शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, गाजियाबाद में सुगाता मित्रा की नेतृत्व वार्ता से बहुत कुछ सीखने को मिला

 

गाजियाबाद शनिवार को टेड पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध शैक्षिक शोधकर्ता सुगाता मित्रा की शैक्षिक नेतृत्व वार्ता का आयोजन सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, गाजियाबाद में शनिवार, 4 फरवरी, 2023 को किया गया।

सुगाता मित्रा 1999 में दिल्ली में अपने प्रयोग ‘होल इन द वॉल’ के लिए जाने जाते हैं। एक सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी के रूप में प्रशिक्षित मित्रा के इस प्रयोग से पता चला कि बच्चों में शिक्षकों की निगरानी के बिना कंप्यूटर सीखने और इंटरनेट सर्फ करने की क्षमता छिपी होती है। प्रयोग के निष्कर्षों ने मित्रा को सेल्फ-ऑर्गेनाइज्ड लर्निंग इन्वायरनमेंट (एसओएलई) का प्रस्ताव रखने को प्रेरित किया। इस मॉडल में खुद छात्रों के मार्गदर्शन में शिक्षा की बात की गई है जिसमें शिक्षकों का न्यूनतम हस्तक्षेप होता है।

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के एजुकेशन लीडरशिप टॉक में सुगाता मित्रा के संबोधन का टाॅपिक था: द एंड ऑफ नोइंग - ए न्यू डिजाइन फॉर एजुकेशन इन द इमर्जिंग न्यू वल्र्ड। इस अवसर पर शिशिर जयपुरिया, सेठ आनंदराम जयपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन, विनोद मल्होत्रा, ग्रुप के सलाहकार, नीता बाली, डायरेक्टर स्कूल, और शालिनी नांबियार, डायरेक्टर प्रिंसिपल, स्कूल जैसे प्रतिष्ठित मेजबान मौजूद थे। आयोजन में शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों सहित 500 से अधिक लोगों की भागीदारी देखी गई।


अपने संबोधन में, सुगाता मित्रा ने बच्चों के बीच सीखने पर अपने प्रयोगों को याद किया और नए युग की शिक्षा के लिए स्व-संगठित शिक्षण पर्यावरण (एसओएलई) का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि भविष्य की शिक्षण प्रणाली को परिभाषित करने में प्रौद्योगिकी और इंटरनेट की केंद्रीय भूमिका होगी। ”बच्चों के लिए एक अप्रशिक्षित वातावरण में सीखने की क्षमता काफी अधिक है। हमें सीखने के एक नए रूप की ओर बढ़ना होगा जो जानने के बजाय पता लगाने पर जोर देता है। भविष्य के शिक्षार्थियों को तीन आवश्यक दक्षताओं की आवश्यकता होगीः कंप्यूटिंग, समझ और संचार”, उन्होंने कहा।


इस सत्र के बाद प्रश्नोत्तर का दौर चला जिसमें शिक्षकों और छात्रों ने मुख्य अतिथि से शिक्षा के भविष्य के बारे में प्रश्न पूछे।


इससे पूर्व श्री शिशिर जयपुरिया ने अपने विशेष संबोधन से कार्यक्रम का मूल भाव सामने रखा। उन्होंने कहा, “शिक्षा जगत के सामने बहुत-सी चुनौतियां हैं। हमें नई टेक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिला कर चलना है। इसके लिए स्कूल के इकोसिस्टम में भावी शिक्षण प्रणालियों का समावेश जरूरी है। हालांकि यह भी ध्यान रखना होगा कि विद्यार्थियों के जीवन में टेक्नोलॉजी का अति होना उचित नहीं इसलिए उनमें सहानुभूति, करुणा, सेवा भाव, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और सस्टेनेबिलिटी की दृष्टि जैसे मूल्यों का निरंतर विकास करना होगा। शिक्षार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित करने के सर्वोपरि लक्ष्य से ज्ञान, कौशल, उच्च मूल्यों और सही दृष्टिकोण सभी का सही सामंजस्य करना होगा। नेतृत्व वार्ता में उपस्थित लोगों को कई ज्ञानवर्धक उपलब्धियां हुईं। स्कूल के आरजे स्टूडियो में सुगाता मित्रा के रेडियो पॉडकास्ट के साथ आयोजन का समापन हुआ।



समावेशी एवं दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री एवं सम्पूर्ण देश को बधाई - डॉ अनिल अग्रवाल

 

 

गाजियाबाद। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट के बारे में राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह बजट देश की प्रगति एवं उन्नति का सफल उदाहरण है व समाज के हर वर्ग को समर्पित है. देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए इस बजट में महत्व्पूर्ण घोषणाएं की गयी है जिसमे प्राथमिक रूप से नई कर व्यवस्था में 7 लाख तक की आय में कोई कर ना लगाना, महिलाओ के लिए 2 लाख रूपए तक के सम्मान बचत पत्र की घोषणा, गरीबो के लिए पी.एम. आवास योजना में पिछले बजट के मुकाबले 66 % की वृद्धि व देश की सुरक्षा के लिए करीब 6 लाख करोड़ का बजटीय लक्ष्य रखा गया है।रेलवे बजट में अभी तक की अधिकतम 2.4 लाख करोड़ रूपए की पूंजीगत खर्च की व्यस्वस्था की गयी है जो 2014-15 बजट के मुकाबले 9 गुना ज्यादा है और अपने में एक कीर्तिमान स्थापित करता है। इसके अलावा आम जनता को राहत देने के लिए डिजिटल कोर्ट (ई-न्यायालय) में दक्षता लाने के लिए 7000 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। उत्तर प्रदेश के लिए कई नयी योजनाओ की घोषणा की गयी है जैसे 157 मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई शुरू करने की पहल, छोटे कारीगरों के लिए विश्वकर्मा सम्मान योजना, उत्तर प्रदेश सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना का देश भर में विस्तार करने की पहल आदि इस बजट में शामिल किये गए है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण जिसमे कुल 3515 करोड़ का बजट रखा गया है, इसमें सबसे ज्यादा प्रयागराज स्टेशन को 960 करोड़, कानपुर को 804 करोड़, गाजियाबाद को 337 करोड़ एवम अयोध्या, गोमतीनगर, चारबाग, काशी आदि स्टेशनों को भी नवीनीकरण के लिए बजट में स्थान मिला है।

लोकप्रतिनिधी का परिवार उसके क्षेत्र का एक आदर्श परिवार होता है----भारती सिंह

गाजियाबाद। शनिवार को श्रीमती भारती सिंह  धर्मपत्नी जनरल डॉ. वी.के. सिंह के सांसद गाजियाबाद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और नागर विमानन राज्यमंत्री 'विश्वमांगल्य सभा' लोकप्रतिनिधि परिवार संपर्क विभाग द्वारा 'मातृ सम्मलेन' के लिए Silver Spoons Hotel वसुंधरा सेक्टर-18 गाजियाबाद में बतौर कार्यक्रम संयोजक के रूप में उपस्थित रहीं। विश्वमांगल्य सभा के माध्यम से लोकप्रतिनिधी परिवार संपर्क विभाग का कार्य शुरू किया गया है। हर लोकप्रतिनिधी का परिवार उसके क्षेत्र का एक आदर्श परिवार (Iconic) होता है। इस परिवार की हर छोटी बड़ी आदतों का समाज अनुसरण करता है। जब परिवार के मुखिया जो समाज के मुखिया (सांसद, विधायक, आदि पार्षद आदि की भूमिका निभा रहे होते हैं तो उस समय परिवार में संस्कारों की, परंपराओं की नींव पक्की करने का दायित्व उनकी पत्नी उठाती हैं। उनका मातृत्वभाव से परिपूर्ण होना यह आज के बदलते हुए परिवेश में अत्यंत आवश्यक है। अतः हर लोकप्रतिनिधी के परिवार में मातृत्व का पुनः स्मरण करने हेतु यह कार्य प्रारंभ हुआ है। इस सम्मेलन के मुख्य विषय मुख्य विषय विश्वमांगल्य सभा का परिचय और लोकप्रतिनिधी परिवार संपर्क विभाग का महत्व एवं योजनाओं को बताना है। समस्त देश मे राष्ट्रपति से लेकर पार्षद तक लगभग 55 लाख से अधिक लोकजनप्रति निधित्व कर रहे हैं। विश्वमांगल्य सभा ऐसे ही मातृत्व भाव को लेकर दिल्ली में मध्यप्रदेश में कार्यक्रम हुए थे लेकिन उत्तर प्रदेश की भूमि पर गाज़ियाबाद में पहली बार मातृत्व के इसी भाव को लेकर ये पहली बार कार्यक्रम हुआ है। इस भव्य कार्यक्रम में आज हमारे बीच पूजा देशमुख जी, कंचन राय जी, शुभांगी मैंडे जी, अनुराधा यादव जी, दीपाली सिंह जी, ममता त्यागी जी उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुए। उसके उपरांत सभी अतिथियों का मंच पर आगमन हुआ और शक्ति गान किया गया। कार्यक्रम में स्वागत परिचय के बाद श्रीमती भारती सिंह जी के द्वारा कार्यक्रम और  विश्वमांगल्य सभा की प्रस्तावना सभी के सामने रखी। उसके बाद उद्बोधन की कड़ी में कंचन राय जी, पूजा जी देशमुख और शुभांगी मेंढे जी ने महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में जागरूक के लिए नुक्कड़ नाटक, सम्पूर्ण रामायण नृत्य नाटिका आयोजित किया गया और अंत में पूनम कौशिक जी के द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं का आभार एवं धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम का समापन ध्वज प्रार्थना के साथ हुआ।

धूमधाम से मनाया गया भाजपा प्रदेश संयोजक अजय शर्मा का जन्मदिन

गाजियाबाद। अजय शर्मा जी (प्रदेश संयोजक, सदस्यता अभियान भाजपा) का जन्मदिन उनके निवास राजनगर गाजियाबाद पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं का उल्लास देखने योग्य था. ऐसा लग रहा था कि पूरा गाजियाबाद ही आज जन्मदिन पर एकत्रित हो गया है. जन्मदिन के अवसर पर श्री अजय शर्मा ने सभी कार्यकर्ता व मित्रगणों का आभार प्रकट किया और कार्यकर्ता व मित्रों के स्नेह के लिए उनका धन्यवाद भी व्यक्त किया। इस अवसर पर माननीय नरेंद्र कश्यप जी (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार), अमित बाल्मीकि (प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री), माननीय अतुल गर्ग जी (शहर विधायक), माननीय अजित पाल त्यागी (विधायक मुराद नगर), दिनेश गोयल (विधायक), आशा शर्मा (पूर्व मेयर), पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, संजीव गुप्ता, 


लेखराज माहौर, कुंजन पंडित, पार्षद अनिल स्वामी, पार्षद ललित कश्यप, पार्षद सुरेंद्र नागर, पार्षद सुरेंद्र सैन, पार्षद चम्पा माहौर, पार्षद संत राम यादव, पार्षद सुनील यादव, पार्षद राजीव शर्मा, पार्षद मनोज गोयल, पार्षद अभिनव जैन, बब्बल यादव, सुदेश कश्यप, बॉबी त्यागी, संजय कांत शर्मा, अमित त्यागी, विपिन त्यागी(DGC CIVIL) , संजीव झा, सुषमा सिंह, नीलम सिंह, पंकज भारद्वाज, विपिन त्यागी, अश्वनी शर्मा, गौरव गर्ग, प्रदीप चौधरी, संजीव त्यागी, संदीप प्रसाद, संदीप वर्मा, आर.डी. शर्मा, बी.के. शर्मा (हनुमान), के.डी. शर्मा, बॉबी पंडित, अविनाश ओझा, कमल पाल, संदीप शर्मा, सुलोक झा, करन शर्मा, महेंद्र यादव, अंकुश अरोड़ा, जग्गी भाई, वीरेन्द्र कंडेरा, विनीत शर्मा, राहुल गोयल, अनिल कटारिया, कृष्ण त्यागी, खिलेंद्र चौधरी, हेमंत जोशी, नीरू शर्मा,

मृत्युंजय श्रीवास्तव, अनुज राघव, प्रेमचंद पाल, यतिन मित्तल, मनीष भार्गव, जोगिंदर जाटव, प्रमोद चौधरी, रितेश शर्मा, संदीप यादव, बबलू राघव, अनूप सोनी, जयकांत तिवारी, मीना कौशिक, आशीष शर्मा, लोकेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, जावेद खान सेफ एडवोकेट, गौरव बक्शी, भूपेश शर्मा, संजीव शर्मा, सुनील राघव, राज पांडे, गजेंद्र कौशिक, राजकुमार शर्मा, भीम शर्मा, देव नारायण शर्मा, गगन पंडित, अजय पाल, आनंद शर्मा, देवेन्द्र त्रिपाठी, विनोद त्यागी, बृजेश सोलंकी, जगदीश शर्मा, प्रीति शर्मा, सचिन सोनी, अमन सिंह, साहिल सिंह, जयवीर सिंह, योगेश कश्यप, तरुण सिंह, राकेश जैन, वीरेन्द्र सारस्वत, पत्रकार सलामत मियां, राजकुमार राणा, मुकेश गुप्ता, गोपाल कश्यप, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं मित्रगण उपस्थित रहे.

रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद ने कम्पोजिट विद्यालय गांधीनगर में टाॅयलेट ब्लाॅक का निर्माण कराया, क्लब सरकारी विद्यालयों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का अभियान चला रहा है

 

 गाजियाबादः रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद द्वारा सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत क्लब ने एलिन के सहयोग से  कम्पोजिट विद्यालय गांधीनगर में टाॅयलेट ब्लाॅक का निर्माण कराया है। 

टाॅयलेट ब्लाॅक का उदघाटन शुक्रवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डाॅ नितिन गौर ने किया। उन्होंने क्लब द्वारा विद्यालयों में सुविधाएं उपलब्ध कराने व समाज सेवा के अन्य कार्यो की सराहना की। क्लब के अध्यक्ष नवीन गर्ग ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि क्लब ने पिछले 3 वर्ष में प्राथमिक विद्यालय कविनगर, प्राथमिक विद्यालय सिहानी, कम्पोजिट विद्यालय सुभाष नगर समेत कई विद्यालयों में टाॅयलेट ब्लाॅक का निर्माण कराया है। प्राथमिक विद्यालय सिहानी में मिड डे मील रूम का निर्माण भी कराया है। बालिका इंटर काॅलेज में बैडमिंटन कोर्ट व टाॅयलेट ब्लाॅक का कार्य कराया जा रहा है। क्लब का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विशिष्ट अतिथि नगर निगम के मुख्य अभियंता एन के चैधरी, एलिन के जीएम ए एस राना, क्लब के सचिव विपिन गोयल, पूर्व अध्यक्ष पवन रस्तौगी, अनिल अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023

त्रिदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय आर्य वेबिनार का शुभारंभ, महर्षि दयानन्द ने महिलाओं को अधिकार दिये -विमलेश बंसल



गाजियाबाद,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 45 वें वार्षिकोत्सव पर त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आर्य महा वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विद्वान आचार्य अखिलेशवर जी ने यज्ञ से किया उन्होंने कहा कि वैदिक संस्कृति पुरातन व सर्वश्रेष्ठ है। 

द्वितीय सत्र में "अंतरराष्ट्रीय आर्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता आचार्य विमलेश बंसल ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए सभी को स्वामी दयानंद जी के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया तथा नारियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने बाल विवाह, सती प्रथा जैसी कुरीतियों को बंद किया और विधवाओं को पुनर्विवाह के अधिकार दिऐ।मॉरीशस से वैदिक विदुषी आर्य वती ने बताया की  नारियों के अंदर प्रबल शक्ति है उन शक्तियों का प्रयोग कर नारी अपने परिवार,अपने राष्ट्र,अपने धर्म के प्रति आगे बढ़कर कार्य करने को प्रोत्साहित होती है।उन्होंने स्वामी दयानंद जी का भी धन्यवाद करते हुए उन्हें नमन किया।उन्होंने अपने विचारों में सब को बताया कि नारी तू आत्मनिरीक्षण कर  और सबको आर्य बना।न्यूजीलैंड से उर्मिला सचदेवा ने बताया कि आर्य समाज ही एक ऐसी संस्था है जहां पर नर और नारी सभी को समान रूप से  सम्मान प्राप्त होता है।नारी शक्ति की देवी है,नारी तू आगे बढ़।डॉ सुषमा आर्य जी ने भी सबको आशीर्वचन देते हुए सबको स्वस्थ और मंगलकारी रहने की प्रार्थना करते हुए अपने विचार रखें।  उन्होंने बताया की यदि नारी स्वस्थ है तो पूरा परिवार स्वस्थ और निरोगी रह सकता है। नैरोबी से कमलेश मोंगा ने अपने सुंदर विचारों द्वारा स्वामी जी का धन्यवाद किया और नारियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। ऑस्ट्रेलिया से प्रेम हंस ने स्वामी दयानंद जी की विचारधारा को वेदों के चार स्तंभ के आधार पर रखते हुए बताया कि समानता, वसुदेव कुटुंबकम,किसी भी कार्य का प्रमाण रूप और धर्म के वास्तविक स्वरूप  इन विचारों को अपनाएं।उन्होंने बताया कि धर्म के लक्षणों को जीवन में उतार कर हमें आगे बढ़ना होगा।नारी को  अपने बच्चों को गर्भ से ही अच्छे संस्कार देना प्रारंभ कर देना चाहिए। कार्यक्रम संचालक श्रुति सेतिया ने नारियों को आगे बढ़ने की दिशा में प्रेरणा देते हुए अपने सुंदर विचार रखें तथा एक प्रेरणादाई  कविता भी सुनाई। गायिका पिंकी आर्य, जनक अरोड़ा, प्रतिभा कटारिया, उर्मिला आर्य, राम देवी, रजनी गर्ग  मधुर भजनों के द्वारा सभी का मन मोह लिया।श्रुति सेतिया ने नारियों को आगे बढ़ने और समाज को जागृत रहने की दिशा में अपने विचार रखें और भजन द्वारा स्वामी दयानंद जी को भी नमन किया।  दे माता चंद्रकांता आर्य जी द्वारा शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया गया।केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल आर्य व प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया

उत्तराखंड पैंथर्स ने दिल्ली थंडर्स को 102 रन से हराया

 -

 (गौरव गुप्ता)गाजियाबादः गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही अल्फा फ्रैंडसशिप लीग में उत्तराखंड पैंथर्स को आसान जीत मिली। टीम ने दिल्ली थंडर्स को 102 रन के अंतर से हराया। उत्तराखंड पैंथर्स का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित हुआ और उसने 20 ओवर में 6 विकेट पर 197 रन का मजबूत स्कोर बनाया। सुनील सिंह ने 57 गेंद पर 112 रन की पारी खेली। अमित भंडारी ने 40 रन का योगदान दिया। मुकेश ने 3 व कपिल कांतिवाल ने 2 विकेट लिए। जवाब में दिल्ली थंडर्स 13ण्3 ओवर में 95 रन पर ही ढेर हो गया। सुमित राना ने 23 रन बनाए। राकेश रॉकी ने 5 विकेट लिए। विशाल को 3 व रमेश को 2 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुनील सिंह को दिया गया।

नगर निगम ने रोजबेल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता की पाठशाला लगाकर बच्चों को किया जागरूक

 

   (मुकेश गुप्ता) गाजियाबादः नगर निगम के कार्यक्रम स्वच्छता की पाठशाला के अन्तर्गत शुक्रवार को नगर निगम की टीम विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में पहुंची। टीम ने स्कूल के बच्चों को स्वव्छता के प्रति जागरूक किया और अपने घर के साथ आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ व सुंदर रखने की अपील की। नगर निगम के जोनल इंचार्ज आरिफ खान ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में बताया कहा कि वे अपने घरों के कचरे को अलग.अलग करके नगर निगम के अधिकृत वाहन में दें जिससे उनके कचरे का सही प्रकार से उपयोग हो सके। इससे गाजियाबाद को सदैव के लिए साफ-सुथरा व सुंदर बनाया जा सकेगा। स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर व निदेशक बलप्रीत सिंह ने बच्चों से कहा कि वे अपने घर के आसपास रहने वाले लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।  नगर निगम के जोनल सेनेटेरी ऑफिसर श्री ओमपाल सिंह, सेनेटरी एव फूड इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023

आबकारी विभाग की छत्रछाया में चल रहा है अवैध रूप से हुक्का बार, शराब का कारोबार-- प्रभारी मंत्री को दिया पत्र




गाजियाबाद। आबकारी विभाग के छत्रछाया में खुलेआम चल रहे शराब हुक्का बार का कारोबार गाजियाबाद प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण से परमार्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर गाजियाबाद के आबकारी विभाग पर आरोप लगाया कि आबकारी विभाग की छत्रछाया में आरडीसी राज नगर वसुंधरा साहिबाबाद में अवैध रूप से चल रहे शराब का कारोबार एवं हुक्का बार अपनी जवानी की यात्रा पूरी कर रहा है जबकि गाजियाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर जगह-जगह छापेमारी में अवैध रूप से संचालित हुक्का व शराब बार कारोबार को पकड़ा जा रहा है पुलिस की सक्रियता के कारण आए दिन आरडीसी राज नगर वैशाली इंदिरापुरम वसुंधरा आदि क्षेत्रों में इस तरह सनलिप्त हो रहे हैं  ऐसे स्थानों पर जब कार्रवाई का नंबर आता है तो केवल अखबार तक ही सीमित रह जाता है। परमार्थ सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी एवं विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि जनपद गाजियाबाद में अन्य अन्य जनपदों से आए हुए युवा छात्र छात्राएं शाम के 6 बजे के बाद आरडीसी में चल रहे अवैध हुक्का बार शराब बार की चपेट में आ जाते हैं अक्सर देखा जाता है कि नए-नए रेस्टोरेंट के माध्यम से 1 दिन के लिए परमिशन दी जाती है उस 1 दिन की परमिशन की आड़ में अनेकानेक दिन उस परमिशन को पेस किया जाता है लेकिन शराब माफिया अपनी करतूत से बाज नहीं आते जिस कारण युवक व युवतियां अपना भविष्य अंधकार की ओर धकेल रही है नवयुवक के परिवार वालों ने शायद गाजियाबाद के नाम का अच्छा सपना देख कर जनपद गाजियाबाद में नए-नए संस्थानों में दाखिला दिलाया होगा लेकिन आज स्थिति कुछ और ही है परमार्थ सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि शीघ्रता शीघ्र इन पर कार्रवाई नहीं हुई तो गाजियाबाद की जनता के साथ मिलकर बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा आज परमार्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गाजियाबाद प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर यह भी मांग की है कि इस प्रार्थना पर को हल्के में ना लें अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम बहुत जल्द ही किसी भी प्रकार का आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदीप गर्ग एवं डॉ हरीश शर्मा भी मौजूद थे

हर्ष ईएनटी अस्पताल के डा० ब्रजपाल त्यागी की प्लाज्मा थैरेपी को मिली वैश्विक मान्यता, दुबई में आयोजित ग्लोबल सेमिनार में दुनिया भर के चिकित्सकों ने की सराहना

 (मुकेश गुप्ता) गाजियाबाद। महानगर के वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ब्रजपाल सिंह त्यागी ने अपने अनुसंधान और सस्ते इलाज की तकनीक के बूते वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान दर्ज की है। गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. त्यागी ने अपने शोध जेनरेटिक थैरेपी (पुनर्योजी चिकित्सा) की बाबत जानकारी साझा की। जिसके अंतर्गत प्लाज्मा थेरेपी से मूक-बधिरों का उपचार किया जाता है। अपने शोध के बारे में मीडिया के समक्ष डॉ. त्यागी ने दावा किया कि उनके उपचार से अब तक एक हजार से अधिक मूक-बधिर बालकों में सुनने की क्षमता उन्नत हो चुकी है। हाल ही में दुबई में आयोजित इंटरनेशनल ईएनटी एसोसिएशन की वार्षिक सेमिनार में डाॅ. त्यागी को न सिर्फ बतौर फैकेल्टी  शामिल होने का अवसर मिला बल्कि  विश्व के लगभग 6 हजार ईएनटी चित्सकों को पीआरपी पद्धति से उपचार के तरीके से अवगत कराने का अवसर भी मिला।  अपनी इस उपलब्धी को मीडिया के सामने रखते हुए डॉ. त्यागी ने बताया कि इस थैरेपी में मरीज के ही प्लाज्मा से बने  इंजेक्शन से मूक-बधिरों का उपचार किया जाता है। उपचार की इस विधी में मरीज का किसी तरह का ऑपरेशन नहीं किया जाता और न ही कानों में मशीन की जरूरत पड़ती है। मरीज प्राकृतिक तौर पर सुनने व बोलने की क्षमता प्राप्त करता है। जो स्थाई रहती है। उन्होंने दावा किया कि इस पद्धति से उपचाराधीन मरीजों की सुनने की क्षमता की सफलता का औसत 90 फीसदी है। डॉ. त्यागी ने बताया कि उनके पास विश्व के कई देशों से मरीज आ रहे हैं। गौरतलब है कि वैश्विक मेडिकल जर्नल में डॉ. त्यागी को प्लाज्मा से कान के पर्दों के उपचार करने वाला दुनिया का पहला चिकित्सक बताया गया है। डॉ. त्यागी के अनुसार इस पद्धति में मरीज या उसके परिजनों के रक्त से प्राप्त प्लाज्मा से ही इंजेक्शन बनाया जाता है।‌ एक इंजेक्शन की लागत करीब नौ हजार से बारह हजार रुपए के बीच आती है। पूरे इलाज का औसत खर्च करीब एक लाख रुपए आता है। उन्होंने बताया कि ओ ग्रुप रक्त धारकों के तंतु अन्य ग्रुप धारकों के मुकाबले 30 से 40 फीसदी तक कम होते हैं। ए, ए प्लस और एबी रक्त समूह के मरीजों की क्षमता का औसत काफी अधिक होता है। उन्होंने दावा किया कि इस पद्धति से छह माह के बालक से लेकर 90 साल की आयु वाले मरीज भी लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर‌ डॉ. ममता, डॉ. मणिका, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. मणिका, वैभव त्यागी, सचिन त्यागी, ललित सहित हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद था।


जीपीए ने कनोस्सा कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका को उनकी "कर्तव्यनिष्ठा - सजगता" के लिये किया सम्मानित



 गाज़ियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने विजय नगर स्थित कनोस्सा कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका द्वारा कक्षा 4 की छात्रा को स्कूल लेने पहुँचे संदिग्ध व्यक्ति से अपनी बुद्धिमत्ता और सतर्कता के बल पर छात्रा के अपरहण की कोशिश नाकाम करने के लिए स्कूल की शिक्षिका श्रीमती अलका पंजरथ को गाज़ियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा "कर्तव्यनिष्ठा - सजगता " गौरव सम्मान का मोमेंटो एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और एक बार फिर साबित किया कि वह निजी स्कूलो की विरोधी नही बल्कि बल्कि छात्र- छत्राओ के हितों में कार्य करने वाले निजी स्कूलों की प्रसंसा करने में भी पीछे नही है गाज़ियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी और प्रवक्ता विनय कक्कड़ और डॉ राजीव  ने कहा कि शिक्षिकाऔर स्कूल स्टाफ की जितनी प्रसंसा की जाये उतनी कम है क्योंकि अगर आज कक्षा 4 में पढ़ने वाली छात्रा अपने माता पिता के पास सुरक्षित है तो उसका श्रेय "कर्तव्यनिष्ठा और सजगता'' दिखाने वाली शिक्षिका श्रीमती अलका पंजरथ को जाता है जिसके लिये वो आज जिले और प्रदेश के अन्य स्कूलो के शिक्षक - शिक्षकाओ एवम स्टाफ के लिये प्रेरणास्रोत बनी है जीपीए के सचिव अनिल सिंह ने कहा कि यहां स्कूल के डायरेक्टर  भी प्रसंसा और धन्यवाद की हकदार है जिन्होंने स्कूल के स्टाफ को एक सौहार्दपूर्ण माहौल देते हुये विपरीत परिस्थितियों में जिम्मेदारियों को निर्वहन करने की कला में निपुण किया है । गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन आगे भी ऐसे कार्य करने वाले शिक्षक - शिक्षकाओ को सम्मानित करती रहेगी । इस मौके पर अनिल सिंह , सीमा त्यागी , नरेश कुमार , डॉ राजीव ,राहुल गुप्ता , पवन शर्मा , जसवीर रावत , कौशलेंद्र सिंह , राकेश राय , आनन्द वाजपेयी , नवीन राठौर , विनय कक्कड़ , अजित  चौहान , विवेक त्यागी , संजय शर्मा , रामभूल पाल आदि मौजूद रहे। 

