शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

सांसद वीके सिंह ने अपने आवास पर लोगो की सुनी समस्याएं

गाजियाबाद। शुक्रवार को गाजियाबाद के  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ. जनरल वी.के. सिंह ने अपने गाजियाबाद 2/27 राजनगर स्थित कैम्प कार्यालय में अपने संसदीय क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं को सुनाजिसके बाद कुछ समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया और कुछ समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए आश्वस्त किया। जनता के लिए समर्पित होकर  सांसद  वी.के. सिंह  पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे हैं। जनता का उनके प्रति स्नेह और विश्वास जनभेंट का हस्ताक्षर बन रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें