू)जी,विपिन शर्मा जी,देवेन्द्र जी मेंहदीवाले,सुनिल बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरुषार्थ सेवा समिति,मीडिया प्रभारी राहुल कंसल,संयुक्त महामन्त्री राजेश गुप्ता जी,उपाध्यक्ष सीताराम मित्तल,उपाध्यक्ष रंजीत गुप्ता,आलोक गोयल,अरूण गुप्ता,कोषाध्यक्ष संजय गर्ग जी,महामन्त्री अनुराग अग्रवाल,संरक्षक दिनेश अग्रवाल(दिनेश टूर एंव ट्रैवल्स),अतुल आनन्द गुप्ता,श्री राकेश मित्तल पूर्व पार्षद भाजपा,श्री राकेश मित्तल टेलीफोन वाले,संजय जी पंचवटी,अशोक गोयल,पण्डित राजकुमार शास्त्री,महिला अध्यक्ष प्रेमलता जी,नेहा मित्तल ,रमा गुप्ता,के अलावा काफी संख्या में महिलाओं एंव पुरुषों ने होली मिलन समारोह में भाग लिया,आखिरी में डी सी बंसल ने सभी आगन्तुको का एवं आधार व्यक्त किया,                      सुभाष गुप्ता जी अध्यक्ष पुरूषार्थ सेवा समिति,एंव मुख्य संयोजक डी सी बंसल,

बुधवार, 16 मार्च 2022

आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक लोकपर्व होली परस्पर मिलजुलकर मनायें: डॉ पी एन अरोड़ा

*




हम तो जानें बस खुशियों की होली, राग द्वेष मिटाओ और मनाओ होली: प्रबंध निदेशक, यशोदा अस्पताल समूह 

गजियाबाद। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी, गाजियाबाद के एमडी डॉ पी एन अरोड़ा ने रंगोत्सव होली के शुभ अवसर पर गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश, देश की जनता एवं आपके सम्मानित समाचार पत्र के पाठकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ाने वाली होली भारत का एक प्रमुख त्यौहार है जिसे हर धर्म में मनाया जाता है। अपनी इस सांस्कृतिक विरासत एवं त्योहार को सब लोग एक साथ मिलकर खूब धूम-धाम से अपने परिवार व दोस्तों के साथ मनाएं। 


उन्होंने आगे कहा कि इस दिन सभी एक दूसरे के साथ अपने गिले-शिकवे भुलाकर, कुटिल भावनाएं एवं राग-द्वेष मिटाकर, गुलाल लगाकर, गले मिलकर, मिठाई खिलाएं व त्यौहार की शुभकामनाएं दें। उन्होंने कहा कि 2022 की होली आत्मीयता एवं प्यार की 2019 व उससे पहले की होली की तरह मनाएं। क्योंकि कोरोना काल में दो वर्षों की होली और इसके पीछे छिपी सामूहिक भावना को नीरस बना दिया था, जिससे अब उबरने की जरूरत है। 


# जीवन की गति में कभी समानता नहीं होती, यही सीख देते हैं होली के विविध रंग: डॉ पी एन अरोड़ा


उन्होंने कहा कि इस पर्व पर हर किसी के मन में एक उमंग है, एक खुशी है और उल्लास है। होली के विभिन्न रंग हमें जीवन का ये ही संदेश देते हैं कि हमारा जीवन इसी तरह के रंगों की तरह सराबोर रहे, क्योंकि जीवन में कभी प्रेम आता है, तो कभी उदासी आती है। कभी आगे बढ़ने की क्षमता प्राप्त होती है, तो कभी आसमान को छू लेने की आकांक्षा/हसरत बढ़ने लगती है। कभी दु:खों के घनघोर बादल छाते हैं, तो कभी खुशियों से जीवन नाचता-झूमता है। यानी कि जीवन की गति में समानता नहीं होती। कभी सुख, कभी दुःख, कभी विरह, कभी मिलन, कभी इंसानी जीवन आगे, तो कभी यही जीवन हमें बहुत पीछे धकेल देता है। ये रंग हमें ये ही समझाते हैं। 


# होली खेलने के गलत तरीके पर डॉ पी एन अरोड़ा ने जताई चिंता


डॉ अरोड़ा ने आजकल होली खेलने के गलत तरीके पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कोई ग्रीस से होली खेलता है, तो कोई कालिख से। यह ठीक नहीं है दोस्तों। आपके रंगों से या किसी तरह की अनुपयोगी चीजों से आप होली खेलोगे तो इससे किसी का नुकसान हो जाएगा। कोई आहत न हो, किसी को दुःख न हो, इस तरह से खेलें होली, तभी होली का मजा है। डॉ अरोड़ा ने लोगों से प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों से होली खेलने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने सूखी होली खेलने पर जोर देते हुए कहा कि जल ही जीवन है। आइये प्राण लें कि हम सूखे रंगों से होली खेल कर अपनी आने वाले पीढ़ी के लिए जल संचय करेंगे। होली त्योहार है उत्साह और उमंग का, पर्यावरण को दूषित करने का कतई नहीं। मनाइए इस बार होली फ्रेंडली और हेल्दी तरीके से। रंगों के होते कई नाम, कोई कहे पीला कोई कहे लाल, हम तो जाने बस खुशियों की होली, राग द्वेष मिटाओ और मनाओ होली

डा० पी एन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ को किया सम्मानित

 



गाजियाबाद ।वरिष्ठ समाजसेवी एवं यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी गाजियाबाद के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पी एन अरोड़ा ने आज योगी आदित्यनाथ को  


दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश सदन में मिलकर उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर हार्दिक बधाई दी और शॉल  उढ़ा  कर उनका सम्मान किया।

डॉ पी एन अरोड़ा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयासों एवं स्वास्थ्य छेत्र की भागीदारी के बारे में योगी आदित्यनाथ से विस्तार में चर्चा हुई।

बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज गाजियाबाद विकास प्राधिकरण मैं होली मनाई गई



 गाजियाबाद। बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज गाजियाबाद विकास प्राधिकरण मैं होली मनाई गई । 



प्राधिकरण के सचिव बृजेश कुमार ओएसडी सुशील चौबे अपर सचिव त्रिपाठी से मिलकर फूलों की होली खेली  गई। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा महासचिव पार्षद मनोज गोयल  उपाध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

मंगलवार, 15 मार्च 2022

अपनापन रसोई सेवा मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य - अशोक गोयल






गाजियाबाद। अपनापन फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को रसोई सेवा का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज हनुमान मंदिर घण्टाघर पर रसोई का आयोजन किया गया जिस में योग गुरु व समाजसेवी रेखा गुलाटी ने विधिवत प्रसाद वितरण कर शुभारम्भ किया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि यह रसोई सभी के सहयोग से चलती है रसोई सेवा में दूर दूर से कार्यकर्ता सेवा करने आते है। 

रसोई सेवा में पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क भोजन कराया जाता है। रसोई सेवा में अशोक गोयल ने सभी स्वमसेवको को होली की शुभकामनाएं दी व मिठाई भी बाटी। महानगर अध्यक्ष राजेश बंसल ने बताया कि बहुत जल्दी होली के अवसर पर पारिवारिक होली मिलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन लिया जाएगा जिसमें मातृशक्ति का सम्मान भी किया जाएगा।

   रसोई सेवा में संस्था के अध्यक्ष अध्यक्ष राजेश बंसल, सुनील वार्ष्णेय, राकेश स्वामी, रमेश खजांची, नेहा जैन, सुष्मिता चौधरी, रजनी गुप्ता, सुदेश रानी, आर के गोयल, मास्टर अमरदास शर्मा, विपिन अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, विन्नी राजपूत, प्रेम लता, माया भारती व नीरज गोयल ने सहयोग किया।

उद्योग व्यापार मंडल महानगर गाजियाबाद द्वारा होली मिलन का भव्य आयोजन किया गया

 



गाजियाबाद हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश  जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर श्रीमती आशा शर्मा एवं गाजियाबाद शहर से दितीय बार निर्वाचित विधायक श्री अतुल गर्ग जी उपस्थित रहे कार्यक्रम में बहुत ही सुंदर राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी में सब को भावविभोर कर दिया बरसाने की होली खेलकर राधा कृष्ण की झांकी ने सभी व्यापारी बंधुओं को कृष्ण माय कर दिया इस अवसर पर संजीव गुप्ता हरीश मल्होत्रा सुभाष छाबड़ा एवं मनवीर नागर ने आए हुए सभी व्यापारी बंधुओं का स्वागत माला पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। 

कार्यक्रम में अतिथि गण में भाजपा के वरि



ष्ठ नेता पवन गोयल सुबोध गुप्ता महेश आहूजा राकेश भाटला संजीव शर्मा पप्पू पहलवान गुलशन भांबरी अंशुल अग्रवाल संजीव लाहोरिया पप्पू लाहोरिया टीटू महाजन नवीन अग्रवाल मनोज गोयल साक्षी नारंग देवेंद्र हितकारी सुरेश्वर प्रभु पंडित महेश चंद वशिष्ट अजय गुप्ता राज किशोर गुप्ता प्रीतम लाल मनमोहन मित्तल मुकेश आनंद अमित गोयल नीरज गोयल राजेंद्र मित्तल मेहंदी वाले संजीव मित्तल अनुज मित्तल अनिल अग्रवाल सांवरिया रजनीश बंसल एवं मंडल से राजू छाबड़ा उदयवीर लाडी राहुल जाटव रंगा यादव दुष्यंत गुप्ता निशांत गुप्ता नवनीत गुप्ता चिराग गोयल नवनीत छाबड़ा तुषार वार्ष्णेय सुनील चाचा रघुवीर सोनी वरुण कुमार पूनम सिंह रिचा सूदअर्चना सिंह लवली कौर अशोक अरोड़ा सुरेश महाजन एवं समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने किया।

रविवार, 13 मार्च 2022

मोदी ने देश से किया आतंकवाद का नाश-बिट्टा





गाजियाबाद। आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय चेयरमैन सरदार मनिंदरजीत सिंह बिट्टा  आज विजयनगर स्थित  हरप्रीत सिंह जग्गी  के दयाल पब्लिक स्कूल पर पहुंचे।इस अवसर पर प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद का समापन आतंकवाद विरोधी मोर्चा ने  नही ओजसवी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  ने किया आतंकवाद  विरोधी मोर्चा ने  सहयोग  किया नरेंद्र मोदी जी  ने पूरे देश में एकजुटता लाने के लिए और योगी जी ने जो पूरे प्रदेश को एक भ्रष्टाचार मुक्त व भयमुक्त वातावरण दिया जिसके कारण हम योगी जी का और मोदी जी का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं 


उन्होंने गाजियाबाद में आतंकवाद विरोधी मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में राजीव त्यागी जी को  नियुक्त   किया और हरप्रीत सिंह जग्गी का विशेष धन्यवाद दिया ।

इस अवसर पर पंजाबी एकता समिति राकेश बाटला 'अजय कालरा जी रविंदर आर्य जी दशमेश सेवक जत्थे के सुखविंदर सिंह, जुझार सिह,पूर्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता  दीपक माकिन मुकेश शर्मा,  राजेंद्र शर्मा , लाइनपार क्षेत्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके आर्य , पार्षद  साक्षी नारंग जी व्यापार मंडल के वसीम खान, के दयाल सिंह, हरविन्दर सिंह,अमित गर्ग गुरप्रीत सिह आदि मुख्य रूप  से उपस्थित  रहे।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा श्री श्याम फाग महोत्सव एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया

 



गाजियाबाद।  लायंस क्लब भवन,निकट जैन मंदिर कविनगर में सांय 5 बजे से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शहर के गणमान्य व्यक्तियों    के साथ नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंवर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी  के के शर्मा के द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान मनमोहक झांकियों के बाद चन्दन लगाकर फूलों वाली होली खेली गई। सभी ने होली पर्व से पूर्व फाग महोत्सव में आनंद लिया।



श्री श्याम फाग महोत्सव होली मिलन कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के के शर्मा जी के साथ मे कार्यक्रम की आन बान शान बनकर अपनी गणमान्य उपस्थिति के साथ भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा , महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान जी,दर्ज़ा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हाजी राजशाही , नगरायूक्त  महेन्द्र सिंह तंवर, फिल्म निर्माता मनोज शर्मा, व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  चिन्मय भारद्वाज , प्रदेश उपाध्यक्ष बृज भूषण मित्तल , व्यापारी एवं वरिष्ठ समाज सेवी विजय चौधरी , समरकूल के डायरेक्टर संजीव गुप्ता , व्यापारी नेता प्रीतम लाल,निगम पार्षद हिमांशु मित्तल , पी एन गर्ग, सुरेंद्र गर्ग, नीरज गोयल, विनित शर्मा आदि उपस्थित रहे । 


कार्यक्रम संपन्न होने पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के के शर्मा ने सभी अतिथिगण का कार्यक्रम में पधारने पर एवं राष्ट्रीय व्यापार मंडल परिवार के समस्त सदस्यों का होली मिलन के सफ़ल आयोजन के लिए अयोजन कर्ता पदाधिकारियों सहित कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले सभी महानुभावों का, मातृशक्ति का, व्यापारीयों का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के आयोजन में जिला अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता महानगर अध्यक्ष संजय गोयल, जिलाध्यक्ष महिला डॉक्टर सोनिका शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदीप चौधरी, प्रवीण सेठी,अशोक भारतीय, अजय सिंघल, परमानंद सिंघल,पंकज त्यागी, समीर शर्मा, संदीप त्यागी रसम, रुद्रप्रताप त्यागी ,असीम कटारिया, अनिल मेहरा , वंदना चौधरी, तरुनिमा श्रीवास्तव, हरमीत बक्शी, मुनींद्र आर्य,, मनोज गुप्ता, सुरेश सिंह, विकास त्यागी, राजेश वर्मा, राजीव त्यागी, योगेंद्र त्यागी, नीता भार्गव, करण शर्मा, प्रदीप पाठक, लविश गर्ग, आलोक त्यागी, शैलेन्द्र बाबा, संजीव कुमार आदि रहे।





शनिवार, 12 मार्च 2022

फ्लावर शो के दूसरे दिन पहुंचे जीडीए सचिव बृजेश कुमार , लोगों की उमडी़ भीड़

 


गाजियाबाद। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लैण्डक्राफ्ट डवलेपर्स द्वारा फ्लोरिक्लचर एव हार्टिक्लचर सोसाईटी , गाजियाबाद के सहयोग से दूसरे दिन शनिवार को गोल्फलिंक्स पर फ्लावर शो एवं चटकारे का शुभारम्भ हुआ ।जिसका उदघाटन जीडीए के सचिव बृजेश कुमार के द्वारा किया गया ।

फ्लावर शो में विभिन्न प्रजाति के असख्य पुष्प


एवं पौधो की प्रर्दशनी का आयोजन किया गया , हर तरफ बहुत ही रंगारंग दृश्य तथा हर तरफ पुष्पों की छटा बिखरी हुई थी । आयोजन स्थल पर योग, पर्यावरण औषधीय एवं आक्सीकृत ( आक्सीजन उत्सर्जित

पौधा ) एवं पुष्प का प्रर्दशन किया गया।

साथ ही इस मोके पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों एव चटकारे का भी लोगो ने लुत्फ उठाया । साथ ही आयोजन स्थल पर बच्चों के लिए डायना सोर गेम्स , झूले इत्यादि का भी आयोजन रहा । आयोजन स्थल पर सोलो डांस परफोरमेंस , डीपीएसजी डासन स्कूल के बच्चों का वंदना कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मोके पर उरोज डांस ग्रुप , म्यूजिशियन , राजस्थानी डांस ( अशोक कुमार ) के द्वारा प्रस्तुत किया गया साथ ही योग डांस का भी आयोजन किया गया । महिलाओं के लिए एक मीना बाजार भी लगाई गई है ।

इस आयोजन में ललित जायवाल , राकेश गोयल , रमा त्यागी , रश्मि अग्रवाल , डी .के . शर्मा , निर्मेश अग्रवाल  दिपांशु अग्रवाल इत्यादि का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा ।

वोट शेयरिंग के मामले में सीएम योगी सबसे लोकप्रिय हुए साबित, मंत्री अतुल गर्ग रहे दूसरे नंबर पर

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रीमंडल में सबसे लोकप्रिय साबित हुए हैं। चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सर्वाधिक वोट शेयर प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े और भारी मतों से विजय हासिल की। सीएम योगी को कुल वोट का 66.18 प्रतिशत मिला है। सीएम योगी के बाद वोट प्रतिशत के मामले में उनके मंत्रीमंडल के सदस्य अतुल गर्ग दूसरे नंबर पर रहे हैं और उन्हें (61.37) प्रतिशत वोट मिले हैं। वैसे वोट शेयर बढ़ाने में सबसे आगे योगी सरकार के मंत्री सिद्दार्थ नाथ सिंह रहे हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह को वर्ष 2017 में 43.40 प्रतिशत वोट मिला था यानी इस बार उन्हें 9.89 प्रतिशत अधिक वोट मिला है। यहां भी अतुल गर्ग ने बाजी मारी है और वे मंत्रमंडल के अन्य सदस्यों में दूसरे नंबर हैं। मंत्री अतुल गर्ग का वोट शेयर 6.09 प्रतिशत अधिक बढ़ा है। 2017 के चुनाव में अतुल गर्ग को 55.28 प्रतिशत वोट मिला था जबकि इस बार उन्हें 61.37 प्रतिशत वोट मिला है। अतुल गर्ग का वोट प्रतिशत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह यह भी है कि उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र में न केवल रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य कराए बल्कि जनता के बीच हमेशा उपलब्ध भी रहे है। 2017 में जो वोट उन्हें नहीं मिला था इस बार उन्हें विपक्ष को जाने वाला वोट भी बहुतायात मिला।




 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार के चलते ही लाइनपार क्षेत्र को शहर से जोड़ने के लिए आरओबी का निर्माण, एक्सप्रेस-वे की सौगात, रैपिड रेल, पुराना बस अड्डा तक मेट्रो को लाने में जहां अतुल गर्ग ने अहम भूमिका निभाई वहीं पेयजल की समस्या का समाधान किया। लाइनपार क्षेत्र में ही पानी की कई टंकियों का निर्माण कराया गया, विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विद्युत सबस्टेशनों की क्षमता बढ़ाई गई, आयुष्मान कार्ड, नए राशन कार्ड आदि ऐसी अनेक सरकारी योजनाएं लोगों के घर तक पहुंची। विपक्ष भी हैरान है कि उनका कैडर वोट भी अतुल गर्ग के खाते में चला गया।

सासंद वी के सिहं ने ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ को दी बधाई

 


लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गाज़ियाबाद के लोकप्रिय सांसद व भारत सरकार में सड़क परिवहन राजमार्ग तथा नागर विमानन राज्यमंत्री आदरणीय जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह जी(सेवानिवृत्त) ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। साथ ही इस शुभ अवसर पर माननीय जनरल साहब जी ने उन्हें अगले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी। ऐसे में प्रदेश में चारों दिशाओं से मिले जनप्रेम को देखकर बिल्कुल स्पष्ट हो गया कि अब प्रदेश की जनता गुंडागर्दी वाले काले काल को कभी स्वीकार नहीं करेगी। समस्त प्रदेशवासियों को विकास करने वाली सरकार की जरूरत थी, वह सरकार 2017 से कायम है। जो 2017 से प्रदेश में लगातार विकास निर्माण-कार्य हुए हैं। 


हमारी सरकार ऐसे विभिन्न विकास कार्य व जनकल्याणकारी योजनाओं का आगाज़ करती रहेगी। हमने पिछले 5 साल में जो विकास कार्यों को किया है, उसी में अब हम और धार लगाएंगे ताकि प्रदेश निरन्तर प्रगति के शिखर पर बना रहे। अपार जन आशीर्वाद देने के लिए प्रत्येक मतदाता का हृदय से आभार!

फ्लावर शो एवं चटकारे का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

 गाजियाबाद। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लैण्डक्राफ्ट डवलेपर्स द्वारा फ्लोरिक्लचर एव हार्टिक्लचर सोसाईटी , गाजियाबाद के सहयोग से शुक्रवार को गोल्फलिंक्स पर फ्लावर शो एवं चटकारे का शुभारम्भ हुआ ।जिसका उदघाटन जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया ।

फ्लावर शो में विभिन्न प्रजाति के असख्य पुष्प एवं पौधो की प्रर्दशनी का आयोजन किया गया , हर तरफ बहुत ही रंगारंग दृश्य तथा हर तरफ पुष्पों की छटा बिखरी हुई थी । आयोजन स्थल पर योग, पर्यावरण औषधीय एवं आक्सीकृत ( आक्सीजन उत्सर्जित पौधा ) एवं पुष्प का प्रर्दशन किया गया।

साथ ही इस मोके पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों एव चटकारे का भी लोगो ने लुत्फ उठाया । साथ ही आयोजन स्थल पर बच्चों के लिए डायना सोर गेम्स , झूले इत्यादि का भी आयोजन रहा । आयोजन स्थल पर सोलो डांस परफोरमेंस , डीपीएसजी डासन स्कूल के बच्चों का वंदना कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मोके पर उरोज डांस ग्रुप , म्यूजिशियन , राजस्थानी डांस ( अशोक कुमार ) के द्वारा प्रस्तुत किया गया साथ ही योग डांस का भी आयोजन किया गया । महिलाओं के लिए एक मीना बाजार भी लगाई गई है ।

इस आयोजन में ललित जायवाल , राकेश गोयल , रमा त्यागी , रश्मि अग्रवाल , डी .के . शर्मा , निर्मेश अग्रवाल इत्यादि का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा ।

बुधवार, 9 मार्च 2022

29 वर्षों से कन्या भ्रूण हत्या क्यों पर जागरूक अभियान चलाया जा रहा है महिलाओं की सुरक्षा के लिए जान भी कुर्बान कर देंगेl...... बीके शर्मा हनुमान

                 


गाजियाबाद भागीरथ सेवा संस्थान संजय नगर प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष  बी के शर्मा हनुमान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को अंतरराष्ट्रीय क्रियाशील महिला दिवस या महिलाओं के अधिकार और अंतरराष्ट्रीय शांति के लिये दिवस भी कहा जाता है जो समाज में महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिये देश के विभिन्न क्षेत्रों में पूरे विश्व भर में 8 मार्च को हर वर्ष मनाया जाता है। सामान्यत: इसे पूरी महिला बिरादरी को सम्मान देने, उनके कार्यों की सराहना करके और उनके लिये प्यार व सम्मान जताने के लिये मनाया जाता है। चूँकि महिलाएँ समाज का मुख्य हिस्सा होती हैं तथा आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्रियाओं में एक बड़ी भूमिका निभाती हैं, महिलाओं की सभी उपलब्धियों की सराहना करने और याद करने के लिये अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव मनाते हैं। एक समाजिक राजनैतिक कार्यक्रम के रुप में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्सव को मनाने की शुरुआत हुई जिसके दौरान कई देशों में अवकाश की घोषणा की गयी। इस उत्सव को मनाने के दौरान मातृ दिवस  उत्सव की तरह महिलाओं की ओर पुरुष अपना प्यार, देख-भाल, सराहना और लगाव को ज़ाहिर करते हैं। अपने अनमोल योगदान के लिये महिला संघर्ष की ओर राजनीतिक और सामाजिक जागरुकता को मजबूत करने के लिये वर्ष के खास विषय और पूर्व योजना के साथ हर वर्ष इसे मनाया जाता है। 



प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आज 29 महिलाओं  को सम्मानित किया गया व अंग वस्त्र चुनरी पुष्प पगड़ी स्मृति चिन्ह देकर उनके समक्ष आरती उतार कर कन्याओं व महिलाओं के दीर्घायु की कामना की इस अवसर पर परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल डॉ एके जैन डॉ एन एस तोमर डॉक्टर सुभाष शर्मा डॉक्टर आरपी शर्मा डॉक्टर मिलन मंडल  आदि सैकड़ों लोग शामिल थे

पूंजीवादी बजट--धर्मेन्द यादव

 

मुरादाबाद। केन्द्र सरकार द्वारा पेश किया बजट मध्यमवर्गीय लोगों के लिये नही है किसानों के लिये भी कोई योजना नही है मंहगाई पर नियंत्रण की कोई योजना नही बजट से चुनाव बाद महंगाई बढ़ेगी पूंजीवादी बजट है। यह बात मुरादाबाद के सपा नेता धर्मन्द यादव ने कही । उन्होंने बताया कि बजट मध्यमवर्गीय लोगों के लिये नही है किसानों के लिये भी कोई योजना नही है मंहगाई पर नियंत्रण की कोई योजना नही बजट से चुनाव बाद महंगाई बढ़ेगी । गरीबों के लिये कोई राहत  नही यह पूंजीवादी सरकार का बजट पूंजीवादीयों के लिये ही है पूर्व में लाखों नोकरियाँ छीनी हैं झूँठ के आंकड़े पेश कर जनता को ठगने की कोशिश की गई है।

री


बों के लिये कोई राहत  नही यह पूंजीवादी सरकार का बजट पूंजीवादीयों के लिये ही है पूर्व में लाखों नोकरियाँ छीनी हैं झूँठ के आंकड़े पेश कर जनता को ठगने की कोशिश की गई है।


धर्मेन्द्र यादव

 वरिष्ठ नेता

समाजवादी पार्टी मुरादाबाद

मंगलवार, 8 मार्च 2022

एक स्वस्थ नारी से ही समुन्नत दुनिया का निर्माण संभव, उन्हें अच्छी परवरिश दें: डॉ उपासना अरोड़ा





गाजियाबाद। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी, गाजियाबाद की निदेशिका डॉ उपासना अरोड़ा मानवीयता और व्यवहारिकता की प्रतिमूर्ति समझी जाती हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है और आगे भी करने का इरादा रखती हैं। जीवन के अप्रत्याशित संघर्षों के बाद निज प्रेरणा से उन्होंने जो सफलता हासिल की है, वह आधुनिक महिलाओं के लिए किसी मिशाल के जैसा है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले उन्होंने मीडिया जगत से बातचीत की, ताकि उनके स्वस्थ दृष्टिकोण से देश-दुनिया को अवगत कराया जा सके। बातचीत के दौरान उन्होंने आत्मीयता, मानवता, सेवाभाव, कर्तव्य परायणता, व्यवहारिकता और चिकित्सा जगत के उन पहलुओं को उजागर कर दिया, जिसे जानना-समझना देश और देशवासियों की आज सबसे बड़ी जरूरत है। यहां प्रस्तुत है उनसे हुई बातचीत के कुछ खास अंश:- 



सवाल:- आप चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी हस्ती बन चुकी  हैं। आखिर कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक और आगे आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं?


जवाब:- मेरा प्रारंभिक जीवन अप्रत्याशित घटनाओं से प्रभावित हुआ, लेकिन मैं बहुत सूझबूझ और मजबूत इरादों वाली महिला हूँ। कहते हैं न कि जहां चाह है, वहां राह है। मैं तो आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थी, लेकिन वक्त व हालात ने मुझे चिकित्सा क्षेत्र में उतार दिया, फिर हमने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। ऐसा इसलिए सम्भव हो सका, क्योंकि मेरा विवाह श्री पी. एन. अरोड़ा के साथ हुआ, जो कि इस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इन्होंने हर कदम पर मेरा सहयोग किया, क्योंकि मैं अपनी शिक्षा के माध्यम से मिली जीवन की राह को एक बेहतर राष्ट्र बनाने की दिशा में अपना सहयोग देकर आगे बढ़ना चाहती थी। समय और हालातों से समझौता करते हुए इस मुकाम तक पहुंची हूँ। गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देते हुए अपने अस्पताल समूह का विस्तार करना मेरी पहली प्राथमिकता है।



सवाल:- स्वास्थ्य क्षेत्र में मानवीयता और सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन आपने कैसे किया।


जवाब:- हेल्थ सेक्टर से जुड़े व्यक्तियों को मानवीयता और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझना अत्यंत आवश्यक है। मैंने इसी पक्ष को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाये और सफल हुई। इसके लिए मैंने कई कोर्स किए और फिर लगातार इस सेक्टर में आगे बढ़ती रही। 


मेरी राय है कि हमारे देश में शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता कहीं अधिक है। क्योंकि ग्रामीण महिलाएं शहरी महिलाओं की अपेक्षा कहीं अधिक काम करती हैं, लेकिन उनके काम का स्वरूप दूसरा है। 


सवाल:- भारतीय समाज में लड़के की बजाय लड़कियों पर कम ध्यान दिया जाता है। आप क्या कहना चाहेंगी।


जवाब:- मेरा मानना है कि हर परिवार में लड़के की बजाय लड़की पर सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खासकर उसकी शिक्षा से लेकर उसके खानपान तक में भी कतई भेदभाव नहीं होना चाहिए। वैसे अधिकांश घरों में एक माता अपने पुत्र को पोषक तत्व खिलाती है, जबकि मेरा मानना है कि एक लड़की को कहीं ज्यादा मजबूत बनाने की दरकार है। क्योंकि एक लड़की विवाहोपरांत सृष्टि को आगे बढ़ाने में सबसे अधिक योगदान देती है। 


इसलिए हमें एक लड़की के जन्म के समय से उसकी भलाई में ईमानदारी से विश्वास करना चाहिए। एक स्वस्थ परिवार और आगे एक समृद्ध समाज और उससे आगे एक सम्भ्रांत देश की जड़ें एक स्वस्थ बालिका से निहित होती हैं। चूंकि महिलाओं में इस दुनिया में एक नया जीवन लाने की क्षमता है और केवल एक स्वस्थ महिला ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है जो एक स्वस्थ पीढ़ी को बनाए रख सकती है। इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए हमें शुरू से ही बालिकाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए और अच्छे भोजन की आदतों को सुनिश्चित करना चाहिए। उनके मानसिक स्वास्थ्य और सबसे बढ़कर एक स्वस्थ जीवन शैली पर सदैव ध्यान दिया जाना चाहिए।


निजी तौर पर, मैं महिलाओं को एक संदेश देना चाहती हूँ कि वह अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें और स्वास्थ्य को सबसे ऊपर रखें। क्योंकि घर, व्यवसाय और जीवन चलाना तभी संभव है जब आपके पास सही मानसिकता हो। सही मानसिकता, अच्छी मानसिक भलाई, एक स्वस्थ शरीर और आत्मा, एक अच्छी तरह से प्रबंधित जीवन शैली, परिवार के भीतर या काम पर एक खुला संचार चैनल और काम से नियमित रूप से ब्रेक लेने का गठन करती है, इसलिए कुछ भी आपके सिर पर नहीं जाता है या आपको परेशान नहीं करता है।


सवाल:- पुरुष प्रधान भारत में महिलाओं के प्रति मानसिकता कितनी बदली है।


जवाब:-  यहां मैं सिर्फ यही कहना चाहूंगी कि जिन महिलाओं ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त कर ली हैं, उन्हें कम से कम बीस महिलाओं को जोड़ कर उनके भविष्य को संवर्धित करने में अपना विशेष योगदान देना चाहिए। हालांकि भारतीय पुरुषों में भी अब महिलाओं के प्रति मानसिकता बदली है। उनके प्रति उनका सम्मान बढ़ा है। आजकल 70 प्रतिशत पुरुष, महिलाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं। 


यह सच है कि पहले वित्तीय मामलों सहित कई क्षेत्रों में भारतीय महिलाओं को प्रोत्साहन नहीं मिलता था, लेकिन अब स्त्री शक्ति चिकित्सक है, हवाई जहाज की पायलेट है, इंडस्ट्रियलिस्ट है, सीए है और देश के वित्तीय हालात को संभालने वाली वित्तमंत्री तक है। केंद्रीय वित्तमंत्री के रूप में श्रीमती निर्मला सीतारमण का चयन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर दिया है। उन्होंने समय रहते ही एक महिला सादगी और विद्वत्ता की ताकत को पहचाना और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भरोसा करने के साथ साथ भरोसा भी दिलवाया।


सवाल:- हेल्थ सेक्टर की शीर्ष हस्ती बनने के लिए किसी को क्या करना चाहिए।


जवाब:- हेल्थ सेक्टर में मेरा मानना है कि शीर्षक्रम पर जितने भी जिम्मेदार हस्तियां हैं उन्हें अपने पेशे को "विश्वास के आधार" पर और अधिक मजबूती दी। यही सबको देने की आवश्यकता है। अगर हर प्रमुख "हेल्थ शीर्षस्थ हस्ती" अपने क्षेत्र पर लगातार नजर रखते हुए कर्मचारियों के साथ सामंजस्य बनाये तो यह क्षेत्र देश में और अधिक मजबूत होगा। जहाँ तक हमारी बात है तो हमारे हास्पिटल में रिसर्च सेंटर भी है जहां मरीज से लेकर बीमारी और दवाईयों, उसके सकारात्मक असर और नकारात्मक असर पर रिसर्च करने के साथ डाटा भी एकत्रित कर रिसर्च की जाती हैं। 


सवाल:- भारत के चिकित्सकों के विषय में आपकी क्या राय है। अनुभवजन्य परिस्थितियों के आधार पर प्रामाणिक रूप से बताइए।


जवाब:- हमारे देश की चिकित्सा और चिकित्सकों पर मुझे तब और अधिक गर्व हुआ जब मैं अपने से सम्बंधित एक रोग के बारे में समुचित चिकित्सा हेतु विदेश गई और वहां के वरिष्ठ चिकित्सकों से सलाह-मशविरा किया। उन्होंने मेरी ट्रीटमेट सम्बंधी प्रेसक्रिप्शन को देखने के बाद कहा कि "आपका सबसे बेहतर इलाज हिन्दुस्तान में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है, इसलिए आपको कहीं भी दिखाने की जरूरत नहीं है।" इन शब्दों ने मेरे देश के चिकित्सकों के प्रति सम्मान को और अधिक गर्व से उन्नत कर दिया।


सवाल:- एक महिला कई भूमिका में दिखाई देती हैं। सबमें अच्छा तालमेल बिठा लेती हैं, वो कैसे?


जवाब:- एक महिला, एक पत्नी, एक माँ, एक व्यवसायी महिला और बहुत कुछ के रूप में, वह हमेशा खुद से कहती है कि एक महिला के लिए और भी बहुत कुछ है जो आंख से मिलती है। महामारी के पिछले कुछ वर्षों में वह प्रेरित और आत्म-प्रेरित महिला की एक टीम के साथ नेतृत्व करने और काम करने के लिए भाग्यशाली रही हैं, जिन्होंने अपने निजी जीवन और घरों के प्रबंधन से परे, इस तथ्य पर ध्यान दिया कि हम एक संघर्षरत समाज की सेवा कर रहे थे। जो अन्य सामान्य बीमारी और स्थितियों के अलावा कोविड-19 से डरा हुआ।


उन्होंने अनुभव किया कि टीम के भीतर महिलाएं सबसे महत्वपूर्ण मामलों में आसानी से भाग लेती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि सभी सुरक्षित महसूस करें और उन्हें सर्वोत्तम तरीकों से प्राथमिकता दी जाए। स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा करना, उनके लिए व्यक्तिगत रूप से देखभाल, विनम्रता, अपनेपन और बहुत कुछ का एक सबक रहा है और वह अपनी टीम को आगे भी यही सिखाती हैं।


सवाल:- महिला सशक्तिकरण के बारे में आपकी क्या राय है। यह कितना सफल है।


जवाब:- पिछले एक दशक में महिला सशक्तिकरण शब्द ने जोर पकड़ लिया है और उन्हें लगता है कि हम महिलाओं के रूप में हमेशा काम करने वाली नौकरियों और व्यवसायों के प्रबंधन से लेकर शादी करने और घरों का प्रबंधन करने और एक बच्चे को जन्म देने तक का अधिकार था और अभी भी वही काम कर रहे थे, जो हमने किया था। क्योंकि हमारा जीवन यह मायने रखता है और अक्सर इन स्थितियों में हम अपने आप को, अपने स्वास्थ्य, अपनी मानसिक भलाई और परिवार या व्यवसाय या बच्चे की देखभाल करने की उपेक्षा करते हैं जिसका हम पालन-पोषण कर रहे हैं।


खासकर पिछले दो साल, जो अब तक जी चुके हैं, इस बात का स्पष्ट प्रतिबिंब थे कि हम सभी को एक साथ क्या पकड़ सकते हैं और हम वास्तव में कितनी अच्छी तरह से प्रबंधन कर सकते हैं। वह नोज़ाके शांगे के एक उद्धरण को याद करती हैं जो इस प्रकार है- "जहां एक महिला होती है, वहां जादू होता है।"  और, मैं इन शब्दों में दृढ़ता से विश्वास करता हूं।


मेरी अनुभव ऐसी रही है कि आप एक महिला को एक जिम्मेदारी देते हैं और फिर आप इसके बारे में भूल सकते हैं क्योंकि महिलाएं भावुक प्राणी हैं जो चीजों को उस तरह से करने में कोई कसर नहीं छोड़ सकती हैं जैसे उन्हें किया जाना चाहिए। हमें अच्छे व्यवसाय प्रबंधक, वक्ता, प्रवक्ता और क्या नहीं कहा जाता है, लेकिन हम इस सब के सार को भूल जाते हैं, जो हमारे लिए एक ऐसा दिन मना रहा है जहां हम मुश्किल से उन बलिदानों को याद करते हैं जो एक महिला को हर दिन, हर महीने करना पड़ता है, हर साल, और कभी-कभी जीवन भर।


सवाल:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न महिलाएं कैसे मनाएं।


जवाब:- सभी महिलाओं का आह्वान करते हुए मैं कहना चाहूंगी कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने आप को और उन उपलब्धियों का जश्न मनाएं जो आपने अतीत में हासिल की हैं और जो भविष्य में आपकी योजनाओं में शामिल है, जिसे आप बनाई है। इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह कितना बड़ा या छोटा है। जैसा कि मैंने कहा, हम महिला दिवस हर रोज मनाते हैं, या हर पल मनाते हैं। हमें यह बताने के लिए महिला दिवस की आवश्यकता नहीं है कि हम विशेष हैं। बल्कि हम बेहद खास हैं क्योंकि हम एक जीवन को जन्म देने में सक्षम हैं। हमें केवल दूसरों को यह दृष्टिकोण देना है कि हम विशेष हैं और नारीत्व की उस पवित्रता को बनाए रखें। क्योंकि जब वे जानते हैं कि हम सशक्त हैं, तभी हम वास्तव में होंगे।


दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में हमेशा से ही मेरी सोच रही है कि दुनिया को नारीत्व का जश्न मनाने के लिए एक दिन की जरूरत नहीं है, बल्कि हम निरन्तर यह सोचना चाहिए कि हमारे पास क्या है या हम क्या हासिल कर सकते हैं। हम अपने जीवन में हर दिन के बजाय हर पल क्या कुछ हासिल करते हैं। आप मानें या न मानें, लेकिन एक आत्मा को जन्म देने से लेकर घर चलाने तक, और उससे आगे व्यवसाय चलाने तक, महिलाओं को बस इस बात का कम आंकलन किया जाता है कि वे क्या करती हैं या कर सकती हैं।


इस महिला दिवस पर वह इस बात को दोहराना चाहेंगी कि अगर किसी के लिए इसका कोई मतलब नहीं है तो हमें महिला दिवस मनाने की जरूरत नहीं है। हालांकि यह एक ऐसा दिन है जब हम महिलाओं को महत्व देते हैं और पहचानते हैं कि उन्होंने परिवार, समाज या दूर से अपने लिए क्या किया है। इसलिए मैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को दुनिया भर में हर महिला के लिए उत्सव के दिन के रूप में चिह्नित करती हूं। इसका मतलब यह है कि यह केवल इस दिन नहीं है कि हम महिला दिवस मनाते हैं बल्कि हम इसे हर एक दिन मनाते हैं, क्योंकि हर दिन एक महिला ऊपर और चमकता है।


सवाल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर युवतियों-महिलाओं को आप क्या सन्देश देना चाहेंगी।


जवाब:- मैं 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' मिशन से भी जुड़ी हुई हूँ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए मैं अपने देश की महिलाओं और युवतियों सहित सभी से यही कहूंगी कि वो अपनी क्षमता को खुद पहचानें, खुद पर विश्वास करें, अपनी क्षमता को लगातार बढ़ाते रहें, खुद के सीखने की प्रक्रिया और शिक्षा को लगातार मजबूत करते रहे। साथ ही अपनी नीयत साफ रखें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि हमारा जीवन एक समय तक तो हमारा होता है, लेकिन इसके बाद देश के लिए होता है। इसलिए मदद, परोपकार और मानवीय मूल्यों को लगातार मजबूत करते रहें। आप यह सोच कर हैरान रह जाएंगे कि प्रगति के रास्ते खुद ब खुद खुलते चले जाएंगे। ईश्वर उन्हें प्रगति देगा। यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  दुनिया के लिए हम कौन हैं, इसका एक सौम्य अनुस्मारक है! 


मैं अपनी टिप्पणी को निम्नलिखित पंक्तियों के साथ समाप्त करती हूँ: 


“कोमल है कमज़ोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है।"

रविवार, 6 मार्च 2022

पत्रकार एसोसिएशन द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

 


ग़ाज़ियाबाद। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी पत्रकार एसोसियेसन ग़ाज़ियाबाद द्वारा होली मिलन का समारोह एस एस डी जैन पब्लिक स्कूल कविनगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पत्रकार व फोटोग्राफर उपस्थित हुए।सभी ने होली महोत्सव का भरपूर आनंद लिया।पत्रकार एसोसिएशन द्वारा कवि सम्मेलन व राधाकृष्ण की झांकि


यां प्रस्तुत की गई ।जिन्होंने बहुत अच्छे नृत्य प्रस्तुत किये।


जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर सूचना विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार चौहान ने कहा कि यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है इसकी मैं दिल से बहुत तारीफ़ करता हूँ तथा अपना विचार रखता हूँ कि इसी तरह से एसोसिएशन द्वारा एक पत्रकार प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाना चाहिए जिसमें उन्हें आज के परिवेश में किस तरह से पत्रकारिता करनी चाहिए और क्या क्या परेशानियां आती है उनका किस तरह से सामना किया जाए इस बात पर चर्चा होनी चाहिए तथा अच्छे वक्ताओं को बुलाकर के इसका समाधान होना चाहिए।

इस अवसर पर पत्रकार एसोसिए


शन के अध्यक्ष अजय जैन ने कहा कि पत्रकार हमेशा दूसरों के सुख दुख एवं महोत्सवों में शामिल होते हैं लेकिन वो अपना त्यौहार नहीं मना पाते हैं इसलिए पत्रकार एसोसिएशन होली मिलन का कार्यक्रम सिर्फ़ और सिर्फ़ पर पत्रकारों के लिए करती है जिसमें सिर्फ़ पत्रकार बंधु ही शामिल होते हैं इस कार्यक्रम में सभी पत्रकारों का भारी सहयोग रहता है जिसके कारण यह कार्यक्रम दिन दूना रात चौगुना आगे बढ़ रहा है और चारों तरफ़ इसकी भूरी भूरी प्रशंसा भी होती है ।इस अवसर पर आशित त्यागी ,संजीव वर्मा,अली,डॉक्टर राजवीर सिंह,सुदामा पाल,योगेश कौशिक,तोशीक कर्दम आदि ने अपने विचार रखे,



इसके उपरांत कवि सम्मेलन की बागडोर दीपाली जैन के हाथों में सौंपी गई उन्होंने बहुत अच्छा संचालन करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया सर्वप्रथम दीपक दीप ने अपने वीर रस शृंगार रस के गीतों से सभी को भाव विभोर कर दिया सभी ने तालियां बजाकर के उनके गीतों का आनंद लिया उसके उपरांत हास्य कवि डॉक्टर जय प्रकाश मिश्र ने अपने हास्य व्यंग्यों के द्वारा मीठे मीठे कटाक्ष करते हुए सभी श्रोताओं की तालियां बटोरी उसके बाद संचालन कर रही दीपाली जैन जिया ने वीर व श्रंगार रस के साथ साथ हास्य व्यंग्यों द्वारा सभी का मन मोह लिया अंत में कवि राज कौशिक ने अपनी गजलों एवं शेरो शायरी के द्वारा  ख़ूब बाहबाही लूटी।पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन,सूचना विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार चौहान,दीपक भाटी ,अरविन्द ,संजय श्रीवास्तव,अशोक ओझा,अशोक कौशिक,योगेश कौशिक,तोशीक कर्दम अरविंद मोहन शर्मा,सुशील शर्मा आदि ने कवियों को प्रतीक चिह्न ,माला पटका पहनाकर एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।

इसके उपरांत सत्यम सांवरिया ग्रुप द्वारा बहुत सुंदर राधा कृष्ण के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया एवं सुदामा की झांकी भी प्रस्तुत की गई ।


इस अवसर पर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन, उपाध्यक्ष आशित त्यागी, संजीव वर्मा, सचिव तौषीक कर्दम, रेखा अग्रवाल, संजीव वर्मा, रश्मि ओझा,संजीव शर्मा,सुदामा पाल, कोषाध्यक्ष योगेश कौशिक, प्रचार मंत्री सी.एन. राही, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव  दीपक भाटी ,सुनील त्रिपाठी ,राजकुमार राणा सुशील शर्मा ,कुलदीप कांबोज ,राजकौशिक,सुबोध कुमार गोला,सत्यम गिरी,उमेश कुमार ,अब्दुल वाहिद ,आशीष वाल्डन,मिनाक्षी शर्मा ,राहुल शर्मा ,वी के अग्रवाल ,सत्यम शर्मा,आकाशदीप ,समीर सिंह राणा ,ए के सिंह ,पप्पन ठाकुर ,सुभाष चंद्र ,दिनेश कुमार गोड ,कुलदीप काम्बोज किशन स्वरूप ,वीरेंद्र कुमार ,नरेश वर्मा शाहबाज़ ख़ान पवन आरोरा जीवन सिंह सुनील पंवार रविंदर कुमार ,बृज पवार विकास कुमार विशाल रावत ,मनोज कुमार गुप्ता ,रवि गुप्ता चंद्रांशु त्यागी,मनीष गुप्ता ,पंकज प्रधान,कुलदीप काम्बोज ,राकेश राजदूत ,दीपा ,राजेश कौशिक, गगन त्यागी ,नरेश कुमार बब्ली ,सुदामा पाल ,धीरज ढिल्लन,KP सिंह यादव वन्दना श्रीराम CP सिंह सुरेंद्र कुमार ,नरेश सिधारिये,राजवीर सिंह,उमेश कुमार सुबोध कुमार गोला,आलोक कुमार ,रेखा अग्रवाल ,डॉक्टर अशोक कुमार ,डॉक्टर नरेश राजपूत,अब्दुल वाहिद ,शिवम गिरी ,अशोक कुमार शर्मा ,सुरेश कुमार,डॉक्टर महकार सिंह सुधीर रस्तोगी, मुकेश सिंगल ,सोबरन सिंह ,सविता शर्मा ,समीर सिंह राणा मुकेश कर्दम, महमूद अली, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, सुनील पवार, किशन स्वरूप, विरेंद्र सिंह, रवि तुषार, तेजेंद्र चौहान,अब्दुल वाहिद, आलोक कुमार, महमूद अली, आशिष वाल्डन, विशेष सलाहकार सुनील त्रिपाठी, मुकेश गुप्ता, सुधीर रस्तोगी समेत सैकड़ों की संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

गुरुवार, 3 मार्च 2022

फिर नहीं रहेगा कोई भूखा पात्रों को शुभारंभ की महाराजा अग्रसेन रसोई -वी के अग्रवाल

 


गाजियाबाद। महाराजा अग्रसेन जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के तत्वधान में कोरोना की तीसरी लहर से सामाजिक एवं व्यक्तिगत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अल्प अवधि के लिए बंद की गई महाराजा अग्रसेन रसोई को  पुणे 4 मार्च 2022 से शुरू किया जा रहा है महाराजा अग्रसेन रसोई मात्र ₹10 की सहयोग राशि लेकर भोजन की थाली जिसमें दाल चावल रोटी सब्जी तथा अचार परोसा जाता है और पात्रों को भोजन की सारी सुविधा उपलब्ध कराती है। 



समाज के सभी लोग अपने परिवार के सुख-दुख जैसे जन्मदिन मैरिज एनिवर्सरी तथा पुण्यतिथि आदि महाराजा अग्रसेन रसोई में आकर मनाते हैं महाराजा अग्रसेन रसोई में आप सभी का स्वागत एवं सहयोग प्रार्थनीय है इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के संयोजक संदीप सिंघल मुख्य संरक्षक वीके अग्रवाल अध्यक्ष राजीव गुप्ता विशेष सहयोगी यों में लोकेश सिंघल देवेंद्र हितकारी बीके शर्मा हनुमान राकेश अग्रवाल राधेश्याम कौशिक अजय अग्रवाल राजकुमार गुप्ता प्रकाश गुप्ता सुरेश शर्मा वीरेंद्र सारस्वत राजीव गुप्ता दाल मिल वाले सौरभ जयसवाल श्याम सुंदर गुप्ता आदि उपस्थित थे

मंगलवार, 1 मार्च 2022

पानी की लाईन फटने से सिदार्थ विहार के 4 हजार लोग तीन दिन से पानी को तरसे*



मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। आवास एवं विकास परिषद की सिदार्थ विहार योजना में पिछले तीन दिन पूर्व गंगा, यमुना, हिड्न विहार के पास पानी की लाईन फट गई लाईन परिषद के अधिकारियों द्वारा ठीक नहीं होने से 

लाइन पार क्षेत्र के सिदार्थ विहार की आवास विकास की कालोनी, कांशीराम ईडब्ल्यूएस योजना, गौकुलधाम प्रेमधाम के साथ साथ ब्रहमपुत्र एनकलेव सेकटर 7,10 के करीब 4 हजार लोग  पानी को तरस गए है 



इस गंभीर समस्या से  आवास विकास, के अधिकारियों को अवगत कराया अधिकारी पानी की लाईन को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन आज तक ठीक नहीं हुई जिससे लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी,आवास विकास परिषद के आवास आयुक्त  तथा वसुंधरा के अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है