गाजियाबाद नाम परिवर्तन हेतु प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन सौंपा


गाजियाबा । संदीप त्यागी रसम पंडित अशोक भारतीय प्रदीप चौधरी आदि ने उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभारी असीम अरूण से भेंट की संदीप त्यागी रसम व पंडित अशोक भारतीय ने श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर जिले में आगमन पर स्वागत किया । प्रभारी मंत्री को जनभावनाओं से अवगत कराते हुए आतताई के नाम को महिमामंडित करते   गाजियाबाद नाम परिवर्तन हेतु प्रभारी मंत्री को नाम परिवर्तन हेतु ज्ञापन सौंपा। अरुण असीम ने जनभावनाओं सहित ज्ञापन को  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक शीघ्र पहुंचाते हुए यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। संदीप त्यागी रसम ने माननीय मंत्री जी ने शीघ्र ही लखनऊ पहुंच कर नाम परिवर्तन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निवेदन किया। पंडित अशोक भारतीय ने गाजियाबाद नाम अभियान को भारी जनसमर्थन के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से संदीप त्यागी रसम पंडित अशोक भारतीय प्रदीप चौधरी मनोज पाल आदि उपस्थित रहे 


चुनावी बजट है,नौ सालों में महँगाई, बेरोजगारी से लोगों की जेब खाली की --नरेंद्र राठी



गाजियाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं  हरीश रावत (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड) के सलाहकार नरेंद्र राठी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट यह एक चुनावी बजट है,नौ सालों में महँगाई, बेरोजगारी से लोगों की जेब खाली करके अब राहत देने के नाम पर लोगों को सिर्फ बरगलाने का कार्य इस बजट में किया गया है। किसान,मजदूर,व्यापारी, गरीब, मध्यम वर्ग के लोगो की कमर इस सरकार द्वारा तोड़ दी गई है, मरहम चोट पर लगाई ज़ाती हैं, टूटने पर नहीं,मध्यम वर्ग के लिए बजट में कुछ नहीं है। राहत सिर्फ ऊँट के मुहँ में जीरा है

बजट देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए उठाया गया कदम है---सौरभ जायसवाल

  

गाजियाबाद। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट देश को विश्व की तीसरीअर्थव्यवस्था बनाने के लिए उठाया गया कदम है। यह बात भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल  ने देश के करोड़ों व्यापारियों की ओर से बजट का स्वागत करते हुए बजट को अर्थव्यवस्था को बढ़ाने वाला, उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देकर रोजगार देने वाला, स्टार्टअप और एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने वाला, मध्यम और नौकरी पेशा वर्ग को राहत पहुंचाने वाला गांव ,गरीब ,किसान, महिलाओं और युवाओं को नए अवसर  प्रदान करने वाला बजट बताया है। श्री जायसवाल ने कहा है कि बजट के प्रावधानों में स्टार्टअप को 1 वर्ष के अतिरिक्त आयकर अदा ना करने की सुविधा, एमएसएमई को दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ किए जाने ,  नौकरी पेशा एवं व्यापारी मध्यमवर्ग के लिए आयकर की छूट सीमा बढ़ाए जाने तथा किसानों को 20 लाख करोड़ के उपलब्ध कराए जाने के प्रावधानों से देश के विकास और आत्मनिर्भरता को पंख लगने वाले परिणाम हासिल है। 

नए बजट आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए टैक्स के स्लैब में जो छूट दी है---- अतुल जैन

गाजियाबाद। लोहा व्यापारी अतुल जैन कहां की भारत वर्ष की केंद्रीय सरकार में वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा आज जो बजट का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है उसके द्वारा आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए टैक्स के स्लैब में जो छूट दी है वह सभी के लिए लाभकारी रहेगा । युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार हेतु स्किल डेवलपमेंट का बजट बढ़ाया गया है वह भी सकारात्मक कदम है इससे युवाओं की स्किल डेवलपमेंट के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकसित भारत की ओर अग्रसारित होंगे रेलवे के बजट बनाने से और एमएसएमई को बैंक की लोन की ब्याज दर घटाने से उद्यमियों और व्यापारियों को लाभ होगा किसानों के लिए भी बजट में बढ़ोतरी की गई है इस प्रकार देश की प्रगति के लिए और आमजन के लिए लाभकारी कदम है

सबका साथ सबका विकास वाला बजट : जय कमल अग्रवाल



गाजियाबाद। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी जय कुमार अग्रवाल ने कहा कि   केन्द्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा लोकसभा में लगभग डेढ़ घंटे लम्बे भाषण में कई योजनाओं की घोषणा की हैं। वित्त मंत्री द्वारा तमाम योजनाओं और विकास कार्यों के लिए पैसों की भी घोषणा की गई है। इस बजट में युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी वित्त मंत्री ने कई घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, आम आदमी के लिए ये बजट बहुत अच्छा है, भाजपा सरकार का ये एक ऐतिहासिक कदम है। मध्यम वर्ग को इस बजट से बहुत राहत मिलेगी। देश की जनता, व्यापारी वर्ग सहित नौकरीपेशा वर्ग बेहद खुश हैं कि इतना अच्छा बजट पेश किया गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के द्वारा प्रस्तुत इस वर्ष के बजट से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है और नारी शक्ति एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कैसे कर सकती है इसका प्रतिबिंब आज के बजट में दिखता है।

जैसे कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा, ये बजट आज की आकांक्षी समाज, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करेगा इसलिए ये बजट सबका साथ सबका विकास वाला बजट है। 

डॉ.अतुल जैन ने लोहा मंडी की समस्याओं के समाधान के हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री

 

गाजियाबाद। लोहा विक्रेता मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह आई.ए.एस. से उनके कार्यालय में मुलाकात करके उनको एक पत्र लोहा मंडी क्षेत्र की सड़कों और अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उत्पन्न समस्याओं के संबंध में फोटोग्राफ के साथ प्रस्तुत किया और एक बैठक की । जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश में और जनपद गाजियाबाद में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रयासों से एक भयमुक्त वातावरण प्रदान किया जा रहा है और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इन्वेस्टर्स सम्मिट के माध्यम से नए नए निवेशकों के लिए प्रदेश और जनपद गाजियाबाद आकर्षण का केंद्र बना हुआ है,और अधिक निवेश करने के साथ-साथ वर्तमान में संचालित उद्योग और व्यापार के लिए मूलभूत सुविधाओं में सुधार की अति आवश्यकता है और बढ़े हुए निवेश के दृष्टिगत और अधिक ढांचागत सुविधाओं के निर्माण की आवश्यकता है । गाजियाबाद जनपद के औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों की नाले नालियों इत्यादि की व्यवस्था समुचित नहीं है और लोहा मंडी क्षेत्र की लगभग सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं,बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है,आवागमन अवरुद्ध होता है और अन्य दिनों में भूल उड़ते रहने के कारण भयंकर प्रदूषण उत्पन्न होता है जिसके कारण यहां के निवासियों,मजदूरों,व्यापारियों और आसपास के क्षेत्र तथा अन्य शहरों से आने वाले व्यापारियों को बड़ी ही असुविधा का सामना करना पड़ता है । ज्ञात रहे कि लोहा मंडी गाजियाबाद से संपूर्ण भारतवर्ष में लोहे और इस्पात की आपूर्ति सरकारी और गैर सरकारी परियोजनाओं के साथ-साथ छोटे छोटे उद्योगों, दुकानदारों और कारीगरों को की जाती है प्रदेश और प्रदेश के बाहर के अन्य शहरों और कस्बों में भी गाजियाबाद की लोहा मंडी से लोहे की आपूर्ति की जाती है । सभी उद्यमी और व्यापारियों की ओर से डॉ.अतुल कुमार जैन ने एक पत्र जिलाधिकारी गाजियाबाद एवं उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को प्रेषित किया है । सड़कों की स्थिति के फोटोग्राफ संलग्न करते हुए एक पत्र उत्तर प्रदेश राज्य के के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए भी जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है । जिलाधिकारी ने सभी बातों को बड़े ही ध्यान से सुना और विभागीय प्रक्रिया की ओर प्रकाश डालते हुए  प्रार्थना पत्र को संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को सिफारिश के साथ भेजने का आश्वासन दिया । डॉ.अतुल कुमार जैन ने राकेश कुमार सिंह आई.ए.एस.जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया । बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई ,आज के प्रतिनिधिमंडल में अतुल कुमार जैन,अविनाश चंद्र,मोहनलाल अग्रवाल,गौरव मिगलानी और कपिल जैन इत्यादि प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे ।

प्रभारी मंत्री असीम अरुण पहुंचे भाजपा कार्यालय, परिचय बैठक में हुआ स्वागत अभिनंदन

 

गाजियाबाद। भाजपा संगठन और सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री बने उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के गाजियाबाद जिला महानगर कार्यालय में प्रथम आगमन पर परिचय बैठक के साथ शानदार स्वागत अभिनंदन किया गया। वह सभी कार्यकर्ताओं व अधिकारियों से जिले एवं महानगर के दृष्टिकोण से परिचय करते हुए सभी को आश्वस्त किया प्रत्येक माह बैठक में सम्मिलित होकर सभी कार्यकर्ताओं से और समन्वय स्थापित करेंगे तथा उनकी समस्याओं का निवारण करने का प्रयास करेंगे।

सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के बच्चों ने हवन कर मनाया 37वां स्थापना दिवस, विश्व जिमनास्ट दिवस पर किया प्रतिभा व कौशल का प्रदर्शन



गाजियाबाद। सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल नेहरू नगर व कविनगर के प्रांगण में विद्यालय का 37वां स्थापना दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों व अध्यापिकाओं ने विद्यालय के प्रांगण को फूलों से मनोहारी रूप में सज्जित किया  था। हवन का शुभारंभ स्वस्ति वाचन व मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। सभी छात्रों व शिक्षकों ने भी सस्वर मंत्रोचारण किया।कवि नगर शाखा में नन्हे -मुन्ने बच्चों ने विश्व जिमनास्ट दिवस पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा और कौशल का भी प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में स्कूल की डॉयरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. माला कपूर ने कहा कि 36 वर्ष पूर्व स्कूल की स्थापना बसंत पंचमी के दिन धरा और पर्यावरण संरक्षण के संरक्षण के संकल्प "स्वच्छ गाजियाबाद, हरा-भरा गाजियाबाद" के साथ हुई थी। डॉ. कपूर ने कहा कि उनका स्कूल व स्कूल के सभी छात्र आज भी धरा, पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए हमेशा ही प्रतिबद्ध रहे हैं।इस अवसर पर डॉ. माला कपूर ने ज्ञान, संगीत और कला की देवी सरस्वती के वैज्ञानिक महत्व से भी बच्चों का परिचय करवाया। डॉ. कपूर ने कहा कि सृष्टि के सबसे बड़े वैज्ञानिक के रूप में जाने जाने वाले ब्रह्मा जी ने मनुष्य के कल्याण हेतु बुद्धि, ज्ञान, विवेक की जननी सरस्वती को बसंत ऋतु में ही प्राकट्य किया था। इसलिए अधिकांश हिन्दु माताएं उसी दिन अपने बच्चों को अक्षर ज्ञान प्रारंभ कराना शुभ समझती हैं। उप प्रधानाचार्या मंगला वैद ने कहा कि डॉ. माला कपूर के अथक प्रयास, कुशल नेतृत्व, सकारात्मक दृष्टिकोण और परिश्रम के साथ-साथ शिक्षिकाओं के समर्पण ने स्कूल को सफलता के शिखर पर पहुंचाया है। डायरेक्टर तन्वी कपूर गोयल ने समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्र धनंजय ने स्कूल व शिक्षकों के सम्मान में स्वरचित रैप का प्रदर्शन किया।इसके अलावा कवि नगर शाखा के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय जिमनास्टिक दिवस भी मनाया गया। बच्चों ने तरह तरह के व्यायाम कर सभी को चौंका दिया। नर्सरी और के. जी. के नन्हे छात्रों ने बुनियादी जिम्नास्टिक में अपना हाथ आजमाया। बच्चों द्वारा प्रदर्शित प्रतिभा व कौशल की सराहना करते हुए डायरेक्टर तन्वी कपूर गोयल ने कहा कि जिम्नास्टिक खेल का वह अनौपचारिक उत्सव है जो शारीरिक शक्ति व चपलता से लेकर संतुलन और समन्वय तक सब कुछ परखता है। इस अवसर पर उमा नवानी, सोनिया सेहरा, रेनू चोपड़ा, ज्योति मुंजाल, ईरा गुप्ता, मोनिका पाटने, तृप्ति गुप्ता, दीपिका बस्सी, रश्मि खेड़ा सहित बड़ी संख्या में पुरातन व वर्तमान स्टाफ मौजूद था।


बुधवार, 1 फ़रवरी 2023

नए बजट से स्वास्थ्य क्षेत्र में खुलने वाले नए संस्थाओं और देश में आने वाली नई चिकित्सा मशीनों से आएगी जनस्वास्थ्य क्रांति: डॉ पी एन अरोड़ा

गाजियाबाद। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी के सीएमडी डॉ पी एन अरोड़ा ने आम बजट 2023-24 की सराहना की है। बुद्धवार को संसद के पटल पर केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किये गए बजट पर उनकी प्रशंसा करते हुए डॉ अरोड़ा ने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को संबल देने वाला है। क्योंकि महिला सम्मान बचत पत्र योजना समेत किसानों, युवाओं और छात्रों के लिए कई बडे़ ऐलान किये गए हैं जो मोदी सरकार की देश के प्रति गहन चिंतन के द्योतक हैं। आज जब विश्व के अनेक देश मंदी की मार झेल रहे हैं, वैसे परिवेश में भारत की अर्थव्यवस्था सही दिशा में चल रही है और सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है, तो यह टीम मोदी का ही करिश्मा है, जिससे देश-दुनिया में भारत का कद निःसंदेह बढ़ा है।


डॉ अरोड़ा ने बताया कि हेल्थ सेक्टर में भी उठाये गए कदम बहुत जनोपयोगी हैं। चाहे वो मेडिकल कॉलेज में ज्यादा से ज्यादा लैब की व्यवस्था हो या स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए नई मशीन लाने की बात हो, उससे रोगियों को फायदा मिलेगा। क्योंकि भारत में नई मशीन आने से बड़ी से बड़ी बीमारी का सफल इलाज किया जा सकेगा। वहीं 2027 तक एनीमिया की बीमारी को जड़ से खत्म करने का जो प्रण किया गया है उससे अनेक लोगों की जान बचाई जा सकेगी।


डॉ अरोड़ा के मुताबिक, यह बजट इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें यह भी साफ किया गया है कि एक व्यक्ति के लिए साफ पानी और खाना बेहद जरूरी है। इसलिए बजट में इसे खास प्राथमिकता दी गई है। बजट में सबसे दिलचस्प बात यह है कि मोदी सरकार ने मेनहोल को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। बजट 2023-24 में यह साफ किया गया है कि अब मेनहोल में इंसान नहीं उतरेंगे। इससे बीमारियों के संक्रमण से वो और उनके परिजन तथा उनके सम्पर्क में आने वाले लोग बच जाएंगे।


डॉ अरोड़ा ने बताया कि मोटा अनाज को बजट में प्राथमिकता दी गई है। इससे पूरे देश को लाभ मिलेगा। साथ ही इसे लेकर रिसर्च और रिसर्च कॉलेज बनाने की भी बात कही गई है। उन्होंने कहा कि  देश में 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किये जायेंगे, चिकित्सा उपकरणों के लिए नया पाठ्यक्रम बनाया जाएगा, आईसीएमआर की संख्या देशभर में बढ़ाई जाएगी, चिकित्सा क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा, यह सब कदम कुल मिला कर अत्यंत सराहनीय हैं। नए नर्सिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज खुलने से, चिकित्सा अनुसंधान प्रयोगशालाओं को अतिरिक्त बढ़ावा दिये जाने से सभी के लिए कम दरों पर स्वास्थ्य देखभाल की प्रतिबद्धता को पूरा किया जा सकेगा।


डॉ अरोड़ा ने कहा कि ओवर आल बात की जाए तो यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। क्योंकि महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए बजट प्रस्ताव के माध्यम से उनका सशक्तिकरण किया गया है। नए बजट प्रस्तावों से एससी-एसटी व ओबीसी जाति को भी लाभ होगा। वहीं किसानों, मजदूरों और छात्रों के लिए जो कुछ विशेष योजनाएँ शुरू हुई हैं, उसका लाभ उन्हें मिलेगा। इससे युवाओं को लाभ होगा। वहीं पीपीपी मॉडल से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्वास्थ्य पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी। क्षेत्र में खुलने वाले नए संस्थाओं और देश में आने वाली नई चिकित्सा मशीनों से आएगी जनस्वास्थ्य क्रांति: डॉ पी एन अरोड़ा