गाज़ियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने विजय नगर स्थित कनोस्सा कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका द्वारा कक्षा 4 की छात्रा को स्कूल लेने पहुँचे संदिग्ध व्यक्ति से अपनी बुद्धिमत्ता और सतर्कता के बल पर छात्रा के अपरहण की कोशिश नाकाम करने के लिए स्कूल की शिक्षिका श्रीमती अलका पंजरथ को गाज़ियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा "कर्तव्यनिष्ठा - सजगता " गौरव सम्मान का मोमेंटो एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और एक बार फिर साबित किया कि वह निजी स्कूलो की विरोधी नही बल्कि बल्कि छात्र- छत्राओ के हितों में कार्य करने वाले निजी स्कूलों की प्रसंसा करने में भी पीछे नही है गाज़ियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी और प्रवक्ता विनय कक्कड़ और डॉ राजीव ने कहा कि शिक्षिकाऔर स्कूल स्टाफ की जितनी प्रसंसा की जाये उतनी कम है क्योंकि अगर आज कक्षा 4 में पढ़ने वाली छात्रा अपने माता पिता के पास सुरक्षित है तो उसका श्रेय "कर्तव्यनिष्ठा और सजगता'' दिखाने वाली शिक्षिका श्रीमती अलका पंजरथ को जाता है जिसके लिये वो आज जिले और प्रदेश के अन्य स्कूलो के शिक्षक - शिक्षकाओ एवम स्टाफ के लिये प्रेरणास्रोत बनी है जीपीए के सचिव अनिल सिंह ने कहा कि यहां स्कूल के डायरेक्टर भी प्रसंसा और धन्यवाद की हकदार है जिन्होंने स्कूल के स्टाफ को एक सौहार्दपूर्ण माहौल देते हुये विपरीत परिस्थितियों में जिम्मेदारियों को निर्वहन करने की कला में निपुण किया है । गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन आगे भी ऐसे कार्य करने वाले शिक्षक - शिक्षकाओ को सम्मानित करती रहेगी । इस मौके पर अनिल सिंह , सीमा त्यागी , नरेश कुमार , डॉ राजीव ,राहुल गुप्ता , पवन शर्मा , जसवीर रावत , कौशलेंद्र सिंह , राकेश राय , आनन्द वाजपेयी , नवीन राठौर , विनय कक्कड़ , अजित चौहान , विवेक त्यागी , संजय शर्मा , रामभूल पाल आदि मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत आवंटन, 138 आवेदक प्रतीक्षा सूची में भी शामिल मुकेश ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । आज जन्मदिन के शुभ अवसर पर पिलखुवा नगर पालिका चैयरमैन विभु बंसल के पिलखुवा व कविनगर ...
-
प्री-फाउंडेशन से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा, सृजनशीलता, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्व...
-
. मुकेश गुप्ता गाजियाबाद ।पूर्व राज्य सभा सांसद डा अनिल अग्रवाल के जन्मदिन पर उनके कविनगर आवास पर साथियों एवं शु...
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों को दी जानकारी सीएम योगी ने वाराणसी-दिल्ली बुलेट ट्रेन की कार्ययोजना की मंजूरी के ल...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें