गाजियाबाद। प्रमुख बैंकिंग फाइनेंस कंपनी ‘इंडोस्टार’ ने मेवाड़ के 13 विद्यार्थियों को नौकरी दी है। इन विद्यार्थियों में 4 बीबीए, 8 बीकाॅम और एक बीसीए का विद्यार्थी है। सभी को साढ़े तीन लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला है। इससे बच्चे बहुत उत्साहित हैं। प्लेसमेंट आफीसर हर्षवर्द्धन शर्मा ने बताया कि बीबीए के मयंक शर्मा, अंजलि सिंह, सुष्मिता शर्मा और मनमीत सिंह, बीसीए के सौरभ सिंह तथा बीकाॅम के प्रिया त्यागी, साधना, काजल, अंजलि भारती, पूनम सिंह, अभय, संजय यादव एवं तान्या रावत का नौकरी के लिए चुनाव हुआ है। सभी ने यह नौकरी कठिन इंटरव्यू पास करने के बाद हासिल की है। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने सभी चुने गये विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । बिराज फाउंडेशन और गणेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में नंदग्राम स्थित श्री राधाकुंज, गली नंबर-4 में वीके पैथकैय...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 7 सितंबर 2026। SKK Foundation द्वारा समाजहित एवं जरूरतमंद बच्चों के सहयोग के उद्देश्य से आयोजित “भजन जैमिंग 2026” क...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
संवाददाता ऋषिकेश, 3 सितम्बर । परमार्थ विद्या मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया गया। व...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें